शुक्रवार, 18 जून 2021

14 लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया: रेवती

कविता गर्ग      
मुंबई। इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रेवती संपत ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 14 लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बात की जानकारी रेवती ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये दी है। अभिनेत्री रेवती संपत ने कई बड़े खुलासे किए हैं। जिन्हें सुनकर सब दंग रह गए। वहीं पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन खुलासों के बाद से संदेह के घेरे में आ गई है। दरअसल, रेवती संपत ने इंडस्ट्री के 14 लोगों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्ट के माध्यम से रेवती ने उन 14 लोगों के नाम का खुलासा किया है जिन्होंने उनका शोषण किया।
इनमें से एक नाम मशहूर अभिनेता सिद्दीकी का भी है। अपने आरोपियों के नाम का खुलासा करते हुए रेवती ने फेसबुक पोस्ट में यह भी संकेत दिए कि उन्हें इसका कोई डर नहीं है कि वह अपने गुनहगारों का चेहरा मीडिया के सामने रख रही हैं। रेवती के इस खुलासे ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। हालांकि उन 14 लोगों में से किसी की भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन अभिनेत्री द्वारा किए गए इतने हैरान कर देने वाला खुलासे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है और इस मामले पर जल्द से जल्द सख्त कार्यवाई करने की मांग भी उठाई है। 
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि इन 14 लोगों ने ना केवल उनका शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी उत्पीड़न किया हैं। रेवती ने सिद्दीकी के अलावा इस लिस्ट में मशहूर निर्देशक राजेश का नाम भी लिखा है। जो कई नेशनल और स्टेट लेवल पर अपनी फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। रेवती ने इस लिस्ट में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेता नंदु अशोकण समेत पुलिस विभाग से लेकर कई प्रोफेशन से जुड़े लोगों का नाम दिया है, जिनमें एक डॉक्टर भी है। अभिनेत्री के खुलासे के बाद कुछ लोगों ने उनके इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बताया तो वहीं कुछ ने उनका खुलकर समर्थन किया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-307 (साल-02)
2. शनिवार, जून 19, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।
बरसात की संभावना
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 17 जून 2021

बाकी दिनों के लिए सोच का खाका खींचा: अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन की पहली विदेश यात्रा ने उनकी सरकार की बाकी दिनों के लिए सोच का खाका खींच दिया। जी 7 शिखर सम्मेलन, नाटो समिट और अंत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में बाइडन ने स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका अपनी हैसियत से जरा सा भी पीछे हटने नहीं जा रहा। चीन से निपटने के लिए बाइडन ने अमेरिकी नेतृत्व की हामी भर दी तो रूस को भी जता दिया कि वह उसकी मनमानी बर्दाश्त नहीं करने वाले। साथ ही व्लादिमीर पुतिन को बताया कि वह रूस के विरोधी नहीं। दोनों देशों ने संबंधों को पटरी पर लाने की शुरुआत कर दी है। जल्द ही वाशिंगटन और मॉस्को में राजदूतों की वापसी हो जाएगी। 

परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित रखने के संबंध में नई संधि के लिए और साइबर सिक्युरिटी का फ्रेमवर्क तैयार करने को वार्ता शुरू होगी। डोनाल्ड ट्रंप के दौर में अलग राह पकड़ा अमेरिका अब वापस अपनी पुरानी राह पर लौट आया है। बाइडन ने यह बात अपने पहले विदेशी दौरे में स्पष्ट कर दी। नाटो समिट के बाद रूसी राष्ट्रपति से वार्ता में बाइडन ने सहयोगी देशों के हित की बात कही। कहा कि सहयोगी देशों के साथ कुछ हुआ तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। नाटो समिट में कह दिया कि यूरोप की सुरक्षा अमेरिका की पवित्र जिम्मेदारी है। इसी के बाद जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि बाइडन का आना नए अध्याय की शुरुआत है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की संभावनाएं तेज

