गुरुवार, 17 जून 2021

12वीं क्लास में प्रदर्शन के आधार पर रिजल्ट जारी

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। सरकार ने कहा कि 10वीं और 11वीं के मार्क्स को 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं कक्षा में परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। 31 जुलाई तक सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें हालात सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा पेश 12वीं रिजल्ट फॉर्मूले को स्वीकार कर लिया है।

सरकार ने गुरुवार को शीर्ष अदालत में दाखिल की गई अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्टूडेंट्स के कक्षा 10वीं के 5 में से बेस्ट 3 पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। 11वीं कक्षा के सभी थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम रद्द करने आदेश पर कोई सुनवाई नहीं होगी। यदि कोई एग्जाम देना चाहता है तो दे सकता है।

महामारी के कारण आपातकाल में ढील देने की घोषणा

टोक्यो। ओलंपिक की शुरुआत में अब जब एक महीने से कुछ अधिक का समय बचा है। तब कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी के चलते जापान ने गुरुवार को तोक्यो और छह अन्य क्षेत्रों में अगले हफ्ते से कोविड-19 महामारी के कारण लगे आपातकाल में ढील देने की घोषणा की। जापान में मार्च के बाद से एक समय रोजाना 7000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे और तोक्यो, ओसाका तथा अन्य महानगरों में गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों से अस्पताल भर गए थे।

उसके बाद से हालांकि मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिससे प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के आपातकाल की स्थिति में ढील देने का रास्ता साफ हो गया है। जो रविवार तक लागू है। नए कदम खेलों के उद्घाटन समारोह से 12 दिन पहले 11 जुलाई तक लागू होंगे। सुगा ने कहा कि ढील देने के दौरान जो कदम उठाए गए हैं। उनमें ध्यान रखा जाएगा कि बार और रेस्टोरेंट जल्दी बंद हों।

सीएम ने फाइल को उपराज्यपाल अनिल के पास भेजा

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी नीत सरकार ने घर-घर राशन आपूर्ति योजना से संबंधित फाइल को मंजूरी के लिए एक बार फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस महीने के शुरू में, अरविंद केजरीवाल सरकार ने दावा किया था कि उपराज्यपाल ने यह योजना खारिज कर दी है और कहा है कि इसके लिए केंद्र की मंजूरी नहीं ली गई तथा इस बाबत अदालत में एक मामला लंबित है। 

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फिर से उपराज्यपाल को फाइल भेजी है और कहा है कि यह कानून सम्मत है तथा केंद्र द्वारा पूर्व में जताई गईं आपत्तियों का समाधान कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने जोर दिया है कि केंद्र के निर्देशों का पालन किया गया है और दावा किया है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान योजना को ‘रोकना’ गलत है।


परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हैं यूपी

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सभी तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है। प्रदेश ऑक्सीजन जेनेरेशन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। कल (बुधवार) 05 और प्लांट की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में 441 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित की स्थापना की जा रही है। इनमें से लगातार प्रयासों से अब 100 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। प्लांट स्थापना से जुड़े कार्यों की सतत समीक्षा की जाए। इस संबंध में भारत सरकार से समन्वय बनाए रखा जाए। 50 बेड से अधिक सभी अस्पताल ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिहाज से आत्मनिर्भर होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। गुणवत्ता और समयबद्धता पर फोकस रहे। 09 मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इन कार्यों को यथासंभव शीघ्रता से पूरा किया जाए। वहीं, 14 अन्य प्रस्तावित नए मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र से पठन-पाठन शुरू की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। 
नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में होम आइसोलेशन में 03 हजार 749 मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत दर्ज हुई है। बीते 24 घंटे में 02 लाख 90 हजार 234 सैम्पल टेस्ट हुए हैं। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 44 लाख 36 हजार 119 कोविड टेस्ट हो चुके हैं।
 उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण की पहली डोज प्राप्त कर चुके लोगों की संख्या 02 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जबकि 39 लाख 11 हजार लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के 50 लाख 81 हजार युवाओं को वैक्सीन कवर मिल चुका है। 24 घंटों में 03 लाख 64 हजार 723 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया। इस तरह अब तक 02 करोड़ 42 लाख 57 हजार से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

