रविवार, 13 जून 2021
जरूरतमंद लोगों को भोजन-फल आदि वितरण किए
हापुड़: नकली इंस्पेक्टर के पास फोन, फरियाद बताईं
भाजपा पर व्यापारियों को बर्बाद करने का आरोप तय
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर व्यापारियों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए हैं। यादव ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, “भाजपा राज में दुकानदार, कारोबार, व्यापार सभी बर्बाद हो गए हैं। करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए हैं। नोटबंदी, जीएसटी से परेशान व्यापारियों की हालत लॉकडाउन ने बुरी तरह बर्बाद की है।”उन्होंने आरोप लगाया, “व्यापारी विरोधी नीतियों से सब तरह त्राहि-त्राहि मची हुई है। पिछले वर्ष घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से किसी का कोई लाभ नहीं हुआ। इस घोषणा का क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला।
भाजपा सरकार में छोटे दुकानदारों को धोखा मिला है। जबकि चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों को सभी सहूलियतें देकर उनकी आमदनी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ाई गई है।” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा को गलतफहमी है कि व्यापारी अपने उत्पीड़न के बावजूद भाजपा के साथ रहेगा। व्यापारी समाज जान गया है कि भाजपा छोटे लोगों की नहीं बड़े पूंजी घरानों के हितों का पोषण करने वाली पार्टी है। व्यापारी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है।”
टोक्यो ओलंपिक में पदकों की संख्या दंहाई में होगी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण खिलाड़ियों की तैयारियां बाधित होने, कई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट रद्द होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अधिक मौके नहीं मिल पाने के बावजूद भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को उम्मीद है कि तोक्यो ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या दोहरे अंक में होगी और उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक जा रहे किसी खिलाड़ी को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है।
कोरोना के इस दौर में क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक लगभग हर खेल में लगातार बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य का मसला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। बत्रा ने कहा,‘‘ कोरोना काल से पैदा हुई परिस्थितियां दुनिया भर के लिये समान है। लेकिन खिलाड़ियों ने इसका डटकर सामना किया है। वे सकारात्मकता के साथ अभ्यास कर रहे हैं और अब प्रतिस्पर्धा का इंतजार है।
सड़क दुर्घटना में कार सवार दो सगे भाइयों की मौत
मंदिर में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी मिली महिला
दुष्कर्म-तलाक, जमीन-रुपये देने का फरमान सुनाया
जगन्नाथ यात्रा के लिए रथ का निर्माण प्रारंभ किया
नागिन ने 3 दिन में नाग की मौत का बदला लिया
मृत दोनों लोग के बीच चाची और भतीजी का रिश्ता है। खास बात ये है कि इन दोनों को सांप ने एक ही जगह और एक ही तरह से डंसा है। सांप के डंसने के बाद उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि समय पर अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर का कहना है कि उनकी पूरी बॉडी में जहर बहुत तेजी से फैला, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक छोटी बच्ची है, जिसकी उम्र मात्र 7 साल थी। ध्यान देने वाली बात है कि ये दोनों घटनाएं अलग-अलग समय और जगहों पर हुई थी। अब इस पूरी घटना को लोग नागिन का बदला लेना ही बता रहे हैं। लेकिन सच क्या है यह कोई शायद ही बता सकता है।
सिंधिया को मोदी कैबिनेट में मिल सकता है स्थान
24 घंटे में कोरोना के 80,834 नए संक्रमित मिलें
शुक्र ग्रह 22 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे
22 जून को मेष राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। चतुर्थ भाव आराम, माता और सुख-सुविधाओं का कारक है। शुक्र गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। करियर में भी आपको सफलता की नई ऊंचाइयां मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी संभव है। मिथुन राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। यह भाव वाणी, धन और परिवार का कारक माना जाता है। आपकी राशि में शुक्र के गोचर के दौरान आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। निवेश में मुनाफा हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। यात्राओं का योग भी बन सकता है। शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यापारियों को फायदा होगा। शुक्र गोचर के दौरान नए कार्य की शुरुआत करना उत्तम रहेगा। इस दौरान आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेगें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। साथ ही कार्य क्षेत्र में अनावश्यक बातों में उलझने से बचें। मकर राशि के सातवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। यह भाव विवाह और भागीदारी का कारक माना जाता है। इस वजह से मकर राशि में शुक्र के गोचर के दौरान नौकरी पेशा लोगों के जीवन में अनुकूल बदलाव हो सकते हैं। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। शुक्र के असर से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है।
'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश
'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश संदीप मिश्र गोरखपुर। जनता दरबार में जन समस्याएं सुन रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...