सोमवार, 8 जून 2020
डिस्टेंस का पालन करते हुए, डीएम की मीटिंग
वर्चुअल रैली, आगामी विधानसभा पर निशाना
नई दिल्ली। बिहार में भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया। अमित शाह ने रविवार की शाम में देश की पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस रैली को लेकर विपक्षी दलों और कई शख्सियतों ने अमित शाह पर निशाना साधा। फेमस एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट कर बिहार और गुजरात की मौजूदा राजनैतिक स्थिति को लेकर तंज कसा है।
प्रकाश राज ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि, प्रवासी पैदल चल सकते हैं। मध्यवर्ग शांति से मर सकता है। अर्थव्यवस्था चौपट हो सकती है, लेकिन राजनैतिक दलों ने बिहार में अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है। जबकि गुजरात में विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट किया जा रहा है। जो चीज वे अच्छे से कर सकते हैं, वे कर रहे हैं। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोनू सूद की तरह प्रकाश राज भी लॉकडाउन के चलते फंसे प्रवासी मजदूरों की अपने फाउंडेशन के तहत लगातार मदद कर रहे हैं। प्रकाश राज लगातार मजदूरों को घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील कि वे अपने किसी करीबी के पास पहंचने की कोशिश करें और उन्हें जिंदगी देने में मदद करें। इससे पहले लॉकडाउन के चलते फंसे लगभग 50 मजदूरों को उन्होंने अपने फार्म हाउस में रुकने की जगह दी थी।
बता दें कि कोरोना से जंग के बीच बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को एक तरह से बिगुल फूंक दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल रैली वीडियो कॉन्फेंसिंग से राज्य की जनता को संबोधित किया। देश की राजनीतिक इतिहास में यह पहली वर्चुअल रैली थी। वहीं दूसरी ओर गुजरात में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। रविवार को गुजरात कांग्रेस ने अपने 19 विधायकों को राजस्थान के एक रिसॉर्ट में रहने के लिए भेज दिया है।
मठ-मंदिरों के आज खुल गए हैं द्वार
बिहार में इस समय कमजोर मुख्यमंत्रीः लालू
पटना। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को देखते हुए अब राजनीतिक दलों के बीच सियासी वार-पलटवार तेज होने लगी है। इस कड़ी में सोमवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने खास अंदाज में एक पहेली बुझाकर और किसी का नाम लिए बिना नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “बूझो तो जानें? किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री विगत 83 दिन से घर से बाहर नहीं निकला है? कोरोना भले ना भागे लेकिन ई मुख्यमंत्री जनता के बीच मझधार में छोड़ के भाग ई रणछोर के हिसाब-किताब आवे वाला चुनाव में सब लोग मिल-जुल कर राहत ”उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश और उनकी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है। लालू प्रसाद इन दिनों चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से वह रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
गर्भ में पल रहे मासूम की हत्या से हताशा
राजस्थानः 262 नए संक्रमित, 9 की मौत
राजस्थान में मिले कोविड-19 के 262 नए रोगी, 9 मरीजों ने दम भी तोड़ा
उदयपुर में 587 संक्रमितों में से 515 की हो चुकी है रिकवरी
जयपुर। प्रदेश में रविवार को काेराेना के 262 नए राेगी सामने आए। इसके अलावा 9 संक्रमिताें ने दम भी ताेड़ा। जयपुर में 6, बारां व सवाईमाधाेपुर में एक-एक और एक बाहरी राज्य के व्यक्ति ने दम ताेड़ा। एपि सेंटर बने भरतपुर व जाेधपुर में काेराेना का काेहराम जारी है।
जाेधपुर में एक ही दिन में 81 ताे भरतपुर में 63 नए मरीज मिले। उदयपुर में रविवार को सिर्फ एक नया केस सामने आया, यहांं अब तक सामने आए 587 संक्रमितों में से 515 रिकवर हो चुके हैं । जयपुर में 38, सीकर में 11, नागौर में 9, काेटा व टोंक में 6-6, पाली में 4, झुंझुनूं व धौलपुर में 3-3, अजमेर में 2, झालावाड़ में एक नया संक्रमित मिला। प्रदेश में कुल राेगियाें की संख्या अब 10599 हो गई है, जबकि 240 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। हालांकि, रविवार काे 253 लोग ठीक भी हुए। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 7754 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 7390 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। अब प्रदेश में 2605 एक्टिव मरीज हैं।
प्रदेश में अन्य राज्यों से आए प्रवासियों के पॉजिटिव मिलने का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल 3040 प्रवासी पॉजीटिव मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 397 पाली से हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर डूंगरपुर है, जहां 331 प्रवासी पॉजिटिव मिल चुके हैं। प्रदेश में जांचें भी 5 लाख का आंकड़ा पार कर गई हैं। उधर, जापान व जर्मनी जैसे देशाें में भी आयुर्वेद की दवा लेने वाले लोग कम नहीं हैं। कोरोना के दौर में इन दोनों देशों ने जोधपुर से आयुर्वेद की 22 लाख टेबलेट मंगवाकर उपयोग में ली हैं। यहां की एक कंपनी ने न केवल दवा, बल्कि एयरकार्गों का खर्च करीब 75 लाख रुपए वहन कर वहां के लोगों को यह निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई।
महाराष्ट्रः फिर रिकॉर्ड 3 हजार संक्रमित
महाराष्ट्र में रविवार को 15 दिन में दूसरी बार रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ गए
देश में कोरोना संंक्रमण से 7207 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3060 की जान गई
महाराष्ट्र में रविवार को 15 दिन में दूसरी बार रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ गए
तमिलनाडु में 31 हजार से ज्यादा मरीज, 86% मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 57 हजार 390 हो गई है। रविवार को दूसरे दिन भी 10 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 10 हजार 768 मरीज बढ़े।शनिवार को 10 हजार 428 पॉजिटिव मिले थे। महाराष्ट्र में भी 15 दिन में दूसरी बार रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा नए संक्रमित बढ़ गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 85 हजार के पार हो गई है। जबकि कोरोना से अब तक 3060 लोगों ने जान गंवाई। उधर, दिल्ली में पीआईबी अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, नेशनल मीडिया सेंटर सैनिटाइजेशन के लिए सोमवार को बंद रहेगा।
उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र की 60 जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को इमरजेंसी पेरोल पर छोड़ने का फैसला लिया। 9671 कैदी पहले छोड़े गए थे। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि राज्य की जेलों में 38 हजार कैदी हैं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए इनमें से 20 हजार बाहर निकाले गए।
तमिलनाडु के 86% मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं
तमिलनाडु मरीजों के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 31 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक हफ्ते से रोजाना एक से डेढ़ हजार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। रविवार को रिकॉर्ड 1515 मरीज मिले। मुख्यमंत्री पलानीसामी ने बताया कि तमिलनाडु के कुल संक्रमितों में से 86% में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए। 4 जून तक 5.50 लाख टेस्ट किए गए। राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट देश में सबसे ज्यादा है और मुत्युदर कई देशों से कम है।
केरल में कन्वेंशन सेंटर को अस्पताल बनाया
लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर केरल के कोच्चि में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर को 200 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया गया है। कोच्चि के अंगमली में स्थित अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के हिसाब से बिस्तरों का अरेंजमेंट किया गया है। अगले हफ्ते से यहां मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।
चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं
चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं अकांशु उपाध्याय चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...