शुक्रवार, 15 अक्तूबर 2021

मनोरंजन

दूसरे सीजन के ट्रेलर के माध्यम से घोषणा की 

कविता गर्ग         
मुंबई। प्राइम वीडियो ने व्यापक रूप से लोकप्रिय अमेज़न ओरिजिनल सीरीज वन माइक स्टैंड के दूसरे सीजन के एक दिलचस्प ट्रेलर के माध्यम से आज घोषणा की है। सीरीज का प्रीमियर वैश्विक स्तर पर 22 अक्टूबर को 240 देशों और क्षेत्रों में होगा। प्राइम वीडियो की 2021 वाली फेस्टिव लाइन-अप के हिस्से तौर पर लॉन्च होने जा रहा नया सीजन सेलिब्रिटी मेहमानों और उतने ही जबर्दस्त मेंटरों को एक साथ पेश करता है, जो इन सेलेब्रिटी को स्टेज पर अपना सिक्का जमाने की टिप और ट्रिक बताते हैं। ट्रेलर में इस सीजन की खास सेलिब्रिटी टुकड़ी को दिखाया गया है, जिसमें मैवरिक फिल्म डाइरेक्टर-प्रोड्यूसर-स्क्रीनराइटर करण जौहर, बोल्ड और आकर्षक एक्ट्रेस-मॉडल-इंटरप्रेन्योर सनी लियोनी, कूल लेकिन इंटेंस रैपर रफ्तार, प्रखर एवं प्रसिद्ध पत्रकार फाये डिसूजा और भारत के बेस्टसेलिंग लेखकों में गिने जाने वाले चेतन भगत शामिल हैं। गुदगुदाने वाली हंसी और आश्चर्य से भरपूर पांच भागों वाली इस सीरीज का नया सीजन पिछले सीजन के मुकाबले बड़ा, मजेदार और हास्यप्रद होने का वादा करता है।

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया की हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स अपर्णा पुरोहित ने कहा, "प्राइम वीडियो इंडिया में हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि हम ऐसी सम्मोहक, अलग और बेचैन करने वाली कहानियों और प्रारूपों का निर्माण करें, जो दर्शकों के व्यापक आधार से जुड़ सकें। इसी एप्रोच ने हमें वन माइक स्टैंड को डेवलप करने के लिए प्रेरित किया- एक ऐसा शो जो न केवल आपके पसंदीदा सेलेब्स की हाजिरजवाबी और उनके मजाकिया पहलुओं को इक्सप्लोर करता है, बल्कि स्टेज पर चलने के दौरान उनके तनावपूर्ण, चिंताग्रस्त और कमजोर क्षणों की झलक भी दिखलाता है। इस कच्चे लेकिन आकर्षक फॉर्मैट ने दर्शकों की दिलचस्पी जगा दी और देश में कॉमेडी की चेतना का विस्तार करने में मदद की है। हम सीजन 2 पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं, जो विभिन्न प्रकार के ऐसे सेलेब्स को एक साथ लाता है जो अपने जीवन में पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उनके मेंटर मौजूद हैं, जो अनुभवी कॉमेडियन हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जिस फॉर्मैट की नींव भारत में डाली गई थी, उसे जर्मनी में अपनाया जा रहा है और वर्तमान में वहां प्रोडक्शन चल रहा है!”

वन माइक स्टैंड सीजन 2 के क्रिएटर और होस्ट सपन वर्मा का कहना है, "सीजन 1 के लिए मिली दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हमें आगामी सीजन को ज्यादा बड़ा और बेहतर बनाने को प्रेरित किया। सीजन 2 पहली बार कॉमेडी में हाथ आजमाने वाले प्रतिभाशाली सेलेब्रिटीज की एक विविधतापूर्ण रेंज को एक साथ पेश करता है। आपने पहले उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के शानदार लीडर के रूप में देखा होगा, लेकिन इस शो में आपको उनका एक बिल्कुल अलग पक्ष देखने को मिलेगा। इस सीजन में भी हमें देश के कुछ सबसे बड़े और सबसे अनुभवी कॉमेडियन मिले हैं, जो सेलेब्रिटीज को डेब्यू करने में उनकी मेंटरिंग कर रहे हैं। मैं अपने शो के एक्सएक्सएक्स अक्टूबर को होने जा रहे ग्लोबल प्रीमियर की प्रतीक्षा कर रहा हूं।"


