रविवार, 21 मार्च 2021
‘लेटर बम’ ने निकाला उद्धव सरकार का दम
विश्व: कोरोना से 27.09 लाख लोगों की मौत
जनहित को ध्यान में रखते हुए काम किया गया
बाल श्रम के विरूद्ध जागरूकता अभियान जारी
सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर किया कार्यक्रम
बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में दरोगा को पीटा
पूर्णागिरि मेले के आयोजन का प्रस्तावित पास
ताम्बे के तार से सिला, पत्नी का प्राईवेट पार्ट
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक व्यक्ति पर शक का ऐसा भूत सवार हुआ, कि वह इंसान से जानवर बन बैठा। यहां पर नाज़ायज़ संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल डाला। आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और पीड़ित महिला का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। जनपद के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को एक बार फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ और गुस्से में पति हिंसक हो गया। पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला चीखती चिल्लाती रही। इस दौरान पति ने सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तार से सिल दिया। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई और इस मामले की कोतवाली मिलक में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके शरीर पर टांके लगाए, पति उसे पापी समझता है। महिला के शिकायत के अनुसार, ‘मैं सो रही थी सुबह छह बजे उसने मेरे हाथ, पैर पकड़े और मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे मेरी रोने की आवाज न निकले। फिर उसने तांबे के तार से टांके लगाए।
होली त्यौहार से पहले रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की
1 लाख 81 हजार सेवकों को लाभ होगा: सीएम
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ सरकार की दो महत्वपूर्ण योजनाओं राजीव गांधी न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े। सीएम भूपेश बघेल ने इस अवसर पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त का भुगतान करने की भी घोषणा की है, सीएम ने कहा, कि इस निर्णय से एक लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवकों को लाभ होगा। तीसरी किस्त के रूप में 360 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ पुनरीक्षण नियम 2017 सातवां वेतनमान का लाभ दिनांक 1.1.2016 से प्रभावशील कर नगद भुगतान 1.7.2017 से किया गया। 1.1.2016 से 30.6.2017 तक के 18 माह की बकाया एरियर्स की राशि को 6 किस्तों में भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया था। राज्य शासन ने 1.1.2016 से 31.3.2016 तक की प्रथम किस्त की राशि 344 करोड़ का भुगतान दिनांक 8.8.2018 को और 1.4.2016 से 30.6.2016 तक दूसरे किस्त की राशि 356 करोड़ का भुगतान दिनांक 4.10.2019 को किया जा चुका है। इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में राज्य के 1 लाख 81 हजार कर्मचारियों को 700 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
भीड़भाड़ में मर्जी के बिना होगा कोरोना टेस्ट
उमा वर्मा
मुंबई। लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर अब ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने आदेश दिया है, कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मर्जी के बिना भी किसी का भी कोविड-19 टेस्ट किया जा सकता है। आदेश के मुताबिक, मॉल, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, बाजार, पर्यटन स्थलों और सरकारी दफ्तरों में किसी का भी रैपिड ऐंटिजन टेस्ट किया जा सकता है। जांच भीड़ वाले इलाकों में मौजूद लोगों की मर्जी के बिना किया जा सकता है। अगर कोई जांच कराने से मना करता है तो इसे महामारी ऐक्ट, 1897 के अंतर्गत अपराध माना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन रेलवे स्टेशनों पर जांच की जाएगी। उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, दादर पश्चिमी और सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनल, अंधेरी, बोरिवली और लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला शामिल हैं।
5 चीजें रखने से घर में बढ़ेगा धन, वास्तुशास्त्र
उमा वर्मा
