रविवार, 20 जून 2021
24 घंटे में कोरोना के 30,776 सक्रिय मामलें कम हुए
1 जुलाई से चारधाम यात्रा खोलने का निर्णय लिया
राम मंदिर निर्माण: चंदे की राशि में लूट का लगा आरोप
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे की राशि में लूट का आरोप लगाते हुए इसे ‘रामद्रोह’ करार दिया और कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राम मंदिर के नाम पर एकत्रित चंदे में लूट की रोज खबरें आ रही हैं और उसमें खुलासा हो रहा है कि लाखों की जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को करोड़ों में बेची जा रही है।
उन्होंने कहा कि ताजा मामले में इस वर्ष 20 फरवरी को महज 20 लाख रुपए में खरीदी गई जमीन मंदिर निर्माण के लिए 20 मई को दो पांच करोड़ रुपए में बेची जाती है। उनका कहना था कि 79 दिन में अयोध्या में इस सौदे में जमीन की कींमत तीन लाख रुपए प्रतिदिन की दर से बढ़ती है। इससे पहले एक और खुलासा हुआ है। जिसमें दो करोड़ रुपए की जमीन कुछ ही मिनटों में 18.5 करोड रुपए में बेच दी जाती है।
पाक सुपर लीग के प्ले आफ में जगह बनाईं: किंग्स
गांधी आधारित डॉक्यूमेंट्री को फिल्म सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
सरकार ने कर्फ्यू की अवधि एक सप्ताह तक बढ़ाईं
आखिरी डायनासोरों की 6 प्रजातियों के पैरों के निशान
लंदन। ब्रिटेन में केंट की धरती पर 11 करोड़ साल पहले के आखिरी डायनासोरों की कम से कम छह विभिन्न प्रजातियों के पैरों के निशान मिले हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने एक नयी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है। हेस्टिंग म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के एक क्यूरेटर और यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ के एक वैज्ञानिक ने ऐसे पदचिह्नों की खोज की है जो ब्रिटेन में आखिरी डायनासोरों के हैं।
यह पदचिह्न केंट के फोकस्टोन में तटीय क्षेत्र और चट्टानों पर मिले हैं। यहां तूफानी परिस्थितियों के कारण चट्टानों और तटीय जलीय क्षेत्र के प्रभावित होने से लगातार नए जीवाश्मों का पता चलता है। यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ में पुराजैविकी के प्रोफेसर डेविड मार्टिल ने कहा कि यह पहली बार है जब ‘फोकस्टोन फॉर्मेशन’ नामक चट्टानी सतह पर पैरों के ये निशान मिले हैं और यह बेहद महत्वपूर्ण खोज है क्योंकि ये डायनासोर विलुप्त होने से पहले देश में आखिरी रहे होंगे।
उन्होंने कहा कि वे उस जगह के करीब घूम रहे थे जहां अब डोवर की सफेद चट्टान हैं। अगली बार जब आप नौकायन पर निकलें और इन शानदार चट्टानों को देखें तो बस आस-पास उनकी मौजूदगी की कल्पना करें। संबंधित रिपोर्ट ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द जियोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन’ पत्रिका के इस सप्ताह के अंक में प्रकाशित हुई है। डायनासोरों के पैरों के कुछ निशान फोकस्टोन संग्रहालय में भी प्रदर्शित किए गए हैं। हेस्टिंग्स म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी से जुड़े क्यूरेटर फिलिप हाडलैंड इसके मुख्य लेखक हैं।
10वीं-12वीं की परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी
विश्व: कोरोना संक्रमितों की संख्या-17.81 करोड़ हुईं
मृतक लोगों के परिवार को 4 लाख का मुआवजा नहीं
मुंबई: दल अकेले चुनाव लड़ने की बात करेगा तो पीटेगा
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शनिवार, 19 जून 2021
मौत का भंवर 'संपादकीय'
गाजियाबाद में फिर मिलें 2 नए संक्रमित, वायरस
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब गाज़ियाबाद समेत पूरे प्रदेश में अपने अंत की ओर जा रही है। गाजियाबाद में केवल 2 नए संक्रमित मिले और अब जनपद में 93 सक्रिय संक्रमित हैं। मेरठ जिले में 16 नए संक्रमित मिले और 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में एक मरीज की मौत भी दर्ज की गई। अब यहाँ 195 सक्रिय संक्रमित हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में 8 नए संक्रमित मिले और 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब यहाँ 133 सक्रिय संक्रमित हैं। बुलंदशहर जिले में 3 नए संक्रमित मिले और 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में एक मरीज की मौत भी दर्ज की गई। अब यहाँ 89 सक्रिय संक्रमित हैं।
सदस्यों को सेक्रेटरी ने गोपनीयता की शपथ दिलाईं
पंचकर्मा वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे सीएम खट्टर
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पूर्व 20 जून को मोरनी हिल्स के पास टिक्करताल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे और इनका ट्रायल भी देखेंगे तथा थापली में पंचकर्मा वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में अधिक जानकारी बताया कि शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसे पंचकूला को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पंचकूला आसपास के क्षेत्र में ऐसा स्थान होगा। जहां इस तरह के एडवेंचर खेलों की शुरुआत होगी।
24 घंटे में कोरोना के 294 नए मामलें सामने आएं
दिल्ली: गैस लीक होने पर लगीं आग, 13 लोग झुलसे
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने पर भीषण आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता। इस हादसे में 13 लोग झुलसे गए। आग में झुलसे 13 लोगों को आननफानन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि मंगोलपुरी इलाके के एक घर में शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सिलेंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी। सूचना पाकर मंगोलपुरी से पुलिस टीम और 2 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक हादसे में 13 लोग झुलस चुके थे।
अनलॉक: लापरवाही हो सकतीं हैं खतरनाक साबित
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को आगाह किया है कि देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर किये जा रहे अनलॉक के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलायी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए उचित कोविड व्यवहार के साथ साथ टेस्ट, ट्रेक, उपचार और टीकाकरण की पांच सूत्री रणनीति पूरी तरह अपनाये जाने की सख्त जरूरत है। केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को शनिवार को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों को खोला जाना जितना जरूरी है।
उतना ही जरूरी यह भी है कि इस दौरान पूरी तरह से सावधानी और सतर्कता बरती जाये तथा जमीनी स्थिति के आकलन के आधार पर ही निर्णय लिये जायें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनलाॅक के दौरान पांच सूत्री रणनीति को सख्ती से अपनाये जाने की जरूरत है। इसमें उचित कोविड व्यवहार के साथ साथ कोरोना जांच, संक्रमित व्यक्ति के संपर्कों का पता लगाना, संक्रमितों का उपचार और टीकाकरण जरूरी है।
संतुलन बनाएं रखते हुए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संतुलन बनाए रखते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। गाजियाबाद और मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जगह मिली है। जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से में दो पद आये है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फर्रुखाबाद के प्रांशु दत्त द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। औरैया की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। गोरखपुर के कामेश्वर सिंह के कंधों पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी डाली गई है।
बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक
बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक सरस्वती उपाध्याय आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। जिसकी मदद से हम अपने आस-पास की ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...