सोमवार, 6 सितंबर 2021
आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जाएगा
प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपये ठगें
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
रविवार, 5 सितंबर 2021
भारत-यूएसए के पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा
वाशिंगटन डीसी। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शस्त्र नियंत्रण मामलों की अमेरिका की उप विदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा राजदूत बोनी जेनकिंस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परमाणु अप्रसार, असैन्य परमाणु और अंतरिक्ष सहयोग सहित दोनों देशों के पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक श्रृंगला के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को हुई।
वाशिंगटन में अपने प्रवास के दौरान श्रृंगला ने जो. बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी शामिल थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए जानकारी दी। वहीं, जेनकिंस ने श्रृंगला से अपनी मुलाकात पर ट्वीट के जरिए खुशी व्यक्त की।
लोकेश पर फीस के 15 फीसदी का जुर्माना लगाया
लंदन। भारतीय ओपनर लोकेश राहुल पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को आउट होने के बाद अम्पायर के फैसले पर नाराजगी जताने पर उनकी मैच फीस के 15 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। यह घटना भारत की दूसरी पारी के 34 वें ओवर की है जब राहुल को जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट के पीछे आउट करार दिया गया। राहुल का उस समय स्कोर 46 रन था। गेंदबाज और फील्डरों की अपील पर अम्पायर का पहला फैसला नॉट आउट था लेकिन इंग्लैंड ने डीआरएस लिया और अम्पायर को अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि राहुल का मनाना था कि आवाज बल्ले के पैड से लगाने से आयी है न कि बल्ले से लगने से और उन्होंने आउट दिए जाने पर अपना सर निराशा में हिलाया।
राहुल की इस हरकत पर उन्हें एक अयोग्य अंक प्रदान किया गया। पिछले 24 महीने में राहुल का इस तरह का यह पहला अपराध है।
विधानसभा चुनाव की तैयारी करने पर बल दिया
कीर्तन भजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया
हत्यारोपी जोगेंद्र को अरेस्ट कर वैधानिक कार्रवाई की
अस्थायी सब्जी मंडी के निर्माण को हटाने पर रोक
मामला इस प्रकार है कि, जय माता दी थोक सब्जी विकेता कल्याण संघ बागबहारा सोसायटी, जिसका छ.ग. सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत सोसायटी है। थोक सब्जी मंडी जो पहले वार्ड न०11 में बागबहारा में संचालित हो रहा था। थोक मंडी के हिसाब से यहां जगह काफी छोटा है। जिसके कारण भीड़-भाड़ व गंदगी होने के कारण संक्रमण की ज्यादा संभावना थी। जिसके कारण करोनो संक्रमण आपदा तथा लोक न्यूसेंस को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी बागबहारा द्वारा अपने आदेश दिनांक 13.05.2021 को अस्थायी मार्केट हेतु ग्राम तेंदुकोना ब्लाक बागबहारा में स्थित खसरा नं. 21 रकबा 1.12 हेक्टेयर को सब्जी क्रय-विक्रय करने हेतु आदेश पारित किया था। किन्तु मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद, बागबाहरा द्वारा दिनांक 25/8/2021 को अस्थायी सब्जी मण्डी में निर्माण कार्य रोकने हेतु अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा को पत्र जारी किया गया था. जिससे परिवेदित होकर जय माता दी थोक सब्जी विक्रेता कल्याण संघ ने हाईकोर्ट अधिवक्ता वकार नैयर के माध्यम से रिट याचिका 31/08/2021 को उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने रविवार के विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनने के बाद मुख्य नगर पालिका, नगर पालिका परिषद्, बागबहारा द्वारा जारी आदेश दिनांक 04.09.2021 को अवैध कब्ज़ा हटाने सम्बन्धी आदेश को अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने में लगी हैं कंपनियां
पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में 3 लोगों की मौंत हुईं
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मस्तुंग रोड पर फ्रंटियर कोर (एफसी) के एक चेकपोस्ट के पास रविवार को आत्मघाती हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये।
स्थानीय समाचारपत्र 'डॉन' ने क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अजहर अकरम के हवाले से यह जानकारी दी। श्री अकरम ने बताया कि घायलों में से 18 सुरक्षा अधिकारी थे जबकि दो राहगीर थे। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। श्री अकरम ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी मोटरसाइकिल पर छह किलोग्राम विस्फोटक लाद कर एफसी के काफिले के एक वाहन को टक्कर मार दी। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी।
किसान: भाजपा सरकार की नीति करेगीं अनदेखी
