मंगलवार, 26 जनवरी 2021

दिल्ली: लालकिले के अंदर घुसे किसानों के ट्रैक्टर

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए। किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली की ओर लगातार बढ़ रहे है। किसान तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की आज ट्रैक्टर रैली हो रही है। दिए गए समय से पहले ही किसानों ने सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड्स तोड़ दिए। जिसके कारण हंगामा मचा हुआ है। पुलिस ने इससे पहले दावा किया था कि दिल्ली आने वाले सभी बॉर्डर सील है। लेकिन किसानों के हंगामे के चलते पुलिस के सामने भी शांति बनाए रखना एक चैलेंज ही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक- गाजीपुर बॉर्डर के पास किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं। उधर, अक्षरधाम नोएडा मोड़ के पास किसानों और पुलिस के बीच झड़प की खबर हुई है। कुछ जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें हैं। ट्रक समेत कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर भी है। मुबारका चौक पर हालात थोड़े खराब हुए हैं। इसके साथ ही टिकरी बॉर्डर के आगे नांगलोई में भी पुलिस बैरिकेड्स तोड़े गए हैं। किसानों ने 37 NOC के नियमों का घोर उल्लंघन किया है। पुलिस कई जगह बल प्रयोग भी कर रही है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। ITO पर भी किसानों ने बवाल शुरू कर दिया है। किसानों ने पुलिस की बस को हाईजैक कर लिया है। ITO से लालकिला जाने वाले रास्ते पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात है।

राजस्थान: निर्भया कांड की पुनरावृति, गैंगरेप

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में एक अमानवीय घटना सामने आई है। जिले के परबतसर इलाके में तीन युवकों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया।गैंगरेप के बाद दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दिया। महिला लहुलुहान हालत में तड़पती रही। बाद में होश संभालकर महिला किसी तरह अपनी घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना के बाद युवकों ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस के समक्ष मामला दर्ज करवाया है। नागौर जिले के एक अधिकारी ने कहा, ''पीड़ित महिला ने बताया कि वह दूध खरीदने के लिए एक व्यक्ति के घर गई थी। जिस दौरान उसके घर पहुंची तो उसकी पत्नी कुछ काम से बाहर गई हुई थी। जब मैं वहां पहुंची तो उस समय घर के मालिक के अलावा दो अन्य लोग मौजूद थे। तीनों ने मिलकर मेरे साथ गैंगरेप किया।' पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ नृशंस तरीके से बलात्कार किया और उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हटके: अभिनेत्री बेला हदीद ने किया सबको हैरान

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकन मॉडल, अभिनेत्री और सिंगर बेला हदीद सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह अमेरिका की मशहूर सेलिब्रिटीज में से एक है। उनकी पॉपुलराटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 36 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। बेला आए दिन अपने इंस्टा पर नई नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती है और अपने फैंस को अपने बारे में बताती रहती है। बेला बेहद ही बोल्ड और बिंदास भी हैं। इसीलिए उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में कई बार टॉपलेस और बिकनी फोटोज भी देखने को मिल जाती है, तो वहीं फैंस को बेला का यह अंदाज भी बेहद पसंद आता है। ऐसे में बेला हदीद ने एक बार फिर बेहद ही बोल्ड फोटोशूट करवाया है। बेला ने एक बार फिर टॉपलेस होकर फोटो शेयर की है। इस फोटोशूट में सिल्वर कलर को अपनी पूरी बॉडी पर लगा रखा है।जबकि अपने बूब्स को हाथों से छिपा रखा है।  24 वर्षीय मॉडल का ये अंदाज बेहद ही दिलचस्प है। उनका हेयरस्टाइल और लुक बेहद ही दिलचस्प है। असल में बेला का ये लुक साई-फाई है। जो बेशक फैंस को बेहद पसंद आएगा। बेला की कई तस्वीरें देखने को मिल रही है। बेला की करें तो उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला माना गया है। क्योंकि साइंस के मुताबिक उनकी नाक, आंख और लिप्स की प्लेसमेंट एकदम परफेक्ट है। 'गोल्डर्न का सुंदर पी' में बेला को 94.35 पर्सेंट मिले थे।बेला ने कई हॉलीवुड शॉर्ट फिल्मों और टेलीविजन शोज़ में भी काम किया है।

