गुरुवार, 28 अप्रैल 2022
पेट्रोल-डीजल के दाम, कोई इजाफा-कटौती नहीं
अघोषित बिजली कटौती का समाधान करेंगे
अघोषित बिजली कटौती का समाधान करेंगे
सुरेंद्र भाटी
गौतम बुध नगर। तिलपता गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में बुधवार को प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से बिजली की समस्या दूर हो गई है और लगातार इसमें सुधार किया जा रहा है। जल्द ही गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जिलों में बिजली की समस्या का पूरी तरह समाधान कराया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया नोएडा और ग्रेनो में बिजली कटौती की समस्या को दूर किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कानून व्यवस्था बेहतर हो। इसके लिए हर उपाय किए जा रहे हैं। वहीं, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि क्षेत्र के विकास की जो जिम्मेदारी भाजपा को दी उसे पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता आम आदमी तक पहुंच रहा है। समारोह में गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, उपाध्यक्ष सुनील भाटी, पवन नागर, सतेंद्र नागर, सतेंद्र शिशौदिया, गजेंद्र मावी, यतेंद्र नागर, मास्टर लज्जाराम भाटी, सुखवीर आर्य, संजय भाटी, बलराज भाटी तिलपता, ओमवीर अवाना आदि समेत क्षेत्र के सैकडों लोग मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री से बिजली कंपनी की शिकायत
ग्रेनो में बिजली कटौती के संबंध में पाली, तिलपता और बोड़ाकी गांव के लोगों ने ऊर्जा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) 15 घंटे भी बिजली नहीं दे रही है, जबकि गांवों में प्रदेश सरकार 20 घंटे से अधिक बिजली दे रही है। इसके अलावा भी कई आरोप कंपनी पर लगाए। ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं के संबंध में कंपनी से बात की जाएगी।
भाजपा कार्यालय में ऊर्जा मंत्री का स्वागत
नोएडा। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का बुधवार को पहली बार नोएडा आगमन हुआ। सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय में मंत्री ने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल के प्रभारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों की टीम और कार्यकर्ता से मुलाकात की। कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उनका स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों से मिलवाया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से नोएडा से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और उनको सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान की बात कही। इस मौके पर जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, हरीशचंद भाटी, योगेेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, रवि यादव, उमेश यादव, पंकज झा, कल्लू सिंह लोकेश कश्यप, लोकेश यादव, एसपी चमोली, अशोक मिश्रा, ओमबीर अवाना, इंद्रजीत जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। तिलपता गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में बुधवार को प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से बिजली की समस्या दूर हो गई है और लगातार इसमें सुधार किया जा रहा है। जल्द ही गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जिलों में बिजली की समस्या का पूरी तरह समाधान कराया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया नोएडा और ग्रेनो में बिजली कटौती की समस्या को दूर किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कानून व्यवस्था बेहतर हो। इसके लिए हर उपाय किए जा रहे हैं। वहीं, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि क्षेत्र के विकास की जो जिम्मेदारी भाजपा को दी उसे पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता आम आदमी तक पहुंच रहा है। समारोह में गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, उपाध्यक्ष सुनील भाटी, पवन नागर, सतेंद्र नागर, सतेंद्र शिशौदिया, गजेंद्र मावी, यतेंद्र नागर, मास्टर लज्जाराम भाटी, सुखवीर आर्य, संजय भाटी, बलराज भाटी तिलपता, ओमवीर अवाना आदि समेत क्षेत्र के सैकडों लोग मौजूद रहे।
ग्रेनो में बिजली कटौती के संबंध में पाली, तिलपता और बोड़ाकी गांव के लोगों ने ऊर्जा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) 15 घंटे भी बिजली नहीं दे रही है, जबकि गांवों में प्रदेश सरकार 20 घंटे से अधिक बिजली दे रही है। इसके अलावा भी कई आरोप कंपनी पर लगाए। ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं के संबंध में कंपनी से बात की जाएगी।
नोएडा। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का बुधवार को पहली बार नोएडा आगमन हुआ। सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय में मंत्री ने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल के प्रभारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों की टीम और कार्यकर्ता से मुलाकात की। कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उनका स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों से मिलवाया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से नोएडा से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और उनको सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान की बात कही। इस मौके पर जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, हरीशचंद भाटी, योगेेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, रवि यादव, उमेश यादव, पंकज झा, कल्लू सिंह लोकेश कश्यप, लोकेश यादव, एसपी चमोली, अशोक मिश्रा, ओमबीर अवाना, इंद्रजीत जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विपक्ष के आरोपों का जवाब, पुणे में संयुक्त रैली
जापान में होगी प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति की मुलाकात
जापान में होगी प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति की मुलाकात
सुनील श्रीवास्तव
