गुरुवार, 17 जून 2021

सीएम ममता ने सरकार की कोशिश की निंदा की

मिनाक्षी लोढी               

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर को कथित तौर पर नियंत्रित करने की भाजपा नीत केंद्र सरकार की कोशिश की गुरुवार को निंदा की। उन्होंने दावा किया कि केंद्र माइक्रोब्लॉगिंग साइट को प्रभावित करने में असफल होने के बाद अब उसे प्रभावहीन करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इसकी तुलना अपनी सरकार से करते हुए कहा कि उनकी सरकार के साथ भी केंद्र ऐसा ही व्यवहार कर रहा है।ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं इसकी निंदा करती हूं। वे ट्विटर को नियंत्रित नहीं कर सकते तो अब उसे प्रभावहीन करने का प्रयास कर रहे हैं। वे (केंद्र) हर उस व्यक्ति के साथ यह कर रहे हैं। जिसे अपने पक्ष में नहीं ला पा रहे हैं। वे मुझे नियंत्रित नहीं कर सकते, इसलिए मेरी सरकार को भी प्रभावहीन करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर का भारत में कानूनी सुरक्षा कवच देश के सूचना प्रौद्योगिक नियमों का अनुपालन नहीं करने और नए दिशानिर्देश के तहत अधिकारियों की नियुक्ति नहीं करने से छिन गया है। अब तीसरे पक्ष की गैर कानूनी सामग्री की वजह से ट्विटर पर भी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी रहने के भाजपा के आरोपों पर बनर्जी ने कहा कि यह भगवा पार्टी की ‘चाल’ है और उसके दावे पूरी तरह से ‘आधारहीन’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कोई राजनीतिक हिंसा नहीं हो रही है। एक-दो छिटपुट घटनाएं हो सकती हैं। लेकिन उन पर राजनीतिक हिंसा का ठप्पा नहीं लगाया जा सकता।’’

46,863 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया सोना, कीमत

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 861 रुपये गिरकर 46,863 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले दिन सोना 47,724 पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,709 रुपये की गिरावट के साथ 68,798 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,507 रुपये पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस रहा। जबकि चांदी 26.89 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद कल रात की बिकवाली के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनाये गये रुख के कारण प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आई जिससे सोने में बिकवाली बढ़ गई।’’ उन्होंने कहा कि डॉलर की मजबूती से थोड़े समय तक सोने की कीमतों पार दबाव रहेगा जिससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।

सड़क संगठन ​की ​​12 सीमा ​सड़कें राष्ट्र को समर्पित की

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। ​​रक्षा मं​​त्री राजनाथ सिंह ​​गुरुवार को असम दौरे पर​ पहुंचे और ​सीमा सड़क संगठन ​की ​​12 सीमा ​सड़कें राष्ट्र को समर्पित कीं​। ​​उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक ​​नॉर्थ-ईस्ट का विकास नहीं हुआ। अब प्रधानमंत्री ​नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ​हो रहे पूर्वोत्तर ​के विकास ​से इस क्षेत्र में लोगों को लाभ होगा। ​​इस इला​के का सामरिक महत्व​ इसलिए है​। क्योंकि पांच देशों के साथ इस इलाके की ​सीमाएं लगती हैं।​ इस क्षेत्र का ​​विकास सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है​​​​​​​​। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी'​​ के अंतर्गत सीमाई क्षेत्रों के संपूर्ण विकास पर बहुत अधिक जोर दे रही है। 
सीमावर्ती राज्यों में बड़ी संख्या में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुलों और सड़कों के कार्य को पूरा किया गया है​ पिछले सात सालों के दौरान सड़क परियोजनाओं और अन्य​ इंफ्रास्ट्रक्चर​​ विकसित करने के लिए ​बीआरओ के ​बजट में तीन से चार गुना की वृद्धि की गई है। पिछले सात सालों में ​यहां की ​​सुरक्षा की स्थिति​ में अभूतपूर्व सुधार हुआ है​​​​ हिंसा से सम्बंधित घटनाओं में 85 फ़ीसदी और नागरिकों और सुरक्षा बलों की ​दुर्घटनाओं में ​​का​फी कमी आई है​​​​​​​​​​​​​​​​​​

ओकीनावा ने वाहनों की कीमत में कटौती की घोषणा की

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओकीनावा ने अपने वाहनों की कीमत में कटौती की घोषणा की है। बीते दिनों डिपार्टमेंट ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज ने हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मैन्युफैक्चरिंग योजना में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए। अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ग्राहकों को 15000 का पूर्ण सब्सिडी लाभ प्रदान करेगी। कंपनी के अलग-अलग मॉडलों के आधार पर, कीमत में 7,200 रुपये से लेकर 17,800 रुपये तक की कटौती की गई है।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये नई कीमतें बीते 11 जून से ही लागू कर दी गई हैं। बतातें चलें कि, विभाग की तरफ से इस दिशा में एक अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके तहत देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी गई है। इससे वाहनों की कीमत में कमी आएगी। डिपार्टमेंट के अनुसार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी अब 15,000 रुपये प्रति होगी, जो कि पहले 10,000 रुपये प्रति थी।

जमानत से इनकार, स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नियमित जमानत संबंधी याचिका के सूचीबद्ध नहीं होने से हिरासत में बंद व्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होती है। न्यायालय ने इसके साथ ही जोर दिया कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच कम से कम आधे न्यायाधीशों को वैकल्पिक दिनों में बैठना चाहिए ताकि संकट में फंसे लोगों की सुनवाई हो सके। कोर्ट ने कहा कि जमानत से इनकार करना स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर एक जमानत याचिका के एक साल से भी अधिक समय तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किए जाने पर 'हैरत' जताते हुए कहा कि सुनवाई से इनकार करना किसी आरोपी के अधिकार और स्वतंत्रता का हनन है।

बिहार में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हुएं

अविनाश श्रीवास्तव            
पटना। बिहार में लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बिहार में आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी और ज्यादातर इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि, दिल्ली को मॉनसून के लिए अभी एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे में बारिश होगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, तो चलिए जानते हैं मौसम का हाल।

बिहार में जारी है बारिश...
बिहार में बीते कुछ दिनों से लागातर बारिश हो रही है और अब नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी बिहार को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। 18 जून तक राज्य के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को खुले स्थान मैदान, आम और लीची के बगानों में नहीं रहने की अपील जारी की गई है। यहां पर बिजली गिरने की आशंका है। रेड अलर्ट वाले जिलों में उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के अलावा दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय शामिल है। यहां मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ अत्यधिक बारिश की आशंका है। इस वजह से लोगों से घर से कम निकलने की अपील की गई।

स्पेशल ट्रेन को 22 जून से चलाने का फैसला लिया

दुष्यंत टीकम            

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली एवं बिलासपुर के मध्य रद्द की गई। नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन को 22 जून से फिर से चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नई दिल्ली से और प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को बिलासपुर से चलेगी। केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही इस ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति रहेगी। साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द-न्यू कटनी सेक्शन के मध्य रेलवे ट्रेक के दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...