शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे हाईकोर्ट

पंकज कपूर                 
देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए मोबाइल ई कोर्ट शुरू करने जा रहा है, 15 अगस्त के दिन हाईकोर्ट नैनीताल परिसर में मुख्य न्यायाधीश 5 ई-कोर्ट मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रजिस्ट्रार जनरल धनन्जय चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।
उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों की भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से वादियों को न्याय मिलने में देरी हो जाने की वजह औऱ पीड़ितों को अदालत में पहुंचने में आने वाली बाधाओं, अन्य कठिनाइयों की वजह से भी न्याय मिलने में वर्षों लग जाते हैं लिहाज़ा त्वरित न्याय के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पहल पर राज्य के 5 जिलों में 5 मोबाइल ई कोर्ट मोबाइल वैन का संचालन शुरू किया जा रहा है। मोबाइल ई कोर्ट वैन पूरी तरह सुविधाओं से लैस होगी। ई-कोर्ट मोबाइल वैन में मौके पर ही वादों का निस्तारण किया जाएगा। मोबाइल ई कोर्ट के संचालन की जिम्मेदारी उन जिलों के जिला जज की होगी। जिला जज ही तय करेंगे कि मोबाइल वैन को दूरदराज के किन क्षेत्रों व किन मामलों के निस्तारण के लिए भेजा जाना है, फिलहाल 5 ई कोर्ट मोबाइल वैन उत्तरकाशी चमोली चंपावत पिथौरागढ़ जिलों में दी जायेंगी ।

आजादी के 75 वर्ष बाद बाट जोहने को मजबूर गांव

हरिओम उपाध्याय                         
इटावा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बदौलत एक ट्रिलियन इकोनामी बनने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के बीहड़ में बसा एक गांव आजादी के 75 साल बाद भी एक अदद पक्की सड़क की बाट जोहने को मजबूर है। जिले के बढ़पुरा इलाके में यमुना नदी के किनारे बीहड़ में बसे जोहाना गांव में लगभग 200 मकान है। गांव की आबादी लगभग 900 है।
गांव इतना बदहाल है कि आजादी के बाद से इस गांव के लोगो को निकलने के लिए एक सडक तक नही बनाई जा सकी है। ग्रामीणों के अनुसार ऊबड़ खाबड़ पगडंडी के जरिये पहुंच वाले गांव मे किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो तो केवल चारपाई ही मात्र एक सहारा है। अगर साइकिल का इस्तेमाल कर लिया तो गर्भपात का खतरा बना रहता है।
बारिश में तो इस गांव मे पहुंचना किसी मुसीबत से कम नहीं है। यहां जरा से चूके तो जान जोखिम में पड़ सकती है। क्योंकि बारिश में गांव को जोड़ने वाली पुलिया की कच्ची सड़क बह गई है और उसके दोनों ओर तालाब सा बन गया है। दूसरी ओर बीहड़ से धूम कर जाने वाला कच्चा रास्ता फिसलन भरा होने के चलते ग्रामीण कभी भी फिसल कर गिर सकते हैं।
जिला मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित यह गांव आजादी के इतने सालों बाद आज भी विकास से कोसों दूर है। हालात ये हैं कि गांव आने के लिए एक संपर्क मार्ग तक नहीं बना है। छह माह पहले गांव वालों के आवागमन के लिए दो पुलियां बनाई गई थी। इन दोनों पुलियों का संपर्क मार्ग एक बारिश भी नहीं झेल सका।
गांव वालों ने बताया कि गांव आने जाने की लिए कई किमी बीहड़ के कच्चे और ऊंचे नीचे रास्तों से होकर जाना आना पड़ता है। बारिश में गांव का संपर्क शहर से पूरी तरह से कट जाता है। बड़ी मुश्किलों के बाद गांव को जोड़ने के लिये पुलिया बनी थी वो भी पहली बारिश में ही टूट गई।
गांव के ज्ञान सिंह ने बताया कि यदि गांव में कोई बीमार पड़ जाता है या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जाना होता है, तो पांच किमी पैदल या चारपाई से गांव से बाहर लाया जाता है। इसके बाद ही एंबुलेंस या किसी अन्य वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है। कई बार तो गंभीर बीमारी से पीड़ित गरीब गांव में ही दम तोड़ देते हैं। वहीं कई बार से स्वास्थ्य कर्मी पैदल जाकर ग्रामीणों का इलाज करते हैं।
एक अन्य ग्रामीण अमर सिंह बताते है कि जब जब चुनाव आते है तो गांव वालो से वोट मांगने के लिए राजनेता आते है लेकिन कोई भी गांव मे सडक की इस समस्या को हल कराने की स्थिति मे नही आता है। चुनाव बाद दुबारा राजनेता कभी भी आता नही है।
इस गांव मे प्राथमिक शिक्षा के लिए स्कूल जरूर बनना दिया गया है लेकिन जिस किसी भी शिक्षक की तैनाती की जाती है वो कभी भी गांव मे नही आता है। यहां के छात्रों को पढाने के लिए केवल शिक्षामित्र के ही भरोसे रहना पडता है शिक्षामित्र स्कूल के बच्चों को घेर कर बैठा रहता है। इटावा के मुख्य विकास अधिकारी संतोष राय ने बताया कि जल्द ही गांव का सर्वे कराया जाएगा। ये सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी तरह गांव का विकास हो और सड़क बनवाकर उसे मुख्यालय से जोड़ा जाए।

