सुनील चौबे
गढ़चिरौली। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है। गढ़चिरौली डीआईजी संदीप पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। 6 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
सुनील चौबे
गढ़चिरौली। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है। गढ़चिरौली डीआईजी संदीप पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। 6 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
कविता गर्ग
नई दिल्ली। वैश्विक दरों में गिरावट के बीच आज भारत में सोने की कीमतों पर दबाव रहा। शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में चार दिनों में तीसरी गिरावट देखी गई है। इसी के साथ सोना वायदा 0.4% गिरकर ₹48358 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी वायदा 0.8% गिरकर 71,748 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह क्रिप्टोकरेंसी में अधिक उतार-चढ़ाव ने निचले स्तर पर सोने का समर्थन किया है। वहीं, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार होने से इंटरनेशनल स्पॉट प्राइस में कमी आई है जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आ रहा है।
जानिए अपने शहर में सोने के भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने के दाम 350 रुपए बढ़कर 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। सोने की कीमतें टैक्स की वजह से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग लेवल पर होती है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। पुणे में 22 कैरेट सोने के भाव 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। नागपुर में 22 कैरेट सोने के दाम 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के भाव 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने के दाम 45,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। लखनऊ में 22 कैरेट सोने के दाम 46,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 50,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
सोने में है निवेश का शानदार मौका
सोना निवेश के लिए एक सुरक्षित आइटम है. किसी भी संकट के समय निवेशक सोने की ओर ज्यादा तवज्जो देते हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ जा रहे हैं, जो आने वाले महीनों में इसकी कीमतों में तेजी का कारण बनेगा। कोरोना वायरस सोने की कीमतों में तेजी का एक कारण हो सकता है। हाल ही में सामने एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले महीनों में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में सोना 50 हजार पार करेगा इसलिए निवेश के लिहाज से यह उचित समय है।
सत्येंद्र पंवार
मेरठ/नई दिल्ली। पंजाब के मोगा में भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में मेरठ के गंगानगर निवासी फायटर पायलट स्कॉर्डन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई। वह मूल रूप से बागपत के पुसार गांव के रहने वाले थे। परिवार लंबे समय से मेरठ में ही रह रहा था। उनकी मौत की खबर आते ही परिवार पर दुख का कहर टूट पड़ा। परिवार और अभिनव को जानने वाले घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 25 दिसंबर 2019 को ही अभिनव की शादी धूमधाम से मेरठ में ही हुई थी। वायु सेना में स्कॉर्डन लीडर और किसान के पुत्र अभिनव लगन में 1 रुपये में लेकर सगाई संपन्न कर दहेज लोभियों को करारा तमाचा जड़ा था। युवा पायलट ने दहेज लेने से इनकार कर अपने जीवन की महत्वपूर्ण पारी डेढ़ साल पहले ही शुरू की थी। एक से बढ़कर एक रिश्ते ठुकरा कर अभिनव के परिवार ने पूरे समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया था। परिवार ने रस्म में लड़की पक्ष से भेंट किए गए नकद धनराशि भी ससम्मान वापस लौटा दी थी।
मूल रूप से बागपत के बड़ौत-बुढ़ना रोड स्थित पुसार गांव निवासी किसान सतेंद्र चौधरी सी-91 गंगासागर कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। उनका बेटा स्कॉर्डन लीडर अभिनव चौधरी वायु सेना में मिग-21 का फायटर पायलट थे। वह पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। अभिनव का रिश्ता एक प्रधानाध्यापक की बेटी सोनिका उज्जवल से हुआ था। सोनिका उज्जवल ने फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की थी। अभिनव के पिता सतेंद्र चौधरी ने शादी की रस्म के तहत केवल एक रुपया स्वीकार किया था। सतेंद्र का कहना था कि शादी में दहेज की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। दो परिवारों को जोड़ने के लिए दहेज का लेन-देन जरूरी नहीं है। दहेज प्रथा पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए।
मूल रूप से बागपत के बड़ौत-बुढ़ना रोड स्थित पुसार गांव निवासी किसान सतेंद्र चौधरी सी-91 गंगासागर कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। उनका बेटा स्कॉर्डन लीडर अभिनव चौधरी वायु सेना में मिग-21 का फायटर पायलट थे। वह पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। अभिनव का रिश्ता एक प्रधानाध्यापक की बेटी सोनिका उज्जवल से हुआ था। सोनिका उज्जवल ने फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की थी। अभिनव के पिता सतेंद्र चौधरी ने शादी की रस्म के तहत केवल एक रुपया स्वीकार किया था। सतेंद्र का कहना था कि शादी में दहेज की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। दो परिवारों को जोड़ने के लिए दहेज का लेन-देन जरूरी नहीं है। दहेज प्रथा पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 18444 कम होकर 385785 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 47371 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5026308 हो गयी है जबकि 984 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 85355 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 14006 घटकर 318220 रह गये तथा 44369 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1938887 हो गयी है जबकि 128 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6852 हो गयी है।
संदीप मिश्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 महामारी से उबरे मरीजों को निशाना बना रहे ब्लैक फंगस संक्रमण को ‘महामारी’ घोषित किया जाये । कोविड 19 प्रबंधन हेतु गठित अधिकारियों की टीम की बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ”कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों में से कुछ में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप, प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी घोषित किया जाए। इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर उसे लागू दिया जाए।” सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस की दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
