शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

मिथुन की पत्नी व बेटे पर रेप-अबॉर्शन का आरोप

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटे के खिलाफ रेप और जबरन अबॉर्शन का मामला दर्ज।


मनोज सिंह ठाकुर 


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाक्षय उर्फ मेमो पर बलात्कार, चीटिंग और जबरन अबॉर्शन कराने के मामले में मुम्बई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को लिखी गई लिखित शिकायत के मुताबिक- ‘पीड़िता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय उर्फ मेमो 2015 से रिलेशनशिप में थे। महाक्षय ने इस दरम्यान पीड़िता से शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।’ पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि- ‘साल 2015 में महाक्षय ने पीड़िता को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी और इस दरम्यान महाक्षय ने पीड़िता के बिना कन्सेन्ट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देता रहा। महाक्षय उर्फ़ मेमो 4 साल तक पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शारीरिक, मानसिक तौर पर उसे पीड़ा पहुंचाता रहा।’ पीड़िता के मुताबिक, जब वो इस रिलेशनशिप की वजह से प्रेग्नेंट हुई तो महाक्षय उर्फ मेमो ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला और जब वो नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। पीड़िता के मुताबिक उसे नहीं पता था कि उसे दी जा रही पिल्स से उसका अबॉर्शन हो सकता है। पीड़िता का कहना है कि, ‘महाक्षय की मां और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी ने पीड़िता की शिकायत के बाद पीड़िता को धमकाया था और मामले को रफादफा करने के लिए दबाव भी बनाया।             


डीजल-पेट्रोल के भाव में स्थिरता, राहत मिली

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर शनिवार को आम आदमी को राहत मिली है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल के भाव में 25 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं आज 15वें दिन भी डीजल के दाम स्थिर रहे। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 81.06 रुपये है जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 70.46 रुपये है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत शनिवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 70.46 रुपये, 73.99 रुपये, 76.86 रुपये और 75.95 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव भी क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।               


केदारनाथ मंदिर में उतरा चिनूक हेलीकॉप्टर

केदारनाथ में उतरा चिनूक हेलीकॉप्टर, एमआई-17 का मलबा ले गया वापस, 2018 में हुआ था क्रैश।


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बने हेलीपैड पर आज सुबह चिनूक हेलीकॉप्टर उतरा। चिनूक हेलीकॉप्टर ने भारतीय वायु सेना के एमआई -17 हेलीकॉप्टर के मलबे के साथ केदारनाथ मंदिर के एक हेलीपैड से उड़ान भर ली है। आपको बता दे 2018 में एमआई -17 हेलीकॉप्टर केदारनाथ मंदिर के पास हेलीपैड पर उतरते समय लोहे के गर्डर से टकराकर आग लग गई थी। जिसके बाद से एमआई -17 हेलीकॉप्टर का मलबा वही पर पड़ा हुआ था, आज शनिवार को चिनूक हेलीकॉप्टर केदारनाथ मंदिर के हेलीपैड पर उतरा और कुछ ही घंटों बाद चिनूक हेलीकॉप्टर ने एमआई -17 हेलीकॉप्टर के मलबे के साथ वापस उड़ान भर ली है। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।               


कश्मीरः मुठभेड़ में एक आतंकी किया ढेर

कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर।


श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने एक बयान में कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस की सूचना के आधार पर आज सुबह एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इलाके की घेराबंदी की गई और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।” बयान में कहा गया, “एक आतंकवादी मारा गया है। एक एके बरामद हुआ है।”               


कैबिनेट मंत्री का फेसबुक अकाउंट किया हैक

देहरादून- कैबिनेट मंत्री का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एसटीएफ को मिली शिकायत।


देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है लगातार साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट सहित कई लोगों के अकाउंट को हैक हो चुके हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निजी सचिव सोमपाल सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ को शिकायती पत्र में लिखा है कि 17 अक्टूबर सुबह करीब 8:00 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का फेसबुक अकाउंट हैक किया गया है और फेसबुक अकाउंट रिकवर करने के साथ उसमें गलत पोस्ट डालने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई को कहा गया है। गौरतलब है कि लगातार राज्य में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं अब तक कई बड़े अधिकारियों के नाम पर भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं।               


