गुरुवार, 24 अक्तूबर 2019

अनिल विज हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री

राणा ओबराय
अनिल विज भी हो सकते हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री!
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जो परिणाम सामने आए हैं। उसे देखते हुए मुख्यमंत्री पद का दावेदार को कोई नया चेहरा होगा? निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा भाजपा और केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों पर विचार कर रहा है यदि सूत्रों की माने तो अनिल विज भी हरियाणा मुख्यमंत्री पद के हो सकते हैं?


जेल में बंद छात्र नेताओं से मिले रामगोविंद

विधायक मनोज पारस व जेल में बन्द छात्र नेताओं से नैनी जेल में मिले रामगोविन्द चौधरी


जौनपुर। नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी ने जौनपुर शाहगंज से विधायक व पूर्व मंत्री ललई यादव के साथ नैनी जेल में बन्द विधायक मनोज पारस व छात्र नेताओं से मुलाक़ात की।ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष के साथ नैनी जेल में बन्द सपा विधायक व छात्र नेताओं से मुलाक़ात के बाद सर्किट हाउस में योगी सरकार पर हमला बोला।कहा योगी सरकार बदले की भावने से कार्य कर रही है।सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।सपा सड़क से लेकर विधानसभा तक भाजपा की चूलें हिलाने में सक्षम है।तानाशाही और साम्परदायिक्ता को लोगों ने नकार दिया है।उनहोने कहा छात्र छात्राओं ने विश्वविद्धायल के तुग़लकी फरमान छात्र परिषद को नकार दिया तो छात्र नेताओं का उत्पीड़न शुरु हो गया उनहें फर्ज़ी मुक़दमे में फंसा कर जेल मे डाल दिया।उन्होने अवनीष यादव व अदील हमज़ा तथा अन्य छात्र नेताओं के आन्दोलन को छात्र संघ पाठशाला की जीत बताया।उनहोने विधान सभा चूनाव में सपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा की यह चूनाव 2022 में सपा सरकार बनने की प्रष्ठभूमि तय्यार करने वाला चूनाव था।कार्यकर्ता मेहनत करें तो उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव की सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता ।जनता का योगी सरकार की तानाशाही से मोह भंग हो गया है।नैनी जेल व सर्किट हाऊस में नेता विरोधी दल से मिलने वालों में कृष्णमूर्ति सिंह यादव,सै०इफ्तेखार हुसैन,पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल,पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना,पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद,पंधारी यादव,,दूधनाथ पटेल,महबूब उसमानी,किताब अली, बृजेश केसरवानी सै०मो०अस्करी आदि थे।
रिपोर्ट बृजेश केसरवानी


विराट को आराम,युवाओं को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम इंडिया का चयन हो गया। भारतीय टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि टी-20 टीम में युवाओं को शामिल किया गया है। टी-20 टीम में नए चेहरों के रूप में युवा विकेटकीपर संजू सैमसन की जगह मिली है तो चोटिल चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी डेब्यू का मौका दिया गया है। कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाते हुए वाशिंगटन सुंदर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। शार्दुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हुई है।


ऋषभ पंत के लिए कवर के तौर संजू सैमसन को शामिल किया गया है। सैमसन ने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के लिए दोहरा शतक जड़ा था। कलाई के स्पिनरों की जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से सिर्फ चहल को चुना गया है क्योंकि राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर को एक और मौका देना बनता था।


तीन नवंबर से दिल्ली में शुरू होने वाली तीन मैच की टी-20 सीरीज (दो अन्य मैच राजकोट और नागपुर में) के अलावा बांग्लादेश की टीम विश्व चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट खेलेगी। टेस्ट मैच इंदौर और कोलकाता में खेले जाएंगे।


बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टी-20 सीरीज के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।


बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, साहा (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत। बता दें कि  भारत ने अक्टूबर 2018 से सभी प्रारूपों में 56 मैच खेले हैं, जिसमें से 48 मैच में बतौर कप्तान मौजूद रहे विराट कोहली को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। कोहली की गैरमौजूदगी में उपकप्तान रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।


मोदी-शाह की लोकप्रियता घट रही है

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी-शाह की जोड़ी की देश में लगातार लोकप्रियता घट रही है। भाजपा की खरीद फरोख्त और दल बदल की राजनीति के दिन अब खत्म हो रहे है। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों के संकेत स्पष्ट है। हरियाणा में भाजपा की जो छीछालेदर हुई है वह किसी से छिपी नहीं है। महाराष्ट्र में भी तमाम बड़े-बड़े दावे थोपे निकले। सर्जिकल स्ट्राइक राफेल के नीचे नीबू, शीजिनपिंग और ट्रंप की मिक्सवेज परोसना, सावरकर को भारत रत्न और धारा 370 खत्म करने को भूनाने की भाजपा की कोशिशो को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। आर्थिक मोर्चे पर विफलता के कारण भी भाजपा के वोट कम हुये है। आर्थिक मंदी के चलते करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं, देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। 45 वर्ष में सबसे ज्यादा अधिक बेरोजगारी की दर 8.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है और मूलभूत जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं और देश का बैंकिंग सिस्टम ही नष्ट हो रहा है। देश की बिगड़ी आर्थिक स्थिति को देखते हुये केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर पूरे देश में नाराजगी है।


आपात लैंडिंग मे सवार जवान घायल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सेना के हेलीकॉप्टर ने आपातकालीन लैंडिंग की है। सेना का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने पुंछ जिले के मंडी में यह लैंडिंग की है। इस हेलीकॉप्टर में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी सवार थे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में सेना के आठ जवान और एक नागरिक घायल हो गया है। हालांकि सेना ने घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में मौजूद चालक दल और सभी यात्री सुरक्षित हैं।


खलबली: मनोहर को दिल्ली बुलाया

नई दिल्ली। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है और अब तक के रुझानों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। वहीं कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन पर हरियाणा कांग्रेस के नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा से बात की है। इस बीच जेजेपी ने कांग्रेस को सशर्त समर्थन देने का फैसला किया है। तेजी से बदलते घटनाक्रम पर भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह नजर रखे हुए हैं। उन्हें आज ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था। हालांकि ऐन वक्त पर अमित शाह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। अभी तक हरियाणा में रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।


विश्व बिजनेस रैंकिंग में भारत की छलांग

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारत ने इस साल 14 पायदान की ऊंची छलांग लगाई है और अब 63वें स्थान पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि इससे भारत को और ज्यादा विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। पिछले साल भारत इस सूची में टॉप 77वें नंबर पर आ गया था। भारत को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सूची में 77वां स्थान मिला था। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 10 मुल्कों की अर्थव्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। इनमें भारत के अलावा सऊदी अरब, जॉर्डन, टोगो, बहरीन, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान, कुवैत, चीन, और नाइजीरिया शामिल हैं।
आपको बता दें कि वर्ल्ड बैंक हर साल आसान कारोबार वाले देशों की सूची जारी करता है। इसमें कुल 190 देश होते हैं। मोदी सरकार का सपना इस सूची में भारत को टॉप 50 में लाने का है। इस बार रैंकिंग में भारत का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होगा। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आई थी। उस समय भारत ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की 190 देशों की सूची में 142वें स्थान पर था। 2017 में 100वें स्थान पर था जबकि 2018 में भारत ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की लिस्ट में 77वें स्थान पर पहुंच गया था।सरकार का लक्ष्य इज ऑफ डुइंग बिजनस के मामले में टॉप 50 में स्थान बनाना है।


चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...