फरीदाबाद में 2 दर्जन किसान और नेता गिरफ्तार

फरीदाबाद। दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के सभी दावे धरे के धरे रह गए हैं। किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान कई जगह बैरिकेड्स तोड़े जाने की खबरें हैं। कई स्थानों पर किसान अपने निर्धारित रूट से हटकर दिल्ली बॉर्डर में घुस आए हैं। पुलिस को कई स्थानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा है और आंसू गैस छोड़ने पड़े हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में लगभग 10 स्थानों पर बैरिकेड तोड़ डाले गए हैं। कई जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें हैं। वहीं फरीदाबाद में 2 दर्जन किसानों और नेताओं को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। अब तक के अपडेट के अनुसार किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर के पास बेरीकेड तोड़ डाले हैं और किसान आईटीओ तक पहुंच गए हैं। आईटीओ में तोड़फोड़ की खबर है। यहां पर पुलिस जीप और डीटीसी बसों को में तोड़फोड़ की गई है। यहां से किसान लाल किले की ओर जा रहे हैं।आईटीओ मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई। आईटीओं पर पत्थरबाजी हुई है। कुछ पुलिसवालों को चोटें भी आई है। अक्षरधाम नोएडा मोड़ के पास झड़प किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर भी झड़प की खबरें हैं। कुछ जगहों पर ट्रक तोड़ी गई है, कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है।मुकरबा चौक पर भी हालत थोड़े खराब हुए हैं। टिकरी बॉर्डर के आगे नांगलोई में भी पुलिस बेरीकेड्स को किसानों ने तोड़ दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसानों ने एनओसी के 37 शर्तों का घोर उल्लंघन किया है। पुलिस कई जगह बल प्रयोग कर रही है। आंसू गैंस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं।

सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर किसानों का हंगामा

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने जबरदस्त हंगामा किया। अवरोधकों को तोड़कर दिल्ली में दाखिल हो गए। इसके बाद ये किसान काफी समय तक मुकरबा चौके पर बैठे, लेकिन फिर उन्होंने वहां लगाए गए बैरिकेड और सीमेंट के अवरोधक तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद किसानों के समूह पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को समझाने की कोशिश भी की और कहा कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के खत्म होने के बाद उन्हें दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद कई ट्रैक्टर नजर आए। जिन पर तिंरगे लगे थे। हजारों किसान दिल्ली की तरफ घुसे... गाजीपुर बॉर्डर से आगे नोएडा मोड़ पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। हजारों की तादाद में किसान निजामुद्दीन और अक्षरधाम के तरफ मुड़ गए है। भारी तादात में किसान नोएडा मोड़ पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे घुस रहे हैं।पांडव नगर में पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनी हुई है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे रहें...कई जगह चले आंसू गैस के गोले... दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प की खबर है। हालात को काबू में करने के लिए पुिलस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।... पुलिस वाहन के उपर चढ़े प्रदर्शनकारी... दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में किसानों ने पुलिस वाहन पर कब्जा जमाया। एक वाटर कैनन के उपर चढ़ गए और नारेबाजी की।

गणतंत्र दिवस: राफेल की गरज से गूंजा आसमान

संजय साहू     

नई दिल्ली। देश में आज 26 जनवरी को अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भारत की सैन्य ताकत और संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली। रिपब्लिक डे परेड में तीन सेनाओं की ताकत के साथ अलग-अलग राज्यों, मंत्रालयों, सुरक्षाबलों की झांकियां भी देखने को मिलीं। पहली बार लड़ाकू विमान राफेल ने परेड में हिस्सा लिया और पूरी दुनिया को अपना दम दिखाया। राफेल की गरज से पूरा आसमान गूंज गया। परेड का मुख्य आकर्षण सैन्य ताकत, राज्यों की अलग-अलग संस्कृति, बांग्लादेश का 122 सदस्यों का कॉन्टिनजेन्ट, स्कूलों के बच्चों की ओर से पेश कार्यक्रम रहा। उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक दिखाई दी जबकि पंजाब की झांकी गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित रही।कोरोनाकाल के बावजूद राजपथ पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम शानदार तरीके मनाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहरा कर रिपब्लिक डे परेड कार्यक्रम की शुरुआत की।