वाशिंगटन डीसी/नई दिल्ली।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगे और तोक्यो में वह क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। तोक्यो में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगे और तोक्यो में वह क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। तोक्यो में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। बाइडन 20 से 24 मई के बीच दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को कहा, यह यात्रा स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए बाइडन-हैरिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को और प्रगाढ़ करेगी।
कमला हैरिस अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं।
बाइडन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमिओ के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
साकी ने कहा, ‘‘ ये नेता हमारे महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधों को गहरा करने, आर्थिक संबंधों को बढ़ाने और हमारे निकट सहयोग को विस्तार देने के अवसरों पर चर्चा करेंगे। तोक्यो में राष्ट्रपति बाइडन क्वाड के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के संबंध अन्य जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
क्वाड समूह में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।
निर्यात बंद, खाने के तेल महंगे होने की आशंका
निर्यात बंद, खाने के तेल महंगे होने की आशंका
सुनील श्रीवास्तव
जकार्ता। आज यानी 28 अप्रैल से इंडोनेशिया ने खाद्य तेलों का निर्यात बंद कर दिया है और इसका असर कई देशों पर देखा जा सकता है। हालांकि भारतीयों के लिए ये खबर और ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है क्योंकि देश में खाने के तेल और महंगे होने वाले हैं।
शैंपू-साबुन तक के दाम बढ़ने वाले हैं
पहले ही यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण देश में सनफ्लार ऑयल (सूरजमुखी का तेल) महंगा हो चुका है, वहीं देश में सरसों के तेल के दाम पहले ही अब तक के हाई स्तर पर हैं। अब पाम तेल के महंगे होने से ना केवल देश में एडिबल ऑयल (खाने के तेल) महंगे होंगे बल्कि कई उपभोक्ता वस्तुएं जैसे केक, बिस्कुट और चॉकलेट से लेकर शैंपू-साबुन तक के दाम बढ़ने वाले हैं।
भारत के लिए क्यों है चिंता बढ़ाने वाली खबर
भारत अपनी जरूरत का 70 फीसदी पाम तेल इंडोनेशिया से आयात करता है और 30 फीसदी तेल मलेशिया से आयात करता है। देश में करीब 90 लाख टन पाम तेल इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है और इंडोनेशिया से एक्सपोर्ट बंद होने के चलते देश में पाम तेल की उपलब्धता कम होगी जिससे यहां महंगाई बढ़ेगी। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एफएमसीजी और सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनियां भी बड़ी मात्रा में पाम तेल का यूज करती हैं। इनके चलते वो एफएमसीजी प्रोडक्ट्स जिनमें पाम तेल यूज होता है, महंगे होने वाले हैंं। पाम तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल खाने के तेल की तरह तो होता ही है, इसके अलावा इंडस्ट्री के बहुत से प्रोडक् जैसे शैंपू, टूथपेस्ट, नहाने का साबुन, विटामिन की गोलियां, सौंदर्य प्रसाधन प्रोडक्ट्स, केक और चॉकलेट वगैरह में भी इनका खूब यूज होता है।
देश में कई कंपनियां करती है पाम तेल का यूज
इंडोनेशिया ने पाम ऑयल का निर्यात बंद किया है जिससे खाद्य तेलों की कीमत में तो इजाफा होगा ही, शैंपू-साबुन, केक, बिस्कुट और चॉकलेट महंगे होने के संकेत भी मिल रहे हैं।इन कंपनियों ने तो पहले ही बता रखा है कि वो अपने प्रोडक्ट्स में पाम ऑयल का यूज करती हैं। जैसे एचयूएल, नेस्ले, प्रॉक्टर एंड गैम्बल और लॉरियल ने अपने उत्पादों में पाम तेल की मात्रा रखने के बारे में जानकारी दे रखी है। जाहिर है अब अगर पाम तेल की कमी होगी तो इसकी कीमतें बढ़ेंगी और ये कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकती हैं।
गुलकंद का सेवन, गर्मी से पा सकते हैं राहत
अब कोका कोला में कोकीन मिलाने का मन
हल्द्वानी: सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य
किन्नर की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
बुधवार, 27 अप्रैल 2022
इबादत स्थलों से 'लाउडस्पीकर' उतारने पर चर्चा
इबादत स्थलों से 'लाउडस्पीकर' उतारने पर चर्चा
भानु प्रताप उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर का एक प्रतिनिधि मंडल जमीअत उलेमा, मौलाना नजर मोहम्मद के नेतृत्व में डीएम चंद्रभूषण सिंह से मिला। जिसमें जमीअत के पदाधिकारियों ने जिलें में इबादत स्थलों से लाउडस्पीकर उतारें जाने के सिलसिले में चर्चा की। मौलाना नजर मोहम्मद ने डीएम को बताया, कि पूरे जिले की मस्जिदों और धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर को अनुमति होने के बावजूद उतरवाया जा रहा है। जिससे रमजान मुबारक के पवित्र महीने में खासतौर से अजान, सहरी और इफ्तार के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जमीअत के पदाधिकारियों से डीएम ने कहा की यह एक कानूनी प्रक्रिया है और सुप्रीम कोर्ट तथा हाईकोर्ट के आदेशानुसार, किसी भी धर्म स्थल पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं है।
उन्होंने कहा कि सब इस कानूनी प्रक्रिया का पालन करें और जहां-जहां तेज आवाज के लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। उनकी आवाज़ धीमी करें। डीएम ने जमीअत के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि अपनी-अपनी तहसीलों में जाकर एसडीएम से लाउडस्पीकर की अनुमति प्राप्त कर लें। अगर इन नियमों का पालन सभी धर्मों के लोगों द्वारा या किसी कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा किया गया तो कहीं कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जमीअत उलेमा के पदाधिकारियों ने तमाम मुसलमानों से अपील की कि अपनी-अपनी मस्जिदों के लाउडस्पीकर को नीचे की ओर प्रशासन की अनुमति से लगाएं और धीमी आवाज में रखें। जिन मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन नहीं है। उनकी परमिशन अपने एसडीएम से प्राप्त कर लें। डेलिगेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नज़र मुहम्मद क़ासमी, जिलाध्यक्ष मौलाना क़ासिम क़ासमी, मौलाना ताहिर क़ासमी, सलीम मलिक, कलीम त्यागी, कारी अब्दुल रहमान, फैसल खान आदि मौजूद रहे।
प्रयागराज: 2 युवकों की हत्या से फैली सनसनी
सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश संदीप मिश्र लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...