शनिवार, 4 सितंबर 2021
सीएम की मूर्ति लगाने का फैसला, विवाद शुरू हुआ
कनाडा की 18 वर्ष की लीला से हारी 'ओसाका'
4 अक्टूबर से शुरू होगीं 'वेब सीरीज' की शूटिंग
संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए
मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह की तारीफ की
5 सितंबर को उत्साह के साथ मनेगा 'टीचर्स डे'
15वें संस्करण 2022 की तैयारी में जुटा कंट्रोल बोर्ड
बीजेपी: आशीर्वाद रैली को जनता का समर्थन मिला
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शुक्रवार, 3 सितंबर 2021
तालिबान ने वाहनों को नष्ट करने का आरोप लगाया
वाशिंगटन डीसी/ काबुल। तालिबान ने अमेरिका पर जानबूझकर काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों और अन्य वाहनों को नष्ट करने का आरोप लगाया है। तालिबान ने कहा है कि ये सब कुछ बदनीयती की वजह से किया गया है। आरियाना न्यूज के हवाले से एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना के आखिरी विमान के काबुल से उड़ान भरने के बाद तालिबानी आतंकियों ने काबुल एयरपोर्ट पर अपना कब्जा कर लिया था।
इसके बाद वहां पर तालिबान का प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद्दीन अपने साथियों के साथ वहां पर आया था। उसने तालिबान के आतंकियों को वहां पर संबोधित किया था। उसने कहा था कि आखिरकार आज देश अमेरिका से पूरी तरह से आजाद हो गया है। ये खुशी का दिन है। मुजाहिद्दीन समेत दूसरे तालिबानी नेताओं ने एयरपोर्ट का जायजा भी लिया था और वहां पर मौजूद विमानों और हेलिकॉप्टरों की भी जांच की थी।
आपको बता दें कि अमेरिका अपने पीछे हजारों की संख्या में वाहन, बख्तरबंद गाड़ियां, हथियार काबुल में ही छोड़ गया है। जाने से पहले उसने काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद वाहनों को बर्बाद कर दिया था। यही हाल उसने विमानों का किया। जाने से पहले विमानों को उड़ान भरने के काबिल नहीं छोड़ा गया। हेलिकॉप्टर्स के न सिर्फ बाहरी शीशे को तोड़ दिया गया, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से भी निष्क्रिय कर दिया गया था। अमेरिका ने जाने से पहले अपने अत्याधुनिक रॉकेट डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया था।
5 सितंबर को आयोजित होगीं किसान महापंचायत
हरिओम उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। संयुक्त राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में आगामी 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जा रही किसान महापंचायत को लेकर पूरे देश की निगाहें मुजफ्फरनगर पर लगी हुई है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
राजधानी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसी राजनीतिक दल के गठन के सवाल पर कहा कि वह ऐसी बीमारी नहीं पालते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा मुजफ्फरनगर वहां पर पहुंचने वाले किसानों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के सांसद संजीव बालियान को लेकर जब भाकियू नेता राकेश टिकैत से पूछा गया कि वह भी तो मुजफ्फरनगर की ही है। जिन्होंने फुगाना थाने में कहा था कि कप्तान साहब आप बीच में से हट जाओ, तो तपाक से राकेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत में जाने वाले लोग तो उनके घर पर भी जाएंगे। लोग उनके घर पर खाना भी खाएंगे और पंचायत में भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि जब लोग उनके घर पर जाएंगे तो केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी है कि वह दरवाजे पर आने वाले लोगों का स्वागत करें। भाकियू नेता ने कहा है कि घर पर आए अपने मेहमान को कोई ऐसे ही थोड़े नाराज कर देगा। महापंचायत में आने वाले लोगों की व्यवस्था की सबकी जिम्मेदारी है। भाकियू नेता ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाकर देख लेना वहां पर किसानों के खाने पीने लिये भटटी चढी हुई मिलेगी।
बहराइच में बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण किया
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के गोण्डा व बलरामपुर के अलावा बहराइच में बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण किया और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। गोण्डा और बलरामपुर जिलों में घाघरा सरयू व राप्ती नदियों मे आयी बाढ़ से प्रभावित गांव का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ से बचाव के लिये नदियों पर बने सभी तटबंधों पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सभी बंधों के सुरक्षित होने से बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
