रविवार, 19 सितंबर 2021
फुटबॉल लीग के मैच में दर्शकों ने हुड़दंग मचाया
बंगाल: शिक्षकों के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराया
मिनाक्षी लोढी
कोलकाता। विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती शनिवार को उस समय विवादों में आ गए जब सोशल मीडिया पर नजर आ रहे एक वीडियो में कथित तौर पर उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने के लिए शिक्षकों के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराते हुए देखा गया।
कुलपति और फैकल्टी सदस्यों के बीच शुक्रवार को हुई वर्चुअल बैठक के वीडियो में चक्रवर्ती के जैसी एक आवाज सुनी जा सकती है। जिसमें वह शिक्षकों को हाल में हुई चोरियों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने और इसका जिम्मा सुरक्षाकर्मियों पर थोपने की कोशिश करने को लेकर बोल रहे हैं।
फ्रांस: जल्द संकट पैदा होने की आशंका व्यक्त की
पेरिस। फ्रांस के विदेश मंत्री ने अमेरिका से सौदा करने के लिए पनडुब्बी बनाने के उसके साथ किए अनुबंध को अचानक रद्द करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले को ”छल, उपेक्षा और झूठ” बताते हुए शनिवार को इसकी निंदा की तथा पश्चिमी सहयोगियों के बीच जल्द संकट पैदा होने की आशंका व्यक्त की।
अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को वापस बुलाने के एक दिन बाद फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां इव लि द्रीयां ने कहा कि यह पीठ पीछे किया गया एक समझौता है। जिसमें फ्रांस को धोखा दिया गया। उन्होंने ‘फ्रांस 2’ टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राजदूतों को वापस बुलाना फ्रांसिसी सरकार और वाशिंगटन तथा कैनबरा के बीच ”आज संकट की गहरायी को दिखाता है।” उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब फ्रांस ने सबसे पुराने सहयोगी अमेरिका से अपने राजदूत को वापस बुलाया है। दरअसल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने नया हिंद-प्रशांत सुरक्षा गठबंधन बनाने में फ्रांस को छोड़ दिया है।
चीन: जहाज के नदी में पलटने से 8 लोगों की मौंत
600 रुपये विलंब शुल्क से किया प्रवेश पंजीकरण
संदीप मिश्र
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग समाप्त होने वाली है। 20 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्रों का प्रवेश पंजीकरण 600 रुपये विलंब शुल्क से किया जा रहा है। अब तक 1.5 लाख से अधिक प्रवेश हो चुके हैं लेकिन तीन ऐसे डिप्लोमा पाठ्यक्रम में हैं, जिनमें 10 से भी कम प्रवेश हुए हैं। इनमें इंटीरियर डिजाइन, फिजियोथेरेपी और फाइनेंसियल सर्विस के पाठ्यक्रम हैं। अब बचे हुए दो दिनों में इनमें छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही है।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी में सिर्फ पांच प्रवेश हुए हैं। जबकि इसकी 80 सीटें हैं। जिसमें बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में 40 और अमरोहा के नर्सिंग कॉलेज में 40 सीटें हैं। जो प्रवेश हुए हैं वह सिर्फ अमरोहा के कॉलेज में हुए हैं। इसी तरह से डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन में सिर्फ पांच प्रवेश हुए हैं। जबकि इसकी कुछ सीटें 90 हैं, जिनमें 70 सीटें बरेली के दो महाविद्यालयों और 20 सीटें बिजनौर के एक महाविद्यालय में हैं।
सिद्धु को सीएम बनाने की कोशिश का विरोध: कैप्टन
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शनिवार, 18 सितंबर 2021
दोनों देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया
वाशिंगटन डीसी/ पेरिस। अमेरिका के सबसे पुराने सहयोगी फ्रांस ने परमाणु पनडुब्बी सौदा रद्द करने पर अप्रत्याशित रूप से गुस्सा दिखाते हुए अमेरिका और आस्ट्रेलिया दोनों ही देशों से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। 18 वीं सदी के दौरान फ्रांस और अमेरिका के बीच बने संबंधों में अब दरार आती दिखाई दे रही है।
इन देशों के बीच संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के एक नए त्रिपक्षीय गठबंधन की घोषणा के बाद बिगड़े हैं। गठबंधन के बाद आस्ट्रेलिया ने फ्रांस से 40 बिलियन डालर का पनडुब्बी का सौदा रद कर दिया है। अब वह पनडुब्बी अमेरिका से लेगा।
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यवेस ले ड्रियान ने लिखित बयान में कहा है कि अमेरिका और आस्ट्रेलिया की घोषणा बहुत ही गंभीर और असाधारण है। इसीलिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कहने पर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा है कि सौदे को रद करना सहयोगी और पार्टनरों के बीच अस्वीकार्य व्यवहार है। राजदूत फिलिप एटियेन ने ट्वीट किया है कि डील रद करने की घोषणा यूरोप के लिए हिंद-प्रशांत के महत्व के हमारे दृष्टिकोण को सीधे प्रभावित कर रही है।
एमपी: पूर्व सीएम उमा ने शराबबंदी की मांग उठाईं