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत किसानो के हितों की अनदेखी करने वाली है। सरकारी प्रचार में किसान को बहुत कुछ देने का दावा किया जा रहा है। जबकि हकीकत में उसकी झोली खाली की खाली है। अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डा केपी यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में किसान जीवन-मरण की लड़ाई लड़ रहा है। उसको मिल कुछ नही रहा है, पर उसे दुगनी आमदनी का रंगीन सपना देखने को मजबूर किया जा रहा है। किसानों की बदहाली की कहानी भाजपा राज में कोई सुनने वाला नहीं है। उसकी खेती की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल मंहगा है।
बिजली का बिल बढ़ चढ़कर आ रहा है। खाद, बीज के दाम बढ़ गए हैं। किसानों को कर्ज मिलने में तमाम दिक्कतें पेश आती हैं। भाजपा अपने किए सभी वादे भूल गई हैं, वह सिर्फ किसानों को गुमराह करने में लगी है। उन्होने कहा कि बाढ़ से हो रही तबाही से बेखबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है। प्रदेश के दर्जनों जिलों में नदियां उफान पर हैं। बाढ़ की विभीषिका में फंसे लोग जान-माल की गुहार लगा रहे हैं। तटबंध टूट रहे हैं, सड़क-सम्पर्क मार्ग तेज लहरों के बहाव में ध्वस्त हो रहे हैं, हर ओर तबाही है। बेबस पशु चारा-पानी को तरस रहे हें। बीमारियां फैल रही हैं। भाजपा सरकार को इधर देखने की फुर्सत नहीं है, वह आए दिन अपनी विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है।
अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से हुयी मौतों के बाद भी सरकार सोयी हुयी है और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण जनता बेहाल है। बारिश-जलजमाव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहा है। जलजनित बीमारियों से संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहा है न तो समय से दवाओं का छिड़काव हुआ और न ही इलाज की समुचित व्यवस्था। उन्होने कहा कि फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 50 से अधिक मौत होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। लखनऊ और समीपवर्ती जिले टाइफाइड की चपेट में है। लखनऊ में अब तक टाईफाइड से लगभग सौ लोग प्रभावित हो चुके है। जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं का भी अकाल है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रचार में लीन भाजपा सरकार नींद से जागे और लखनऊ व प्रदेश के शहरों, बस्तियों, गांवों में फैल रहे खतरनाक जानलेवा बुखार से प्रभावित होने वाले बच्चो और बड़ों के लिए स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्ति करे। वायरल फीवर से यूपी के बाल-बच्चों वाले परिवार बेहद चिंतित और भयभीत हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवायें नहीं है। वैश्विक महामारी में आम जनता का भरोसा सरकार ने तोड़ दिया। इलाज, बेड, आक्सीजन संकट के समाधान में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल रही। वैक्सीनेशन के नाम पर हो-हल्ला मचाने वाली भाजपा सरकार वैक्सीन आपूर्ति में ही पिछड़ती जा रही है। कोरोना संकट के दौर में ब्लैक फंगस का सही इलाज अस्पतालों में नहीं हो पाया। दवाओं, इंजेक्शन की तलाश में लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर रहे। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। जनता त्रस्त है। भाजपा सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए थे। लखनऊ में कैंसर हॉस्पिटल, मातृ-शिशु रेफरल हॉस्पिटल, प्रदेश में दर्जनों मेडिकल कॉलेज की स्थापना 102-108 एम्बुलेंस सेवाओं से प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए ठोस कार्य किये गये थे। असाध्य रोगों-कैंसर, लीवर, किडनी, हार्ट के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य सेवाओं में बुनियादी ढांचा मजबूत किया गया, लेकिन भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त कर दिया है। जनता का जीवन संकट में डालने वाली भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने दावा कर ते हुए कहा कि 2022 में पूर्ण बहुमत से पार्टी की जीत होगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे , विधायक जगदीश सोनकर, विधायक शुषमा पटेल , पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, विधायक शैलेंद्र यादव ललई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वेबसीरीज '92 डेज' बनाने जा रहे हैं एक्ट्रेस सलमान
अगले सप्ताह जी7 मंत्रियों की बैठक की योजना
मुकेश ने रिलायंस जियो के लॉन्च की घोषणा की
कर्मचारी पर 5 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप
कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल के दामों में गिरावट की
यूपी: बचाव के लिए टीके की एक खुराक प्राप्त की
किसान मोर्चा का आह्वान, आयोजित की महापंचायत
यूके: परिवर्तन यात्रा में प्रदर्शन कर दावेदारी दिखाईं
नवरात्रि का छठा दिन मां 'कात्यायनी' को समर्पित
नवरात्रि का छठा दिन मां 'कात्यायनी' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय कात्यायनी नवदुर्गा या हिंदू देवी पार्वती (शक्ति) के नौ रूपों में छ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...