परिवार के नए सदस्य का धूमधाम से किया स्वागत

कविता गर्ग      

मुंबई। अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। 79 वर्षीय अमिताभ बच्चन युवाओं के बीच फुल स्वैग दिखाते नजर आते हैं तो बच्चों के साथ वह भी बच्चे बन जाते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या रायकी लाडली आराध्या का जन्म साल 2011 में हुआ। उस वक्त बच्चन परिवार के घर के किसी जलसे जैसा माहौल था। परिवार के नए सदस्य का स्वागत खूब धूमधाम से किया गया। सभी यह जानने को उत्सुक थे कि आराध्या किसकी तरह पड़ी हैं।

उस वक्त अमिताभ बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'मुझे तो ऐसा लग रहा है कि ऐश्वर्या पर है लेकिन जैसा कि आप जानते हैं बच्चों की शक्ल प्रतिदिन बदलती है। मैं फिर भी मानता हूं कि ऐश्वर्या की शक्ल है। घर में कुछ लोग समझते हैं कि थोड़ा बहुत जया, अभिषेक से मिलता है। '
अमिताभ ने आगे कहा कि 'मैं बेकार हूं अभी। मेरा कौन बनेगा करोड़पति खत्म हो गया है, और मेरे पास कोई फिल्म है नहीं अभी। तो मैं बेकार हूं, अब मैं घर पर रहूंगा।' तभी अभिषेक बच्चन कहते हैं कि अब वो अपनी पोती की देखभाल करेंगे।
अमिताभ ने बताया कि 'हम 14 तारीख की रात को वहां गए थे। डॉक्टरों ने बताया कि कभी भी बच्चे का जन्म हो सकता है। 16 तारीख की सुबह उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। यह सामान्य डिलीवरी थी हालांकि आजकल लोग सी-सेक्शन और अन्य का विकल्प चुनते हैं लेकिन ऐश्वर्या नॉर्मल डिलीवरी चाहती थीं। उन्होंने संघर्ष किया। उन्होंने लंबे समय तक दर्द बर्दाश्त किया, करीब दो-तीन घंटे तक लेकिन किसी पेन किलर को लेने से इनकार कर दिया।'

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-360 (साल-04)
2. शनिवार, अक्टूबर 16, 2021
3. शक-1984,अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:02, सूर्यास्त 05:40।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021

अपनी सीमाओं को 18 महीनों बाद फिर खोला

वाशिंगटन डीसी/ ओटावा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको के साथ लगी अपनी सीमाओं को 18 महीनों बाद एक बार फिर खोल दिया है। इसके तहत कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगा चुके लोगों को आने-जाने की इजाजत मिलेगी। नवंबर महीने से बाइडन प्रशासन का यह फैसला लागू होगा। मार्च 2020 से कोरोना महामारी के बाद से अमेरिका ने लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। यूएस होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी एलेजांद्रो मेयरकास ने एक बयान में कहा कि प्रशासन अगले महीने मेक्सिको और कनाडा के यात्रियों को आने की अनुमति देना शुरू कर देगा। इस दौरान सिर्फ कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज लेने वालों को ही इजाजत मिलेगी। इसके तहत लोग गैर-जरूरी उद्देश्यों के लिए संयुक्त राज्य में प्रवेश कर सकेंगे, जिसमें पर्यटन, दोस्तों और परिवार के लोगों से मिलना भी शामिल है।

अमेरिकी सीमावर्ती राज्यों के सांसदों ने अभूतपूर्व प्रतिबंधों को उठाने के कदम की प्रशंसा की है। इसकी वजह से स्थानीय समुदायों की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा और 19 महीनों के लिए दोस्तों और परिवारों से मिलने से रोक दिया था। डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने एक बयान में कहा, 'महामारी की शुरुआत के बाद से सीमा पार के हमारे परिजनों ने दर्द और आर्थिक कठिनाई को महसूस किया है। वह दर्द अब समाप्त होने वाला है।'

