मंगलवार, 6 जुलाई 2021
इम्युनिटी बूस्टर सभी के लिये पूर्णतय सुरक्षित-उत्तम
महामारी के खिलाफ लड़ाई, उपकरणों की आपूर्ति की
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत ने अनेक देशों को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की आपूर्ति कर सहयोग दिया। राष्ट्रपति ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमारा सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक बेहतरी’ सुनिश्चित करने के लिये भारत कोविड महामारी के खिलाफ समन्वित एवं निर्णायक प्रयासों में आगे रहा है।राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार इस अवसर पर डिजिटल माध्यम से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कोलंबिया, जमैका, उरूग्वे और आर्मेनिया के राजदूत/उच्चायुक्तों का परिचय पत्र स्वीकार किया। राष्ट्रपति कोविंद को परिचय पत्र पेश करने वालों में कोलंबिया मारियाना पोचेको मोंटेस, उरूग्वे के राजदूत अल्बेर्टो एंटोनियो गुयानी अमारिला, जमैका के उच्चायुक्त जेसन कीट्स मैथ्यू हाल तथा आर्मेनिया के राजदूत योउरी बाबाख्यान शामिल हैं।
इसमें कहा गया है कि इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने सभी राजदूत/उच्चायुक्त को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का इन सभी देशों के साथ मित्रवत संबंध हैं और ”हमारे रिश्ते शांति एवं समृद्धि की साझी सोच पर आधारित हैं।”
सीएम अमरिंदर ने अध्यक्ष सोनिया से मुलाकात की
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब इकाई में कलह को दूर करने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और अमरिंदर की मुलाकात के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस में कलह को दूर करने के फार्मूले पर चर्चा हुई है।प्रदेश कांग्रेस में यह संकट आरंभ होने के बाद अमरिंदर सिंह की कांग्रेस अलाकमान के साथ यह पहली मुलाकात है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू दोनों के लिए सम्मानजनक स्थिति वाले फार्मूले से पंजाब में पार्टी की कलह को दूर करने और कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गत बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की थी।
सेंसेक्स में सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा: मुंबई
कविता गर्ग
मुंबई। सेंसेक्स बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। किसी सकारात्मक संकेत के अभाव में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी। कारोबारियों के अनुसार रुपये की विनिमय दर में गिरावट और कमजोर वैश्विक रुख से भी घरेलू बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुरूआत सकारात्मक रही और कारोबार बढ़ने के साथ बाजार में तेजी रही। लेकिन कारोबार समाप्त होने से पहले बिकवाली से सेंसेक्स 18.82 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,861.18 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 16.10 अंक यानी 0.1 प्रतिशत टूटकर 15,818.25 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में 2.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में टेक महिंद्रा का शेयर रहा। इसके अलावा टीसीएस, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। इनमें 3.22 प्रतिशत तक की तेजी आयी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 लाभ में जबकि 19 नुकसान में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”भारतीय बाजार में तेजी वित्तीय शेयरों की अगुवाई में हुई है।
हक अधिकार की लड़ाई, आजादी के लिए शपथ दिलाई
जेजेपी पार्टी के नेताओं को पता चल जाएंगा: चौटाला
राणा ओबराय
चंडीगढ़। इंडियन लोकदल के सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि जेजेपी पार्टी के नेताओं को भविष्य में पता चल जाएगा, कि काैन कहां है ?
चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। इस बारे में चुनाव आयोग निर्णय करेगा। ओमप्रकाश चौटाला दिल्ली में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और अपने पिता देवीलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर आए थे। इसके बाद उन्होंने मौजूद मीडिया कर्मियों से बात की। ओमप्रकाश चौटाला ने जजपा को लेकर इशारों में बड़ी बात कही। किसान आंदोलन के संदर्भ में जननायक जनता पार्टी के स्टैंड पर ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि कौन कहां खड़ा है, यह तो वक्त बताएगा ? लेकिन, मौजूदा वक्त में सभी वर्ग इस सरकार के कुशासन से परेशान हैं और खिलाफ हैं।
बता दें कि डॉ. अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला ने विवादों के बाद इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी का गठन किया था। जजपा ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया और आज राज्य की मनोहरलाल सरकार में साझीदार है। दुष्यंत चौटाला गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। चौटाला ने कहा, मैं राजनीति में निष्क्रिय नहीं हुआ था। मैं राजनीति में लगातार सक्रिय था। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा की राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं और अब खुलकर मैदान आएंगे। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाया जाए इसी के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं।
हम लोगों के संपर्क में भी रह कर सदैव उनसे जुड़े रहते हैं। चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की विरासत केवल परिवार तक सीमित नहीं है और यह पूरे भारत में है। जेल से रिहाई के बाद हरियाणा की राजनीति पर असर के बारे में ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि आपका क्या ख्याल है कि यह सिर्फ हरियाणा तक सीमित रहेगा ? समूचे देश के लोग मौजूदा कुशासन से दुखी हैं। आज हालत यह हैं कि आज किसान संघर्ष के माध्यम से 36 बिरादरी के लोग सरकार के खिलाफ हैं।
पार्टी विवाद को हल करने के लिए फार्मूला तैयार हुआ
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह को लेकर जल्द ही आलाकमान का फैसला सामने आ सकता है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी मिलेंगे। इसके साथ ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि पार्टी के विवाद को हल करने के लिए बड़ा फार्मूला तैयार हो गया है और इस पर सोनिया गांधी मुलाकात के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चर्चा कर सकती हैं। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस मुलाकात पर लग गई हैं। बता दें कि चर्चाएं चलती रही हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिह के विवाद को समाप्त करने के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व बड़ा कदम उठा सकता है और सिद्धू को पंजाब कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनाें सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा था। इसके बाद अब उनको यह समय दिया गया है। समझा जाता है कि पंजाब कांग्रेस को लेकर फार्मूला तैयार होने के बाद कैप्टन को सोनिया गांधी से मिलने का समय दिया है। पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह के बीच यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी पंजाब के किसी नेता से मिलेंगी। राहुल गांधी पंजाब के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके है।
माना जा रहा है कि इस बैठक के उपरांत कांग्रेस सरकार पर छाए संकट के बादल छंटने शुरू हो सकते है। वहीं, इस बैठक में सोनिया गांधी पार्टी की खींचतान को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के समक्ष फार्मूला रख सकती हैं। पंजाब के राजनीतिक हालात को लेकर राहुल गांधी पहले ही सोनिया गांधी के साथ चर्चा कर चुके है। पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार समय मांग रहे थे। अहम बात यह भी है कि सोनिया गांधी ने कैप्टन को समय दिया है।नवजोत सिंह सिद्धू की 30 जून को राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद दिया है। माना जा रहा था पहले प्रियंका गांधी और बाद में राहुल गांधी के साथ मुलाकात में पंजाब में सुलह का फार्मूला तैयार कर लिया गया था। इसके बाद ही सोनिया गांधी ने कैप्टन से मिलने को लेकर हामी भरी है। हालांकि, राहुल और सिद्धू की बैठक के उपरांत भी नवजोत सिंह सिद्धू के स्टैंड में कोई बदलाव नहीं आया है।
यूपी: कार्यकारिणी की बैठक कर मुद्दों पर किया मंथन
डीएम ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: यूपी
सीएम ने संशोधन विधेयक 2021 का विरोध किया
पौधशाला में वन विभाग की टीम ने नर्सरी स्थापित की
मंत्रालय की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश संदीप मिश्र लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...