गुरुवार, 24 अक्तूबर 2019

इनेलो के खाते में केवल 3 सीट

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के वोटों की गिनती के रूझान आ गए हैं। हरियाणा में चौधरी देवीलाल की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल यानी इनेलो का पत्ता पूरी तरह साफ होता दिखाई दे रहा है। इनेलो से अलग होकर देवीलाल के ही परिवार के दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी, जेजेपी बनाई और इस चुनाव में बड़े किंगमेकर बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी हरियाणा में 10 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला की पार्टी इनेलो के खाते में मुश्किल से 3-4 सीटें आती दिख रही हैं।


किशोरी से 5 दिन लगातार दुष्कर्म

सूरजपुर। एक साल पूर्व एक किशोरी रात में अपने घर से दूसरे घर में बाबा के लिए खाना पहुंचाने गई थी। इस बात की जानकारी गांव के ही एक युवक को थी। इसी बीच मौका पाकर वह किशोरी के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही उसने किशोरी को रास्ते में आते देखा, झाडिय़ों में छिप गया। फिर जैसे ही वह वहां पहुंची, युवक ने उसका मुंह दबाकर अगवा कर लिया और घर ले गया। यहां उसने किशोरी को डरा धमकाकर 4-5 दिन तक दुष्कर्म (Minor girl raped) किया।


मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। 22 अक्टूबर को मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां हुई। उन्होंने आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड से दंडित किया है।सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थानांतर्गत ग्राम मरहट्टा निवासी एक किशोरी एक साल पूर्व रात को अपने घर से खाना लेकर अपने बाबा के घर गई थी। किशोरी जब बाबा के घर से लौटने लगी तो ग्राम दुरती निवासी युवक शिवकुमार उर्फ बालेश्वर यादव ने उसे देख लिया। इसके बाद वह झाडिय़ों के बीच जाकर छिप गया।


जैसे ही किशोरी वहां पहुंची उसने उसका अपहरण कर साथ ले गया। इसके बाद वह उसे डरा धमकाकर 4-5 दिन तक अनाचार (Rape with girl) करता रहा। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्व धारा 363, 366, 506, 376 भादवि 3(2-व्ही) एसटी/एससी एक्ट व पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत् अपराध दर्ज किया गया था।प्रकरण की विवेचना एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार द्वारा की गई। प्रकरण में साक्ष्य संकलित कर उन्होंने आरोप पत्र माननीय न्यायालय सूरजपुर में पेश किया था।


आजीवन कारावास की सजा:-इस मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश हेमंत सराफ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां हुई। न्यायालय ने मामले की सुनवाई 22 अक्टूबर 2019 को पूरी करते हुए पीडि़ता व गवाहों के बयान, डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ग्राम दुरती थाना प्रतापपुर निवासी शिवकुमार उर्फ बालेश्वर यादव को आजीवन कारावास और 3300 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।


दुष्कर्म पीड़ित नन ने लगाई गुहार

तिरुवनंतपुरम। केरल की एक नन से दुष्कर्म मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी। इस मामले में आरोपी पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ नन अनुपमा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और न्याय की मांग कर रही है। फ्रेंको मुल्क्कल को केरल के कोट्टायम की एक अदालत ने 11 नवंबर को पेश होने के लिए समन भेजा है।
न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुए नन अनुपमा ने कहा कि हम उम्मीद करते है कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। बता दें कि 43 साल की नन से दुष्कर्म मामले में जालंधर डायोसिस के पूर्व बिशप फ्रेंको मुलक्कल को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने साल 2014 से 16 के बीच एक नन के साथ 13 बार दुष्कर्म किया। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।
इससे पहले एक नन ने केरल महिला आयोग को एक शिकायत दर्ज की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कहा कि मुलक्कल और उसके लोग उसे बदनाम करने के लिए लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।


जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में उभरी

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम के अब तक के जो रुझान आए हैं उसके मुताबिक जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) किंग मेकर की भूमिका में उभरती दिख रही है। जेजेपी को इस चुनाव में चाभी निशान मिला था। यह सियासी चाभी किस पार्टी का ताला खोलेगी, यह बड़ा सवाल है। वो कांग्रेस और बीजेपी में से किसे चुनेगी? राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि दुष्यंत चौटाला कांग्रेस के साथ जाना पसंद करेंगे।