आकांक्षा उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रव्रार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ‘वीर भूमि’ जाकर अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
उन्होंने ट्विटर पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ”सत्य, करुणा, प्रगति।” वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ”प्रेम से बड़ी कोई ताकत नहीं है, दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है।” राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश राजीव गांधी को एक ऐसे नेता के तौर पर हमेशा याद करेगा जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी।
उन्होंने एक बयान में कहा, ”राजीव जी को हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि वह औद्योगिकीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी की 21वीं सदी की तरफ भारत को ले गए। सब जानते हैं कि देश में दूरसंचार क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी जी ने की।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, ”आज हम भारत के सबसे महान बेटों में से एक और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनके शहादत दिवस पर याद करते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वह विचारों और ऊर्जा से ओत-प्रोत थे और भारत को एक बड़ी ताकत बनाने का उनका सपना था।”
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी को याद किया। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस, कोरोना महामारी से निपटने के लिए मास्क पहनने और टीकाकरण के पंजीकरण को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। उसकी प्रदेश इकाई और युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस अन्य संगठन कोरोना प्रभावित परिवारों को भोजन सामग्री भी वितरित कर रहे हैं। गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी।
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। पिछले 24 घंटों की अवधि में 364 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इस अवधि में 608 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 2 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 2760 हो गई। मेरठ जिले में 442 नए संक्रमित मिले और 1039 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके फलस्वरूप अब यहाँ 7470 सक्रिय मरीज रह गए हैं। यहाँ 4 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। गौतम बुद्ध नगर जिले में 239 नए संक्रमित मिले और 436 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 4 मरीजों की मौत के बाद 4964 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
अकांशु उपाध्याय
तिरुवनंतपुरम। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन ने गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ ली। उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजयन के नेतृत्व में माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने छह अप्रैल को हुए चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक सादे समारोह में विजयन एवं अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। सेंट्रल स्टेडियम में अपराह्न 03:30 बजे महज 500 लोगों की मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री विजयन ने उत्तर केरल के धर्मादम सीट से 50,123 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इससे पहले उन्होंने 1970, 1977, 1991 और 1996 में भी विधानसभा के चुनाव में भी जीत हासिल की थी। इस बार 140 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटों पर जीत हासिल की जबकि इससे पहले 2016 के चुनाव में पार्टी ने 91 सीटों पर विजय हासिल की थी।
चुनाव परिणाम ने विजयन के लगातार दूसरे कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसके साथ ही चार दशक पुराने उस चुनावी परंपरा बदल गयी जिसमें एलडीएफ और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच सत्ता का वैकल्पिक हस्तांतरण माना जाता था। मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में के कृष्णनकुट्टी जद (एस), ए के शशिन्द्रन, राकांपा, के राधाकृष्णन माकपा, जे चिंचुरानी भाकपा, रोशी ऑगस्टीन, केसी (एम), पी राजीव माकपा, के राजन, भाकपा, वीना जॉर्ज माकपा, प्रोफेसर आर बिंदू माकपा, एमवी गोविंदन मास्टर माकपा, पीए मोहम्मद रियास माकपा, अहमद देवरकोविल आईएनएल, वी अब्दुरहिमन, नेशनल सेक्युलर कॉन्फ्रेंस, वी शिवनकुट्टी माकपा, एंटनी राजू डेमोक्रेटिक केरल कांग्रेस, जीआर अनिल, भाकपा, केएन बालगोपाल माकपा, साजी चेरियन माकपा, पी प्रसाद, सीपी और वीएन वसावन, माकपा शामिल हैं।
विजयन, एके शशिन्द्रन और के कृष्णाकुट्टी को छोड़ कर मंत्रिमंडल में सभी नये चेहरे हैं। समारोह से पहले, कार्यक्रम स्थल पर 54 गायकों का एक आभासी संगीत कार्यक्रम प्रसारित किया गया। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी समेत अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मौजूद थे।
हरिओम उपाध्याय
मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 338 अंक लुढ़क गया। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह गिरावट आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 337.78 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,564.86 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124.10 अंक यानी 0.83 प्रतिशत लुढ़क कर 14,906.05 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी रही। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा सन फार्मा, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाइटन, एल एंड टी अैर बजाज फिनसर्व समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन सुधार आया। इसका कारण वित्तीय, दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और धातु कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली दबाव रहा।
उन्होंने कहा, ”इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) बैठक का ब्योरा आने के बाद निवेशकों के बीच कुछ आशंका बढ़ी है। इससे भी धारणा पर असर पड़ा है।” एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल में गिरावट रही जबकि जापान में निक्की बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत मजबूत होकर 66.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
नवरात्रि का पहला दिन मां 'शैलपुत्री' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय शैलपुत्री (शैलपुत्री), पर्वत राजा हिमावत की पुत्री हैं और हिंदू ...