गुरुवार, 5 अगस्त 2021
प्रस्तावित सभी कार्यक्रम व मुलाकातें आदि रद्द किए
भारत के हर युवा के फोन में पेगासस का आइडिया
लंबे रूटों पर चलती दिखाई देगी 'भारत एक्सप्रेस'
गिरावट के साथ 47,847 रुपये पर आया 'सोना'
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पोडियम फिनिश किया
पुरुषों को सबक सिखाने के लिए कानून की जरूरत
कब्जा दखल करने पर लगीं रोक को और बढ़ाया
सेंध लगाने के लिए पार्टी ने व्यापक रणनीति बनाई
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
बुधवार, 4 अगस्त 2021
साउथ में चीन के दबदबे को कम करने की शुरुआत
बीजिंग/ नई दिल्ली। भारत ने साउथ चाइना सी में चीन के दबदबे को कम करने की शुरुआत कर दी है। पूर्वी एशियाई देशों के साथ अपने सुरक्षा संबंधों के विस्तार करने की कड़ी में भारत दक्षिण चीन सागर में अगस्त में एक नौसैनिक टास्क फोर्स भेज रहा है। भारतीय सेना परंपरागत रूप से चीन का विरोध करने से बचती रही है। लेकिन लद्दाख में सैनिकों के बीच झड़पों के बाद चीन को लेकर भारतीय सेना बेहद सख्त दिखाई दे रही है। चीन के खिलाफ अमेरिका भी भारत का खुलकर साथ दे रहा है।
नौसेना ने एक बयान में बताया है कि एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर और एक फ्रिगेट मिसाइल सहित चार जहाजों को दो महीने के लिए दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण चीन सागर और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। इस तैनाती को लेकर नौसेना ने कहा है कि समुद्री क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में मित्र देशों के साथ परिचालन पहुंच, शांतिपूर्ण उपस्थिति और एकजुटता को रेखांकित करना चाहती है।
तैनाती को लेकर नौसेना ने आगे बताया है कि इस तरह के समुद्री पहल आम समुद्री हितों और समुद्र की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर भारतीय नौसेना और मित्र देशों के बीच तालमेल और समन्वय को बढ़ाती है। नौसेना ने बताया है कि भारतीय जहाज गुआम के तट पर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सालाना संयुक्त युद्ध अभ्यास में भाग लेंगे।
कृषि कानून: आंदोलन कर रहें वो किसान नकली हैं
सहारनपुर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए
हरिओम उपाध्याय
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान और बड़गांव में बुधवार यानी आज शाम करीब 5:35 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि बुधवार को शाम के समय भूकंप के झटकों ने क्षेत्रीय लोगों को डरा दिया। लोग आनन-फानन दौड़कर घरों से बाहर निकले। भूकंप के झटकों के कारण मकान के दरवाजे और खिड़कियां हिलने से लोगों में दहशत हो गई। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना कहीं से नहीं मिली।
बताया गया कि बुधवार शाम करीब पांच बजकर 10 मिनट पर क्षेत्र में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मकानों की खिड़कियां, दरवाजे और बंद पंखों को लोगों ने हिलते देखा तो उन्हें भूकंप का अहसास हुआ और वह शोर मचाते हुए वह अपने घरों और दुकानों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि भूकंप से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इससे लोग सहमे हुए दिखाई दिए। काफी देर तक लोग भूकंप की ही चर्चा करते रहे।अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अनीता गर्ग व उमा वर्मा ने बताया कि वह घर में बैठी हुई थीं। अचानक उन्हें पंखा हिलता हुआ दिखाई दिया। इसके चलते वह शोर मचाते हुए परिवार के सदस्यों के साथ घरों से बाहर निकल गईं। उन्होंने बताया कि भूकंप का एक ही झटका महसूस किया गया।
गाजियाबाद से 'एनडीआरएफ' की टीम रवाना की
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बाढ़ के हालातों के मद्देनजर गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें हिंडन एयरपोर्ट से वायु सेना के दो हवाई जहाज द्वारा बुधवार सुबह पांच बजे रवाना हुई। आपको बता दें कि भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं।
जिसे देखते हुए गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ बटालियन से सीएसएसआर तथा बाढ़ में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के साथ 50 सदस्यीय दो दलों को शिवपुरी जिले तथा आसपास के भागों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बुधवार सुबह सवा पांच बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना किया गया है। दोनों टीमों को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से स्पेशल फ्लाइट के जरिए वायु मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना किया गया। ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। वर्तमान में गाज़ियाबाद से पहले से ही पांच टीमें उत्तराखंड में राहत एंव बचाव कार्यों में तैनात हैं। दोनों टीमें साढ़े नौ बजे मध्य प्रदेश पहुंच कर बचाव कार्यों में जुट गई।
उच्च शिक्षा सुभाष ने अधिकारियों के साथ बैठक की
पुलिस अधीक्षक ने 19 पुलिसों के तबादले किएं
1000 की आबादी वाले क्षेत्र में लगेगा लॉकडाउन
मुंबई समेत 11 गन्ना उत्पादक राज्यों से जवाब मांगा
उग्रवादियों की गोली लगने से दो जवान शहीद हुएं
दुर्गेश साहू को ₹5 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में से 1 के रूप में चुना गया
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...