शनिवार, 7 नवंबर 2020

काली मिट्टी के बने दीयें जाएंगे 'अयोध्या' नगरी

निजामाबाद की काली मिट्टी के बने दिए जाएंगे श्री राम के अयोध्या नगरी


आजमगढ़। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या में कोई मांगलिक कार्य हो और उसमें आजमगढ़ जिले की महक न शामिल हो यह हो ही नहीं सकता। यही कारण है की इस बार सारे विवादों को दूर करते हुए। जहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं इस बार की देव दीपावली को भी ऐतिहासिक बनाया जा रहा। इसके तहत आजमगढ़ जिले के निजामाबाद की मशहूर ब्लैक पाटरी उद्योग भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा। व्यापार से जुड़े लोग भगवन श्री राम की जन्मभूमि को रौशन करने के लिए दीए तैयार कर रहे हैं। 50 एम एल तेल की क्षमता वाले ज्यादातर दीये तैयार हो चुके हैं। शेष और तैयार किया जा रहा। मशहूर दत्तात्रेय धाम की मिट्टी से अयोध्या के गुलजार होने से क्षेत्र के लोग भी काफी प्रशन्न हैं। ब्लैक पाटरी उद्योग से जुड़े लोग जल्द ही जीएस डीआईसी के माध्यम से इन दीयों को अयोध्या भेजने की तैयारी में जुटे हैं। इसके पूर्व भी अयोध्या में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में निजामाबाद के कुम्हार दीया भेजते रहे हैं। निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और मिट्टी के दीये देश ही नहीं पूरी दुनियां में प्रसिद्ध हैं। योगी सरकार द्वारा इसे एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किए जाने के बाद इस कारोबार ने काफी प्रगति की है।शासन द्वारा ब्लैक पाटरी को ओडीओपी के तहत चयनित करने के बाद इसके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रत्येक साल देव दीपावली पर निजामाबाद के शिल्पकारों को दीये भेजने का आर्डर दिया जा रहा है। इस बार अभी दीये भेजने की डील फाइनल नहीं हुई है, लेकिन यहां के शिल्पकारों ने अपनी श्रद्धा से एक लाख दीये अध्योध्या भेजने का फैसला लिया है। दिये 50 एमएल तेल की क्षमता वाले बनाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है ये दीये पूरी रात जलेंगे। जीएम डीआईसी प्रवीण मौर्य ने बताया कि दीये तैयार हैं। तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसे जल्द ही अयोध्या भेजा जाएगा। दीपक तैयार करने में जुटे कुम्हार का कहना है कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कि हमारे तैयार किये गए दीपक भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर जलाए जाएंगे। एक लाख के करीब दीपक तैयार है। जल्द ही इन्हें अयोध्या भेजा जाएगा।             


जनपद में सपा की साइकिल ने पकड़ी रफ्तार

बलरामपुर जनपद में सपा की साइकिल ने पकड़ी रफ्तार


बलरामपुर। एक के बाद एक बड़े नेता सपा में हो रहे शामिल पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश्वर मिश्रा सपा में शामिल हुए। बलरामपुर जनपद अंतर्गत समाजवादी पार्टी पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव एंव रविन्द्र प्रताप सिंह तोप सिंह के मार्ग दर्शन में प्रदेश कार्यालय लखनऊ में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश्वर मिश्रा समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सपा में शामिल हुए। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राम निवास मौर्य पूर्व विधायक अनवर महमूद,ज़िला पंचायत रविन्द्र प्रताप सिंह तोप सिंह , ज़िला मीडिया प्रभारी बहलोल नियाज़ी सहित जनपद के समाजवादी लोग मौजूद रहे।               


खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा

सशस्त्र बलों को खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगाः वायुसेना प्रमुख


पुणे। वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 139वें पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद यहां कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध क्षेत्र अत्यंत जटिल एवं बहुआयामी है। ऐसे में सशस्त्र बलों को विभिन्न मोर्चों से पैदा हो रहे विदेशी सरकारों एव उनसे इतर तत्वों के खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के पद के सृजन की प्रशंसा की और इसे देश में उच्च रक्षा सुधारों के सबसे ऐतिहासिक चरण की शुरुआत बताया।
एनडीए केवल नेतृत्व का ही उद्गमस्थल नहीं है। बल्कि मिलकर काम करने की भावना भी यहां विकसित की जाती है। एनडीए में मिले संयुक्त प्रशिक्षण के व्यापक अनुभव को विभिन्न अकादमियों में आगे ले जाने की आवश्यकता है।
भदौरिया ने कैडेट से कहा कि इसलिए यहां आपके साथियों के साथ आपकी जो दोस्ती हुई है। वह जीवनभर बनी रहनी चाहिए क्योंकि जब आप सेवा में जाएंगे तो आपके करियर के हर चरण पर बेहतर सहयोग हमेशा दिखना चाहिए।               


पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघनः पाक

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन


श्रीनगर। पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 1 नवंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर किटनी और कसाबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी।                       