आरोपी 28 वर्षीय युवक को जमानत प्रदान की: मुंबई

कविता गर्ग                     
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का सदस्य होने के आरोपी 28 वर्षीय युवक को जमानत प्रदान की। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमदार की खंडपीठ ने इकबाल अहमद कबीर अहमद की अपील पर उसे जमानत प्रदान की। अहमद ने उसकी जमानत खारिज करने के विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी थी।
पीठ ने कहा कि विशेष अदालत द्वारा पारित आदेश को रद्द किया जाता है। याचिकाकर्ता (अहमद) को एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के एक या दो जमानतदारों को पेश करने के बाद जमानत पर रिहा किया जाएगा।” अदालत ने अहमद को पहले महीने में सप्ताह में दो बार और इसके बाद अगले दो महीने सप्ताह में एक बार राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।
पीठ ने कहा, ” याचिकाकर्ता को सुनवाई की हर तारीख पर पेश होना होगा और वह मामले में गवाहों को प्रभावित करने या उनसे संपर्क करने का प्रयास नहीं करेगा।” उल्लेखनीय है कि अहमद को सात अगस्त 2016 को गिरफ्तार किया गया था और आईएसआईएस का सदस्य होने के आरोप में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अभियोजन के मुताबिक, अहमद आईएसआईएस के ”परभणी मॉड्यूल” का हिस्सा था जोकि कथित तौर पर परभणी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हमले की साजिश रच रहे थे। अहमद के वकील मिहिर देसाई ने दलील दी थी कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है।

टीका स्पूतनिक की आपूर्ति के लिए समझौता किया

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। दवा कंपनी वोकहार्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने दुबई की कंपनी एनसो हेल्थकेयर और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) की सहायक कंपनी के साथ कोविड-19 टीका स्पूतनिक के उत्पादन और आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है।
वोकहार्ट ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने स्पूतनिक वी, स्पूतनिक लाइट टीके के उत्पादन एवं आपूर्ति के लिए एनसो और ह्यूमन वैक्सीन एलएलसी के साथ एक समझौता किया है, जो आरडीआईएफ की प्रबंधन कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है।
ह्यूमन वैक्सीन एलएलसी से सफल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को लेकर जरूरी मंजूरी और अन्य शर्तों के अधीन, कंपनी एनसो के लिए स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट टीकों की 62 करोड़ खुराक तक का उत्पादन और आपूर्ति करेगी। वोकहार्ट ने कहा कि स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट की 62 करोड़ खुराक तक के उत्पादन के अनुबंध के लिए समझौते की अवधि जून 2023 तक है।