राणा ओबराय             

चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई है। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात की है। वहीं, आज शाम से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर सीएम जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल थोड़ी ही देर में भाजपा सरकार के 600 दिन पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और उसके बाद माना जा रहा है कि दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो सकते हैं। 

इधर, हरियाणा में मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार की अटकलें कई दिनों से चल रही है। इसी बीच जहां मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, जेजेपी की तरफ से दुष्यंत चौटाला भी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके आ चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में विस्तार हो सकता है। जजपा कोटे से एक मंत्री अभी बनना बाकी है।

लॉकडाउन को 1 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बुधवार को कोविड-19 की वजह से लागू आंशिक लॉकडाउन की अवधि एक जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य को संक्रमण के मामलों की संख्या के आधार पर दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने बताया कि पूर्व में लागू पांबदियां अब एक जुलाई सुबह पांच बजे तक जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन भी इस महीने के अंत तक पूरे राज्य में लागू रहेगा। अधिकारी ने बताया कि राज्य के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों के 17 जिलों को ‘ए’ श्रेणी में रखा गया है और इन जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत या इससे कम है जबकि तटीय क्षेत्र के अन्य 13 जिलों को ‘बी’श्रेणी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि ‘ए’ श्रेणी में सुंदरगढ़, झारसुगुडा, बारगढ़, संबलपुर, कालाहांडी, बोलंगीर, गंजम, कंधमाल और कोरापुट आदि जिलों को रखा गया है और यहां पर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह छह बजे से शाम के पांच बजे तक खोलने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि ‘बी’ श्रेणी के जिलों में ऐसी दुकानें सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक ही खोली जा सकेंगी। इस श्रेणी में खुर्दा, पुरी,कटक, केंद्रपाड़ा, धेंकनाल, बालासोर और मयूरभंज आदि जिलों को रखा गया है।महापात्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने मिठाई की दुकानों को इस शर्त पर खोलने की अनुमति दी है कि वे सामान का पार्सल देंगे। वहीं ‘ए’ श्रेणी के जिलों में रेहड़ी-पटरी की दुकानों को भी ‘सामान खरीदों और जाओ’ के नियम के आधार पर खोलने की अनुमति दी गई है।

मुख्य सचिव ने कहा कि सुबह छह बजे से नौ बजे तक लोगों को टहलने की अनुमति होगी। लेकिन पार्क एक जुलाई तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं, औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों, मालवाहक वाहनों को परिचालन की अनुमति होगी लेकिन सार्वजनिक बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को कोविड-19 के मामले बढ़ने पर और पाबंदी लगाने का अधिकार होगा। महापात्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ और झारखंड से लगती राज्य की सीमा खोल दी गई है। यह फैसला पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 के कम होते मामलों के मद्देनजर लिया गया है। लेकिन पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश की सीमा पर पाबंदी पूर्व की तरह लागू रहेगी।

यूपी की खुशहाली का बुरी तरह सत्यानाश किया: सपा

हरिओम उपाध्याय            

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की खुशहाली का बुरी तरह सत्यानाश किया है। अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि सपा सरकार में 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाली उत्तर प्रदेश की जीडीपी 2017 से 2020 के बीच घटकर 5.6 प्रतिशत दर पर आ गई है। मुख्यमंत्री के सर्वतोमुखी विकास के थोथे ढोल की पोल इससे भी खुलती है कि जहां जीडीपी में गिरावट दर्ज हुई है, वहीं बेरोजगारी में भारी वृद्धि हुई है। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार ने बिना कोई काम किये। उत्तर प्रदेश का साढ़े चार वर्ष का समय बर्बाद कर दिया। विकास कार्य ठप्प हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल दिखाई दे रही है। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा भी जनता की निगाह में उजागर हो चुका है। साढ़े चार वर्ष हो गए जनता अच्छे दिनों की उम्मीद लगाए बैठी रही। उसे निराशा और हताशा ही हाथ लगी है। दुनिया भर में भाजपा ने प्रदेश की बदनामी कराई है।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...