किसानों को लाचार व बेबस बनाने वाली सरकार को भुगतना पड़ेंगे इसके गंभीर परिणाम प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा
अश्वनी उपाध्याय
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय जोनापूर महरौली मै बैठक हुई। बैठक मे जिला मुज्जफरनगर के अनेक पदाधिकारियों औऱ सदस्यो ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता जी ने कहा कि संगठन क़ा महत्व तभी तक है जब तक संगठन समाज के पीड़ित किसान तक ईमानदारी से अपनी पहुंच बनाए। उसकी समस्याओ को हल करे। और कहा कि संगठन मै सभी सदस्य औऱ पदाधिकारी कार्यकर्ता कि तरह व्यवहार करें।
अध्यक्ष ने आगामी 2अक्टूबर को विजय घाट पर होने वाली किसानों कि महा रैली के लिए देश के सभी किसानों क़ा आव्हान करते हुए कहा कि इस किसान विरोधी सरकार से किसानों के हित की समस्त मांगों को पूरा करने के लिए 2 अक्टूबर को महापंचायत की जाएगी। यदि इस सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तॊ देश भर मै रेल रोको आन्दोलन किया जाएगा।
किसानों के हक की लड़ाई को जीत के रहेंगे ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीत पंवार जी ने अपने संबोधन मै कहा की किसानों के हक लिए सरकार से अब आर पार की लड़ाई लड़ी। बैठक मै प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार राष्ट्रीय महा सचिव पं प्रवीण शर्मा (नीटू) प्रदेश महासचिव ठा.मुकेश सोलंकी प्रदेश सचिव युवा, केशव चौधरी, सुधीर त्यागी मुजफ्फरनगर, इसरार त्यागीी, देशराज बंसल, महाकार कसाना, जयराम कसाना, योगेंद्र पवार, ओमपाल राठी, युवा विधानसभा अध्यक्ष गाजियाबाद गौरव यादव, शकील मलिक मोहम्मद, इस्लाम खान आदि उपस्थित रहे।