शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

एटा तूफान से मरने वालों की संख्या-50

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला में एटा तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गयी है। राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने कहा कि अधिकारी आपदा प्रभावित इलाकों के निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं।
जियामाटेई ने गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश तूफान से चार लोगों की मौत हो गयी थी जो आज बढ़कर 50 तक पहुंच गयी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि तूफान प्रभावित इलाकों में फंसे हुए लोगों को तत्काल बाहर निकलने के लिए 1500 से अधिक लोग इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक ग्वाटेमाला में भारी बारिश जारी रहेगी। देश के नौ विभागों ने पहले ही आपातकाल की स्थिति जारी की है। एटा तूफान वर्तमान में होंडुरास में है और यह कैरेबियन सागर की ओर बढ़ रहा है।             


हजारों किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से डाला वोट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों का जीने का अंदाज बदल चुका है और इस वायरस ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को भी काफी प्रभावित किया है। जहां अमेरिका के कई हिस्सों में काफी ज्यादा वोट परसेंट देखने को मिला वही कई लोगों ने कोरोना वायरस के डर से वोट डालने से दूरी भी बनाई है। हालांकि इस बीच अमेरिका की एक एस्ट्रोनॉट ने धरती से हजारों किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से इन चुनावों में वोट डाला है।केट रुबिन्स नाम की ये अंतरिक्ष यात्री फिलहाल एक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं।        


जनवरी में वैक्सीन की संभावनाः शिवराज

कविता गर्ग


भोपाल। नवंबर का महीना लगते ही मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में सुधार आया है। प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट 94 प्रतिशत और एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 7756 हो गई है।हालांकि बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए त्यौहार में विशेष सावधानी रखने की जरुरत है।


मृतक संख्या-1.49, संक्रमित-84.11

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आए और 670 लोगों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर संक्रमण के मामलों की संख्या 84.11 लाख से अधिक हो गई है। इसी दौरान 54,157 मरीज स्वस्थ्य हुए और 670 लाेगों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामलों संख्या 7,189 घटकर 5,20,773 रह गई है तथा इनकी दर 6.19 फीसदी रही गई। वहीं स्वस्थ्य होने वालों की दर 92.32 तथा मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।               


6 लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की

रायपुर। चोरी के शक में 6 लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर को युवक की लाश मिली थी जिसकी जांच में मामले का खुलासा हुआ है। मृतक का नाम कैलाश ध्रुव (29) बताया जा रहा है। कैलाश एक दुकान में काम करता था। दुकान के मालिक ने कैलाश पर चोरी का इल्जाम लगाया और अपने कुछ साथियों के साथ उसकी ताबड़तोड़ पिटाई कर दी जिसकी वजह से कैलाश की मौत हो गई।               


सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पम्पोर में सुरक्षा बलों के घेराबंदी तथा तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार कोे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है। इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर गुरुवार शाम पुलवामा जिले के मीग लालपोरा पम्पोर में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। रात के अंधेरे के कारण कल अभियान रोक दिया गया जिसे आज सुबह सुरक्षा बलों ने दोबारा शुरू किया। सुरक्षाबलों के जवान जब एक निश्चित स्थान की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में दो नागरिक भी घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक नागरिक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।             


पुलिस ने की छापेमारी, 16 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस ने दो जगहों पर छापामार कार्रवाई कर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना क्षेत्र में दो जगहों पर जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने छापामारकर कार्रवाही के दौरान मनीष वर्मा एवं अन्य 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नगदी 3200 रुपए जब्त किए। इसी तरह बाजार चौक ग्राम भिलाई में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेलते डोमन यादव एवं अन्य 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास 16,500 रुपए जब्त किए। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।                 


नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...