बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

दुर्गा पूजा पर कॉलोनी के लोगों ने भंडारा किया

नव दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा कॉलोनी में भंडारे का आयोजन 


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। नव दुर्गा पूजा कमेटी देवप्रयागम कॉलोनी निकट पावर हाउस झलवा प्रयागराज की तरफ से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता प्रसाद वितरण किया गया। आज लगातार तीसरे वर्ष दशमी के दिन भंडारा किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी का समय होने के कारण लोगों को एक साथ एकत्रित ना करते हुए 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी, नियम का पालन करते हुए वितरण किया गया। इस वितरण में लोगों को मास्क और दूरी का पालन करा कर माता का प्रसाद भंडारा किया गया। नव दुर्गा पूजा कमेटी देवप्रयाग झलवा प्रयागराज के सदस्य गण एक कमरे में दूरी को ध्यान में रखते हुए खाने को पैकेट में पैक कर करके लोगों में एक-एक कर वितरण किया गया। भंडारे के प्रसाद को कमेटी में उपस्थित सदस्यगण महिला व पुरुष सभी ने मिलकर स्वछता पूर्वक खाने को पैक कर वितरण किया। इस भंडारे के कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य गणों में अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, प्रशांत शर्मा, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, युगांत मिश्रा, राजेश शुक्ला, आर पी सिंह, हरिओम मिश्रा,अनुज चौहान व अन्य  सदस्य उपस्थित थे।                                     


नए फोन नंबर पर बुक होगा इंडेन गैस सिलेंडर

1 नवंबर से नए फोन नंबर पर बुक होगा इण्डेन गैस सिलेंडर


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इण्डेन के गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक कराने के लिए एक नवंबर से नए मोबाइल नंबर का प्रयोग करना होगा। कंपनी ने अपने आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) नंबर में बदलाव कर दिया है। सिलेंडर बुक कराने के लिए इण्डेन के उपभोक्ताओं को अब 7718955555 डायल करना होगा। उत्तर प्रदेश में इण्डेन के करीब 2.19 करोड़ उपभोक्ता हैं। अन्य प्रक्रिया में पहले की तरह ही रहेंगी। एसएमएस के जरिए उपभोक्ताओं को दी जाएगी जानकारीआईओसी के महाप्रबंधक (एलपीजी) अरुण प्रसाद बताते हैं कि आईवीआरएस नंबर बदले जाने की जानकारी उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। अभी तक इण्डेन के उपभोक्ता गैस बुक कराने के लिए 8726024365 मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे। एसएमएस से भी बुक करा सकेंगे सिलेंडर इण्डेन के उपभोक्ता एसएमएस के माध्यम से भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। आईओसी के डीजीएम मनीष कुमार ने बताया कि नए नंबर पर उपभोक्ता एसएमएस भेज कर भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है।               


कैंटर और वेन की भीषण टक्कर, 1 की मौत

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


भीषण सडक हादस कैंटर और वैन की भीषण टक्कर, वैन चालक की मौत


हापुड़। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और वैन चालक को अपनी थाना मौबाइल गाडी में लेकर अस्पताल पहुंचे। टक्कर इतनी भयानक थी, वैन चालक की जान नहीं बच सकी। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ स्याना रोड पैट्रोल पम्प के पास का मामला है।                       


गढ़मुक्तेश्वर में मंडल का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


जनपद हापुड़़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। हापुड जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाक्टर कमल मलिक ने कार्यक्रम संपन्न कराया। मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में महेश आर्य, सेक्टर प्रभारी भाजपा चुनाव प्रभारी सहकारी गन्ना समिति सिंभावली डाक्टर रामपाल चौहान सैक्टर प्रभारी भाजपा, नलिन शर्मा , नरेश तोमर जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोनू  उर्फ तरुण चौहान भैया, आशु चौहान,बीना चौहान, कुंवरपाल प्रधान, जयबीर लोदी, भारत राहुल चौहान भूषण , बौबी अग्रवाल, मूलचंद आर्य, योगेश चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।                 


मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी

लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भीः नीतीश


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।
नीतीश कुमार ने बुधवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं को संबोधित करते हुए ट्वीट किया लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं। तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है। उल्लेखनीय है। कि बिहार में प्रथम चरण में विधानसभा की 71 सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।               