नीति की शुरुआत महत्वपूर्ण 'मील' का पत्थर हैं

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहाकि वाहन स्क्रेपिंग नीति की शुरुआत देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात में निवेशक सम्मेलन के दौरान इस नीति की शुरुआत किए जाने से पहले कहां कि वाहन स्कैपिंग से संबंधित ढांचागत सुविधाओं की स्थापना संभावनाओं के नये द्वार खोलेगी। 
उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं और स्टार्टअप कंपनियों से इस कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करते हैं। पीएम मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट संदेशों में कहा कि वाहन स्क्रेपिंग नीति से अनफिट और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से चरणबद्ध ढंग से सड़कों से बाहर करने मैं मदद मिलेगी।
सरकार का उद्देश्य संभावना वाली चक्रीय अर्थव्यवस्था बनाना है। जिससे कि सभी पक्ष धारकों को महत्व मिले और साथ ही वे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार भी बने। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।
स्वैच्छिक वाहन- बेड़े आधुनिकीकरण कार्यक्रम अथवा वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत वाहन स्क्रैपिंग बुनियादी ढांचे की स्थाप ना पर निवेश आमंत्रित करने के लिए इस सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह एक एकीकृत स्क्रैपिंग हब के विकास के लिए अलंग में शिप ब्रेकिंग उद्योग द्वारा प्रस्तुत सहक्रियाओं पर भी ध्यान आकर्षित करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

आशा वर्करों की राज्यव्यापी हड़ताल के 12 दिन पूरे

पंकज कपूर                     
हल्द्वानी। 2 अगस्त से चल रही आशा वर्करों की राज्यव्यापी हड़ताल व धरने को आज बारह दिन पूरे हो गए। 
बारहवें दिन के धरने से उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि, "सरकार बार-बार वार्ता की आंख मिचौली खेलना बंद कर स्पष्ट रूप से अपना ठोस लिखित प्रस्ताव दे। यदि सरकार समाधान चाहती है तो मासिक मानदेय सहित 12 सूत्रीय मांगों के हर बिंदु पर सरकार द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का ब्यौरा साफ साफ दर्ज किया जाय, तभी सरकार की बात पर विचार करना सम्भव होगा।"
कहा कि, "सम्मानजनक मासिक मानदेय से कम कुछ भी मंजूर नहीं किया जायेगा। साथ ही अन्य मांगों पर भी राज्य सरकार साफ साफ लिखित समझौता करे, तभी हड़ताल समाप्त होगी।
आज हल्द्वानी में बारहवें दिन के धरने में यूनियन महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय, रिंकी जोशी, उमा दरमवाल, भगवती बिष्ट, रीना बाला, अनुराधा, तुलसी रावत, ममता, मनीषा, दीपा, मंजू, हंसी, सुनीता भट्ट, सरोज रावत, विमला कपकोटी, पुष्पा आर्य, कमलेश, ज्योति, कमला आर्य, माया, मोहिनी, अनिता आर्य, सावित्री, चम्पा मंडोला, मुमताज़, प्रियंका, भावना, दया, रेखा, अर्शी, सायमा, रमा भट्ट, कमला, आशा जोशी समेत बड़ी संख्या में आशाएँ मौजूद रही। हड़ताल के समर्थन में हल्द्वानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट भी पहुँचे।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मारा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। यह जानकारी पुलिस महानिरीक्ष विजय कुमार ने दी है। इस बीच यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि कुलगाम के मालपोर में गुरुवार से जारी मुठभेड़ की वजह से एहतियातन श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को निलंबित कर दिया गया है।
विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम जिला के मालपोरा, मीरबाजार में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिल पर गुरुवार को हमला किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, लेकिन आतंकवादी बच निकले और नजदीक की एक इमारत में घुस गए। बाद में सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंचे तथा इमारत को चारों ओर से घेर लिया।
उन्होंने बताया कि इमारत में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने आज सुबह एक आतंकवादी मारा गिया। अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के दो जवान तथा कई नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह से दुकानदारों, महिलाओं तथा गैर स्थानीय श्रमिकों सहित 22 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

3 पैसे की गिरावट, 74.28 प्रति डॉलर पर रुपया

कविता गर्ग                          
मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपये में और गिरावट पर रोक लगी।
रुपया शुरुआत में 74.27 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और गिरकर 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। बृहस्पतिवार के बंद स्तर की तुलना में यह तीन पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 74.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 278.94 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 55,122.92 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 85.20 अंक बढ़कर 16,449.60 पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.97 पर था। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