मुंबई: मधु का जन्मदिन मना रही हैं प्रियंका चौपड़ा

कविता गर्ग            
मुंबई। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज अपनी माँ मधु चोपड़ा का जन्मदिन मना रही है। हालांकि, इस खास मौके पर प्रियंका अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ उपस्थित नहीं है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी माँ को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है। "मेरी माँ बुद्धि और आकर्षण का एक कॉम्बिनेशन है। जब भी वह  मेहमानों से मिलने के लिए तैयार होती थीं तो मैं उन्हें ध्यान से श्रृंगार, क्रीम, और परफ्यूम लगाते हुए देखती थी। उनकी अलमारी में सभी रंग शामिल थे। 
फ्लोरल प्रिंट की पिंक शिफॉन साड़ी, चटक ओरंग ,लाल रंग, और गोल्डन येलो। उनके बाल कमर तक आते थे जिसकी वह या तो चोटी या जुड़ा बनाती थीं। जब वह आंखों में काजल, होंठो पर लिपस्टिक और माथे पर बिंदी लगाया करती थीं, उन्हें सजते हुए देखना मुझे बहुत अच्छा लगता था। मैं भी एक दिन उनकी तरह कॉंफिडेंट और परफेक्ट लगना चाहती थी। उनका आत्मविश्वास उनकी खूबसूरती को और भी तेज देता था। चाहे फिर वह साड़ी पहने या वेकेशन पर मॉडर्न ड्रेस वह मुझे हमेशा ही प्यारी लगती थीं। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा -हैप्पी बर्थडे मॉम। अपने जन्मदिन को एक साथ मनाने के हमारे रिचुअल की मुझे याद आ रही है । लव यू। आपसे जल्द मिलूंगी।'
सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी उनकी माँ मधु चोपड़ा को  जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी माँ के बहुत करीब हैं और अक्सर अपनी माँ के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

महामारी के दौर में बच्‍चों का जीवन प्रभावित हुआ

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के इस दौर में बच्‍चों का जीवन काफी प्रभावित हुआ है। बाहर खेलने की बजाए वे घर में फोन और लैपटॉप पर समय गुजार रहे हैं। यही नहीं, स्‍कूल की पढ़ाई भी अब मोबाइल लैपटॉप तक सीमित हो गई है। जिसकी वजह से उनकी आंखों की सेहत को लेकर एक डर बना रहता है कि कहीं ये खराब ना हो जाएं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप अपने बच्चों के आंखों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान में रखें तो उनकी आंखों की रोशनी कमजोर होने से बचा सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि बच्‍चों की आंखों का ख्‍याल रखने के लिए किन खास बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है।
1.हर साल कराएं आंखों का चेकअप...
यह जरूरी नहीं कि जब आंखों में किसी प्रकार की समस्‍या आए तभी डॉक्टर को दिखाया जाए। डॉक्‍टर यह सलाह देते हैं कि बच्‍चों की आंखों का चेकअप हर साल जरूर कराना चाहिए। यदि आप अपने बच्चे की आंखों की जांच हर साल कराते रहेंगे तो उनकी आंखों की रोशनी लंबे समय तक ठीक रहेगी।

विश्व: गुणवत्‍ता के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा 'हीरा'

वाशिंगटन डीसी। अफ्रीका की सरजमीं अपने अंदर कई अनमोल खजाने को समेटे हुए है। अब एक ऐसा ही खजाना अफ्रीकी देश बोत्‍सवाना में हाथ लगा है। बोत्‍सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा खुदाई में हाथ लगा है। इस हीरे की खोज करने वाली कंपनी देबस्‍वाना ने कहा कि यह अद्भुत हीरा 1,098 कैरेट का है। गत एक जून को यह हीरा देश के राष्‍ट्रपति मोकगवेत्‍सी मसीसी को दिखाया गया है। देबस्‍वाना की प्रबंध निदेशक लयनेटे आर्मस्‍ट्रांग ने कहा, ‘ऐसा माना जा रहा है कि यह दुनिया में गुणवत्‍ता के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा हीरा है।’ उन्‍होंने कहा कि यह दुर्लभ और असाधारण पत्‍थर हीरा उद्योग और बोत्‍सवाना के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि यह विशाल हीरा संघर्ष कर रहे हमारे देश के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। अभी तक इस हीरे को नाम नहीं दिया गया है।

देबस्‍वाना कंपनी ने बताया कि यह हीरा 73mm लंबा और 52mm चौड़ा है। उसने कहा कि हमारे इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी खोज है। देबस्‍वाना कंपनी को बोत्‍सवाना की सरकार तथा दुनिया की दिग्‍गज हीरा कंपनी डी बीयर्स ने मिलकर बनाया है। इससे पहले वर्ष 1905 में दक्षिण अफ्रीका में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा मिला था। यह करीब 3,106 कैरेट का था। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा टेनिस के बॉल के आकार का था और इसे वर्ष 2015 में पूर्वोत्‍तर बोत्‍सवाना में बरामद किया गया था। यह हीरा 1109 कैरेट का था और इसे लेसेडी ला रोना नाम दिया गया था। बोत्‍सवाना अफ्रीका का शीर्ष हीरा उत्‍पादक देश है। कोरोना वायरस संकट के बीच इस हीरे के मिलने से बोत्‍सवाना की सरकार को बड़ी राहत मिली है। देबस्‍वाना कंपनी जितना हीरा बेचती है, उसका 80 फीसदी राजस्‍व सरकार के पास जाता है। कोरोना वायरस संकट में हीरे की बिक्री काफी गिर गई है। इससे देश की आमदनी कम हो गई है।

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...