रहीम को मिली पैरोल, 1 दिन रहे जेल से बाहर

गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से मिली पैरोल, एक दिन जेल से रहे बाहर


नई दिल्ली। साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से एक दिन की पैरोल दी गई। एक दिन के लिए राम रहीम जेल से बाहर गया और पूरा दिन अपनी मां के पास निकाला। गुरमीत राम रहीम की मां की तबीयत खराब है और उसी आधार पर एक दिन की पैरोल मिली थी। जानकारी के मुताबिक साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 24 अक्टूबर को एक दिन की पैरोल दी गई। राम रहीम पैरोल के समय में अपनी मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गए। यहां पर सुनारिया जेल से ही भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को गुरुग्राम अस्पताल में लेकर गए। जानकारी के मुताबिक साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 24 अक्टूबर को एक दिन की पैरोल दी गई। राम रहीम पैरोल के समय में अपनी मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गए। यहां पर सुनारिया जेल से ही भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को गुरुग्राम अस्पताल में लेकर गए। निवेदन मिला था और 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम तक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। बताया जा रहा है कि सीएम और कुछ वरिष्ठ हरियाणा के सरकारी अधिकारियों को ही इसकी जानकारी थी। इससे पहले भी रामरहीम को पेरोल देने की बातें सामने आई थी। हालांकि सरकार ने पेरोल देने इंकार किया था। लेकिन अब पेरोल देने के तरीके पर सवाल उठ रह हैं।                 


उत्तराखंडः राज्य में बनेंगे नए 'नगर निगम'

देहरादूनः राज्य में बनेंगे नए नगर निगम, इन निकायों का भी सीमा विस्तार


पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में कुछ नए नगर निगम तथा नगर निकायों की सीमाएं विस्तार करने जा रही है।
श्रीनगर को नगर निगम बनाया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश नगर निगम की सीमाएं बढ़ाई जा रही हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मदन कौशिक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बैठक ली। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका विस्तार व नए निकाय बनाने के संबंध में जिला अधिकारियों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। हरिद्वार जनपद में भगवानपुर नगर पालिका में सीमा विस्तार होगा। जबकि, इमलीखेडा, रामपुर, पाडली गुर्जर और ढण्डेरा को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। इसी तरह, उधम सिंह नगर में लालपुर, सिरोरीकला व नगला, बागेश्वर में गरुड़ और पौड़ी गढ़वाल में थलीसैंण को भी नगर पंचायत बनाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में कुल 13 निकायो के विस्तार पर चर्चा की गई। इस बैठक में सम्बन्धित जिलाधिकारियो को वीडियो क्रन्फे्रसिंग के माध्यम से जोडा गया था। निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में एक सप्ताह के अन्दर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराये।                 


डाकघर उपलब्ध कराएगा जीवन 'प्रमाण-पत्र'

डाकघर उपलब्ध करायेगा घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र


संदीप मिश्र


रायबरेली। डाक विभाग सदैव उन कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। जो आम-जन से जुड़े हुए होते हैं। फिर चाहे वह करोना महामारी के दौरान उनके घर पर डाक पत्रों को बांटने का मामला हो अथवा उनके घरों पर धन के वितरण करने का मामला हो अथवा दवाई इत्यादि को पहुंचाने की बात हो अथवा आधार बनाने व अपडेशन करने का कार्य रहा हो। इसी क्रम में डाक विभाग ने 1 नवम्बर 2020 को जीवन प्रमाण पत्र योजना की शुरुआत किया है। इस योजना के अंतर्गत डाकघर में तो जीवन प्रमाण पत्र हासिल किया ही जा सकता है। साथ ही अब किसी भी व्यक्ति को घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा मात्र ₹70 के चार्ज पर। इसके लिए कोई भी ग्राहक अथवा पेंशनधारक अपने नजदीकी डाकघर अथवा पोस्टमैन को फोन करके जीवन प्रमाण पत्र की मांग कर सकता है। पोस्टमैन अपनी एक बायोमेट्रिक डिवाइस लेकर ग्राहक के घर पर जाएगा और ग्राहक से बायोमेट्रिक लेकर वेरिफिकेशन करवा कर तुरंत जीवन प्रमाण पत्र जारी कर देगा। इस संबंध में सुनील कुमार सक्सेना अधीक्षक डाकघर रायबरेली के द्वारा अवगत कराया गया कि यह योजना 1 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। तथा बड़े बुजुर्ग पेंशनर को नवंबर दिसंबर माह में इधर-उधर भागने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी व घर बैठे ही उन्हें जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा । इस कड़ी में आज रायबरेली मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर के अनेक लोगों के जीवन प्रमाण पत्र जारी किय गये। आशा व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि पेंशनधारक इसका भरपूर लाभ उठाएगा तथा भारत सरकार की डिजिटलीकरण के क्षेत्र में यह योजना बहुत ही कारगर साबित होगी।               


नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित

नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्मांडा देवी के स्वरूप की उपासना की जा...