शुक्रवार, 12 नवंबर 2021
मित्सोताकिस पर ‘झूठ’ बोलने का आरोप लगाया
वाहन बिक्री में 2,26,353 प्रतिशत इकाई रहीं
बॉक्स के अंदर सात पन्नों का इन्विटेशन कार्ड डाला गया है। हलके गुलाबी रंग का ये कार्ड दिखने में बेहद खूबसूरत है। ये किसी बॉक्स की तरह दिखाई दे रहा है।इसे खोलने पर अंदर मलमल के कपड़े में चार छोटे बॉक्स नजर आए। इन बॉक्सेस में ड्राई फ्रूट डाला गया. इस कार्ड का कुल वजन चार किलो दो सौ अस्सी ग्राम का है। एक कार्ड की कीमत 7 हजार बताई जा रही है।कार्ड में कुल 7 पेज भी है। इसमें तीन दिन की शादी के कार्यक्रम की डिटेल लिखी गई है। कार्ड के बॉक्स में काजू, किशमिश, बादाम और चॉकलेट डाले हुए नजर आए। शादी राजस्थान के जोधपुर में 14 नवंबर से शुरू हो जाएगी।
कार्ड में सबसे पहले द्वारकाधीश के कृष्णजी की तस्वीर नजर आ रही है। मुलेशभाई उकनी और उनके परिवार को कान्हा जी में काफी आस्था है। इस वजह से उन्होंने कार्ड में उनकी तस्वीर छपवाई है। इस शाही शादी का कार्ड चर्चा में है। लोगों के अंदर इस बात की उत्सुकता है कि जब कार्ड इतना भव्य है तो शादी समारोह कितना भव्य होगा। बता दें कि मुलेशभाई उकनी द्वारका मंदिर के ट्रस्टी भी हैं। लोगों को उम्मीद है कि ये शादी अंबानी परिवार की ही तरह भव्य होगा।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
गुरुवार, 11 नवंबर 2021
गाय संरक्षण-संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि इस महामारी से जनजीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। बहुत से लोगों ने अपनो को खो दिया। इस महामारी को केवल सुरक्षा चक्र मजबूत करने से रोका जा सकता है और वो सुरक्षा चक्र केवल शत प्रतिशत वैक्सीनेशन से मजबूत हो सकता है। कैम्प के दौरान वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को आवश्यक हिदायत भी स्वाथ्य विभाग की टीम ने दी। कैम्प लगवाने में अध्यक्ष सुरेन्द्र राजपूत, सुनीता भाटिया मीडिया प्रभारी गौरव बंसल आदि का विशेष सहयोग रहा।
आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी ढ़ेर
मनोज सिंह ठाकुर श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से आज गुरुवार कोसुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग जगहों से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई। पहले कुलगाम में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। अब श्रीनगर में भी मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबि, इसमें अब तक एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। मौके से गोला बारूद के साथ एक एके राइफल बरामद की गई है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया। उसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
यूके: कोरोना वायरस का आंकड़ा 3,43,987 पहुंचा
पंकज कपूर देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ कम हो रहा है। लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है। राज्य में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,43,987 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 07 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 13 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 343987 मरीजों में से 330280 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। 6158 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 7,403 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 146 है। इधर रिकवरी रेट 96.02 प्रतिशत पहुंच गया है।
राणा ओबराय चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में 93 सीनियर रेजिडेंट्स के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य और इच्छुक हों, वे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की ऑफीशियल वेबसाइट का पता है।
पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में निकली वैकेंसीज का विवरण इस प्रकार है।यहां सीनियर रेजिडेंट के 82 पद खाली हैं, विभिन्न स्पेशियेलिटीज में जूनियर और सीनियर डेमोन्सट्रेटर के 10 पद खाली हैं और एक पद सीनियर मेडिकल ऑफिसर (कैजुएलिटी इन इमरजेंसी) के लिए रिक्त है। ये सभी पद अधिकतम तीन साल के लिए भरे जाएंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि एक कैंडिडेट केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है। अगर एक से अधिक पद के लिए आवेदन होता है तो एप्लीकेशन कैंसिल कर दिए जाएंगे।
स्पेशल कोर्ट ने कंट्रोल ब्यूरो को आदेश दिया
ताइवान को लेकर अमेरिका की चीन को चेतावनी
मुंबई: फिल्म शाबाश मिथु की शूटिंग पूरी हुईं
सपा के द्वारा कश्यप महासम्मेलन का आयोजन
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया सेमीफाइनल
इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच खेला सेमीफाइनल
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ये मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने नाबाद 72 रन और डेवोन कॉनवे ने 46 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट 166 रन बनाए। टीम की तरफ से मोईन अली ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन और डेविड मलान ने 42 और बनाए। कीवी टीम की तरफ से टिम साउदी, ईश सोढी और एडम मिल्ने ने विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
भारत: संक्रमितों की संख्या-3,44,01,670 हुईं
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
बुधवार, 10 नवंबर 2021
खल्लाबाद में युवा संवाद का कार्यक्रम किया
3 वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के आदेश
3 वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के आदेश
पंकज कपूर देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायलय ने एक पर्यावरण संरक्षण संबंधी जनहित याचिका में मुख्य सचिव से पर्यावरण संरक्षण के लिए हर तीन वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के लिए कहा है। न्यायालय ने ये भी कहा कि, सकरकर बताए कि उसने कितने समय में क्या कदम उठाये? मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होनी तय हुई है।
अधिवक्ता अभिजय नेगी ने बताया कि, उच्च न्यायालय ने देहरादून के समाज सेवी अजय नारायण शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए एक ऐतिहासिक आदेश पारित किया है। आदेश में मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि, वह हर तीन वर्षों में उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण की जमीनी हकीकत बयां करती एक विस्तृत रिपोर्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया से बनवाएं।
25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगला
श्रीराम मौर्य ऊना। हिमाचल में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऊना थाना के तहत भड़ोलिया खुर्द में 25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान रामजी कुमार पुत्र साधू राम निवासी भड़ोलिया खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात में रामजी कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब युवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले कर गए। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन युवक को चंडीगढ़ सेक्टर 16 ले गए, जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, जहर निगलने के कारण का पता किया जा रहा है।
सीजी: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुईं
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अभी पूरे दो साल बाकी है। लेकिन सूबे में सरकार चला रही कांग्रेस इसके लिए अभी से कमर कसकर तैयार हो गई है। इसी कड़ी में आज दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने जिला कांग्रेस प्रभारियों को विधायकों-जिलाध्यक्षों के बीच सामंजस्य बनाने के निर्देश दिए। बैठक में ये भी फैसला हुआ कि 14 नवंबर को भिलाई से जनजागरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झंडी दिखाएंगे। अभियान का समापन 29 नवंबर को कोंडागांव में होगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में संगठन चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
पार्टी सदस्यता अभियान में विधायक भी सक्रिय होंगे। इस बार 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य को लेकर बैठक में सीएम भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया समेत सरकार के कई मंत्री और पार्टी पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। दुर्ग के राजीव भवन में हुई बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया।
धर्मपरिवर्तन के मामलें में 5 लोग गिरफ्तार किए
'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश
'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश संदीप मिश्र गोरखपुर। जनता दरबार में जन समस्याएं सुन रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...