रविवार, 17 जनवरी 2021

मानकोंके अनुरूप वैक्सीन 'संयुक्त ड्रग्स नियंत्रक'

कोवैक्सीन डब्ल्यूएचओ मानकों को पूरा करती है । संयुक्त ड्रग्स नियंत्रक
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत बायोटेक द्वारा विकसित वैक्सीन की सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं को दूर करते हुए केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) के संयुक्त ड्रग्स कंट्रोलर एस ईश्वर रेड्डी ने शनिवार को कहा कि कोवैक्सीन का संतोषजनक प्रभावकारिता स्तर है और चिंता की कोई बात नहीं है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिटो प्रोफेशनल फोरम (जेपीएफ) में बोलते हुए रेड्डी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, किसी भी वैक्सीन की न्यूनतम प्रभावकारिता कम से कम 50 फीसदी होनी चाहिए। जिसे किसी भी वैक्सीन के लिए पासिंग मार्क माना जाता है।
रेड्डी ने कहा, हम आश्वस्त करते हैं। कि टीका सुरक्षित है।और प्रभावकारिता संतुष्टिप्रद है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नॉवल कोरोनावायरस के संचरण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए टीकाकरण...

भारत बायोटेक 8.1 लाख वैक्सीन विदेश जाएगी

अन्य देशों को देने के लिए भारत बायोटेक से खरीदी जाएंगी 8.1 लाख कोवैक्सीन
अकाशुं उपाध्याय  
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को विदेश मंत्रालय से कहा कि कोवैक्सीन की 8.1 लाख खुराकों की खरीद के लिए भारत बायोटेक से संपर्क करने पर विचार किया जाए, ताकि विभिन्न देशों को सद्भावना के तौर पर वैक्सीन दी जा सके।
आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, सरकार के सचिव जी.के. पिल्लई ने शुक्रवार को फार्मास्युटिकल विभाग के सचिव और विदेश सचिव के बीच हुई बैठक में यह संकेत दिए।
कार्यालय के ज्ञापन पत्र में कहा गया है। इस संबंध में यह सूचित करना है कि भारत में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए भारत बायोटेक लिमिटेड स्वास्थ्य मंत्रालय को इस टीके की कुल एक करोड़ खुराक प्रदान कर रहा है। वैक्सीन की कीमत जीएसटी मिलाकर प्रति खुराक 295 रुपये है।
इसमें कहा गया है। कि विदेश मंत्रालय इस वैक्सीन की 8.1 लाख खुराक की खरीद के लिए भारत बायोटेक से संपर्क करने पर विचार करेगा।
सचिव ने कहा कि भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, विदेश मंत्रालय द्वारा भारत बायोटेक से खुराक की मात्रा 22 जनवरी के बाद ही खरीदी जानी चाहिए।
इसके अलावा 12 जनवरी को भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि उसने ब्राजील को कोवैक्सीन की खुराक की आपूर्ति के लिए प्रीसिसा मेडिकामेंटोस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन देशभर में 1.91 लाख से अधिक लोगों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की ओर से निर्मित ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई कोवैक्सीन दी गई।

प्रदर्शन करने वाले 50 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज

किसान कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 50 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज 

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में किसान कानून के विरूद्ध प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी सहित 50 नेताओं पर प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया वीडियो फुटेज के आधार पर आम रास्ता को अवरुद्ध करने, जिला अधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करने को लेकर 50 प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कल प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया तिलक नगर पुलिस द्वारा दर्ज इस प्रकरण में मुख्यता चिन्हित आरोपियों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, अंतर सिंह दरबार और दौलत पटेल और अन्य शामिल है। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने किसान कानून के विरोध में यहां खंडवा रोड पर एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। जिसमें जिले के आला कांग्रेस नेता शामिल हुए थे।