कौशाम्बी: दुर्गा पंडालों में प्रसाद का वितरण किया

कौशाम्बी। गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में प्रज्ञा अभियान के तहत दुर्गा पंडालों में प्रसाद का वितरण किया गया है। मूरतगंज ब्लॉक् क्षेत्र में मां दुर्गा पूजा पंडाल में गायत्री परिजन डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ता सुधीर श्रीवास्तव के द्वारा विभिन्न मां दुर्गा पंडालों में निःशुल्क प्रज्ञा अभियान के तहत प्रज्ञा पाछिक प्रसाद का वितरण का क्रम जारी रखा गया है। 
कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जाता है।
विजय कुमार 

दशहरा के बाद ताकत झोंकने की तैयारी में दल

अविनाश श्रीवास्तव      

पटना। बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सभी दल दशहरा के बाद अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। सभी दल दशहरा के बाद अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनावी समर में खम ठोकेंगे। ऐसे में देखा जाए तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जहां महागठबंधन में फूट पड़ने की आस है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी को अपने नेता लालू प्रसाद पर भरोसा है। वैसे, देखा जाए तो एनडीए और आरजेडी सहित सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं।

इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में जेडीयू के कोटे में दोनों सीटें कुशेश्वरस्थान और तारापुर गई हैं। जेडीयू ने इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इधर, आरजेडी और कांग्रेस इस चुनाव में अलग-अलग ताल ठोंक रहे हैं। जबकि एलजेपी (रामविलास) ने भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जिससे मुकबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद कहते हैं कि पिछले साल हुए चुनाव में दोनों सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी विजयी हुए थे और इस उपचुनाव में भी वही परिणाम होगा। उन्होंने एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा, विधानसभा उपचुनाव में निश्चित तौर पर एनडीए जीतने की स्थिति में है। महागठबांन का सवाल है तो दोनों पार्टियां कांग्रेस और आरजेडी अलग हो चुकी हैं। लालू के चुनाव प्रचार में आने से प्रभाव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को प्रचार में आने के पहले अदालत से आदेश लेना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि आरजेडी कभी भी उपचुनाव को लेकर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य पर दांव नहीं लगाएगी। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की स्थिति तो पहले से ही खराब चल रही है। इधर, जेडीयू के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नीरज कुमार भी कहते हैं कि विपक्ष पहले से ही हार स्वीकार कर चुका है। उन्होंने आरजेडी और उस के नेता लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा, सुनने में आ रहा है कि जो पंचायत चुनाव भी नहीं लड़ सकते उन्हें प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है। तेजस्वी यादव को अपने राजनीतिक पुरूषार्थ पर भरोसा नहीं। वे अनुकंपा की बुनियाद पर राजनीति में हैं। अब बिहार की जनता ऐसे लोगों को नहीं जीताएगी।

बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस उपचुनाव को लेकर चर्चा है कि प्रचार के लिए लालू प्रसाद आने वाले हैं। हालांकि, अब तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इधर, आरजेडी के स्टार प्रचारकों की सूची में भी लालू प्रसाद पहले नंबर पर हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस उपचुनाव में लालू प्रसाद प्रचार के लिए जरूर आएंगे।
इस बीच, आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विधानसभा के दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों सीटों पर यदि लालू प्रसाद चुनाव प्रचार के लिए आएंगे तो उसका कोई मुकाबला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यहां के लोगों के दिल में बसते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी राज्य के मतदाताओं ने आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनाई थी और इस उपचुनाव में भी आरजेडी विजयी होगी।

यूपी: राजपाल का फूल मालाओं से किया स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय         
जलालाबाद। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप (एमएलसी) का शामली जाते हुए सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलक एवं प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग रविन्द्र प्रधान जोगी के नेत्तृव मे जलालाबाद इन्द्रा गेट पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। डॉ. राजपाल कश्यप ने अब्दुल गफ्फार मलक को 18 अक्तूबर को बुढ़ाणा मे होने वाली राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली मे अधिक से अधिक संख्या मे ले जाने को कहा, कि डॉ. राजपाल कश्यप ने समाजवादी पार्टी को दलित मुस्लिम पिछ्डो के हितो की पार्टी बताया और 2022 मे सपा की सरकार आने पर जलालाबाद मे कार्यकर्ताओ के सम्मान की बात कही। साथ रहे इन्जी,विजेस शर्मा (प्रदेश कोषाध्यक्ष) पूर्व मंत्री मांगे राम कश्यप, धूम सिंह सैनी,(जिला प्रभारी शामली) गिरीश मथुरिया सैन (प्रदेश सचिव) बोबी सैन, आदी सपा नेताओ का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो मे रविन्द्र प्रधान जोगी प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, शमशाद मलक, कन्नू मेम्बर,कालू मेम्बर, इसरार मलिक, राजकुमार जोगी, संजय कोरी,अल्ताफ राई,आरिफ राई, मुद्द्सीर राई,सावेज जाफरी,कयूम खा,अजीम मलक,फरमान कुरेशी,मकबूल मलक,इरसाद तेली,इदरीश कुरेशी,इल्ली कुरेशी,लक्ष्मीचंद कश्यप,ईलमचंद कश्यप,शुभम पाल,मासूम,इजहार मलक,आदि सपा नेता मौजूद रहे।

