सोमवार, 2 मई 2022

सोमनाथ में 2 बार झटके महसूस किए: भूकंप

सोमनाथ में 2 बार झटके महसूस किए: भूकंप
इकबाल अंसारी
गांधीनगर। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में भूकंप आया। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। आईएसआर ने एक बयान में कहा कि दूसरे भूकंप की तीव्रता 3.2 थी जो सुबह सात बजकर चार मिनट पर आया और जिसका केन्द्र तलाला गांव से नौ किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।
वेरावल गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि दो बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश। चार और 3.2 मापी गई।
जिला प्रशासन ने बताया कि वेरावल जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित तलाला गांव के लोग भूकंप आने पर घरों से बाहर निकल आए। इससे जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
गांधीनगर के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च’ (आईएसआर) के अनुसार सुबह छह बजकर 58 मिनट पर चार तीव्रता वाला भूकंप आया जिसका केन्द्र तलाला गांव से 13 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।
आईएसआर ने एक बयान में कहा कि दूसरे भूकंप की तीव्रता 3.2 थी जो सुबह सात बजकर चार मिनट पर आया और जिसका केन्द्र तलाला गांव से नौ किलोमीटर उत्तर- उत्तर पूर्व में था।

एंबर और जॉनी के बारे में काफी निगेटिव खबरें

एंबर और जॉनी के बारे में काफी निगेटिव खबरें
अखिलेश पांडेय  
वाशिंगटन डीसी। हॉलिवुड ऐक्ट्रेस एंबर हर्ड इन दिनों अपने एक्स-हसबैंड जॉनी डेप के मानहानि के केस के कारण सुर्खियों में हैं। अभी इस केस का ट्रायल चल रहा है। जिसमें कई चौंकाने वाले और अजीब खुलासे हो रहे हैं। इन खुलासों के बाद एंबर हर्ड और जॉनी डेप के बारे में काफी निगेटिव खबरें पूरी दुनिया में चल रही थीं। इन खबरों से एंबर हर्ड काफी नाराज हैं। अभी केस की सुनवाई में एंबर और जॉनी दोनों कोर्ट में मौजूद रहते हैं।
PR टीम को दिखाया बाहर का रास्ता
अब द न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट की मानें तो एंबर अपने बारे में चल रही खबरों से इतनी नाराज हैं कि उन्होंने अपनी पीआर टीम को नौकरी से निकाल दिया है। एंबर ने यह कदम अपने बारे में आ रहीं निगेटिव खबरों के कारण किया है। एक सूत्र ने बताया कि एंबर को खुद के बारे में बुरी हेडलाइंस बिल्कुल भी पसंद नहीं आई हैं। अब एंबर ने एक नई पीआर फर्म को अपने लिए हायर किया है।
बता दें कि जॉनी डेप ने एंबर पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का दावा किया है। उनका आरोप है कि साल 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट में लिखे एक लेख में एंबर ने जॉनी पर घरेलू हिंसा के बेबुनियाद आरोप लगाए थे। जॉनी ने यह भी कहा कि एक्स-वाइफ एंबर के इन आरोपों का बेहद निगेटिव असर उनकी छवि और फिल्मी करियर पर पड़ा है। खबर है कि एंबर के घरेलू हिंसा के दावों के बाद जॉनी को कई बड़ी फिल्मों से बाहर निकाल दिया गया है। हालांकि एंबर के वकील का दावा है कि एंबर ने कहीं भी अपने लेख में जॉनी डेप का नाम नहीं लिया था।
ने एंबर हर्ड के साथ किया था। जॉनी डेप केस में इन 5 दावों ने कर दिया भेजा फ्राई
मुश्किल से एक साल चली शादी
मानहानि के इस केस में ट्रायल पिछले हफ्ते ही शुरू हुआ है और 3 हफ्ते तक चलेगा। इसमें जॉनी के बयान पहले ही दर्ज करा लिए गए हैं। अपने बयान में जॉनी ने दावा किया है कि वह खुद ही घरेलू हिंसा के शिकार रहे हैं। बता दें कि जॉनी और एंबर की मुलाकात फिल्म ‘द रम डायरी’ के दौरान हुई थी। इसके बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी। यह शादी बहुत ही कम दिनों चली और एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए। साल 2017 में जॉनी और एंबर का तलाक हो गया।

अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का स्टडी बना देश

अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का स्टडी बना देश
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिये देश की कई संकटों का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा है कि भारत मोदी सरकार के तहत पिछले आठ सालों में दुनिया के सबसे तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का एक केस स्टडी बन गया है।
सरकार की तरफ से भले ही अर्थव्यवस्था में सुधार की बातें की जा रही हो। लेकिन विपक्ष के सुर इससे इतर हैं और मोदी सरकार के दावों को गलत बातते हुए देश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लगातार सवाल भी उठा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वैसे तो मोदी सरकार पर अक्सर निशाना साधेत रहते हैं। लेकिन इस बार देश में कोयला संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी, ऊर्जा संकट, किसान संकट और महंगाई को देश की बड़ी और खतरनाक समस्या बताते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।
राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिये देश की कई संकटों का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा है कि भारत मोदी सरकार के तहत पिछले आठ सालों में दुनिया के सबसे तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का एक केस स्टडी बन गया है। ट्विटर पर बिजली संकट, नौकरियों का संकट, किसान संकट, मुद्रास्फीति संकट को उल्लेखित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी का 8 साल का कुशासन इस बात का एक केस स्टडी है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कैसे बर्बाद किया जाए।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-206, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मई 3, 2022
3. शक-1984, वैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078‌‌। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-42+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 1 मई 2022

कांग्रेस ने राज्य व जनता को भी संकट में डाला

कांग्रेस ने राज्य व जनता को भी संकट में डाला

नरेश राघानी
अलवर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान संकटों की सरकार है। खुद तो संकट में ही है, अब जनता को भी संकट में डाल दिया। सिंह ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया की कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए राज्य को संकट में डाल दिया।
राजस्थान में पानी संकट, बिजली संकट,अस्पतालों में दवा का संकट है। अब तो सत्ता का संकट बना हुआ है। सत्ता हथियाने के चलते राज्य की जनता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब तो भ्रष्टाचार भी राज्य में बढ़ता जा रहा है। अपराधों में राजस्थान अव्वल नंबर पर आ गया है।

'वीवो एक्स-80' सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान

'वीवो एक्स-80' सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान   

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। वीवो की तरफ से फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'वीवो एक्स-80' सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान हो गया है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन वीवो एक्स-80 और वीवो एक्स-80 Pro को भारत में 18 मई को लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग 8 मई 2022 को होगी।

फोन का रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120Hz है। फोन को एंड्राइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन ओरिगीन ओएस सपोर्ट के साथ आएगा। फोन ड्यूल सिम के साथ आएगा। फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेट्अप मिलेगा। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। जो सेमसंग जीएनवी सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल 5एक्स पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया गया है।

संभावित कीमत...

रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो एक्स-80 स्मार्टफोन को भारत में 45,000 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। जबकि वीवो 80 प्रो को 65,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जाएगा। वीवो एक्स-80 प्रो स्मार्टफोन को क्वालकोमम स्नैपड्रेगन 8 जेन 1 चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन 12 GB रैम सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। वीवो एक्स-80 स्मार्टफोन एक 6.78 इंच क्वाड एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका पिक्चर रेजॉल्यूशन 1440/3200 के साथ आएगा।

बिजली संकट का सामना कर रहा हरियाणा: सिंह

बिजली संकट का सामना कर रहा हरियाणा: सिंह 

राणा ओबरॉय
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को आरोप लगाया कि हरियाणा बिजली संकट का सामना कर रहा है। क्योंकि मनोहर लाल खट्टर नीत भाजपा सरकार एक निजी कंपनी के साथ विद्युत खरीद समझौता लागू नहीं कर सकी।
हरियाणा के पूर्व ऊर्जा मंत्री सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति की वजह से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता तथा औद्योगिक क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और रोजाना 12 से 20 घंटे बिजली कटौती हो रही है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राज्य को अदानी पावर, मुंद्रा, गुजरात से 2021 से समझौते के तहत 1,424 मेगावाट बिजली नहीं मिल रही है।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर फिर से लागू हो सकता मास्क का नियम: राजेश टोपे
उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, खट्टर सरकार अदानी पावर, मुंद्रा, गुजरात द्वारा आपूर्ति की जाने वाली 1,424 मेगावाट बिजली में से एक मेगावाट भी प्राप्त नहीं कर सकी है।

'जिला स्तरीय सतर्कता समिति' की बैठक आयोजित

'जिला स्तरीय सतर्कता समिति' की बैठक आयोजित  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न सुब...