बुधवार, 10 नवंबर 2021
'एक पौलोके तोमाय देखे' को रिलीज किया
काफिला कार्यक्रम के लिये रवाना हुए सीएम
हैरतअंगेज: पूंछ वाले नवजात ने लिया जन्म
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
ब्रिटेन की खिलाड़ी को 6-1, 6-7, 7-5 से हराया
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
मंगलवार, 9 नवंबर 2021
नदी में छठ पूजन करने को मजबूर परिवार
नदी में छठ पूजन करने को मजबूर परिवार
अश्वनी उपाध्याय गाज़ियाबाद। जनपद में सैंकड़ों पूर्वाञ्चालि परिवार मजबूरी में उस हिंडन नदी में छठ पूजन करने को मजबूर हैं। जिसका पानी अब किसी गंदे नाले से भी खराब हो चुका है। विभिन्न सोसायटियों और रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की ओर से स्विमिंग पूल आदि में छठ पूजन की व्यवस्था की गई है। मगर हर परिवार इन सोसायटियों में जाकर पूजन नहीं कर सकता है। हालांकि गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा हिंडन तट पर वृतियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था की गई है। किन्तु परंपरागत तरीके से छठ पूजन नदी के पानी में ही किया जाता है।
पर्व के तीसरे दिन बुधवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को जिले के विभिन्न घाटों पर लाखों व्रती महिलाएं अर्घ्य देंगी। हिंडन नदी की सफाई का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम दो बार के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह इन वृतियों के सम्मान में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। प्राप्त सूचना के अनुसार हेलिकॉप्टर द्वारा हरनंदी घाट, करहैड़ा गोल चक्कर पार्क, जनकपुरी स्थित डबल टंकी पार्क, डीएलएफ, कोयल एन्क्लेव, विवेकानंद नगर, बलरामपुर, खोड़ा, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, झंडापुर, बृज विहार समेत अन्य छठ घाटों पर फूल की वर्षा की जाएगी।
सीएम ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किएं
सीएम ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किएं
अविनाश श्रीवास्तव बक्सर। जहरीली शराब के कारण राज्य में हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किए है। बक्सर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ जिला है। इस लिए यहां विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को इसकी समीक्षा के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी पी कन्नन ने डुमरांव में बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसपी नीरज कुमार सिंह, ए एसपी राज, मुख्यालय व सदर डीएसपी गोरख राम को आवश्यक निर्देश दिए।
हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों से जिले में अवैध शराब का निर्माण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। जिसमें हुई बरामदगी पर उन्होंने संतोष जताया। बैठक की जानकारी देते हुए एसपी नीरज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि जिले में चल रही कार्रवाई, शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के अलावा उन्होंने लंबित कांड़ों के उद्भेदन के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। लगे हाथ एसपी श्री सिंह ने भी अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के सभी थानाध्यक्ष व तीनों एसडीपीओ मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने प्रदर्शन किया
आनंद राजपूत दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अधिग्रहित किए गए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ को अब अपनी नौकरी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आज मेडिकल कालेज के स्टाफ ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना शामिल कर्मचारी अधिग्रहण के पश्चात कालेज में अपने पदों पर नियमितिकरण की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में कालेज के मेडिकल स्टाफ के साथ अन्य कर्मचारी शामिल हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर भिलाई के ग्राम कचांदूर में संचालित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। इस निर्णय के पश्चात अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान ही कालेज प्रबंधन द्वारा स्टाफ की बिना नोटिस दिए ही अघोषित छटनी प्रारंभ कर दी थी। कर्मचारियों को जबरिया छुट्टी पर भेजा जाने लगा था। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर श्रम आयुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के कालेज अवलोकन के दौरान कालेज मेनेजमेंट ने उन्हें कालेज में किसी भी स्टाफ के काम नहीं करने की जानकारी दी। जिसके बाद कालेज में कार्यरत कर्मचारी अपनी नौकरी को लेकर आशंकित है। इसी स्थिति के मद्देनजर आज कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया और अपनी नियमितिकरण की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें माह सितंबर तक का वेतन प्रदान किया गया है। जिसमें नियमानुसार सभी कटौती की गई हैं। इसके बावजूद प्रबंधन सरकार के सामने भ्रम की स्थिति निर्मित कर रहा है। वर्तमान में 101 कर्मचारियों का स्टाफ कालेज में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इन सभी कर्मचारियों को कालेज में नियमित किए जाने की मांग उन्होंने की है।
15.13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
कंगना को पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित
कोऑर्डिनेटर के पदों पर भर्ती करेंगी कांग्रेस
‘कोवैक्सीन’ टीके को सूची में शामिल किया
5जी स्मार्टफोन पेश किया, पहला ब्रांड बना लावा
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
सोमवार, 8 नवंबर 2021
भाजपा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
ग्रुप-डी के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई और उत्तरी जिलों समेत अन्य क्षेत्रों में सोमवार को भी बारिश जारी है और इसी बीच अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए संवेदनशील इलाकों में बिजली की आपूर्ति रोक दी। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपेट और वेल्लोर समेत अन्य उत्तरी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को सुबह से ही हल्की से मध्यम और रूक-रूक कर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के हिस्से में अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।
हिमाचल में पहली बार धान की खरीद शुरू हुईं
श्रीराम मौर्य शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहली बार धान की खरीद शुरू की गई है। जिसके लिए सिरमौर जिला के पांवटा साहिब और कालाअंब में मंडियां खोली गई है। जिसमें एफसीआई द्वारा धान की खरीद की जा रही है। विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडियों के निर्माण के लिए और सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। सिरमौर ज़िला के किसानों की मांग को देखते हुए एक और मंडी खोलने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा विधायक के आग्रह पर लिया गया है।विधायक बिंदल ने कहा कि यह मंडी माजरा उपतहसील के गांव क्यारदा में नोटिफाई कर दी गई है। अति शीघ्र धान की खरीद यहां शुरू की जाएगी। इसके लिए सारी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं और एफसीआई के खरीद अधिकारी का इंतजार रहेगा। जो कांगड़ा से आने वाले हैं। विधायक ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंडी के खुलने से सिरमौर के किसानों को राहत मिलेगी।
प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत'
प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत' डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। आपने कभी सोचा है कि आपका चाय-समोसा ख...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...