उन्होनें कहा कि नेपाल के पानी से राप्ती, घाघरा व सरयू नदियां उफान पर है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा नावों द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस की मोटरबोटों से राहत सामग्रियां पहुंचायी जा रही है। इसके अलावा निचले इलाकों मे बसी गांव की आबादी को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें कहा कि जलजनित रोगों की दवाइयों संग जहरीले जलचर जंतुओं के काटने पर किये जाने वाले उपचार की समुचित व्यवस्था स्वास्थ विभाग द्वारा की जा रही है। बाढ़ के कारण होने वाली मृत्यु पर मृतकों के परिजनों को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होनें बताया कि नदियों की चैनलिंग से बाढ़ रोकने मे काफी मदद मिली है। उन्होनें गोण्डा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र के बरौली व बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के पालापुर गांवों मे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
इससे पहले मुख्यमंत्री बहराइच के बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने राजीचौराहा में बने हेलीपैड पर दोपहर दो बजे उतरे। उन्होने बाढ़ व कटान पीड़ितों को खाद्यान्न किट, गृह अनुदान राशि का चेक व आवास की चाबी सौंप कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया।
उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है भाजपा सरकार
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाढ़ से हो रही तबाही से बेखबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के दर्जनों जिलों में नदियां उफान पर हैं। बाढ़ की विभीषिका में फंसे लोग जान-माल की गुहार लगा रहे हैं। तटबंध टूट रहे हैं, सड़क-सम्पर्क मार्ग तेज लहरों के बहाव में ध्वस्त हो रहे हैं, हर ओर तबाही है। बेबस पशु चारा-पानी को तरस रहे हें। बीमारियां फैल रही हैं। भाजपा सरकार को इधर देखने की फुर्सत नहीं है, वह आए दिन अपनी विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। छह प्रमुख नदियां यहां उफान पर हैं। यहां भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया है। गोरखपुर-वाराणसी, सोनौली, गोरखपुर-लखनऊ जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात बाधित है। कई तटबंध टूट फूट गए हैं। आमी नदी का पानी इंडियन आयल कारपोरेशन के बाटलिंग प्लांट में पानी भर जाने से प्लांट बंद हो गया है।
उत्तर प्रदेश में बलरामपुर, महाराजगंसिद्धार्थनगर गोण्डा, गोरखपुर, अयोध्या, रायबरेली, फर्रूखाबाद, कुशीनगर आदि जनपदों में बाढ़ ने ऐसा कहर मचाया है कि लोग अपने घर-गांव छोड़कर भाग रहे हैं। उन्हें जान बचाना मुश्किल हो रहा है। सैकड़ों गांवों में लोगों के घरों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों हेक्टेयर फसल नदियों के जल प्रवाह में डूब बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोग घर की छतों पर या किसी ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं। लोग नावों से ही इधर-उधर जा पा रहे हैं। सबसे बुरी दशा मवेशियों की है। उनकी देखभाल कौन करे जब लोगों का ही कहीं ठिकाना नहीं है। औरतों-बच्चों तथा बूढ़ों को ज्यादा ही परेशानियां उठानी पड़ रही है।
उन्हाेने कहा कि प्रदेश की जनता बाढ़ के प्रकोप से त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा सरकार ने बाढ़ के हालात पर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई है। राहत कार्य अभी तक नहीं चल रहे हैं। बाढ़गस्त इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की सुचारू व्यवस्था नहीं है। कई जनपदों मे ज्वर और दूसरी बीमारियां भी फैल रही है जिनके इलाज के लिए कोई चिकित्सीय मदद नहीं मिल रही है। सब कुछ भगवान भरोसे है। ठीक उसी तरह जैसे कोरोना पीड़ितों की भाजपा ने कोई सुध नहीं ली थी। भाजपा सरकार पूर्णतया संवेदनशून्य है।
वस्तुओं के वृद्धि के खिलाफ लाइन पर धरना: यूपी
न्यूज़ प्रकाशित किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की
सड़कों के किनारे पर 5-5 फीट चौड़े फुटपाथ बनाएं
पंकज कपूर
हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर की सड़कों के किनारे पर 5-5 फीट चौड़े फुटपाथ बनाए। ताकि पैदल राहगीरों को बाजार आने-जाने में सहूलियत हो सके। लेकिन इन फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया। दुकानदार अपनी दुकान का सामान फुटपाथ पर सजा रहे है।जबकि, पैदल राहगीरों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है। इसको लेकर न तो नगर निगम सजग है और न ही यातायात पुलिस कार्रवाई को तैयार है।