बलियाः आरोपी धीरेंद्र का वीडियो वायरल

उत्तरप्रदेश: बलिया गोलीकांड के आरोपी धीरेंद्र का वीडियो वायरल, खुद को बताया बेकसूर। 


बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए गोलीकांड में जहां एक ओर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। इस मामले में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान ने सरकार को सकते में डाल रखा है। अब इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने सफाई देकर अपने को बेकसूर बताया है। बलियाकांड के आरोपी धीरेंद्र ने वीडियो में पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। आरोपी ने कहा कि अधिकारियों को पत्र देकर कहा था कि बिना सुरक्षा के बैठक करना ठीक नहीं है। अधिकारियों ने प्रधान से पैसा लेकर बैठक कराई। इसके साथ ही धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उचित जांच होनी चाहिए।
अपने बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कल राशन की दुकानों का आवंटन होता था और इसी वजह से कई अधिकारी मौके पर आवंटन प्रक्रिया के लिए आए हुए थे। मैंने भी इसी मामले को लेकर एसडीएम और बीडीओ से मुलाकात की थी। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उसने अधिकारियों को अवगत कराया था कि क्षेत्र में चीजें काफी खराब थीं। इसके साथ ही उसने एसडीएम, बीडीओ और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।
धीरेंद्र प्रताप का आरोप है कि वे लोग आवंटन प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे। उसने कहा, “मुझे नहीं पता कि किसने गोली चलाई। मैं अपने परिवार को बचाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। वे वहीं खड़े रहे और देखते रहे। मैं एक सैनिक हूं। मैंने हमेशा अपने देश की सेवा करने में विश्वास किया है। मैं मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच के लिए आग्रह करता हूं।” धीरेंद्र ने कहा कि मैंने बैठक के लिए पर्याप्त सुरक्षाबल के लिए अनुरोध किया था। इसकी अनदेखी के लिए स्थानीय अधिकारी और पुलिस दोषी है। उसने कहा, “मेरे वृद्ध पिता कल हंगामे में गिर गए। मेरे परिवार को लाठियों से पीटा गया। मुझे वीडियो में पिटते हुए देखा गया। मैं एक राजपूत हूं। मैंने गर्व से 18 साल तक सेना की सेवा की। मैं खुद को मुक्त करने और भागने में कामयाब रहा। वे मुझे वहां पीट-पीटकर मारना चाहते थे।” धीरेंद्र ने कहा कि बैठक के लिए बहुत सारे शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। मैंने पहले ही उन्हें आगाह कर दिया था कि हिंसा होने वाली हैं। लेकिन वे बैठक करते रहे। अधिकारी हिंसा में शामिल थे। उन्होंने पैसे ले लिए ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दुर्जनपुर में गुरुवार को अफसरों के सामने ग्रामीण की हत्या का आरोपी धीरेंद्र सिंह की पुलिस को तीसरे दिन भी तलाश है। अब पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके साथ आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने छह नामजद फरार आरोपियों पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।              


या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण...

ब्रह्मचारिणी माँ की नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को माँ के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएँ हाथ में कमण्डल रहता है। यह जानकारी भविष्य पुराण से ली गई हे।































ब्रह्मचारिणी

ब्रह्मचारिणी- नवदुर्गाओं में द्वितीय
 ब्रह्मचारिणी
संबंधहिन्दू देवी
अस्त्रकमंडल व माला
बच्चेऋक्,यजुष,साम,अथर्वा
(पौत्र:व्याडि,लोकविश्रुत मीमांस,पाणिनी,वररुचि)
सवारीपैर

फल



माँ दुर्गाजी का यह दूसरा स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनन्तफल देने वाला है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता।


माँ ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से उसे सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन ‘स्वाधिष्ठान ’चक्र में शिथिल होता है। इस चक्र में अवस्थित मनवाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है।


इस दिन ऐसी कन्याओं का पूजन किया जाता है कि जिनका विवाह तय हो गया है लेकिन अभी शादी नहीं हुई है। इन्हें अपने घर बुलाकर पूजन के पश्चात भोजन कराकर वस्त्र, पात्र आदि भेंट किए जाते हैं।