यूपी: संदेश यात्रा को लेकर किया गया विचार-मंथन

भानु प्रताप उपाध्याय          
शामली। जनपद में कांग्रेस की मिटिंग मे आगामी दिनांक 18 अक्तूबर को होने जा रही संदेश यात्रा को लेकर विचार-मंथन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी इंजीनियर सत्यम संयम सैनी ने बताया कि संदेश यात्रा जनपद में स्वागत जलालाबाद मे किया जायेगा। जनपद में जगह जगह पर संदेश यात्रा के लिए स्वागत पोंईट बनाये जायेंगे। संदेश यात्रा में कांंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के नेतागण हिस्सा लेंगे। 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दिशानिर्देश पर पूरे प्रदेश में काँग्रेस संदेश यात्रा का कार्यक्रम चलाया गया है। जिसके क्रम में जनपद शामली मे भी काँग्रेस संदेश यात्रा का आगमन होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर काँग्रेस पार्टी प्रदेश के अंदर सभी वर्गों के लिए संघर्षरत है। मौजूदा सरकार ने किसान मजदूर को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में यदि किसान- मजदूर का कोई रहनुमा है तो वो सिर्फ प्रियंका गांधी हैं। जिसका उदाहरण हाल ही मे लखीमपुर मे किसानों के साथ घटी घटना है। 
शहीद हुए किसानों के लिए प्रियंका गांधी जी का संघर्ष रंग लाया है। जिसके परिणामस्वरूप ही आज लखीमपुर मे मृतक किसानों को न्याय मिल पाया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का विकल्प सिर्फ काँग्रेस पार्टी ही है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में काँग्रेस पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में होगी और प्रदेश में आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 
कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि काँग्रेस संदेश यात्रा प्रदेश में एक संदेश छोड़कर जायेगी। संदेश यात्रा की सफलता के लिए जनपद के काँग्रेसी काफी उत्साहित हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद के सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं।
शहर अध्यक्ष अनुज गौतम ने बताया कि शहर काँग्रे कमेटी के नेतृत्व में सहारनपुर तिराहे पर संदेश यात्रा का स्वागत किया जायेगा। संदेश यात्रा के सफल आयोजन के लिए शहर के प्रत्येक वार्डों मे अलग से मिटिंग की जायेगी। संदेश यात्रा का समापन एलम मे चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा।
बैठक में सत्यम संयम सैनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक सैनी, शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष अनुज गोतम, शहर अध्यक्ष सीमा जाटव, जिला उपाध्यक्ष शैखरपाल, प्रदेश महासचिव पिछड़ा निर्भय सिंह, प्रदेश महासचिव शिक्षा महासचिव अश्वनी शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश लोकेश कटारिया, अनुसूचित जिला अध्यक्ष रामकिशोर पारचा, जिला सचिव अरविंद झझोट, जिला सचिव राशिद चोधरी, जिला महासचिव अकुर मलिक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीपाल सिंंह उपाध्याय, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग नफीस अली, जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक अंकित राणा, कांग्रेस जिला सचिव राजेश कश्यप, जिला महासचिव शमशीर खान, कैराना शहर अध्यक्ष आरिफ, एडवोकेट जिला सचिव सुरेन्द्र सरोहा, वरिष्ठ कांग्रेस रमेश मराठा, नगर महासचिव डाॅ. राजीव वशिष्ठ जिला प्रवक्ता सजीव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस रामशरन नामदेव, आरिफ चोहान, वरिष्ठ कांग्रेसी आदिल गगेरू राहुल शर्मा, उस्मान वरूण कुमार महाबीर सैनी सोरभ सैनी आदि कांग्रेस जनो ने भाग लिया।

