रविवार, 24 जनवरी 2021
शरीर के लिए फायदेमंद होता है रेशेदार भोजन
बरेली: किसान को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया
संदीप मिश्र
बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान को कंटीले तार से बांधकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसान धर्मपाल अचानक लापता हो गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर में नहीं मिले तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो दोपहर बाद उनका जला हुआ शव जंगल में अधजली हालत में एक पेड़ से बंधा मिला। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो हाहाकार मच गया। धर्मपाल के परिजनों ने 20 साल पुराने विवाद में एक पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बरगवां गांव के रहने वाले 40 वर्षीय धर्मपाल खेती किसानी करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात वह अपने निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए गए थे। शनिवार सुबह जब उनकी बेटी चाय लेकर पहुंची तो वह नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर के समय खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उनका अधजला शव पेड़ से बंधा देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, सीओ यतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। धर्मपाल के परिजनों का आरोप है कि रात के समय ही उनका अपहरण कर खेत में ले जाया गया और वहां सेमल के पेड़ से बांधकर तेल छिड़कते हुए जिंदा जला दिया गया। परिजनों ने एक पड़ोसी पर 20 साल पुराने विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को एक डायरी भी सौंपी है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जोड़कर मामले की जांच में जुटी है। एसपी देहात का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
70 साल का 'उत्तर प्रदेश', सीएम-पीएम ने बधाई दी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश 70 साल का हो गया है। आज यूपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। आज यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि वाला यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”
मां पर 2 साल तक योन शोषण करने का आरोप
तिरुवनंतपुरम। केरल मे एक मां पर अपने ही बेटे का दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि बाद में अदालत ने आरोपी 35 वर्षीय मां को एक लाख रूपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। इस प्रकरण की जांच अदालत ने महिला आईपीएस अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। बच्चे की मेडिकल के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। पीड़ित बच्चा 14 वर्ष का है उसका कहना है कि उसकी अपनी मां उसे दो वर्ष तक यौन संबंध बनाने के लिए बजबूर करती रही।
जब उसने यह बात अपने पिता को बताई तो उसने बच्चे को पुलिस तक पहुंचाया। पीड़ित बेटे ने अदालत में कहा कि मेरी मां ने दो साल तक मेरा यौन उत्पीड़न किया। आरोपी महिला के वकील का कहना था कि इस बच्चे की मां से तलाक लिए बगैर ही उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसके पिता ने ही बच्चे को अपनी मां के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने के लिए विवश किया
गणतंत्र दिवस से पहले पाक जिंदाबाद के नारे लगाएं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शनिवार की देर रात में ये नारे लगाए गए। पुलिस ने जांच के बाद नारे लगाने के आरोप में तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। न्यूज एजेंसी, एएनआई के मुताबिक पीएस तुगलक रोड पर रात करीब एक बजे पीसीआर कॉल मिली कि खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दो युवक तीन महिला व एक किशोरी के साथ एक बाइक पर मिले। बाइक सवार युवक और युवतियों से पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे और युलु बाइक किराए पर ली थी। युलु बाइक पर उन्होंने रेस लगाई। इस दौरान इन लोगों ने एक दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तान देश के नाम पर रख लिया। इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को एक पीसीआर काॅल आई जिसमें करीब छह लोगों को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुना गया। ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौरान उन्होंने एक दूसरे के नाम देशों के नाम पर रखे थे, जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था।
बस्ती: ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत 4 घायल
सेना को हथियारों का उपयोग करने की अनुमति
बीजिंग। चीन की सरकार ने अपने समुद्री क्षेत्र में विदेशी ताकतों से निपटने के लिए तटरक्षक बलों को हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी। आगामी 1 फरवरी से चीनी तटरक्षक बलों को अपनी समुद्री सीमा से विदेशी जहाजों को जबरन हटाने की अनुमति दी गयी है और यहां तक कि उन जहाजों के खिलाफ हथियारों का उपयोग करने को कहा है। जो उनकी समुद्री सीमा से पीछे नहीं हटते। चीन ने अपने तटरक्षकों को उनकी समुद्री सीमा में विदेशी संस्थाओं द्वारा जबरन दावा कर उनके द्वीपों पर एकतरफा निर्मित संरचनाओं हटाने के लिए प्राधिकरण को अनुमति दी है। इन नए कानूनों से खासकर जापान के ओकिनावा प्रान्त में सेनकाकू द्वीप समूह में चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ सकता है। सेनकमाकू द्वीप पर जापान का नियंत्रण है लेकिन चीन और ताईवान इस पर अपना दावा करते हैं।
फ्रांसीसी फुटबॉल लीग: मोनाको ने मार्सेली को हराया
पेरिस। मोनाको ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार जारी रखते हुए फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में मार्सेली को 3-1 से हराया जबकि नीस ने भी अपना मैच जीता। मार्सेली की टीम को शुरू में बढ़त हासिल करने के बावजूद लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। मार्सेली ने नेमांजा रादोनिच के 12वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।मोनाको के लिये गुलेरमो मैरिपन ने 47वें मिनट में बराबरी का गोल किया। इसके बाद ऑरलियन चाउमेनी ने 75वें और स्टीवन जोवेटिच ने इंजुरी टाइम में गोल करके मोनाको को अच्छी जीत दिलायी। अब चौथे स्थान पर काबिज मोनाको और तीसरे स्थान की टीम लियोन के बीच केवल एक अंक का अंतर रह गया है। मार्सेली पहले की तरह छठे स्थान पर है। एक अन्य मैच में युसूफ अताल के गोल की मदद से नीस ने लेन्स को 1-0 से हराया। इस विंगर ने 49वें मिनट में यह गोल दागा। इस जीत से नीस 13वें स्थान पर पहुंच गया है। लेन्स अभी सातवें स्थान पर है।
संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,54,533 हई
अकाशुं उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 14,849 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,54,533 हो गई। वहीं अब तक 1,03,16,786 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 155 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,339 हो गई। देश में अब तक कुल 1,03,16,786 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिसके बाद स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.83 फीसदी हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.44 फीसदी है| देश में लगातार पांचवें दिन भी संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे रही। अभी 1,84,408 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
दो पक्षों में मामूली विवाद, युवक को पीटकर मारा
चिली में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी
मॉस्को। चिली के दक्षिणी शेटलैंड द्विप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है। रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 7 मापी गयी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के डाटा के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 11:36 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र दक्षिण शेटलैंड द्विप के पास 7.8 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
अभी तक फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। चिली ने भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है और सैन्य ठिकाने को खाली करने के निर्देश दिए हैं।
नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित
नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय स्कंदमाता महादेवी के नवदुर्गा रूपों में से पांचवां रूप है। उनक...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...