शुक्रवार, 18 जून 2021

ममता की याचिका पर 24 को सुनवाई करेगा एचसी

मिनाक्षी लोढी            

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम विधानसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर 24 जून को सुनवाई करेगा। इससे पूर्व दिन में अदालत ने मामले पर सुनवाई स्थगित कर दी थी। नंदीग्राम से अधिकारी के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने संबंधी याचिका पर न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की पीठ ने सुनवाई की। न्यायाधीश ने कहा कि बनर्जी को सुनवाई के पहले दिन पेश होना होगा, क्योंकि यह एक चुनाव याचिका है।

बनर्जी के वकील ने कहा कि वह कानून का पालन करेंगी। मामले की सुनवाई को 24 जून तक स्थगित करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रा ने निर्देश दिया, ‘‘इस बीच उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार इस अदालत के सामने एक रिपोर्ट पेश करेंगे कि क्या यह याचिका जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के अनुरुप दाखिल की गयी है।’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने अपनी याचिका में भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पर जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 123 के तहत भ्रष्ट तरीका अपनाने का आरोप लगाया है। बनर्जी ने याचिका में यह भी दावा किया है कि मतगणना प्रक्रिया में विसंगतियां थीं। निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने कांटे के मुकाबले के बाद अधिकारी को नंदीग्राम सीट पर विजयी घोषित किया था।


सपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित किया

हरिओम उपाध्याय             

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव और किरण पाल उर्फ बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव तथा किरण पाल उर्फ बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वकृति के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर धीरेन्द्र सिंह निवासी कदमतर मिर्जापुर को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव, यशवीर सिंह चौधरी निवासी सुखरावली अलीगढ़ और मोहम्मद रिजवान खान वाराणसी को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है।

पूजा स्थलों में प्रार्थना पर फिर रोक लगाईं: कश्मीर

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अधिकारियों ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के पॉजिटिव मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू करते हुए सभी प्रमुख श्राइन, जामिया मस्जिदों और अन्य पूजा स्थलों में प्रार्थना पर फिर रोक लगा दी है। छोटी मस्जिदों में विशेष रूप से आंतरिक हिस्सों में शुक्रवार की नमाज अदा की गई और इस दौरान सामूहिक नमाज के दौरान लोग मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए देखे गए।

कश्मीर संभाग में गुरुवार को 466 कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई है। पुराने टाउन शहर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद का मुख्य दरवाजा बंद रहा और रमजान के पवित्र महीने के बाद से पूजा स्थल में कोई नमाज अदा नहीं की गई।जबकि घाटी में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ने के बाद अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद ने नमाज पर रोक लगाने की घोषणा की।

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के 22 साल पूरे हुएं

कविता गर्ग                

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की शानदार फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के 22 साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को फिल्म से जुड़ी हुई कुछ यादें साझा कीं। अजय ने कहा कि फिल्म की पूरी टीम यह जानती थी कि वे एक बेहद संवेदनशील कहानी पर काम कर रहे हैं। लेकिन फिल्म को मिली अपार सफलता से सभी हैरान थे। 52 साल के दिग्गज अभिनेता ने ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गईं कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हम दिल दे चुके सनम के 22 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान, संजय, ऐश्वर्या और मैं जानते थे कि हम एक बेहद संवेदनशील कहानी पर आधारित फिल्म कर रहे हैं। हमने यह कभी नहीं सोचा था कि, फिल्म सफलता का इतिहास रचेगी।