गौरतलब है कि, लगभग आठ वर्ष पूर्व हल्द्वानी को महानगर का दर्जा मिला था, इसके बाद हल्द्वानी- काठगोदाम नगर निगम आस्तित्व में आया। शहर के बीचो बीच से गुजरने वाले हाइवे के साथ ही अन्य सड़को के किनारे फुटपाथों का निर्माण दुर्घटनाओं के मद्देनजर किया गया। करोड़ो रुपए सड़कों के फुटपाथ के पास नाला निर्माण में खर्च किये गए। फुटपाथ बनाने को लेकर दो उद्देश्य मुख्य थे, जिसमें एक शहर का सौंदर्यीकरण और दूसरा लोगों को चलने के लिए जगह देना। लेकिन दोनों ही उद्देश्य करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी किसी काम के साबित न हुए।
सड़क किनारे बने फुटपाथों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। कुछ लोगों ने नाले व फुटपाथ पर अवैध तरीके से गुमठियां रख ली तो दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने फुटपाथ पर सामान रख दिया। जिससे न तो विकास दिखाई दे रहा है और न ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ नजर आ रहा है। ऐसे में मजबूरन लोगों को सड़कों पर ही चलना पड़ रहा है। खास बात तो यह है कि फुटपाथ पर हो रहे इस अतिक्रमण की जानकारी निगम को भी है और यातायात पुलिस को भी। लेकिन न तो निगम अतिक्रमण हटाने आगे आ रहा है और नहीं यातायात पुलिस। जिससे यह अतिक्रमण अस्थाई से अब स्थाई होता जा रहा है।
घोटाले की जांच की प्रगति के संबंध में रिपोर्ट तलब
भारत के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम दिया
नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। तालिबान के शासन तले अफगानिस्तान की भूमि का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किए जाने की आशंका के बीच समूह ने कहा है कि उसे कश्मीर समेत हर कहीं मुस्लिमों के पक्ष में बोलने का अधिकार है। हालांकि उसने कहा कि उसकी किसी भी देश के खिलाफ ‘सशस्त्र अभियानों’ को अंजाम देने की नीति नहीं है।
दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने बृहस्पतिवार को वीडियो लिंक के जरिए बीबीसी को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ”हम आवाज उठाएंगे और कहेंगे कि मुस्लिम आपके अपने लोग हैं, आपके अपने नागरिक और उन्हें आपके कानून के तहत समान अधिकार मिलने चाहिए।” शाहीन ने कहा कि मुस्लिम होने के नाते यह समूह का अधिकार है कि वह कश्मीर तथा किसी भी अन्य देश में रह रहे मुस्लिमों के लिए आवाज उठाए।
भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर उतरी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। साथ ही उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर किए गए सहयोग सहित कोविड-19 महामारी के दौरान दोनों देशों के बीच हुए ‘मजबूत’ सहयोग का उल्लेख किया। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक अन्य प्रमुख स्तंभ है और भारत एवं रूस मिलकर वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाने में मदद कर सकते हैं।
उन्होंने यह उल्लेख किया कि भारत में एक प्रतिभाशाली और समर्पित कार्यबल है। जबकि सुदूर पूर्व क्षेत्र संसाधनों से भरा हुआ है और रूसी सुदूर पूर्व के विकास में योगदान करने की खातिर भारतीय प्रतिभाओं के लिए जबरदस्त गुंजाइश है।
उन्होंने फोरम में हिस्सा लेने के लिए 2019 में रूसी शहर व्लादिवोस्तोक की अपनी यात्रा और उस दौरान “एक्ट फार ईस्ट पॉलिसी” के लिए भारत की प्रतिबद्धता की घोषणा का भी उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि यह नीति रूस के साथ भारत की “विशेष और करीबी रणनीतिक साझेदारी” का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाये
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले और कुछ अन्य जिलों में वायरल एवं डेंगू बुखार से कई लोगों की मौत होने पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि लोगों को हरसंभव स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए और महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम उठाये जाएं। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान पैदा हुई स्थिति से कोई सबक नहीं लिया? कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश में वायरल बुखार से 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित
नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय स्कंदमाता महादेवी के नवदुर्गा रूपों में से पांचवां रूप है। उनक...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...