बुधवार, 25 नवंबर 2020

सर्दीः बीमारियों में गर्म पानी देगा आपका साथ

नई दिल्ली। सर्दियों में आमतौर पर गले में खराश और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से लोगों को रुबरू होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ यही समस्या नहीं बल्कि कई अन्य शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में गर्म पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।              


चर्चा के दौरान असंसदीय भाषा से बचें

गांधीनगर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को संसद और विधानसभाओं में स्वस्थ संवाद करना चाहिए और सदन में चर्चा के दौरान असंसदीय भाषा के इस्तेमाल से बचना चाहिए। नर्मदा जिले के केवडिया गांव में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट टेंट सिटी में 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा सदन में असंसदीय भाषा के इस्तेमाल और अनुशासनहीनता से उनका चुनाव करने वाले लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।                                          


'पंजाब' पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। केंद्र के खेती कानूनों के विरोध में पंजाब की अलग -अलग किसान जत्थेबंदियों की तरफ से 26 और 27 तारीख के ‘दिल्ली चलो’ प्रोग्राम के चलते पंजाब और हरियाणा की सीमा के द्वारा पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पंजाब पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दरअसल किसानों की तरफ से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर -ट्रालियों के द्वारा दिल्ली कूच की जा रही है, इसलिए यदि कोई यात्री पंजाब -हरियाणा के रास्ते के द्वारा सफ़र करता है तो उसे भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब पुलिस ने इसलिए बाकायदा एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को डेराबस्सी-अंबाला /नरायणगढ़, शंभू बॉर्डर, देवीगढ़ -पेहोवा रोड, खनौरी -निरवाना रोड, सरदूलगढ़ -फ़तेहबाद रोड और बठिंडा -डब्बवाली रोड के जरिए सफर न करने की सलाह दी है।               


मास्क न लगाया तो जुर्माने के साथ-साथ जेल

सचिन बैंसल


बददी। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति अगर मास्क नहीं पहनता है तथा दिशा निर्देशों की अवहेलना करता है तो हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 115 का उपयोग करते हुए उसे बिना वारंट के 8 दिन तक हिरासत में लिया जा सकता है अथवा 5000 रूपए तक जुर्माना अथवा दोनों ही सजाएं दी जा सकती हैं। रोहित मालपानी ने कहा कि सरकार के नियमानुसार बिना मास्क के पाए जाने पर 1000 रूपए जुर्माना लिया जाएगा तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों में सरकार द्वारा निर्धारित व्यक्तियों सीमा से अधिक पाए जाने पर भी 5000 रुपए तक का जुर्माना देय हो।                   


सरकार खोल रही है हजारों नौकरियां का खजाना

नई दिल्ली। कंपटीशन के इस दौर में आजकल लगभग हर पढ़ने-लिखने विद्यार्थी की इच्छा होती है कि सरकारी नौकरी हासिल कर ले। इसके लिए देश में लाखों विद्यार्थी कई-कई सालों तक बेहद कठिन परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं। ऐसे में अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो आबादी के लिहाज से बेहद बड़े इस प्रदेश में भी छात्रों की इच्छा सरकारी नौकरी पाने की होती है।               


एक्ट्रेस सोनाक्षी की तस्वीरों ने मचाया तहलका

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।त्रसोनाक्षी की इंस्टाग्राम वॉल अब उनकी मस्ती भरी तस्वीरों से नजर आ रही है। देखा जाए तो मालदीव बॉलीवुड हस्तियों के लिए छुट्टी मनाने की जगह बन गया है। पिछले कुछ हफ्तों में, हमने कई सेलेब्स को देखा है, जो मालदीव में एन्जॉय कर रहे हैं और अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रहे हैं। दबंग स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना वेकेशन मालदीव में मनाया। जहा उनके दोस्तों ने उनका साथ दिया इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा इन पलों को फुलऑन मूड में जी रही हैं। काफी खुश भी नजर आ रही हैं।काफी लम्बें समय के बाद सोनाक्षी कहीं एन्जॉय करती दिखीं।


'राष्ट्रीय सुरक्षा दल' देश को सुरक्षित रखेगा

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को सुरक्षित रखेगा ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि ‘‘अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं’’। डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय से बाइडन ने मंगलवार को अनुभवी राजनयिक एंटनी ब्लिनकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मयोरकास को ‘होमलैंड सिक्योरिटी’ मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत और एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के तौर पर नामित करने के अपने इरादे की घोषणा की।





एवरिल राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने वाली पहली महिला होंगी। बाइडन ने जॉन कैरी को राष्ट्रपति का विशेष जलवायु दूत और जेक सुलिवन (43) को राष्ट्रीय सलाहकार के पद के लिए नामित करने की भी घोषणा की थी। सुलिवन, दशकों में इस पद पर सेवा देने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से





कई प्रमुख ‘केबल नेटवर्क’ पर प्रसारित संबोधन में बाइडन ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा दल है जो हमारे देश और हमारे लोगों को सुरक्षित रखेगा और यह एक ऐसा दल है जो उस तथ्य को प्रदर्शित करेगा कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं। एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ होने, अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने , सहयोगियों के साथ खड़ा होने, हमारे मूल्यों के लिए खड़े होने को तैयार है।’’


अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है।                                        


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-338, (वर्ष-11) पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254 2. सोमवार, सितंबर 23, 2024 3. शक-1945, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, ...