साल 1999 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा-म्यूजिकल फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म की कहानी एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित है जिसमें समीर (सलमान खान), नंदिनी (ऐश्वर्या राय बच्चन) और वनराज (अजय देवगन) अहम किरदार हैं। ‘हम दिल दे चुके सनम’ भंसाली की दूसरी फिल्म थी जोकि एक बड़ी हिट साबित हुई और इसके साथ ही भंसाली बॉलीवुड के समकालीन सफल निर्देशकों की सूची में शामिल हो गए। भंसाली ने 1996 में आई फिल्म “खामोशी: द म्यूजिकल” के निर्देशन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म आलोचकों ने भी “हम दिल दे चुके सनम” को सराहा था। फिल्म के गाने जैसे ‘आंखों की गुस्ताखियां’, ‘ढोल बाजे’ और ‘तड़प तड़प’ दर्शकों और श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुए थे। फिल्म का संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था जबकि गाने महबूब ने लिखे थे। “हम दिल दे चुके सनम” ने संगीत, छायांकन, कोरियोग्राफी और प्रोडक्शन डिजाइन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार भी जीते थे। गौरतलब है कि अजय देवगन और संजय लीला भंसाली 22 साल बाद फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी” में काम कर रहे हैं। जिसमें आलिया भट्ट अहम भूमिका निभा रही हैं।

ऑक्सीजन स्तर गिरने के बाद मिल्खा को बुखार आया

अमित शर्मा            

चंडीगढ़। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए पीजीआईएमईआर अस्पताल ने कहा कि शुक्रवार को उनका ऑक्सीजन स्तर गिर गया और उन्हें बुखार भी आ गया। लेकिन वह स्वस्थ होने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। मिल्खा सिंह का कोविड-19 परीक्षण बुधवार को नेगेटिव आया था जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था और डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

पीजीआईएमईआर के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा, ‘‘उन्हें गुरूवार की रात को अचानक बुखार आ गया और उनका आक्सीजन का स्तर भी गिर गया। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे है। ’’इससे पहले उनकी हालत स्थिर थी। उनके परिवार के बयान के अनुसार, ‘‘मिल्खा जी के लिए दिन थोड़ा मुश्किल रहा। लेकिन वह इससे संघर्ष कर रहे हैं। ’’उन्हें पिछले महीने कोविड-19 संक्रमण हो गया था। उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 संक्रमण से जूझते हुए रविवार को मोहाली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

24 घंटे में कोरोना के 165 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 165 नए मामले सामने आए तथा 14 और मरीजों की मौत हो गई लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही और यह संख्या 260 तक पहुंच गई। राजधानी में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।दिल्ली में शुक्रवार को सक्रिय मामले 109 और घट कर 2,445 पहुंच गए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 165 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 14,32,033 तक पहुंच गई। जबकि 260 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 14,04,688 हो गई।

दिल्ली में कोरोना सकारात्मता दर अब 0.22 फीसदी रह गई है। इस दौरान 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,900 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.74 फीसदी रह गई है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 76,480 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस बीच, राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घट कर अब 5,452 रह गई है।

पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढते तो खबर बनतीं हैं

अकांंशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि देश में जिस तरह से रोजाना डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। उसके चलते अब इनके दामों में बढ़ोतरी होने से नहीं, बल्कि जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढते हैं। उस दिन यह बात खबर बन जाती है। शुक्रवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा डीजल और पेट्रोल के दामों में की गई बढ़ोतरी पर करारा तंज कसते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ना रोजाना की आम बात हो गई है। भले ही कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहे लोग डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर महंगाई की मार से बुरी तरह से परेशान हो रहे हो लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नही है। 
सबसे बड़ी बात यह है कि जिस दिन डीजल पेट्रोल के दाम देश में नहीं बढ़ते हैं तो यह बात सबसे बड़ी खबर बन जाती है। शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार के विकास का यह हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल डीजल के दाम ना बढ़े तो यह बात बड़ी खबर बन जाती है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही देश की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा डीजल और पेट्रोल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। जिसके चलते दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 27 पैसे बढ़कर 96 रूपये 93 पैसे और डीजल की कीमत 28 पैसे का उछाला लेते हुए 87 रूपये 69 पैसे प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। यदि देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो अकेले जून माह में अब तक पेट्रोल की कीमत 2 रूपये 70 पैसे और डीजल की कीमत 2 रूपये 56 पैसे बढ़ाई जा चुकी है। इससे पहले माह मई में पेट्रोल 2 रूपये 83 पैसे और डीजल 4 रूपये 42 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...