वास्तु में हर दिशा का बहुत महत्व माना जाता है। इसी तरह से वास्तु के अनुसार घर की उत्तर और पूर्व-उत्तर दिशा का सीधा संबंध आपकी आर्थिक संपन्नता से होता है। ये दोनों ही दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा का भंडार हैं। इन दोनों दिशाओं में यदि किसी भी प्रकार का दोष होता है तो आपको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है तो वहीं हीं इन दोनों दिशाओं को लेकर खास सावधानी बरतने पर आप आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में कुछ चीजें रखने से आप रूपए पैसों से जुड़ी समस्याओं से तो मुक्ति पा ही सकते हैं। इसके साथ ही आपके घर में प्रचुर मात्रा में धन की आवक और वृद्धि होती है तो चलिए जानते हैं, कि वे कौन सी पांच चीजें हैं ? जिन्हें इन दोनों दिशाओं में रखने से आप धन-दौलत और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।उत्तर दिशा के स्वामी धन और समृद्धि के देवता कुबेर हैं। इस दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा या तस्वीर रखने के साथ तिजोरी का मुहं भी इस दिशा में खुलना चाहिए। इससे आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती हैं और प्रचुर मात्रा में धन बना रहता है। घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान का स्थान बनाना उचित माना जाता है। इस दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए और प्रतिदिन प्रातः या सांय में यहां दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी और गणेश की कृपा से शुभता और समृद्धि दोनों आते हैं। आपको पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
अमेरिका-चीन के बीच टकराव देखने को मिला
वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच अलास्का में हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच कैमरे के सामने नोकझोंक हुई थी। अमेरिका और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय नस्ली भेदभाव उन्मूलन दिवस कार्यक्रम के दौरान यह टकराव देखने को मिला। अमेरिकी राजदूत थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि दासता दुनिया के हर कोने में मौजूद है। इसी तरह नस्लवाद भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा, 'चीनी सरकार ने शिनशियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध किए।' इस पर संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत दाई बिंग ने कहा कि अमेरिका के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। झूठ केवल झूठ होता है। उन्होंने अमेरिका पर चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप भी लगाया।
शनिवार, 20 मार्च 2021
गाजियाबाद: आयुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने आज शनिवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता की शिकायतें सुनी। नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित फेसबुक लाइव की यह चौथी कड़ी थी। प्रोग्राम की शुरुआत में नगर आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सर्विस सेक्टर में गाजियाबाद के भारत में नंबर वन पर स्थान प्राप्त होने पर सर्वप्रथम जनपद की जनता को बधाई व धन्यवाद दिया। जनपद को यह स्थान 10 लाख व उससे अधिक आबादी वाले महानगरों की श्रेणी में मिला हैं। उसके बाद फेसबुक यूजर्स को पूर्व में हुई फेसबुक लाइव के दौरान प्राप्त शिकायतों के समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें नगर आयुक्त ने बताया, कि 1 घंटे में 60 शिकायतों को लिया गया। जिनमें 23 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और 29 शिकायतों जो की मांग थी उन पर कार्य चल रहा है। 8 शिकायतों पर पता सही न होने के कारण कार्यवाही नहीं हो पाई।
गाजियाबाद: 4 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ समारोह
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। आज शनिवार को लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद गनौली के बाबा कोठरा समाधि मन्दिर के प्रांगण में प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये “रिफार्म , परफार्म एंव ट्रान्सफार्म ” सम्बन्धी कार्यों से जनसामान्य को अवगत कराने और लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए उप जिलाधिकारी लोनी शुभांगी शुक्ला द्वारा भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के दौरान विधायक नन्दकिशोर गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर विधानसभा में कराये गये व प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एंव लोकार्पण किया गया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकास पुस्तिका” का विमोचन किया गया। समारोह में वरासत अभियान, श्रम विभाग, कौशल विकास, समाज कल्याण विभाग, खाद्य और रसद विभाग तथा कन्या सुमंगला योजना तथा नगर विकास विभाग आदि विभागों के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में सैकडों लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी लोनी शुभांगी शुक्ला, तहसीलदार प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश सिंघल, महामंत्री व पार्टी के पदाधिकारीगण एंव अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गाजियाबाद: पानी पीने से 40 बच्चे हुए बीमार
