सोमवार, 23 नवंबर 2020

सरकार बढ़ाने जा रहीं है किसानों की आमदनी

यूपी सरकार अब ऐसे बढ़ाने जा रही हैं किसानों की आमदनी, खेती करने पर मिलेगी 10 लाख रुपये की मदद


लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नए तरीकों का प्रयोग कर रही है। अब सरकार का मकसद है। किसानों की आमदनी को ऐसे बढ़ाया जाए ताकि उनको पारंपरिक खेती करने में जिस तरह से नुकसान होता है, उससे बच जाएं। सरकार की मंशा प्रदेश को जैविक खेती का हब बनाने की है, इससे प्रदेश में पहले चरण में 63 जिलों की 68 हेक्टेयर रकबे में ऑर्गेनिक फसल लहलहाएंगी। इस प्रोजेक्ट में जिन जिलों को शामिल किया गया है उनमें 27 जिले नमामि गंगे परियोजना में और 36 जिले पारंपरिक खेती करते हैं। बेहतर तरीके से मॉनीटरिंग हो इसके लिए सरकार की एप्रोच क्लस्टर खेती की होगी, हर क्लस्टर 50 एकड़ का होगा। खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार 3 साल में प्रति क्लस्टर 10 लाख रुपये का ग्रांट भी देगी। इसमें से 3,30,000 से 3,30,000 रुपये पहले और तीसरे साल दिए जाएंगे, बीच के साल में यह ग्रांट 3,40,000 रुपये की होगी।जिन जिलों को इस योजना में शामिल किया जाएगा, उनमें झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, मीरजापुर, गोरखपुर, पीलीभीत, गोंडा, आगरा, मथुरा, वाराणसी, कौशांबी, फतेहपुर, देवरिया, फरुखार्बाद, उन्नाव, रायबरेली, बहराईच, बाराबंकी, श्रावस्ती, फैजाबाद, कानपुर देहात, आजमगढ़, सुल्तानपुर,कानपुर नगर, फिरोजाबाद, बदांयू, अमरोहा, बिजनौर, चंदौली, सोनभद्र, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।                                 


किराया के चलते ट्रेन में लोग नहीं कर रहें सफर

तेजस एक्सप्रेस आज से हो जाएंगी बंद, किराया के चलते ट्रेन में लोग नही कर रहे सफर


लखनऊ। देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस आज यानी 23 नवंबर से अगले आदेश तक बंद रहेगी। लखनऊ-दिल्ली के बीच चल रही तेजस का संचालन आइआरसीटीसी के जिम्मे था। फ्लैक्सी किराए से महंगा सफर होने के कारण लोग ट्रेन में सीटें नहीं बुक करा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों के अभाव में ट्रेन का संचालन बंद होने जा रहा है। ढेरों सुविधाओं के बावजूद रेलवे प्रशासन यात्रियों को आकर्षित नहीं कर सका। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को 23 नवंबर से अगले आदेश तक ट्रेन को निरस्त करने के लिए आदेश दिए हैं। पहली बार लखनऊ से तेजस का संचालन चार अक्तूबर 2019 को शुरू हुआ था। रविवार को अंतिम बार तेजस सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ से नई दिल्ली 200 के करीब यात्रियों को लेकर रवाना हुई।


दीपावली में भी खाली रहीं सीटें


मार्च में लॉकडाउन बाद तेजस ट्रेन का संचालन 17 अक्तूबर को शुरू हुआ था। उम्मीद थी दीपावली में यात्री मिलेंगे। पर, ऐसा हो नहीं सका, जबकि एडवांस में 10 दिन का आरक्षण बढ़ाकर एक महीने कर दिया गया। बावजूद यात्री नहीं मिलने वाली वजह से 14 नवंबर को तेजस को रद्द करना पड़ा।                                         


बिहारः नाराज पति ने पत्नी को दी कड़ी सजा

पैर दबाने में देर होने से नाराज पति ने पत्नी को दी ऐसी सजा, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए पूरा मामला


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार के जहानाबाद में रविवार को पैर दबाने में देरी होने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की जान लेने का प्रयास किया। सनकी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला की गर्दन और हाथ की उंगली कट गई। इधर, घायल महिला को आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, घटना जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की है। घटना के संबंध में घायल महिला ने बताया कि आरोपी बाहर से घूमकर आया और पैर दबाने की बात कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं हो गई और आक्रोशित होकर आरोपी ने घर में रखे चाकू से महिला का गला रेत दिया और बीच बचाव में महिला के हाथ की अंगुली भी कट गई।
इधर, घायल महिला की बहन ने बताया कि आरोपी अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट किया करता है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है, वहीं आरोपी पति की तलाश कर रही हैं।                                                                                                                                  


यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, उम्मीद

उत्तर-प्रदेश में बर्फ़ीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद


लखनऊ। पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। वही प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट हुई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। तामपान में वृद्धि होने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है। दिन व रात के तापमान में गिरावट से लोगों को गरम कपड़े निकालने को मजबूर हुए। रात में कई घरों में रजाई निकल आई है। वहीं दिन में लोग पूरी बांह का स्वेटर व जैकेट पहने हुए नजर आए।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।                                  


हिमाचलः शुरू सीमाएं फिर हो सकती हैं सील

हिमाचलः ठक शुरु सीमाएं फिर हो सकती हैं सील, शिक्षण संस्थान पर भी होगा फैसला


शिमला। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाच कैबिनेट की बैठक शुरु हो गई। प्रदेश सचिवालय में कुछ देर पहले शुरु हुई बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद है। आज इस बैठक में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। जिन में प्रदेश की सीमाएं सील करने व शिक्षण संस्थानों को खोलने या बंद रखने संबंधी निर्णय प्रमुख है। जाहिर है। रविवार को सीएम जयराम ठाकुर ने भी मंडी में कोरोना को लेकर कुछ सख्ती करने के संकेत दिए थे। बता दें कि प्रदेश में बीते सात दिनों में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वहीं 80 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे प्रदेश सरकार (भी चिंतित है। देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते कहीं कर्फ्यू तो कहीं कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसी तर्ज पर आज जयराम सरकार भी कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार अब किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती है। पाबंदियां हटाने व कई तरह की छूट बाजार, शादी-समारोहों में नियमों का पालन ना होने से भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं।                                


मास्क नहीं पहनने पर 70 करोड़ का जुर्माना वसूला

मास्क नहीं पहनने वालों से 78 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया


अहमदाबाद। अहमदाबाद, बड़ौदा, राजकोट और सूरत में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू घोषित किया गया है। जैसे ही कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है। राज्य सरकार ने मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी ओर, राज्य में 26 लाख नागरिकों से 78 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जिन्होंने 15 जून से मास्क नहीं पहना है। यह स्टैचू ऑफ यूनिटी की वार्षिक कमाई से अधिक है। 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद, 31 अक्टूबर, 2019 तक पर्यटकों की आय 63.50 करोड़ रुपए थी।
अहमदाबाद में प्रति मिनट 120 जुर्माना
गुजरात सरकार और पुलिस प्रशासन के लगातार निर्देशों के बावजूद, नागरिक अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहनते हैं। अकेले अहमदाबाद में, हर मिनट मास्क नहीं पहनने के लिए 120 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अहमदाबाद हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने भी मास्क पहनने वालों के लिए उच्च जुर्माना की मांग की है।
राज्य सरकार और प्रशासन ने सुझाव दिया है। कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना चाहिए। परिणामस्वरूप, राज्य सरकार ने नागरिकों को सस्ते मास्क प्रदान किए हैं। 5 मास्क का एक पैकेट अमूल के मिल्क पार्लर पर केवल 2 रूपए में उपलब्ध है। इसके बावजूद, नागरिक दो रुपए का मास्क पहनने के लिए तैयार नहीं हैं। मास्क नहीं पहनने वालों को 1,000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। जो लोग मास्क नहीं पहनते हैं। उन्हें कोरोना टेस्ट करवाना होगा। यदि रिपोर्ट सकारात्मक आई तो उसे सीधे अस्पताल भेजा जाएगा।
कार्रवाई के लिए 141 लोगों की एक टीम
पुलिसकर्मी कोरोना अनलॉक के नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं। एनएमसी ने 141 कर्मचारियों की एक टीम भी तैनात की है। वे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। जो मास्क नहीं पहनते हैं। और सार्वजनिक रूप से थूकते हैं। ऐसी टीमों को शहर के 7 क्षेत्रों में तैनात किया गया है।                             


हिमाचलः 24 घंटों में 15 संक्रमितों की मौत हुई

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत


शिमला। देवभूमि हिमाचल में भी कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और इसके बाद पूरे प्रदेश में मौत का आंकड़ा 524 से पार कर चुका है। इन मौतों में आपकों बता दें कि पहली मौत जिला चंबा में 1, कांगड़ा में 4, किन्नौर में 1, कुल्लू में 1, मंडी में 5, शिमला में 1, सोलन में 2 दर्ज की गई है। वहीं राहत की बात यह है। कि इसके बीच प्रदेश में 644 लोगों ने कोरोना का मात देकर स्वास्थ हुए है। प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 33 हजार 951 पहुंच गया है। जिनमें 6 हजार 662 मामले अभी भी एक्टिव है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 26 हजार 733 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
वहीं राहत की बात यह है। कि इसके बीच प्रदेश में 644 लोगों ने कोरोना का मात देकर स्वास्थ हुए है। प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 33 हजार 951 पहुंच गया है। जिनमें 6 हजार 662 मामले अभी भी एक्टिव है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 26 हजार 733 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।                                       


चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...