सोमवार, 26 अप्रैल 2021
कर्नाटक में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा
फ्रंटलाइन वॅारियर्स की मदद के लिए आगे आएं सलमान
ऊधमसिंह नगर में 3 मई तक लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन
पंकज कपूर
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते ऊधमसिंह नगर जिले में 3 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने के निर्देश जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने जारी किये हैं। जो कि 26 अप्रैल से लागू हो जायेंगे। जारी आदेश के अनुसार 3 मई तक दोपहर 12 बजे से प्रातः 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु द्वारा जारी के आदेश के अनुसार जिले में फल सब्जी, डेयरी, बेकरी, मीट मछली की पंजीकृत दुकानें, राशन की दुकानें, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें, बीज, कृषि रसायन व उर्वरक, कृषि यंत्र की दुकाने व राजकीय कृषि निवेश केन्द्र व पशुचारे की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं पैट्रोल पंप, गैस आपूर्ति, मेडिकल स्टोर खुली रहेंगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों तथा सरकारी वाहनों को डयूटी हेतु छूट रहेगी। जारी आदेश के अनुसार शादी समारोह में 50 लोगों की ही अनुमति रहेगी और शव यात्रा में 20 लोग ही शामिल रहेंगे। कोरोना टीकाकरण हेतु लोगों को छूट रहेगी।
मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया
चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने राजनीतिक रैलियों को प्रतिबंधित नहीं करने के लिए चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए देश में कोरोना महामारी के दूसरे दौर के लिए अकेले चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। न्यायालय ने सोमवार को यह भी चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग कोरोना दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित नहीं कराता है तो न्यायालय दो मई को होने वाली मतगणना को रोकने के लिए मजबूर होगा।परिवहन मंत्री एम आर विजयभास्कर ने इस संबंध में याचिका दायर करके चुनाव आयोग से सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन कराने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराने को लेकर एक दिशा-निर्देश जारी करने की गुहार लगायी थी। मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति ने छह अप्रैल को एक चरण के चुनाव के दौरान चुनावी रैलियों में जानबूझकर कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन रोकने के लिए राजनीतिक दलों को नहीं रोकने के वास्ते चुनाव आयोग की जमकर खिंचााई की।
टेस्ट के पॉजिटिव होने की कोई आवश्यकता नहीं: योगी
उप जिलाधिकारी नौतनवां ने जाना लॉकडाउन का हाल
महराजगंज। कोरोना संक्रमण के बढते चैन को तोड़ने के लिए लगाए गए दो दिवसीय लॉक डाउन का हाल जानने के लिए उप जिलाधिकारी नौतनवां प्रमोद कुमार ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर लॉक डाउन का हाल जाना। नौतनवा तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लॉक डाउन की हकीकत को समझा और सख्ती से लापरवाहों व बिना वजह लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को हिदायत देकर छोड़ दिया। साथ ही उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को लॉकडाउन के गाईड लाईन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश भी दिया।जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संमक्रण की दूसरी लहर की बेहद भयावह होती जा रही चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा शुक्रवार रात आठ बजे से 59 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन लगा हुआ है। यह कोरोना कर्फ्यू सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ अति आवश्यक सेवा यानी मेडिकल, पुलिस तथा बंदिश के साथ सरकारी परिवहन सेवा को छोड़कर बाकी लोगों का घर से निकलना पूर्णत: वर्जित है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान अस्पतालों में कोविड टीकाकरण के लिए आने जाने वाले व्यक्तियों को छूट है। प्रदेश में रात 8 बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू, है। फिलहाल तो प्रदेश के 20 शहरों में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। अब इससे भी बड़ा प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे करीब 59 घंटे वीकेंड लॉकडाउन का समय चल रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट है। किसी के भी अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। प्रदेश का परिवहन विभाग आधी क्षमता के साथ बस चला रहा है। इसके अलावा निजी गाड़ी या फिर ऑटो, टैंपो तथा टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित है। इस दौरान प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 मई तक हर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू (वीकेंड लॉकडाउन) का ऐलान किया है।
