बुधवार, 11 नवंबर 2020

परिवहन मंत्री ने बस अड्डे का लोकार्पण किया

विकास जाटव


सितारगंज। रोडवेज बस अड्डे का बुधवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व विधायक सौरभ बहुगुणा ने लोकार्पण किया। यशपाल आर्य ने सौरभ बहुगुणा के उनके कार्य व जज्बे की तारीफ की। इसके बाद सितारगंज से बरेली, देहरादून व दिल्ली के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंत्री यशपाल आर्या ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जो क्षेत्र के विकास का सपना देखा था आज वह पूरा हो गया। कहा कि बस अड्डे से यात्रियों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि बस अड्डे में जो भी कमी रह गई उसको भी दूर किया जाएगा।


परिवहन विभाग आरएम पवन मेहरा ने बताया कि यहां चार लोगों का स्टाफ रहेगा व सितारगंज से डायरेक्ट तीन बसों का संचालन होगा। इसके अलावा बसें बाईपास न जाकर रोडवेज से होकर गुजरेंगी। साथ ही जनता की आवश्यकता पर अन्य बसें भी बढ़ाई जाएगी। विधायक बहुगुणा ने कहा कांग्रेस के लोग जनता को भ्रमित करना बंद करें।


सितारगंज में लंबे समय से निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का आज लोकार्पण कर दिया गया। विधायक ने बताया कि 4 करोड़ 21 लाख रुपये से बने इस रोडवेज बस स्टेशन से अभी तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इन तीन बसों के साथ ही टनकपुर डिपो से आने वाली प्रत्येक बस इस स्टेशन से होकर ही आगे के लिए रवाना होंगी। स्थानीय जनता के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी, स्थानीय लोगों को यात्रा करने के लिए जहां तहां खड़े होकर बेहद दिक्कत का सामना करते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था, जिससे अब निजात मिल पाएगी। बता दें कि सितारगंज विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री बने विजय बहुगुणा ने 2012 में इस बस स्टेशन की नींव रखी थी।


उस समय से निर्माणाधीन यह बस स्टेशन उनके पुत्र और मौजूदा विधायक सौरभ बहुगुणा के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक था जो आज पूरा हुआ है। इस अवसर पर बेहद खुश दिखाई देते हुए सौरभ बहुगुणा ने अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय सलुजा, शिव कुमार मित्तल, लक्खा सिंह, शक्तिगण नगरपालिका अध्यक्ष सुक्रान्त बह्म, राकेश त्यागी, संजय गोयल, मुकेश सनवाल, दयानंद तिवारी, निर्मल सिंह, गुरसाहब सिंह, अजय कठैत, विपिन मित्तल, जरनैल सिंह, कार्तिक राय, सुमन राय, रीता सक्सेना, बिना साहू, मिना मजरूमदार व बाबी भट्ट आदि उपस्थित रहे।                


बिहार चुनाव में राजग की जीतः जावड़ेकर

बिहार विस चुनाव में राजग की जीत, मोदी सबसे विश्वनीय नेता: जावड़ेकर


नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा देशभर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता हैं।                                       


मुंबई इंडियन को मिला 20 करोड का इनाम

मुंबई इंडियन को मिला 20 करोड का इनाम


दुबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 20 करोड़ रुपये की विजेता पुरस्कार राशि प्रदान की। मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। गांगुली ने मुंबई के कप्तान रोहित को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। पहली बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही दिल्ली की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को 12.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। फाइनल के बाद व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गए।                 


सूअर-बंदर के जीन से नई प्रजाति निर्मित की

बीजिंग। चीन के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर अपनी वैज्ञानिक तकनीक से दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया है। इस बार चीनी वैज्ञानिकों ने बंदर और सूअर के जीन से एक नई प्रजाति का जानवर पैदा किया है। इसे ‘बंदर-सूअर प्रजाति’  का नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूअर के दो बच्चों के दिल, जिगर और त्वचा में बंदर के ‘टिश्यू’ मौजूद हैं। सूअर के ये दोनों बच्चे स्टेट सेल और प्रजनन जीव विज्ञान की स्टेट प्रयोगशाला में पैदा हुए थे, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही दोनों की मौत हो गई।


द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग की स्टेट सेल की प्रमुख प्रयोगशाला और प्रजनन जीव विज्ञान के वैज्ञानिकों की मानें तो यह पूरी तरह से बंदर-सूअर की पहली रिपोर्ट है। वैज्ञानिकों ने बताया कि पांच दिनों के पिगलेट भ्रूण में बंदर की स्टेम कोशिकाएं थीं। इस तरह के शोध से पता चला है कि कोशिकाएं कहां समाप्त हुई हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों बंदर-सुअर की मौत क्यों हुई। वैज्ञानिकों के मुताबिक इनकी मौत आईवीएफ प्रक्रिया में किसी तरह की समस्या की चलते हुई होगी।