करोड़ों फेसबुक ग्राहकों का बेचा जा रहा फोन नंबर

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। फेसबुक से डेटा ब्रीच का रिश्ता पुराना रहा है। समय समय पर फेसबुक से किसी न किसी तरह से डेटा लीक होते रहे हैं। खबर है कि 500 मिलियन फेसबुक यूजर्स का फोन नंबर टेलीग्राम पर बॉट के जरिए बेचा जा रहा है। सिक्योरिटी रिसर्चर का दावा किया है कि टेलीग्राम बॉट के पास लगभग 500 मिलियन यूजर्स के फोनव नंबर हैं। बताया जा रहा है कि ये जानकारी 2019 में फेसबुक की खामी की वजह से लीक हुए डेटा का ही एक हिस्सा है। सिक्योरिटी रिसर्चर जिन्होंने टेलीग्राम पर बॉट बनाया है , उन्होंने दावा किया हैा कि उनके पास उस डेटाबेस का ऐक्सेस है। जिसमें 500 मिलियन फेसबुक यूजर्स का फोन नंबर है। उन्होंने लिखा है कि 2020 की शुरुआत में फेसबुक की एक खामी के बारे में पता चला था। फेसबुक की इस खामी की वजह से दरअसल लोगों के फेसबुक पर लिंक्ड फोन नंबर एक्स्पोज हो रहे थे। अब ये फोन नंबर टेलीग्राम बॉट के जरिए बेहद कम दाम में ही बेचे जा रहे हैं। मदरबोर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक टेलीग्राम का ये बॉट फेसबुक आईडी के जरिए यूजर्स का फोन नंबर बता रहा है। जिनका नंबर फेसबुक डेटा ब्रीच में लीक हो चुका है।हालांकि इसके लिए बॉट को 20 डॉलर भी देने होंगे। क्योंकि टेलीग्राम बॉट फोन नंबर बल्क में दे रहा है।सिक्योरिटी रिसर्चर का कहना है कि ये इतने साइज का डेटाबेस साइबर क्राइम कम्यूनिटीज में बेचा जा रहा है जो लोगों की प्राइवेसी के लिए खतरा है। इसे फ्रॉड ऐक्टिविटी के लिए साइबर क्रिमिनल्स यूज कर सकते हैं।

बिट्रेनी पीएम ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मुक्त कराने के लिए दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर बोरिस को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। लेकिन उन्होंने अपने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपनी यात्रा रद्द कर दी। बोरिस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि यह एक ‘‘असाधारण संविधान’’ के लागू होने का उत्सव है। जिसने भारत को ‘‘विश्व में सबसे बड़े संप्रभु लोकतंत्र’’ के तौर पर स्थापित किया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने आने वाले महीनों में भारत दौरे पर आने की बात भी दोहराई। जॉनसन ने कहा, ‘‘ मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विनम्र आग्रह पर इस खास अवसर का साक्षी बनने को उत्साहित था। लेकिन कोविड-19 के कारण उत्पन्न समस्याओं के कारण मुझे लंदन में ही रुकना पड़ा।

देश में 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 838 संक्रमित हुए

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 838 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार 102 नए मरीज मिले। 3 जून के बाद पहली बार एक दिन में इतने कम केस मिले हैं। इस दौरान 15 हजार 901 लोग रिकवर हुए और 117 की मौत हो गई। वहीं, 16 मई 2020 के बाद पहली बार 24 घंटे में इतनी कम मौतें हुई हैं। इसका मतलब साफ है कि देश अब कोरोना से जंग जीत रहा है। कोरोना से अब तक 1 करोड़ 3 लाख 45 हजार 985 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 53 हजार 587 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1 लाख 77 हजार 266 मरीज ऐसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 20 लाख 23 हजार 809 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। भारत अब दुनिया के उन टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची से बाहर हो गया है। जहां कोरोना के चलते हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। पिछले 12 दिनों से देश में 200 से कम मौतें हो रहीं हैं। अब इस मामले में भारत का स्थान दुनिया में 16 से 20 नंबर के बीच में रहता है। केंद्र सरकार ने वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती करने का फैसला लिया है। राज्य और केंद्र शासित राज्यों को पत्र लिखकर केंद्र सरकार ने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 1860 आइपीसी या फिर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई की जाए। इन दोनों कानूनों के तहत दोषियों पर जुर्माना लगाने और जेल भेजने का प्रावधान है।