देह व्यापार के बड़ें रैकेट का हुआ पर्दाफाश

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने लकी पंजाबी नाम के व्यक्ति और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। लकी पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर, उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने महिला को देह व्यापार में भी धकेल दिया। पुलिस ने अभियुक्त लकी के साथ दो महिलाएं और दो युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। देह व्यापार का ये हाई प्रोफाइल रैकेट राजधानी दिल्ली से चलाया जा रहा था। इसमें महिलाओं को फंसाने के लिए युवतियों को शादी का झांसा दिया जाता था।


आईएएस को ईडी ने हिरासत में लिया

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने सोने की तस्करी से जुड़े मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के निलंबित अधिकारी एम. शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ईडी अधिकारियों की एक टीम ‘आयुर्वेद अस्पताल’ पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।               


श्रीनगरः कानून में बदलाव का विरोध किया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में भूमि खरीद संबंधी कानून में बदलाव कर देश के हर नागरिक को वहां जमीन खरीदने की इजाजत देने का विरोध करते हुए कहा है कि मोदी सरकार मनमानी कर लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध कानून थोप रही है।


               

राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से रोकाः शिवसेना

मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को सवाल किया कि अनुच्छेद-370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त किए जाने के बावजूद श्रीनगर के लाल चौक पर कुछ युवकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने से क्यों रोका गया? शिवसेना ने पूछा कि अनुच्छेद-370 के ज्यादातर प्रावधान नष्प्रिभावी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में क्या बदलाव आया है? पार्टी ने साथ ही कहा कि हिन्दुत्व का मतलब राष्ट्रवाद है।               


दिल्लीः अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे

अर्षलान खान


नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सिसोदिया ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मलेन में कहा कि अभिभावक भी स्कूलों को दोबारा खोलने के पक्ष में नहीं हैं। दिल्ली सरकार ने पहले घोषणा की थी कि स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।                     


पूजा-पाठ में क्यों जलाए जाते हैं दीपक ?

आनंद भट्टाचार्य


दीपक प्रकाश का प्रतीक है और सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू धर्म में कोई भी कार्य किया जाए सबसे पहले भगवान की अर्चना कर दीपक जलाने की परंपरा है। लेकिन यह क्यों जलाया जाता है। इस बात को बहुत ही कम लोग जानते है। हम किसी भी शुभ कार्य को करने जाते हैं उससे पहले घर के बड़े लोग कहते हैं कि मंदिर में दीपक जरुर जला देना। आपका काम शुभ होगा। इस बारें में जानें कितनी मान्यताएं है। जो लोगों के मन में फैली हुई है।               


बेरोजगारी पर पीएम कुछ नहीं बोलतेः राहुल

रोशन प्रजापति


वाल्मीकिनगर/बिहार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने भाषणों में वह दूसरे देशों की बात करते हैं लेकिन अपने देश के समक्ष पेश आ रही बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर कुछ नहीं बोलते। अपने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार अभियान के तहत पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा।                 


चुनावः 'बसपा' के 6 विधायकों ने की बगावत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायकों ने बगावत कर दी है। इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर किये गये अपने हस्ताक्षरों को फर्जी बताते हुए बुधवार को पीठासीन अधिकारी को एक शपथपत्र दिया।               


डिस्टेन्सिंग के नियमों को लेकर प्रशासन सख्त

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले की मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) अस्मिता लाल ने जिला मुख्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय व पुलिस को विशेष निगरानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सीएमओ डॉ एन के गुप्ता को कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण पाये जाने पर मरीज को प्राथमिकता के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में रखने को कहा। उन्होंने डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, डीडीओ भालचंद्र त्रिपाठी व ब्लाक के बीडीओे, समाज कल्याण व राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की।               


17 हॉटस्पॉट से यातायात का दबाव कम करेगा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद और दिल्ली समेत 15 अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस प्लान लागू किया जा चुका है। इसके बावजूद भी गाज़ियाबाद में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  ऐसे में अब जिला प्रशासन प्रदूषण कम करने के लिए जिला प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रहा है। गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा जिले में ऐसे 17 प्रमुख स्पॉट्स को चिन्हित किया गया है जहां यातायात का आवागमन अधिक रहता है। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को वाहनों के पी.यू.सी प्रमाणपत्र और फिटनेस की जांच किए जाने और जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए 17 हॉटस्पॉट में यातायात को अभियान चलाकर सुगम बनाएं जाने के लिए निर्देशित किया है।               