हरियाणा भाजपा को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली। हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को तत्कालीन चुनाव में मिली हार और असंतोष जनक प्रदर्शन के कारण सुभाष बराला ने अभी हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा दे दिया है। वही हरियाणा में भाजपा की सियासी जमीन शक्ति भी नजर आ रही है और भाजपा के बड़े बड़े कद्दावर नेता फिलहाल पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सुभाष बराला का इस्तीफा देना भाजपा के लिए एक बड़ी समस्या भी साबित हो सकता है।


हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार खतरे में है। मतगणना के रूझान यह बता रहे हैं कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार कड़े मुकाबले में फंसी है। भाजपा का अबकी बार 75 पार का नारा फेल हो चुका है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, जिन्हें संगठन में बड़ा ओहदा देकर जाटों को साधने की जिम्मेदारी दी गई थी, वह खुद टोहना सीट पर पीछे चल रहे हैं। अमित शाह के फटकार लगाने के बाद बराला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
बराला ने हरियाणा में पार्टी के मन मुताबिक नतीजे नहीं आने के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बताया जाता है कि बराला ने यह कदम पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोरदार फटकार लगाने के बाद उठाया। गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा ने अबकी बार 75 पार का नारा दिया था। मतगणना के ताजा रूझानों में भाजपा 39 और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है।


प्रदेश की सियासत के क्षेत्रीय क्षत्रप चौटाला परिवारा में विघटन के बाद अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी 10 और 10 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैंं। टोहाना सीट पर बराला जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली से 25 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।


तेंदुए के शिकारी किए गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रदेश के अचानकमार टाइगर रिजर्व की घोषणा केंद्र सरकार ने बाघों के संरक्षण के लिए की थी। लेकिन सरकार ने जिस उद्देश्य से अचानकमार टाइगर रिजर्व की घोषणा की सिर्फ वो कागजों में ही दिखाई दे रही है। जिसका उदाहरण अचानकमार टाइगर रिजर्व में लगातार वन्य प्राणियों का शिकार हो रहा है। साथ ही कीमती इमारती लकड़ियों की कटाई कर तस्करी की जा रही है।


अभी कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर से तेंदुए का शिकार किया गया है। जिसमें 17 आरोपियों को डॉग स्काॅयड की मदद से गिरफ्तार किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुए का शिकार शनिवार को हुआ था। जिसकी जानकारी विभाग को सोमवार हुआ, जानकारी मिलते ही विभाग के अधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई और पूछताछ के दौरान पकड़ लिए गयें है।


आरोपियों के द्वारा आरोपियों के नाम भी बताए। जिसके बाद 17 लोगो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिजली का फंदा लगाए थे। जिसमें तेंदुआ फंस कर मर गया तेंदुए के मरने के बाद सभी आरोपी शव को वहीं छोड़कर भाग निकले थे। विभाग को जानकारी मिलने के बाद आरोपियों से शिकार में तार के साथ बाकी हथियार भी जप्त किये गए है।


6 दिन मे 13 लोग 150 जानवरों की मौत

बैंगलोर। कर्नाटक में हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। दरअसल, 18 अक्टूबर से राज्य में बारिश हो रही है। राज्य सरकार द्वारा इक्ट्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार, करीब 150 जानवरों की इस दौरान मौत हो गई है। पिछले छह दिनों से हो रही बारिश के कारण लगभग 10,000 घर बर्बाद हो गए हैं। जिसमें से 9832 आंशिक रुप से डैमेज हुए हैं और 206 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।
राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत शिविर लगाए हुए है। अकेले बागलकोट में 3,734 लोगों को सात राहत शिवरों में रखा गया है। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 7,220 लोगों को करीब 28 राहत शिवरों में पनाह दी गई है। कर्नाटक में स्थिति गंभीर होती जा रही है ऐसे में लोगों की मदद के लिए सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सबसे ज्यादा बेलगावी, कलबुर्गी, बागलकोटे, रायचूर, शिवमोगा धारवाड और विजयपुरा, प्रभावित है। यहां घरों और स्कूलों में पानी भर गया है। इतना ही नहीं यादगिर में नारायणपुर छाया भगवती मंदिर में भारी बारिश के बाद पानी भर गया ।
बैंगलुरू के रक्षा प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार सुबह सेना की इंजीनियर्स की चार टीमों को नाव के साथ रायचुर जिले में पुर्नवास सामान के साथ सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही प्रभावित जिलों में सेना की कई टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। भारी बारिश के कारण होसुरू गांव में आज सुबह एक मकान छह गया। हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि भारी बारिश के कारण कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।


चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...