शनिवार, 21 अगस्त 2021
तेज बारिश के कारण कई जगह यातायात बाधित हुएं
बोस्टन: तालिबान की वेबसाइटें इंटरनेट से गायब हुईं
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश नियमावली जारी की
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021
कमिशन मोबलाइजेशन ऑर्डर जारी करेगा 'चीन'
घरेलू बाजार में सोना 28 और चांदी 391 रुपये टूटीं
कविता गर्ग
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में जारी तेजी के बावजूद शुक्रवार को मांग सुस्त पड़ने से घरेलू बाजार में सोना 28 रुपये और चांदी 391 रुपये टूट गई।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत चढ़कर 1784.84 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1782.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 23.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
पटरी वालों के लिए हर वार्ड में स्थान निश्चित नहीं
लेखपाल संघ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की
1 व्यक्ति द्वारा ईगल के 39 कर्मचारियों को पकड़ा
लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा: सीएम
नरेश राघानी
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा है। देश में 70 साल में क्या हुआ, यह सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर एक तरह से निशाना साधते हुए उन्होंने यह कहा ? गहलोत शुक्रवार को ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ थीम पर राजस्थान इनोवेशन विज़न (राजीव-2021) के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
आजादी से पहले व आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस नेताओं के योगदान व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारे देश के उन महान नेताओं ने आजादी के पहले और आजादी के बाद भी त्याग किए, बलिदान किए। जेलों में बंद रहे तब जाकर आजादी मिली थी।
रास्ते में खड़े लोगों ने नेता की कार पर हमला बोला
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कार में सवार होकर जा रहे भाजपा नेता की कार पर रास्ते में खड़े मिले लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान फेंके गए पत्थर उनकी कार की खिड़की के शीशों से टकराए। जिस समय यह हमला हुआ उस वक्त कार में दो विधायक व सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे। शुक्रवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके बताया है कि वह कार में सवार होकर महाराष्ट्र के वाशिम इलाके से होकर गुजर रहे थे। दोपहर तकरीबन 12.30 बजे शिवसेना के लोगों ने उनकी कार के ऊपर तीन बड़े पत्थर फेंके जो उनकी कार की खिड़की के शीशों से टकराए। उन्होंने बताया है कि जिस समय यह हमला हुआ उस समय उनकी कार के भीतर विधायक राजेंद्र पटानी व तेजराव थोराट के अलावा सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि शिवसेना के लोगों को पहले से ही इस बात का पता था कि उनकी कार का काफिला कहां से होकर गुजरेगा।
इसलिए वह लोग पहले से ही उस रास्ते पर जाकर खड़े हो गए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। भाजपा नेता का आरोप है कि उनकी कार के ऊपर स्याही भी फेंकी गई है। इस दौरान मामले की सूचना पर पहंुची पुलिस व सुरक्षा बलों ने हल्का बल प्रयोग कर शिव सैनिकों को वहां से खदेड़ा। गौरतलब है कि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद भावना गवली पर 100 करोड रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि शिवसेना सांसद भावना गवली ने बालाजी पार्टिकल बोर्ड कारखाने के माध्यम से यह घोटाला किया है। इसी का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता वाशिम जिले में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार के ऊपर हमला हुआ।
देशवासियों को 3 बच्चे तक पैदा करने की अनुमति
बीजिंग। चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से लाई गई तीन बच्चों की नीति का औपचारिक रूप से समर्थन करते हुए देशवासियों को 3 बच्चे तक पैदा करने की अनुमति दे दी गई है। बढ़ती महंगाई के कारण कम बच्चे पैदा कर रहे दंपतियों की चिंता के मद्देनजर सरकार की ओर से कानून में और अधिक सामाजिक और आर्थिक सहयोग के उपाय भी किए गए हैं।
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस एनपीसी की स्थाई समिति ने संशोधित जनसंख्या एवं परिवार नियोजन कानून को पारित कर दिया है। जिसमें राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लाई गई तीन बच्चों की नीति का औपचारिक रूप से समर्थन करते हुए चीनी दंपतियों को 3 तक बच्चे पैदा करने की अनुमति दे दी गई है। यह नीति दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन में तेजी से कम होती जन्म दर को थामने के मकसद से लाई गई है। चीन में इस समय बढ़ती महंगाई के कारण दंपत्ति कम बच्चे पैदा कर रहे हैं। सरकार की ओर से इस तरह की चिंताओं से निपटने के लिए कानून में अधिक सामाजिक व आर्थिक सहयोग के उपाय भी किए गए हैं।
सरकारी समाचार पत्र के मुताबिक नए कानून में बच्चों के पालन-पोषण और उनकी शिक्षा का खर्च कम करने के साथ ही परिवार का बोझ कम करने के लिए वित्त, कर, बीमा, शिक्षा, आवासीय और रोजगार संबंधी सहयोगात्मक कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष के मई माह में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने दो बच्चों की अपनी नीति में छूट देते हुए सभी दंपतियों को 3 बच्चे तक पैदा करने की अनुमति दी थी।
किसानों ने यातायात को ठप करने की चेतावनी दी
जालंधर। चीनी मिलों द्वारा खरीदे गये गन्ने के पैसे अदा नहीं करने और गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर पंजाब गन्ना संघर्ष कमेटी के आह्वान पर किसान शुक्रवार को जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित धन्नोवाली फाटक के सामने धरने पर बैठ गए जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
किसानों ने रेलवे यातायात को भी ठप करने की चेतावनी दी है। धरने के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) नरेश डोगरा के अनुसार यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई स्थानों पर वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं।