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में स्थित महागुणपुरम सोसायटी में आज गंदा पानी पीने से करीब चालीस बच्चे बीमार हो गए हैं। कुछ बच्चों को स्थानीय अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी बीमार बच्चों को पेट में दर्द, उल्टी और सिर में दर्द की शिकायत हो रही थी। सोसायटी में सबसे ज्यादा शिकायतें गायत्री,विनायक और सिद्धि टावर से आने की सूचना है। बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद एओए की ओर से सोसायटी में लाउडस्पीकर से घोषणा कराई कि पीने का पानी उबालकर ही पीएं। इससे पूरी कालोनी में हड़कंप मच गया। लोग टावरों से बाहर निकल आए। एओए के पदाधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में टीम न सोसायटी में पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी है। कोरोना जांच का शिविर भी लगा दिया गया है। प्रशासन,पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों के बीमार होने के प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है, कि चार दिन पहले ही सोसायटी में पानी की टंकी की सफाई कराई गई थी। अधिकांश लोगों के घरों में आरओ लगा हुआ है। फिर भी पानी पीने से बच्चों की सेहत खराब होने के प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पानी की अलग से जांच के लिए सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। आरडब्ल्यूए की देखरेख में पूरी सोसायटी में बिजली,पानी एवं अन्य कार्यों का संचालन होता है।
अवैध कालोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जीडीए ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुरादनगर में पाइपलाइन रोड पर अनधिकृत तरीके से बसाई जा रही कई कालोनियों पर बुलडोजर चलाया। शुक्रवार को प्रवर्तन ज़ोन 2 टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही के बाद अब कालोनाइज़रों के खिलाफ एफ़आईआर लिखाई जा रही है। प्राधिकरण के ओएसडी संजय सिंह ने बताया कि मुराद नगर में पाइपलाइन रोड पर असलम द्वारा बीस हजार वर्गमीटर, असलम, अब्दुल सलाम और हाजी ताहिर द्वारा पांच हजार वर्गमीटर, संदीप व अक्षय द्वारा पांच हजार वर्गमीटर, सीकरी कला के पास बुलाकी दास द्वारा 15 हजार वर्गमीटर जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी और विनय द्वारा बनाए जा रहे होटल को ध्वस्त कर दिया गया है। इस जोन में बीस अन्य अनधिकृत कालोनी चिह्नित की गई हैं। इनको ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच जीडीए वीसी ने प्रवर्तन विभाग में कुछ अफसरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। पिछले साल प्रवर्तन जोन-छह से हटाए गए सहायक अभियंता लवकेश कुमार को फिर से प्रवर्तन जोन-छह में तैनात किया गया है। अभियंत्रण जोन से संजय मेहरोत्रा और राजेश वर्मा को भी क्रमश: प्रवर्तन जोन-आठ और दो में तैनात किया गया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने इनकी नई तैनाती की पुष्टि की है।
गाजियाबाद: 5978 लोगों ने लगवाईं वैक्सीन
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार को 5,978 बुजुर्गो ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने 41 टीकाकरण केंद्रों पर कुल 14,600 का लक्ष्य रखा था। सबसे अधिक पांच सौ लोगों ने संयुक्त अस्पताल में टीका लगवाया है। वहीं जिला महिला अस्पताल में 143 ने वैक्सीन लगवाई है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर 2,218 और निजी केंद्रों पर 3,760 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। शनिवार को दस हजार बुजुर्गो के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।2,787 लोगों की जांच रिपोर्ट आने पर 14 संक्रमित मिले हैं। अधिकांश को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 29 लोगों ने कोरोना को हराया है। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 26,743 पर पहुंच गई है। अब तक 26,948 लोग संक्रमित हुए हैं। 102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 101 पर पहुंच है। जिले में विगत एक साल में आठ लाख 37 हजार लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
मुक्केबाज लोपसान ने अपराजेय क्रम को रोका
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश संदीप मिश्र लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...