खाली पेट लगवाई वैक्सीन, 3 की तबीयत बिगड़ी

हो जाएं चौकस- खाली पेट लगवाई वैक्सीन तो बिगड़ी तीन की तबियत

अलवर। कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान का ऑनलाइन रूप से उद्घाटन किया। जिसके बाद देश के 3006 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई।
विदित है। कि वैक्सीन कोरोना वायरस के लिए लगाई जा रही है,इस बीच एक खबर अलवर राजस्थान से आई जहां पर 3 हेल्थ वर्कर की तबियत वैक्सीन लगवाने के बाद बिगड़ गयी। तीनों में से एक की हालत कुछ ज्यादा ही बिगड़ने लगी और उसे से चक्कर आने लगे। डॉक्टर ने चेक करने के बाद बताया कि तीनों हेल्थ वर्कर्स ने खाली पेट वैक्सीन लगवा ली थी। इस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी,ऐसे हालात में चक्कर आना स्वभाविक है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। तीनों हेल्थ वर्कर अब पूरी तरह ठीक है।

कोरोना ने जकड़ा, महावीर भगोरा का हुआ निधन

उदयपुर। राजस्थान में सलूंबर के पूर्व सांसद महावीर भगोरा का यहां निधन हो गया। 73 वर्षीय महावीर भगोरा को 11 जनवरी को साइलेंट अटैक आने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां कल रात्रि उनका निधन हो गया। इसके बाद वह कोरोना के चपेट में आ गए थे। महावीर भगोरा वर्ष 1993 से 98 तक गोगुंदा के विधायक और राजस्थान में मंत्री भी रहे थे। वोट के बदले नोट कांड़ में 22 जुलाई 2008 में लोकसभा सत्र के दौरान संसद में एक करोड रुपए उड़ाए गए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद महावीर भगोरा भी शामिल थे। जिसके बाद महावीर भगोरा को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था।

बीजेपी विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बीजेपी विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता एवं विधायक के जी शंकर का रविवार को हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। जी शंकर को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई और कुछ देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उद्योग हस्ती एवं भाजपा की पुड्डुचेरी इकाई के कोषाध्यक्ष रहे जी शंकर चार वर्ष पहले विधानसभा सदस्य मनोनीत किये गये थी। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवाकोलुन्तु और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामीनाथन तथा अन्य नेता दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

'फाइटर' बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होगी

फाइटर बॉलीवुड की सबसे महंगी होगी फिल्म 
कविता गर्ग
मुंबई। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली है हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर का एक मोशन पोस्टर रिवील किया है। जिसमें वे दीपिका के साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। दोनों ही स्टार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को लेकर अब कुछ इनसाइड डिटेल्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है। कि फाइटर बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होगी। दीपिका पदुकोण और ऋतिक रोशन स्टाटर फाइटर हाई अट्रैक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसमें देशभक्ति के अलावा रोमांस के सीन्स भी भरपूर होंगे। जानकारी के मुताबिक, फाइटर बी-टाउन की मोस्ट एक्सपेंसिव यानी सबसे महंगी फिल्म होगी। बताया जा रहा कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये होगा। गौरतलब है कि अब तक बॉलीवुड में इतने बजट की कोई फिल्म नहीं बनी है। इससे पहले 175 करोड़ रुपये के बजट से बनी प्रेम रतन धन पायो और धूम 3 हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्में बताई जाती हैं। फाइटर की लागत 250 करोड़ रूपये है। 

यूपी: 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए

15 आईएएस अधिकारियों के तबादले- डीके सिंह बने कमिश्नर 
राशिद अली 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात 15 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर करते हुए उन्हें नई पोस्टिंग दी है। जिन अफसरों के तबादले किए गए है। उनमें राजकमल यादव को डीएम बागपत, वंदना वर्मा को निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, डॉ काजल को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, शकुंतला गौतम जिलाधिकारी बागपत को निदेशक स्थानीय निकाय बनाया गया गया है। आईएएस प्रीति शुक्ला आयुक्त विंध्याचल मंडल को स्थानांतरित कर सचिव खाद्य और रसद विभाग, योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा मनीष कुमार वर्मा को डीएम जौनपुर, और डीएम जौनपुर दिनेश कुमार सिंह को कमिश्नर चित्रकूट धाम मंडल बांदा तथा गौरव दयाल को कमिश्नर अलीगढ का चार्ज दिया गया है। आईएएस अमित कुमार गुप्ता को मंडलायुक्त आगरा, संजय कुमार को सचिव वित्त विभाग, विकास गोठवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर भेजा गया है। अनिल कुमार तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक और सचिव नगर विकास के पद पर भेजा है।

