सोमवार, 20 सितंबर 2021
हापुड़: चन्नी को सीएम बनाए जाने पर खुशी जताई
यूपी: यूनियन हॉल में संपन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
29 सितंबर को जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका
सत्येंद्र पंवार
मेरठ। स्वतंत्रता संग्राम की क्रांतिधरा के ऐतिहासिक मैदान पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की साढे 4 वर्ष की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 29 सितंबर को जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सिंह गर्जना करेंगे। सोमवार को महानगर के बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित की गई प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज सिंह गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पता नहीं अपनी किस उपलब्धि का प्रचार करते हुए घूम रहे हैं। कोरोना काल में मरीजों के अस्पताल में भर्ती न होने, लोगों के सिर पर सिलेंडर ढोने, सरकार की नाकामियों के कारण पैदल चलकर घरों को जाते मजदूरों के बीच रास्ते में दम तोड़ने की उपलब्धि सरकार के नाम पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि महानगर में आगामी 29 सितंबर को आयोजित की जाने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा में तकरीबन डेढ़ लाख कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवनीश, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रदेश के महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अजीत सिंह डोला व प्रदेश सचिव शहर प्रभारी नसीम खान उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष दिनेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से भाजपा के पेट में दर्द हुआ
जिलानी मियां का एक रोजा उर्स-ए-जिलानी मनाया
नई धान खरीद नीति में एफपीओ को बाहर किया
बादल फटने से चारों तरफ तबाही का मंजर पसरा
हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी की
कौशल से भाजपा संगठन को प्रभावशाली बनाया
यूपी: अतीक के खिलाफ कार्यवाहियां तेज की गई
सोशल मीडिया पर 1 झलक फैंस के साथ शेयर की
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 1. अंक-351, (वर्ष-11) पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254 2. रविवार, अक्टूबर 06, 2024 3. शक-1945, आश्विन, शुक्ल-पक्ष,...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...