उपासनाः- प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में द्वितीय दिन इसका जाप करना चाहिए।



या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।


अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और ब्रह्मचारिणी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ।               



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 18, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-63 (साल-02)
2. रविवार, अक्टूबर 18, 2020
3. शक-1949, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- दूज, नवरात्रि प्रारंभ, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:10, सूर्यास्त 06:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                    (सर्वाधिकार सुरक्षित) 














शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

'पीएम' ने जारी किया ₹75 का सिक्का

आज FAO की 75वीं वर्षगांठ, पीएम मोदी जारी करेंगे 75 रुपए का सिक्का


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर को 75 रुपये  का स्मृति सिक्का जारी करेंगे। खाद्य एवं कृषि संगठन  की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर इस खास सिक्के को जारी किया जाएगा। यही नहीं हाल ही में विकसित की गईं आठ फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। 75 रुपये के खास सिक्के (75 रूपीस कॉइन ) को जारी कर भारत और खाद्य एवं कृषि संगठन की के बीच मजबूत रिश्ते को चिह्नित करने की योजना है।
इस कार्यक्रम में सरकार का मुख्य जोर कृषि और पोषण के क्षेत्र में होगा। इस दौरान देश में मौजूद कुपोषण को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर भी संकल्प लिया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ( पीएम मो ) की ओर से इस आयोजन को लेकर बयान भी जारी किया गया। इसमें कहा गया कि कमजोर वर्गों और जनता को आर्थिक और पोषक रूप से मजबूत करने की यात्रा वाकई शानदार रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  और महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
FAO का लक्ष्य लोगों को पर्याप्‍त मात्रा में अच्छी गुणवत्‍ता वाला भोजन नियमित रूप से सुनिश्चित करना है। ताकि वे सक्रिय और स्‍वस्‍थ रहें। एफएओ का कार्य पोषण का स्‍तर उठाना, ग्रामीण जनसंख्‍या का जीवन बेहतर करना और विश्‍व अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि में योगदान करना है। एफएओ के साथ भारत का ऐतिहासिक संबंध रहा है। पीएमओ की ओर से दिए गए बयान में यह भी बताया गया कि भारतीय सिविल सेवा अधिकारी डॉ. बिनय रंजन सेन 1956 से 1967 के दौरान खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक थे। डॉ. बिनय के कार्यकाल के दौरान ही विश्व खाद्य कार्यक्रम ने नोबेल शांति पुरस्कार 2020 जीता था। वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ऩे और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र के इस कार्यक्रम को यह सम्मान देने की हाल ही में घोषणा की गई है।             


तीसरी वैक्सीन भी बनकर तैयारः रूस



मास्को। वैक्सीन की दौड़ में रूस सबसे आगे निकलता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने कोरोना वायरस की तीसरी वैक्सीन भी बनाने का दावा कर लिया है। रूस ने अगस्त में अपनी पहली वैक्सीन स्पूतनिक-वी लॉन्च की थी। इसके बाद 14 अक्टूबर को दूसरी वैक्सीन एपिवैककोरोना आई और अब रूस की तीसरी वैक्सीन भी बनकर तैयार है। रूस की तीसरी वैक्सीन चुमाकोव सेंटर ऑफ रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज में बनाई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस इनएक्टिवेटेड वैक्सीन को दिसंबर 2020 तक मंजूरी मिलने की संभावना है। इस वैक्सीन को नोवोसिबिर्स्क, सेंट पीटर्सबर्ग और किरोव के मेडिकल फैसिलिटी में पहले और दूसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिली है।           



बिहार में चुनावी सभा करेंगे 'पीएम' मोदी

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इसमें बिहार में केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जो काम किया गये हैं उसका उल्लेख किया गया है। इस मौके पर भाजपा, जदयू और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उपस्थित नेताओं ने एक बार फिर प्रदेश में राजग की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 12 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर उपस्थित बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी व महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में नरेंद्र मोदी की सभी रैली एनडीए की रैली होगी।             


'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश

'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश  संदीप मिश्र  गोरखपुर। जनता दरबार में जन समस्याएं सुन रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...