बता दें कि यह प्रयोग स्पैनिश वैज्ञानिक युआन कार्लोस इजिपिसुआ बेलमोंटे के दो साल पहले किए गए प्रयास को देखते हुए किया गया। द न्यू साइंटिस्ट पत्रिका की रिपोर्ट में बताया गया कि तांग हाई और और उनकी टीम ने जुआन कार्लोस की सोच को ही आगे बढ़ाया और आनुवंशिक रूप से संशोधित बंदर कोशिकाओं को 4,000 से अधिक सूअर भ्रूणों के अंदर डाला गया। इसके बाद पैदा हुए सूअर के बच्चों में से केचल दो हाइब्रिड थे। इनके दिल, जिगर, फेफड़े और त्वचा के ऊतक आंशिक रूप से बंदर कोशिकाओं से मिलकर बने थे। गौरतलब है कि जनवरी 2017 में सैन डिएगो के सल्क इंस्टीट्यूट में भी एक मानव-सूअर भ्रूण बनाया गया था, लेकिन 28 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।              





बिहार में जीते तेजस्वी यादव, हारी राजद

तेजस्वी जीते मगर हारी राजद 


पटना। तेजस्वी प्रसाद यादव ने बीजेपी के सतीश को 37820 मतों से शिकस्त देकर वैशाली जिले की राघोपुर सीट एक बार फिर अपने नाम कर ली हैं। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को 37820 मतों से शिकस्त देकर वैशाली जिले की राघोपुर सीट एक बार फिर अपने नाम कर ली है। राजद प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव ने 96786 वोट हासिल किये जबकि भाजपा के सतीश कुमार को 58966 मत ही प्राप्त हुए। लोक जनशक्ति पार्टीके राकेश रौशन 24850 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में राघोपुर सीट से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उस समय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 22733 वोट के अंतर से धूल चटाई थी।             


टक्कर के बाद बीजेपी गठबंधन को बहुमत

बिहार कांटे की टक्कर के बाद बीजेपी गठबंधन को बहुमत 


पटना। बिहार में मतों की गिनती के दौरान होते रहे उलटफेर के बाद अंत भला तो सब भला की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीद को पूरा करते हुए राज्य की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की झोली में विधानसभा की 125 सीट डालकर एक बार फिर उन्हें सत्ता की बागडोर सौंप दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतगणना की समाप्ति के बाद राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी को 74 जनता दल यूनाइटेड को 43 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्यूलर और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार-चार सीटें मिली हैं। इस तरह 243 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 122 को पार करते हुए राजग ने 125 सीटें हासिल कर ली है।
जदयू को इस बार के विधानसभा चुनाव में 28 सीट का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले चुनाव में उसकी सीटों की संख्या 71 थी। चुनाव में भाजपा को 21 वीआईपी को चार और हम को तीन सीट का लाभ हुआ है। वहीं तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन जो सुबह मतगणना के शुरुआती दौर में सरकार बनाते दिख रहा था। उसे 110 सीट से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि महागठबंधन के मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए संतोष की बात सिर्फ यही रही कि वह 75 सीट जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। इसके बावजूद उसे वर्ष 2015 के पिछले विधानसभा में 80 सीट मिली थी। महागठबंधन के अन्य घटक कांग्रेस की भी इस बार पिछले चुनाव से आठ सीटें कम हुई है। और उसे मात्र 19 सीट पर संतोष करना पड़ा।
महागठबंधन में शामिल हुए वामदलों को भी काफी लाभ मिला। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) पिछले चुनाव की अपनी सीट संख्या तीन को बढ़ाकर 12 करने में कामयाब रही। वहीं पिछले चुनाव में विधानसभा चुनाव में शून्य पर आउट हुई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दो दो सीट जीत गईं। इसी तरह ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने पांच सीट बहुजन समाज पार्टी(बसपा) लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की।                 


अमेरिकाः ट्रंप ने अभी घोषित नहीं की है पारी

वाशिंगटन डीसी। एक तरफ नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन देश की बागडोर संभालने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं ट्रंप के प्रचार अभियान की तरफ से कहा गया है कि 2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभी संपन्न नहीं हुआ है और संकेत दिया कि वह “सटीक और ईमानदार मतगणना” नतीजेत हासिल करने के सभी संभावित विकल्पों को टटोलेंगे।                 


'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। भारत अपनी ताकत का पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहा हैं। कई रिपोर्ट ये बतल...