मुंबई: 9 एंट्री के सिक्वल में नजर आएंगे सलमान
कविता गर्ग
मुंबई। 16 साल बाद नो एंट्री के सिक्वल में सलमान खान फिर नजर आएंगे। इस बार भी सलमान खान ही लीड रोल में धमाल मचाने आ रहे हैं। वहीं, फैंस का मानना है कि सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। खास बात यह है कि पिछली फिल्म में जहां सलमान खान का किरदार एक एक्सटेंडेड कैमियो भर था। वहीं इस बार वह फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।
हालांकि, ‘नो एंट्री’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी पहले ही सीक्वल की खबरों से इनकार कर चुके हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फिल्म का सीक्वल होल्ड पर है। ऐसा इसलिए कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर और सलमान खान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं।
सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। चर्चा है कि सलमान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में काम करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2005 में प्रदर्शित अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म ‘नो एंट्री’ के निर्माता बोनी कपूर और सलमान खान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, इस फिल्म का निर्देशक कौन होगा और इसमें फिल्म की पिछली स्टारकास्ट से और कौन-कौन शामिल होंगे, इसको लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि ‘नो एंट्री’ में अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल, बिपाशा बसु और बोमन ईरानी लीड में थे।
मद्रास एचसी ने राजभाषा अधिनियम का निर्देश दिया
मदुरै। मद्रास उच्च न्यायालय ने राजभाषा अधिनियम का उल्लेख करते हुए केंद्र को निर्देश दिया है कि यदि कोई वादी अंग्रेजी भाषा में पक्ष रखता है तो उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाए। अदालत ने कहा कि ऐसा करना केंद्र सरकार का कर्तव्य है। न्यायमूर्ति एन किरुबाकरन और न्यायमूर्ति एम दुरईसामी ने मदुरै से माकपा सांसद एस वेंकटेशन की जनहित याचिका पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संघ या राज्य में इस्तेमाल होने वाली किसी भी भाषा में पक्ष रखने का अधिकार है।
उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि राजभाषा अधिनियम भी यही कहता है। पीठ ने कहा कि अगर अंग्रेजी भाषा में पक्ष रखा गया है तो केंद्र सरकार का कर्तव्य है कि उसी भाषा में जवाब दिया जाए। सांसद ने अपनी याचिका में केंद्र को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि उसे केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच सभी पत्राचारों में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
डीजीपी सुमेध को ब्यूरो की हिरासत से रिहा किया
अमित शर्मा
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर शुक्रवार को तड़के सतर्कता ब्यूरो की हिरासत से रिहा कर दिया गया। उच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया। न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी की अदालत ने बृहस्पतिवार रात को सैनी को रिहा करने का आदेश दिया।
राज्य के सतर्कता ब्यूरो ने धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य अपराधों के लिए सितंबर 2020 में दर्ज एक मामले के संबंध में बुधवार रात को सैनी को गिरफ्तार किया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मोहाली अदालत परिसर में मौजूद सैनी को रिहा कर दिया गया। सैनी देर रात करीब दो बजे मोहाली अदालत परिसर से रवाना हुए।
लॉन्च: इलेक्ट्रिक स्कूटर को शानदार रिस्पॉन्स मिला
छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव की जयंती
दुष्यंत टीकम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में सद्भावना दिवस पर शपथ ली। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी के अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली।
राजीव गांधी के जन्मदिवस को पूरे देश में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग ने भी राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत और विधायक मोहन मरकाम वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
राजीव गांधी द्वारा किये गए कार्यों को याद किया
वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस मुख्यालय, गांधी वाचनालय, उत्तरकाशी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों नें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें व उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर पंचायती राज, सूचना क्रांति एवं आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव के योगदान को याद कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रधानमंत्री रहते उनके कार्यों को याद कर अनेक पहलुओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राजीव न केवल युवाओं को शक्ति देने के पक्षधर थे। बल्कि उन्होंने उस दिशा में कदम भी उठाए। पंचायतीराज को सशक्त बनाने और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार जैसे कदम उनके पांच साल के कार्यकाल की महान उपलब्धियों में गिने जाते रहेंगे। यहां उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के 5 साल के कार्यकाल में महिलाओं को अधिकार देने से लेकर पंचायतीराज व्यवस्था के तहत लोकतंत्र को मजबूत करने तक भारत ने विकास के पथ पर कदम बढ़ाए इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा की।
पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि देश की गरीब जनता को गरीबी से निकालने से लेकर अनेकों क्षेत्र में देश ने प्रगति की। देश के लोकतंत्र से लेकर एकता और अखंडता की रक्षा तक अन्य राष्ट्रों के सामने भारत ने विकास की ओर अग्रसर देश के रूप में एक उदाहरण पेश किया। आज भी राजीव गांधी की सोच एवं विचार प्रासंगिक है।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...