'बच्चन पांडे' की शूटिंग में बिजी है अभिनेता अक्षय

कविता गर्ग
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर भले ही अक्षय और उनके मेकर्स ने कोई जानकारी न दी हो लेकिन बच्चन पांडे की शूटिंग से वीडियो लीक हुए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज के जरिए अक्षय के किरदार की झलक फैंस ने देख ली है। अक्षय कुमार इन दिनों बच्चन पांडे की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में कर रहे हैं। इसी बीच शूटिंग के सेट से उनकी कुछ झलक को स्थानीय लोगों ने मोबाइल में कैप्चर कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो अक्षय कुमार के फैन क्लब की ओर से जारी किया गया है। फिल्म से रिलेटेड दो वीडियो लीक हुए हैं जिनमें अक्षय अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में अक्षय मैरून कलर की शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। इस लुक के साथ उन्होंने गले में गमछा, मास्क और शेड्स भी कैरी किए हैं। अक्षय देसी और मॉडर्न दोनों लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। 

महाभारत के 'कर्ण' का किरदार निभाएंगे शाहिद

महाभारत के कर्ण का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर
कविता गर्ग  
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर महाभारत के कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है। कि शाहिद कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ हाथ मिलाया है।
चर्चा है। कि शाहिद कपूर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘महाभारत’ में कर्ण का आइकॉनिक किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म में कर्ण का किरदार सबसे अहम होगा। इस फिल्म में ‘महाभारत’ की कहानी कर्ण के नजरिए से दिखाई जाएगी। अब तक भी फिल्म ‘महाभारत’ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि फिल्म को मार्डन लुक में दिखाया जाएगा या फिर नहीं। माना जा रहा है। कि राकेश ओर प्रकाश मेहरा की ये मेगा बजट फिल्म बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्म बनने वाली है। कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर ने फिल्म ‘जर्सी की शूटिंग पूरी की है।

आंदोलन: कांग्रेसियों ने किया विधानसभा का घेराव

किसानो की हक की लड़ाई के लिए कांग्रेसियों ने किया विधानसभा का घेराव
 पंकज कपूर  
देहरादून। काले कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर और किसानो की हक की लड़ाई के लिए कांग्रेसियों ने किया विधानसभा का घेराव। विगत दिवस देहरादून कांग्रेस कार्यालय पर भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों सहित किसान एकत्रित हुए जहां से किसान कृषि कानूनों के विरोध में हल्ला बोल विधानसभा घेराव करने चले। वहीं विधानसभा घेराव के लिए किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रीना कपूर के साथ क्षेत्रीय किसान और एक बड़ा महिला समूह देहरादून पहुंचा। जहां विधानसभा घेराव की विशाल रैली में महिलाओं ने सहभागिता प्रदान करी। वही जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने कहा कि आज भाजपा की सरकार अंधी हो चुकी है जिसे किसानों का दर्द नजर नहीं आ रहा विगत 50 दिनों से किसान बॉर्डर पर बैठे हैं। और इन काले कानूनों के विरोध में किसान शहीद हो चुके हैं। पर भाजपा की बेहरी सरकार को किसानों की चिंता नहीं है वगदरपु... भाजपा की बेहरी सरकार को किसानों की चिंता नहीं है वह सिर्फ अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए जिद पर अड़ी है। ऐसे में देश का किसान व जनता कभी मोदी को माफ नहीं करेगी।

भारत में कोरोना संक्रमण के 15,144 नए मामले

भारत में कोरोना संक्रमण के 15,144 नए मामले
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,144 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,57,985 हो गई है। जिनमें से 1,01,96,885 लोगों के संक्रमणमुक्त हो जाने के कारण लोगों के स्वस्थ होने की दर 96.58 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 181 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में संक्रमण के कारण अब तक मरे लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,52,274 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 2,08,826 लोगों का उपचार चल रहा है। जो संक्रमितों की कुल संख्या का 1.98 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 मरीजों में मृत्युदर 1.44 प्रतिशत है।

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...