फोर्स के साथ सड़कों पर उतरकर पैदल गस्त किया

अतुल त्यागी            
हापुड़। जन सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हापुड़ के पुलिस कप्तान दीपक भूकर भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतर कर पैदल गस्त किया। एवं बाजारों में सभी दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने व  सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि अब सर्दी के मौसम में चोरी वगैरह की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं फिलहाल त्योहारों का सीजन चल रहा है। नवरात्रि दशहरा व आगामी दीपावली सहित अन्य त्योहार आ रहे हैं। इसको लेकर भारी संख्या में बाजारों में काफी भीड़भाड देखने को मिल रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए त्यौहार बनाने की अपील की।

प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए वैकेंसी निकाली

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। बैंक पीओ भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। स्टेट बैंक के मुताबिक कुल 2056 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। 

बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं 25 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि होगी। ऐसे में एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

हस्ताक्षर नहीं कराने के कारण नाराजगी व्यक्त की

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। शिक्षकों के वेतन पत्रक पर अब हर माह ग्राम पंचायत सरपंच के हस्ताक्षर लगेंगे। बगैर हस्ताक्षर के उपस्थिति पत्रक कार्यालय में जमा नहीं होगा। इस तरह सरपंच के द्वारा दस्तखत किये गए उपथिति पत्रक जमा करने पर ही शिक्षक (पंचायत संवर्ग ), शिक्षक (एलबी संवर्ग ) एवं शिक्षक (टी एवं ई ) संवर्ग के वेतन जारी किये जायेंगे। दस्तखत नहीं होने की स्थिति में वेतन पत्रक जमा नहीं होंगे। जब वेतन पत्रक जमा नहीं होंगे तो सम्बंधित कर्मचारी का वेतन भी उस माह रुक जाएगा। 

ज्ञात हो कि दिनांक 23 सितम्बर 2021 को विकास खंड स्तरीय सरपंच बैठक आयोजित किया गया था। जिसमे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभागीय कर्मचारियों के वेतन देयक पत्रकों में सरपंच के हस्ताक्षर नहीं कराए जाने के कारण गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है। जिस कारण से विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आगामी माह से शिक्षकों के वेतन देयक पत्रों में सरपंच के हस्ताक्षर होने जमा किया जाए। हस्ताक्षर नहीं होने पर कार्यालय के द्वारा वेतन पत्रक को लौटा दी जाएगी। 

नवरात्र: भक्ति भाव से मनाया गया दुर्गा पूजा का पर्व

दुष्यंत टीकम             
सूरजपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामनगर में पूरे धूमधाम एवं भक्ति भाव से दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर सती समिति द्वारा सती प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ भक्ति की उपासना की जा रही है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा है। सुबह से शाम तक माता के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है, लोग पूरे भक्ति भाव से मां की शक्ति की भक्ति में लीन हो गए हैं।
सती प्रांगण में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमा बरबस ही अपनी ओर भक्तों को आकर्षित कर रही है। प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। सती समिति की ओर से पूजा के पश्चात लोगों के लिए प्रसाद का व्यवस्था भी किया जा रहा है। साथ ही हर दिन की शाम संस्कृति के विभिन्न नृत्यों का बाल कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका लुफ़्त उठाने अनायास ही लोग दुर्गा पंडाल में खींचे चले आते हैं।

मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या की

अविनाश श्रीवास्तव      

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार की सुबह कुलदेवी कंकाली मां मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने यहां बताया कि आज अहले सुबह रामबाग मुहल्ला स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही पुजारी के साथ सोए एक अन्य भक्त चिरंजीव झा उर्फ शंभू गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल शंभू झा का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने भाग रहे तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उन्हें पीट पीटकर घायल कर दिया।

जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएंगी

दुष्यंत टीकम        

रायपुर। कार्यालय मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ में आवश्यकता अनुसार कार्यालयीन कार्य हेतु लगभग राज्य स्तरीय 16 एवं जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों में चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 25000 रु. से 27000 रु. तक प्रतिमाह मासिक वेतनमान दिया जाएगा। हालाँकि इन पदों में प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से भर्ती होगी। पद विवरण विस्तार से नीचे नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर देखें। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार उक्त पदों में भर्ती हेतु निविदा आमंत्रित किया जा चुका है। अब बहुत जल्द प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से भर्ती की जाएगी। 