प्लाईमाउथ में गोलीबारी होने से 6 लोगों की मौंत हुईं

लंदन। दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड की पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्लाईमाउथ शहर में हुई “गोलीबारी की गंभीर घटना” में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना नहीं बताया है। डेवोन और कोर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इसे “संकटमय घटना” घोषित किया है लेकिन शहर के कीहेम जिले में क्या हुआ, इसकी विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। प्लाईमाउथ से सांसद ल्यूक पोलार्ड ने ट्वीट किया, “पुलिस ने प्लाईमाउथ के कीहेम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह बहत भयावह है।” हवाई एंबुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों समेत आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थानीय समयानुसार छह बजकर 10 मिनट पर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को दो महिला और दो पुरुष मृत मिले।
एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर मृत पाया गया, जिसे संदिग्ध हमलावर माना जा रहा है। समझा जाता है कि सभी की मौत गोली लगने से हुई। गोली लगने से घायल एक अन्य महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य सांसद जॉनी मर्सर ने एक ट्वीट में कहा कि घटना “आंतकवाद से संबंधित नहीं है और न ही संदिग्ध प्लाईमाउथ से फरार हुआ है।”

15 अगस्त पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी इमारतें

न्यूयॉर्क। अमेरिका में 9/11 के हमले वाली जगह बनाई गई सबसे ऊंची इमारत ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और न्यूयॉर्क की दो अन्य मशहूर इमारतें 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी। साउथ एशियन इंगेजमेंट फाउंडेशन (एसएईएफ) ने कहा कि वह वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 408 फुट ऊंचे और 758 टन वजनी शिखर को और इसके प्रांगण को 15 अगस्त को केसरिया, सफेद तथा हरे रंगों में जगमगाने के लिए डर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम कर रहा है।
संगठन ने कहा, ”यह पहल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र-भारत की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश का उत्सव मनाने के लिए है।” 
उत्सव के दौरान मेनहेट्टन में डर्स्ट संगठन के वन ब्रायंट पार्क और वन फाइव वन प्रतिष्ठान भी तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगे। 15 अगस्त को सूरज डूबने के साथ ही रंगबिरंगी रोशनी शुरू कर दी जाएगी और यह देर रात दो बजे तक चलती रहेगी।
इसके अलावा तिरंगे के तीन रंग वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के प्रांगण में भी नजर आएंगे। परंपरागत तौर पर न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को हर साल भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इन तीन रंगों से रोशन किया जाता है। डर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के मार्क डोमिनो ने एक वक्तव्य में कहा कि भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के लिए एसएईएफ के साथ साझेदारी करके कंपनी को गौरवान्वित महसूस हो रहा है। एसएईएफ के न्यासी राहुल वालिया ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह अमेरिका और भारत के बीच प्रेम की अभिव्यक्ति है।