आंदोलनकारियों ने लाल किले पर फहराया अलग झंडा

अकाशुं उपाध्याय  
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसान पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं को धत्ता बताते हुए लाल किले तक पहुंच गए। जहां उन्होंने किसान संगठन के साथ निशान साहिब का झंडा फहरा दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस कभी प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलते रही, तो कभी आंदोलनकारी आगे होते रहे। बता दें कि किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर बीते दो महीने से डटे किसान संगठन 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली पर डटे हुए थे। दिल्ली पुलिस के साथ हुई चर्चा में किसान संगठनों को ट्रैक्टर रैली के लिए रुट तय किया गया था। लेकिन 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाले जाने के पहले ही सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बार्डर पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आने लगा।

ट्रैक्टर रैली में शामिल लोगों तमाम बार्डर पर दिल्ली बैरिकेड्स को तोड़ते हुए सीधे दिल्ली में घुस आए। अलग-अलग जगहों से घुसकर सीधे लालकिले तक पहुंच गए, जहां एक निशान साहिब के साथ किसान संगठन का झंडा फहरा दिया।

संविधान: 72 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन संपन्न

हरिओम उपाध्याय  

नई दिल्ली। इस बार हमने अपना 72वांं गणतंत्र दिवस मनाया हैं। साल 1950 से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को हम अपना गणतंत्र दिवस पूरे आयोजित कार्यक्रम जैसे परेड, झांकी और रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाते रहे हैं। लेकिन इस वर्ष करोना महामारी जिससे पूरा विश्व ग्रसित रहा। पिछले लगभग 10 महीनों से पूरा विश्व थम-सा गया था। जिंदगी रुक सी गई थी। अब वैक्सीन आने के बाद इस बीमारी से काफी हद तक  लड़ने में कई देश कोशिश कर रहे हैं। हमारा देश की भी स्वदेशी वैक्सीन काफी सफल हो रही हैं। परंतु इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह को हर प्रदेश करोना प्रोटोकॉल को लागू करते हुए मनाएंगे।

संविधान का इतिहास:- 1950 से पूर्व 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था ।15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र हो जाने के बाद इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा ।भारत के स्वतंत्र हो जाने के बाद संविधान सभा की घोषणा हुई और उसने अपना कार्य आरंभ कर दिया संविधान सभा के सदस्य भारत के राज्यों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुने गए थे ।इसमें प्रमुख डॉक्टर भीमरावअंबेडकर ,जवाहरलाल नेहरू ,डॉ राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभभाई पटेल ,मौलाना अब्दुल कलाम आजाद आदि सभा के प्रमुख थे ।संविधान निर्माण में 22 समितियां थी जिसमें प्रमुख प्रारूप समिति थी ।इस समिति का कार्य संपूर्ण संविधान लिखना था ।प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे।प्रारूप समिति और उसमें विशेष रूप से डॉक्टर अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण किया और संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान सौंप दिया इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।114दिन की संविधान सभा की बैठक हुई इसमें प्रेस और जनता को भाग लेना की स्वतंत्रता थी काफी बदलाव और सुधारों के बाद 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कॉपियों पर हस्ताक्षर हो गए। उसके 2 दिन बाद 26 जनवरी को पूरे देश में संविधान लागू हो गया।

इतिहास राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का:- इस झंडे को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था ।1951 में पहली बार भारतीय मानक ब्यूरो ने राष्ट्रीय ध्वज के लिए कुछ नियम तय किए, 1968 में तिरंगा निर्माण के मानक तय किए गए यह नियम अत्यंत खड़े थे ।केवल खादी या हाथ से कथा गया कपड़ा ही झंडा बनाने के लिए उपयोग किया जाता था ।26 जनवरी 2002 में  इस नियम में संशोधन किया गया इस नियम में हर नागरिक को अपने घर, कार्यालयों, फैक्ट्री आदि जगह पर तिरंगा फहराने की स्वतंत्रता दी गई। इसमें दिन की भी कोई रुकावट नहीं थी। प्रत्येक नागरिक को किसी भी दिन तिरंगा फहराने की छूट मिल गई।

गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियां:- गणतंत्र दिवस का प्रमुख आकर्षण परेड और झांकियां होती हैं ।राष्ट्रपति के ध्वजारोहण करने के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाती है। तीनों सेना , अर्धसैनिक बल और विभिन्न प्रदेशों से आए हुए झांकियां आकर्षक का केंद्र होती हैं। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने राजपथ पर प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

नवरात्रि का छठा दिन मां 'कात्यायनी' को समर्पित

नवरात्रि का छठा दिन मां 'कात्यायनी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  कात्यायनी नवदुर्गा या हिंदू देवी पार्वती (शक्ति) के नौ रूपों में छ...