महामारी से अपने परिवार की मदद, आईपीएल का ब्रेक
भारत: 24 घंटे में संक्रमण के 3,52,991 नए मामलें
अमेरिका ने 50 लाख डॉलर चंदा जुटाने का लक्ष्य रखा
महामारी: 600 मेडिकल उपकरण भारत भेजें जाएंगें
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
रविवार, 25 अप्रैल 2021
महामारी: दिल्ली में 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अभी भी कोरोना का कहर जारी है। जनता का मत भी यही है कि लॉकडाउन और बढ़ाया जाए इसलिए लॉकडाउन 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 36-37ः पॉजिटिविटी रेट है जो पहले नही था। अब दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा 480 से बढ़कर 490 मैट्रिक टन हो गया है। हालांकि, जरूरत 700 मेट्रिक टन की है और 330- 335 ही पहुंच रही है। केजरीवाल ने माना कि कहीं जगह हम फेल भी हुए हैं। लेकिन कहीं जगह हम ऑक्सीजन पहुंचाने में कामयाब भी हुए हैं। ऑक्सीजन का मैनेजमेंट भी शुरू कर रहे हैं। एक पोर्टल बनाया गया है, जिसमें हर दो 2 घंटे में मैन्युफैक्चर से लेकर अस्पताल तक सबको अपने यहां की पोजीशन बतानी पड़ेगी। अस्पतालों को बताना पड़ेगा कि पिछले 2 घंटे में कितनी इस्तेमाल हुई और सप्लायर को बताना पड़ेगा पिछले 2 घंटे में कितनी सप्लाई की, इससे सरकार को पता चलेगा कि कहां कमी आने वाली है और उसको ठीक किया जा सके।
एस्ट्राजेनेका टीके मुहैया करवाने का दबाव बढ़ा
युवा सदस्य के निधन पर भाव-भिनी श्रद्धांजलि दी
मास्क पहनने के लिए सभी को जागरूक करना होगा
दवा की कालाबाजारी करते हुए क्राइम ब्रांच ने दबोचा
सरकार के खिलाफ बगावत करने को तैयार कर्मचारी
चंडीगढ। हरियाणा की खट्टर सरकार अपने नित नए प्रयोग के बारे में मशहूर है। इसका एक ताजा उदाहरण यह है। हरियाणा सिविल सचिवालय से जो भी कर्मचारी या अधिकारी रिटायर होता है। कर्मचारी संगठन सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को विदाई पार्टी देते हैं। परन्तु हद तो तब हो जाती है, जब वह अधिकारी या कर्मचारी मन्त्री या किसी बड़े अधिकारी की चमची मारकर अगले दिन पुनः उसी सीट पर बैठा हुआ दिखाई देता है। तब सचिवालय के कर्मचारी अधिकारी उसे रिटायर्ड को देख आग बुबला हो जाते हैं। क्योंकि उनका बस नही चलता। अब शायद सचिवालय के कर्मचारियों के हौंसले ने जवाब दे दिया है। इसलिए वह खट्टर सरकार के खिलाफ बगावत करने के लिए तैयार हो गए हैं। हरियाणा कर्मचारी संगठन के एक नेता ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में खट्टर सरकार की कार्यशैली के खिलाफ बोलते हुए कहा है कि यदि रिटायर्ड लोगो को पद से नही हटाया गया तो वह कोर्ट में भी जा सकते हैं! उन्होंने कहा रिटायर्ड को पुनः नोकरी देने से युवाओं के साथ नइंसाफी हो रही है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने सीएम खट्टर से आग्रह किया, कि हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ में लगे रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को पद से हटाया जाए और जिनका प्रमोशन के बाद उस सीट पर बैठने का अधिकार है।उसको यह अधिकार दिया जाएं। जिससे कर्मचारियों में दिलो में सरकार की स्वच्छ छवि बनेगी।
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या-5977 हुईं
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। पिछले 24 घंटों की अवधि में 567 कोरोना संक्रमित महामारी के खिलाफ अपनी जंग जीत गए। इस अवधि में 714 नए संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि 10 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई। जिले में अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 5977 हो गई है। मेरठ में 24 घंटों की अवधि में 1625 नए संक्रमितों की पहचान हुई जबकि 6 संक्रमितों की मौत हो गई। यहाँ 24 घंटों की अवधि में 788 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और अब मेरठ जिले में 11455 सक्रिय संक्रमित हैं। गौतम बुद्ध नगर में 1310 नए संक्रमितों की पहचान हुई और अब यहाँ सक्रिय संक्रमितों की संख्या 6074 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटों की अवधि में 11 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई और 604 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
हापुड़: 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
यूके में कोरोना के 4368 नए मामलें सामने आएं
प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत'
प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत' डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। आपने कभी सोचा है कि आपका चाय-समोसा ख...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...