अभिनेता आमिर खान पहुंचे 'ट्रोनिका सिटी'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज अचानक ट्रोनिका सिटी पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम ने फैंस को दूर ही रोक लिया।  दरअसल आमिर खान ट्रोनिका सिटी एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में कुछ घंटों के लिए ही आए थे। शूटिंग के इस कार्यक्रम को पूरी तरह से आम जनता से गुप्त रखा गया था। लेकिन आमिर खान के बाहर निकलते ही जानकारी सोशल मीडिया पर फैलने लगी। इसके बाद लोग ट्रॉनिका सिटी की तरफ दौड़ने लगे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पहले से ही ट्रॉनिका सिटी के संबंधित गेट से आगे जाने वाला रास्ता डायवर्ट कर दिया और लोगों को आगे नहीं जाने दिया।               


दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया सामुदायिक केंद्र

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम ने नन्द ग्राम में विकलांग कॉलोनी स्थित एक समुदाय केंद्र को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल निगम द्वारा आयोजित जन चौपाल में क्षेत्रीय पार्षद माया देवी ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से सामुदायिक केंद्र पर दबंगों द्वारा कब्जे की बात बताई। इस पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबन्धित अधिकारियों को कब्जा हटा कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त महोदय के आदेश पर आज अपर नगर आयुक्त आर. एन पांडे और जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर वर्षों से कब्जाए हुए सामुदायिक केंद्र को खाली करा कर नगर निगम का ताला लगाया गया। सामुदायिक भवन अब सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यहाँ क्षेत्रीय जनता अपने वैवाहिक कार्यक्रम भी सामुदायिक केंद्र में कर सकेगी।                  


शहर के बीच स्थित गांवों पर टैक्स लगाया

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम ने फैसला किया है कि अब निगम की सीमा क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण इलाके के लोगों को भी संपत्ति कर, सीवर कर और अन्य वह सभी टैक्स देने होंगे जो बाकी अन्य वार्डों पर लागू होते हैं। इसके लिए नगर निगम ने जीओ सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद सभी वार्डों में डिमांड नोटिस भेजे जाएंगे। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 10 साल पहले गाज़ियाबाद नगर निगम के कार्य क्षेत्र में 17 नए गाँव शामिल किए गए थे। लेकिन अब तक इन गांवों से कर संग्रहण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई थी। इससे पहले भी ऐसे कई गाँव थे जो नगर निगम की सीमा में तो आते थे मगर वहाँ से कोई टैक्स नहीं लिया जाता था।  कुल मिला कर नगर निगम की सीमा में ऐसे 57 गाँव है जहां से अभी तक टैक्स नहीं लिया जाता है।   नगर निगम ने अब इन गांवों में सर्वे शुरू कर टैक्स संग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। प्रयास है कि इसी वित्तीय वर्ष में डिमांड नोटिस भेजकर कर एकत्र किया जाए।                      


गोदाम में लगीं आग, समान जलकर खाक

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बीती रात ट्रांस हिंडन क्षेत्र स्थित हिंडन बैराज के पास बने एक गोदाम में आग लग गई। सूत्रों के अनुसार सिंचाई विभाग के इस गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ियाँ रखी हुईं थी। हालांकि अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया है मगर इस दौरान लाखों रुपए की लकड़ियाँ जल कर रख हो गईं। आग इतनी भयंकर थी की धुएँ का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग को देखते हुए पुलिस को थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को भी डायवर्ट करना पड़ा। बता दें कि गोदाम के पास से ही विजय नगर की ओर रास्ता जाता है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है मगर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संभवतः आग सुखी पत्तियों के ढेर के पास जलती हुई सिगरेट फेंके जाने के कारण लगी है।                 


कार्यालय समेत कई स्थानों पर छापे मारें

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को श्रीनगर में एक अंग्रेजी अखबार, एक पत्रकार, एक सामाजिक कार्यकर्ता के कार्यालय समेत कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। छापा मारे जाने से पहले बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को कानून एवं व्यस्था बनाए रखने के लिए इन इलाकों में एहतियातन तैनात किया गया था। सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपेर्ट मिलने तक छापेमारी जारी थी। मामले में विस्तृत विवरण मिलना अभी बाकि है।             


मेधावी छात्रा को योगी ने किया सम्मानित

लखनऊ। नीट परीक्षा में पूर्णांक हासिल कर देश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली कुशीनगर की मेधावी छात्रा आकांक्षा सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। आकांक्षा और उसका परिवार बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मेहमान बन कर पहुंचा था।                            


बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक  सरस्वती उपाध्याय  आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। जिसकी मदद से हम अपने आस-पास की ...