वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने कहा है, कि वह भारत और अन्य देशों के साथ नए नियमों और समझौतों को आकार देने के लिए मिल कर काम करेगा। वैश्विक नेतृत्व का लक्ष्य रखते हुए अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा, कि हठधर्मी एवं सत्तावादी चीन नहीं, बल्कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तैयार करे। ये बातें बाइडेन प्रशासन की बुधवार को जारी इंटरिम नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटजिक गाइडेंस में कही गईं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि यह अमेरिका के उस दृष्टिकोण को पेश करता है, कि कैसे हम अमेरिकी प्रभुत्व को देश में और विदेशों में आगे बढ़ाने के लिए इस दुर्लभ अवसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाइट हाउस ने अपने इंटरिम नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटजिक गाइडेंस में कहा, कि यह एजेंडा इसके स्थाई लाभ को और मजबूत करेगा और चीन अथवा किसी भी देश के साथ सामरिक प्रतिस्पर्द्धा में टिके रहने की ताकत देगा।
रविवार, 7 मार्च 2021
बागपत: बसपा को पंचायत चुनाव में लगा झटका
हरियाणा: 1 और किसान ने की बॉर्डर पर आत्महत्या
गाजियाबाद: 7 दिवसीय रामकथा का हुआ समापन
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। भाजपा नेता धर्मेंद्र त्यागी ने रविवार को राम कथा में पहुंचकर हवन यज्ञ आहुति डालकर क्षेत्र की खुशहाली और लोगों में भाईचारा बना रहे। आज रविवार को आदमी इतना व्यस्त है। उसके पास दो वक्त का समय जिस प्रभु ने हमें जीवन दिया, उसके लिए नहीं है। इसीलिए इंसान दुखी है। सर्वे सुखन तू सर्वे भवंतु अपनी प्रार्थना राम के चरणों में रखी। श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर आरती करने के उपरांत 21 कन्याओं को भोजन करा कर वस्त्र और दक्षिणा दी। उसके बाद श्री राम कथा वाचक पांच ब्राह्मणों को अंग वस्त्र और प्रसाद कर दी दक्षिणा, साथ ही आशीर्वाद लिया। आयोजन करता भोपाल भगतजी ने भी अपना आशीर्वाद देते हुए कहा निरंतर आप समाज और जनहित में कार्य करते रहते हैं। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद के साथ हम सब का आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।
गाजियाबाद: मावी की पुत्रवधू चुनाव लड़ेगी, घोषणा
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जिला पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। उसी तरह से प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी शरू हो रही है। इसी क्रम में जनपद गाजियाबाद के लोनी वार्ड नंबर 13 से प्रबल दावेदार के तौर पर ईश्वर मावी ने भी अपनी पुत्रवधू अंशु मावी को चुनाव लड़ाने की घोषणा। ग्राम अगरौला में की पंचायत। पहले ही दिन भावुक हुए ईश्वर मावी ने बताया, लंबा संघर्ष। लोनी के वार्ड नंबर 13 जिला पंचायत चुनाव के भावी प्रत्याशी अंशु मावी का वार्ड 13 में आने वाले गांव अगरौला में जोरदार स्वागत हुआ, जन सैलाब देखने को मिला। अंशु मावी भाजपा नेता ईश्वर मावी गांव टीला शाहबाजपुर की पुत्र वधू है। ईश्वर मावी की पहचान साफ-सुथरी छवि में होती रही है।अंशु मावी गांव अगरौला की बेटी है। जिला पंचायत प्रत्याशी के तौर पर अंशु मावी के नाम की प्रबल दावेदारी होने से ग्राम वासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी ग्रामवासियों ने ग्राम अगरौला से एकतरफा समर्थन देने का आवाह्न किया। इस दौरान मुख्य रूप से वर्तमान प्रधान राजकुमार, पूर्व प्रधान बबली तंवर, रविंदर प्रधान, धर्म बंसल, ईश्वर मास्टर, चौ. धनपाल सिंह, हेमचंद बंसल, सहित गांव के सभी व्यक्ति मौजूद रहे।
कुंभ मेला 2021: हरिद्वार में अन्नपूर्णा का भंडारा हुआ
टोल फ्री किया, सरकार 50 लाख का नुकसान हुआ
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। शनिवार को सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे को टोल फ्री किए जाने से एनएचएआइ को 50 लाख का नुकसान हुआ है। कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने टोल फ्री किया था। टोल फ्री करने से ट्रैफिक भी पूरी तरह से जाम रहा। पांच बजे जब ट्रैफिक शुरू हुआ तो वाहनों की संख्या भी कम हो गई। जिन लोगों को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर आना था। वह प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते इधर-उधर डाइवर्ट हो गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे शनिवार को शाम पांच बजे तक बंद रहा। आवागमन के लिए दोनों तरफ से पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे बंद रहने के कारण नेशनल हाईवे नौ पर भी भारी जाम की स्थिति बनी रही। अधिकतर बड़े वाहन सड़कों पर ही खड़े नजर आए। पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे प्रदर्शनकारियों के आह्वान पर 11 से पांच बजे तक रोड बंद कर दिया गया था। नेशनल हाईवे 24 तथा नौ पर आवागमन कर रहे वाहन शनिवार को सर्विस रोड पर भी चलते नजर आए। एनएचएआइ परियोजना निदेशक मुदित ने बताया, कि प्रदर्शनकारियों द्वारा टोल प्लाजा को फ्री करने से करीब 50 लाख की टोल वसूली का नुकसान हुआ है। सामान्यत: प्रतिदिन 90 लाख से एक करोड़ की टोल वसूली होती है। लेकिन टोल फ्री करने से करीब 50 लाख का टोल वसूल नहीं हो सका। बता दें कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली का ठेका एक निजी कंपनी को 297 करोड़ में एनएचएआइ द्वारा दिया गया है।
कौशाम्बी: फाउंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन
गाजियाबाद में बनेगा खादी क्लस्टर, मिलेगा रोजगार
नौटंकी: हरियाणा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव
चंडीगढ। हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होने के पहले दिन ही नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और उस पर पहले दिन ही बहस करने का नाममात्र निवेदन भी किया। राजनीति के हिसाब से इसे उचित माना जा सकता है। यदि, यथार्थ की बात करें तो यह मात्र एक नौटंकी है। क्योंकि नेता प्रतिपक्ष हुड्डा के साथ जब कांग्रेस के पूरे 31 विधायक ही साथ नहीं है तो वह दूसरे दलों के नेताओं और आजाद विधायकों से समर्थन की क्या उम्मीद कर सकते हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा सौंपी गए पत्र में कांग्रेस के 31 में से 27 विधायकों ने हस्ताक्षर किये हैं। अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपने के लिए कम से कम 18 विधायको के हस्ताक्षर होना जरूरी है। जो कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने आसानी से करवा लिए है। क्योंकि माना जा रहा है कि हुड्डा के साथ 31 मे से लगभग 27 विधायक ही साथ है।
मेरठ: मनोज-सत्येंद्र ने संविधान बचाने की शपथ लीं
हापुड़: 1 ही परिवार के 3 भाइयों पर हमला, घायल
चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं
चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं अकांशु उपाध्याय चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...