मनोज सिंह ठाकुर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज फिर शराबबंदी की मांग उठाते हुए कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को 15 जनवरी तक समय दे रही हैं। सुश्री भारती ने यहां अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वे पहले से ही शराबबंदी की बात उठाती आ रही हैं। अब वे 15 जनवरी तक का समय चौहान और शर्मा को दे रही हैं और उन्हें इस समय में कुछ करना चाहिए, अन्यथा इसके बाद वे स्वयं सड़कों पर उतरेंगी।
सुश्री भारती ने यह भी कहा कि इसके पहले राज्य में शराबबंदी के पक्ष में जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चौहान और शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही यह कार्य होना चाहिए। शराबबंदी होने की स्थिति में राज्य को लगभग दस हजार करोड़ रुपए के राजस्व हानि संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका विकल्प भी उनके पास है, लेकिन वह यह मीडिया के समक्ष नहीं बता सकती हैं। इस संबंध में वे चौहान और शर्मा को ही बताएंगी। सुश्री भारती ने साथ ही यह भी कहा कि बुंदेलखंड अंचल के बड़ा मलहरा क्षेत्र में हीरा खदानें जंगल को नुकसान पहुंचाए बगैर वहां के युवाओं को ही दी जाना चाहिए।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सुश्री भारती के बयान के बाद ट्वीट के जरिए कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि सुश्री भारती ने इसके पहले इस वर्ष दो फरवरी को भी घोषणा की थी कि आठ मार्च को महिला दिवस से वे नशामुक्ति अभियान प्रारंभ करेंगी। लेकिन अभियान चला ही नहीं और घोषणा गायब हो गयी।
सलूजा ने कहा कि सुश्री भारती को शिवराज सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना चाहिए और कांग्रेस उनके साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। प्रदेश में जहरीली शराब से 70 से अधिक मौत हो चुकी हैं। सुश्री भारती को शराबबंदी को लेकर अपनी घोषणा पर कायम रहना चाहिए और उन्हें सड़कों पर आना चाहिए। यह घोषणा भी पहले की तरह नहीं होना चाहिए।
यहां यह रोचक है कि अपनी ही दल की सरकार से इस तरह की मांग सुश्री भारती ने भोपाल में पत्रकारों के समक्ष की, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह जबलपुर की यात्रा पर हैं और चौहान तथा श्री शर्मा समेत सभी नेता भी जबलपुर में हैं।
आतंकवाद के काले दिनों में धकेल रहीं हैं कांग्रेस
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस की आंतरिक कलह और किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस राज्य को 1980 के आतंकवाद के काले दिनों में वापस धकेल रही है।
भाजपा प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि इससे पहले भी पंजाब के कांग्रेस शासन में पूर्व मुख्यमंत्रियों दरबारा सिंह और ज्ञानी जैल सिंह के बीच कलह चला था। अब यह कलह कैप्टन अमरिंदर सिंह और बनाम नवजोत सिंह सिद्धू के बीच में है। उन्होंने कहा कि 1984 में स्वर्ण मंदिर में टैंक भेजे गए थे, पंजाब में 25 हजार से अधिक युवाओं का दमन किया गया था। दिल्ली दंगों में तीन हजार से अधिक लोगों की हत्या की गयी थी।
उल्लेखनीय है कि कैप्टन सिंह ने आज कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन सिंह के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है।
पंजाब के सीएम अमरिंदर ने पद से इस्तीफा दिया
राणा ओबरॉय
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले उन्होंने अपने करीबी विधायकों के साथ बैठक भी की और इसके बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ठीक 4:30 बजे राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दिया। इस वक्त उनके साथ पत्नी परनीत कौर भी मौजूद थीं।
कांग्रेस पार्टी में यह भूचाल ऐसे समय पर आया है जब कुछ ही महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से सत्ता छीनने की पूरी कोशिश में जुटी हैं। राज्य में विधानसभा चुनावों के ऐन पहले पार्टी में मचा यह घमासान उसे भारी पड़ सकता है। राज्य सरकार के नेतृत्व में परिवर्तन का जनता के बीच गलत संकेत भी जा सकता है।
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर की कार्यशैली से नाराज होकर 40 विधायकों ने और मंत्रियों ने पार्टी हाईकमान से शिकायत की थी। विधायकों और मंत्रियों ने कहा कि जरूरी काम के लिए भी मुख्यमंत्री से मिलना बेहद मुश्किल है। इससे पहले हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था कि प्रदेश के पार्टी विधायकों ने पार्टी हाईकमान को पत्र लिख कर विधायक दल की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है जिसे देखते हुए 18 सितंबर को शाम 5 बजे यह बैठक बुलाने का फैसला लिया गया है।
कैप्टन अमरिंदर ने प्रताप सिंह बाजवा, गुरप्रीत औजला समेत अनेक सांसदों और समर्थक विधायकों से बातचीत की। उन्होंने सोनिया गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत की और अपनी नाराजगी जाहिर की। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने को कह दिया गया था। कैप्टन ने सोनिया गांधी से कह दिया था कि उन्हें पद हटाया जाना अपमान होगा जिसे वह बदार्श्त नहीं करेंगे। वह पार्टी तक छोड़ सकते हैं।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...