बुधवार, 10 नवंबर 2021
खल्लाबाद में युवा संवाद का कार्यक्रम किया
3 वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के आदेश
3 वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के आदेश
पंकज कपूर देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायलय ने एक पर्यावरण संरक्षण संबंधी जनहित याचिका में मुख्य सचिव से पर्यावरण संरक्षण के लिए हर तीन वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के लिए कहा है। न्यायालय ने ये भी कहा कि, सकरकर बताए कि उसने कितने समय में क्या कदम उठाये? मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होनी तय हुई है।
अधिवक्ता अभिजय नेगी ने बताया कि, उच्च न्यायालय ने देहरादून के समाज सेवी अजय नारायण शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए एक ऐतिहासिक आदेश पारित किया है। आदेश में मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि, वह हर तीन वर्षों में उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण की जमीनी हकीकत बयां करती एक विस्तृत रिपोर्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया से बनवाएं।
25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगला
श्रीराम मौर्य ऊना। हिमाचल में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऊना थाना के तहत भड़ोलिया खुर्द में 25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान रामजी कुमार पुत्र साधू राम निवासी भड़ोलिया खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात में रामजी कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब युवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले कर गए। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन युवक को चंडीगढ़ सेक्टर 16 ले गए, जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, जहर निगलने के कारण का पता किया जा रहा है।
सीजी: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुईं
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अभी पूरे दो साल बाकी है। लेकिन सूबे में सरकार चला रही कांग्रेस इसके लिए अभी से कमर कसकर तैयार हो गई है। इसी कड़ी में आज दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने जिला कांग्रेस प्रभारियों को विधायकों-जिलाध्यक्षों के बीच सामंजस्य बनाने के निर्देश दिए। बैठक में ये भी फैसला हुआ कि 14 नवंबर को भिलाई से जनजागरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झंडी दिखाएंगे। अभियान का समापन 29 नवंबर को कोंडागांव में होगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में संगठन चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
पार्टी सदस्यता अभियान में विधायक भी सक्रिय होंगे। इस बार 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य को लेकर बैठक में सीएम भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया समेत सरकार के कई मंत्री और पार्टी पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। दुर्ग के राजीव भवन में हुई बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया।
धर्मपरिवर्तन के मामलें में 5 लोग गिरफ्तार किए
'एक पौलोके तोमाय देखे' को रिलीज किया
काफिला कार्यक्रम के लिये रवाना हुए सीएम
हैरतअंगेज: पूंछ वाले नवजात ने लिया जन्म
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
ब्रिटेन की खिलाड़ी को 6-1, 6-7, 7-5 से हराया
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
मंगलवार, 9 नवंबर 2021
नदी में छठ पूजन करने को मजबूर परिवार
नदी में छठ पूजन करने को मजबूर परिवार
अश्वनी उपाध्याय गाज़ियाबाद। जनपद में सैंकड़ों पूर्वाञ्चालि परिवार मजबूरी में उस हिंडन नदी में छठ पूजन करने को मजबूर हैं। जिसका पानी अब किसी गंदे नाले से भी खराब हो चुका है। विभिन्न सोसायटियों और रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की ओर से स्विमिंग पूल आदि में छठ पूजन की व्यवस्था की गई है। मगर हर परिवार इन सोसायटियों में जाकर पूजन नहीं कर सकता है। हालांकि गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा हिंडन तट पर वृतियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था की गई है। किन्तु परंपरागत तरीके से छठ पूजन नदी के पानी में ही किया जाता है।
पर्व के तीसरे दिन बुधवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को जिले के विभिन्न घाटों पर लाखों व्रती महिलाएं अर्घ्य देंगी। हिंडन नदी की सफाई का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम दो बार के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह इन वृतियों के सम्मान में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। प्राप्त सूचना के अनुसार हेलिकॉप्टर द्वारा हरनंदी घाट, करहैड़ा गोल चक्कर पार्क, जनकपुरी स्थित डबल टंकी पार्क, डीएलएफ, कोयल एन्क्लेव, विवेकानंद नगर, बलरामपुर, खोड़ा, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, झंडापुर, बृज विहार समेत अन्य छठ घाटों पर फूल की वर्षा की जाएगी।
सीएम ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किएं
सीएम ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किएं
अविनाश श्रीवास्तव बक्सर। जहरीली शराब के कारण राज्य में हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किए है। बक्सर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ जिला है। इस लिए यहां विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को इसकी समीक्षा के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी पी कन्नन ने डुमरांव में बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसपी नीरज कुमार सिंह, ए एसपी राज, मुख्यालय व सदर डीएसपी गोरख राम को आवश्यक निर्देश दिए।
हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों से जिले में अवैध शराब का निर्माण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। जिसमें हुई बरामदगी पर उन्होंने संतोष जताया। बैठक की जानकारी देते हुए एसपी नीरज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि जिले में चल रही कार्रवाई, शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के अलावा उन्होंने लंबित कांड़ों के उद्भेदन के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। लगे हाथ एसपी श्री सिंह ने भी अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के सभी थानाध्यक्ष व तीनों एसडीपीओ मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने प्रदर्शन किया
आनंद राजपूत दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अधिग्रहित किए गए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ को अब अपनी नौकरी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आज मेडिकल कालेज के स्टाफ ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना शामिल कर्मचारी अधिग्रहण के पश्चात कालेज में अपने पदों पर नियमितिकरण की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में कालेज के मेडिकल स्टाफ के साथ अन्य कर्मचारी शामिल हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर भिलाई के ग्राम कचांदूर में संचालित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। इस निर्णय के पश्चात अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान ही कालेज प्रबंधन द्वारा स्टाफ की बिना नोटिस दिए ही अघोषित छटनी प्रारंभ कर दी थी। कर्मचारियों को जबरिया छुट्टी पर भेजा जाने लगा था। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर श्रम आयुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के कालेज अवलोकन के दौरान कालेज मेनेजमेंट ने उन्हें कालेज में किसी भी स्टाफ के काम नहीं करने की जानकारी दी। जिसके बाद कालेज में कार्यरत कर्मचारी अपनी नौकरी को लेकर आशंकित है। इसी स्थिति के मद्देनजर आज कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया और अपनी नियमितिकरण की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें माह सितंबर तक का वेतन प्रदान किया गया है। जिसमें नियमानुसार सभी कटौती की गई हैं। इसके बावजूद प्रबंधन सरकार के सामने भ्रम की स्थिति निर्मित कर रहा है। वर्तमान में 101 कर्मचारियों का स्टाफ कालेज में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इन सभी कर्मचारियों को कालेज में नियमित किए जाने की मांग उन्होंने की है।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...