अभिनेत्री नोरा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा गया है। नोरा को समन जारी कर इस मामले में आज पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में नोरा फतेही का बयान दर्ज करना चाहता है। सुकेश पर केवल नोरा फतेही ही नहीं बल्कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से ठगी का भी आरोप है। नोरा फतेही के साथ-साथ ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांजिस को फिर से समन भेजा है। ईडी ने कल यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए जैकलीन को एमटीएनएल स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। सुकेश ने जैकलीन को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई

दुष्यंत टीकम       
बिलासपुर। 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 14 साल की किशोरी 29 नवंबर 2019 को घर से अचानक गायब हो गई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने बाद खोजबीन करने पर उसे वार्ड नंबर 10 बिल्हा के महेश बघेल (20) वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी ने उसे अपने मामा के घर ग्राम घुठिया में रखा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध धारा 363, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी महेश बघेल को अपहरण के मामले में 5 वर्ष की कैद तथा पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष की सजा सुनाई है। दोनों सजा एक साथ चलेगी।

बलरामपुर द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया

हरिओम उपाध्याय         

बलरामपुर। जिले के बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर द्वारा 21 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें साप्ताहिक समाचार पत्र अम्बिकापुर में जिला ब्यूरो प्रमुख, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक तथा सिटी रिपोर्टर के पदों पर भर्ती किया जाना है। इसी प्रकार 22 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एकेसीजी टेक्निकल एजुकेशन हेल्थ रिसर्च काउंसिल में शिक्षा समन्वयक, कम्प्यूटर टीचर तथा फिल्ड कार्य के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है।

इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त अंकसूची की मूलप्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ परीक्षा स्थल जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में निर्धारित तिथि एवं समयावधि में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने तैयारियों का जायजा लिया

मनोज सिंह ठाकुर      

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बार फिर दो दिवसीय दौरा पर एमपी आ रहे है। सिंधिया 14-15 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। सिंधिया दशहरा और दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे टेकनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंधिया के दौरे के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं सिंधिया 15 अक्टूबर को कुलदेवी की पूजा करेंगे। सिंधिया राजशाही ड्रेस में शमी वृक्ष’ का पूजन करेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डबरा आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। सिंधिया टेकनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता टेकनपुर में तैयारियों का जायजा ले चुके है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, बीजेपी नेता मोहन सिंह राठौर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा गैस-सिलेंडर

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी गैस-सिलेंडर दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारी सीजन में आपके घर केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा। अभी यह 'ऑफर' दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध है। बता दें घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 4 अक्टूबर के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है और न ही महंगा। फिर भी आपको 633.50 रुपये का जो सिलेंडर मिलेगा।उसमें केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की। जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है। लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा।

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

रतलाम: पाइप गोदाम में लगीं आग से मचा हड़कंप

मनोज सिंह ठाकुर       

रतलाम। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहन नगर विरिया खेड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे प्लास्टिक के पाइप गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। पास में पेट्रोल पंप भी लगा हुआ है, आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती उसके पहले ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और कर्मचारी उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

बात दे गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। आग पर एक घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक रतलाम नगर निगम की 3 दमकल, इप्का फैक्टी की तीन दमकल, जावरा, बाजना और आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल बुलाई गई है। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झाड़िया ने बताया कि अब तक 15 से अधिक दमकल के माध्यम से आग पर पानी फेंका गया। एसपी गौरव तिवारी, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को आग बुझाने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। भारी भीड़ होने के कारण आसपास के मार्गों पर यातायात रोका गया है।

प्रबंधन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास को लेकर  छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के कार्यालय में शहरी विकास और प्रबंधन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के शहरों के  व्यवस्थित विकास और इन कार्यों में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ पैनल और टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राज्य के शहरों में व्यवस्थित और संतुलित विकास, शहरीकरण की गतिशीलता और रोजगार संभावनाओं में वृद्धि के संबंध में अहम सुझाव दिए गए।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारे को साकार करने के उद्देश्य से और वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर राज्य का सतत् विकास और रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए मई में 14 टास्क फोर्स का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में शहरी विकास और प्रबंधन टास्क फोर्स समिति गठित की गई है।

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश  संदीप मिश्र  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...