ट्विटर अकाउंट लॉक किये जाने पर निशाना साधा

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद (लॉक) किये जाने को लेकर शुक्रवार को इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह अमेरिकी कंपनी पक्षपातपूर्ण है। यह भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही है तथा सरकार के कहे मुताबिक चल रही है।
उन्होंने यह दावा भी किया कि ट्विटर की ओर से जो किया गया है वह भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये हैं। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था।
दूसरी तरफ, ट्विटर ने कहा है कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, ”मेरा ट्विटर अकाउंट बंद करके वे हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं। एक कंपनी हमारी राजनीति का दायरा तय करने के लिए अपने कारोबार का उपयोग कर रही है। एक नेता के तौर पर मैं इसे पसंद नहीं करता।”
उन्होंने दावा किया, ”यह हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। यह राहुल गांधी पर हमला नहीं है। सिर्फ यह नहीं है कि राहुल गांधी का अकाउंट बंद कर दिया गया। मेरे पास 1.9 करोड़ से दो करोड़ के बीच फॉलोवर हैं। आप उन्हें अपने विचार रखने के अधिकार से वंचित कर रहे हैं। आप यही कर रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया, ”यह सिर्फ अनुचित ही नहीं, बल्कि उस विचार की अहवेलना है कि ट्विटर एक तटस्थ मंच है। यह निवेशकों के लिए बहुत खतरनाक है क्योंकि राजनीतिक मुकाबले में किसी एक का पक्ष लेने पर ट्विटर के लिए प्रतिक्रियां भी होंगी।”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह दावा भी किया, ”हमारे लोकतंत्र पर हमला किया गया है। हम संसद के अंदर बोल नहीं सकते। मीडिया नियंत्रित है। मैंने सोचा था कि यह उम्मीद एक रोशनी है जहां हम ट्विटर पर अपने विचार रख सकते थे। लेकिन यह बात नहीं है।” उन्होंने कहा, ”अब यह स्पष्ट है कि ट्विटर तटस्थ एवं उद्देश्यात्मक मंच नहीं है। यह पक्षपातपूर्ण मंच है। यह वही सुनता है, जो सरकार कहती है।

सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की

कविता गर्ग                        
मुंबई। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में मजबूती के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की और 55,000 का आंकड़ा पार कर लिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 258.4 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 55,102.42 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 69.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,434.20 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 318.05 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,843.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.15 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,325.15 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत गिरकर 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

चीन में बारिश के कहर से 21 लोगों की मौंत हुईं

बीजिंग। मध्य चीन के हुबेई प्रांत के एक उपनगर में भारी बारिश के कहर से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुइजियान काउंटी में लियुलिन नगर-क्षेत्र में बुधवार से बृहस्पतिवार तक 503 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे 3.5 मीटर गहरा जलभराव हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि क्षेत्र में करीब 8,000 लोग बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को येलो अलर्ट जारी कर देश के कुछ मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी और एहतियाती कदम उठाने को कहा था।
हुबेई, अनहुई, हुनान, जियांगशी और झेजियांग में कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है जहां कुछ इलाकों में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पांच प्रांतों के हिस्सों में हर घंटे करीब 80 मिमी बारिश हो सकती है जहां तूफान और बादल गरजने की भी आशंका है।
राष्ट्रीय वेधशाला ने स्थानीय अधिकारियों को बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की आशंका के लिए चौकन्ना रहने की सलाह दी है और खतरनाक इलाकों में बाहरी गतिविधियों को रोकने की अनुशंसा की है। पिछले महीने हेनान प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी झेंगझोउ शहर में भारी बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग लापता थे।

पीएम ने गुजरात में इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लिया

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लिया। इस समिट में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने नेशनल ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज पॉलिसी की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ये नीति नए भारत के ऑटो सेक्टर को नई पहचान देने वाली है। देश में अनफिट वाहनों को एक वैज्ञानिक तरीके से हटाने में ये नीति बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी ने कहा, इस पॉलिसी से सामान्य परिवारों को हर प्रकार से बहुत फायदा होगा। सबसे पहला लाभ ये होगा कि पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा। ये सर्टिफिकेट जिसके पास होगा उसे नई गाड़ी की खरीद पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। इसके साथ ही उसे रोड टैक्स में भी कुछ छूट दी जाएगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-363 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 14, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

मुद्दे पर चर्चा करने का उपयुक्त स्थान नहीं: चीन

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। भारत की अध्यक्षता में बीते सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई थी। इस बैठक में भारत ने दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर चर्चा कराई थी। जिसे लेकर अब चीन आगबबूला हो गया है। बुधवार को चीन ने कहा कि विश्व निकाय की उच्चाधिकार प्राप्त इकाई यानी सुरक्षा परिषद विवादास्पद मुद्दे पर चर्चा करने का उपयुक्त स्थान नहीं है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूनएनएससी) की खुली चर्चा के बाद भारत के अध्यक्षीय वक्तव्य में चीन को कड़ा संदेश देने वाला बयान भी एनयएससी के सदस्यों ने स्वीकार किया था। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में समुद्री सुरक्षा पर हुई उच्चस्तरीय खुली परिचर्चा में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, केन्या के राष्ट्रपति उहरु केन्यात्ता और वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह तथा अन्य वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे। बैठक में अमेरिका और चीन दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर आपस में भिड़ गए थे। इसमें समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने को मान्यता देने वाले अध्यक्षीय बयान को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया था। सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक चीन ने प्रस्ताव का समर्थन किया था। 

राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर को अरेस्ट किया

कविता गर्ग          

मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की मुसीबतें लगातार बढ़ते ही जा रही है। जहां एक ओर कोर्ट लगातार उनकी जमानत याचिका को खारिज कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कानून के लंबे हाथ एक के बाद एक इस बिजनेस से जुड़े उनके कई सहयोगियों तक पहुंच रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि पुलिस ने राज कुंद्रा की कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल ने कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोम्बले को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक एक्ट्रेस ने कुंद्रा की कंपनी के 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें भोम्बले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं।

छत्तीसगढ़: 14 को स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन

कोरबा। हर वर्ष की तरह इस बार भी कोरबा जिले में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7 बजे कोरबा शहर के घंटाघर से प्रारंभ होगी और निहारिका, सुभाष चौक, विद्युत गृह स्कूल, अंधरी कछार मोड, बुधवारी, महाराणा प्रताप चौक होते हुए घंटाघर में समाप्त होगी। स्वतंत्रता दौड़ में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। दौड़ में जिले के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी तथा आमजन शामिल हो सकते हैं।

कौशाम्बी में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी

कौशाम्बी। जनपद में अज्ञात लाशों का मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 12 अगस्त को चरवा थाना क्षेत्र के महंगांव चौकी से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर हाइवे से कुछ कदम की दूरी पर खेत में एक अज्ञात युवक की ताजी लाश पड़ी हुई मिली है। कड़ी मशक्कत के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और इसकी चर्चा चाहूं ओर होने लगी। अज्ञात युवक की लाश मिलने पर कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चायल को सूचना देने के बाद घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी चायल शयामकांत सहित स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लिखा - पढ़ी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात हत्यारों की खोज में स्थानीय पुलिस लग गई है। अब देखना यह है कि चरवा पुलिस कितने दिनों के बाद अज्ञात हत्यारों का खुलासा कर पाती है। 
युवक के दोनों हांथ पीछे की ओर घूमाकर एक कपड़े से बांधा हुआ था और गले में एक सफेद रुमाल कसा हुआ था। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि हत्यारों ने कहीं और युवक का कपड़े से गला घोट कर हत्या की और मौका मिलते ही महंगांव चौकी के निकट लाश फेककर फरार हो गए। महंगांव चौकी क्षेत्र में लाश मिलने पर एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस पर लोगों ने सवालिया निशान लगाना शुरू कर दिया। आखिर पांच सौ मीटर की दूरी पर तैनात चौकी का औचित्य ही क्या रह गया। जब घटना की जानकारी होने के घंटों बाद पहुंचे पुलिस।
राजकुमार पत्रकार 

हापुड़: घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया

अतुल त्यागी         
हापुड़। मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकोली का है। जहां गांव के बाहर बने सरकारी स्कूल के पास कुश्ती के दौरान जरा-सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों में मार पिटाई हो गई।
कई लोगों को आई चोट सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है दोनों तरफ से लोगों में जमकर हो रही है मारपीट। बड़ा सवाल तो यह है, इतने लोगों को कुश्ती का अखाड़ा बनाने की अनुमति किस ने दे दी और बिना प्रशासन की नजरों के चल रहा है। कुश्ती का अखाड़ा जिसमें सैकड़ों लोग हुए शामिल बाबूगढ़ क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। मार पिटाई के मामले अक्सर सामनेआते रहते हैं। फिर भी नहीं सबक अगर कोई बड़ा हादसा ग्रामीणों के बीच हो जाता तो कौन होता जिम्मेदार।

पहली बारिश में ही टपकने लगी 'राम मंदिर' की छत

पहली बारिश में ही टपकने लगी 'राम मंदिर' की छत संदीप मिश्र  अयोध्या। श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के 6 महीने में ही छत टपकने लगी है। मानस...