लखनऊ। उत्तर प्रदेश ही राजधानी में कोरोना वायरस का प्रकोप कायम है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कोरोना के 24 नए केस सामने आए हैं। इसमें पीएसी के 19, सीएम हेल्पलाइन के 4 और सहादतगंज का एक मरीज पॉजिटिव है। बता दें, बीते दिन सोमवार को माह में सबसे अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसमें सीएम हेल्पलाइन के 27 कर्मियों समेत 40 में वायरस की पुष्टि हुई। ऐसे में राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 627 हो गई है।
गोमती नगर स्थित सीएम हेल्पलाइन के चार कर्मी और पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, बीते दिन 27 कर्मियों में वायरस की पुष्टि हुई है। ऐसे में हेल्पलाइन में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या बढ़कर अब 84 हो गई है। मालूम हो कि सोमवार को जानकीपुर में तीन मरीजों में संक्रमण पाया गया। लालकुआं के दो मरीज, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के दो मरीज, एक डालीगंज, एक राजाजीपुरम, एक गोमती नगर, एक सरोजनीनगर, एक कृष्णानगर के मानस नगर का मरीज व एक बालागंज क्षेत्र में कोरोना का मरीज मिला है। दिन में पॉजिटिव आए मरीजों को अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, देर रात रिपोर्ट आने वाले मरीजों के अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। पॉजिटिव केस में 17 महिला व 23 पुरुष हैं। सीएम हेल्पलाइन में 800 कर्मचारी कार्यरत हैं। अब तक कुल 84 कर्मचारी संक्रमित पाए जा चुके हैं। यह कर्मचारी अन्य कर्मियों से भी संपर्क में आए हैं। घर भी गए हैं। ऐसे में सैकड़ों में संक्रमण फैलने का भय है। परिवारजन, मकान मा लिकों में भी वायरस का खतरा बना हुआ है।
मंगलवार, 16 जून 2020
राजधानी में वायरस का प्रकोप कायम
यूपी सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना
नई दिल्ली। शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सचिवालय में भ्रष्टाचार से संबंधित एक खबर के उल्लेख के साथ योगी सरकार पर प्रहार किया और कहा कि अब साबित हो रहा है कि राज्य का सबसे बड़ा दफ्तर यानी सचिवालय भी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया “उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पशुपालन विभाग के घोटाले ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी। प्रदेश की कार्यपालिका के केंद्र के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है।
क्या मंत्रियों और मुख्यमंत्री को इसकी भनक ही नहीं है। यदि ऐसा है तो ये तथ्य चौंकाने वाला है। ये उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।” इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा भवन के चित्र के साथ एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि कभी फर्जी नियुक्ति तो कभी फर्जी प्रवेश पास बनने को लेकर विवादों में रहने वाले सचिवालय में इस बार सहायक समीक्षा अधिकारी तथा संविदा कर्मचारी की मदद से सचिवालय के एक कमरे को पशुपालन विभाग का दफ्तर बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जालसाज कमरे के बाहर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक का बोर्ड लगाकर घपला करते रहे।
बदलेपुर गांव में मिला 1 कोरोना पॉजिटिव
बैंकः डिस्टेंस की खुले आम उड़ी धज्जियां
हापुड़ में 23 लोग संक्रमित, मचा हड़कंप
लद्दाख क्षेत्र में सेनाओं के बीच हिंसक-झड़प
नई दिल्ली। भारत और चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दोनों सेनाओं के जवानों के बीच हिंसक झड़प के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां एक बैठक में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के साथ स्थिति की समीक्षा की है। सेना ने आज एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के जवानों के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई जिसमें एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गये। सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह ने सेना के वरिष्ठ नेतृत्व से झड़प के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आगे की योजना पर चर्चा की।बैठक में इस घटना के बाद उत्पन्न स्थिति से संबंधित तमाम पहलुओं पर बातचीत की गई। सेना ने स्पष्ट किया है कि झडप में दोनों ओर के सैनिक हताहत हुए हैं। हालाकि सेना ने चीन के सैनिकों के हताहत होने की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा है। सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि झड़प के दौरान फायरिंग नहीं हुई है।
सार्वजनिक सूचना
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश संदीप मिश्र लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...