मंगलवार, 13 अक्तूबर 2020

शारीरिक एवं मानसिक शक्ति के लिए ट्रेनिंग

शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। खिलाड़ियों को खेल से जोड़ने के लिए अयोध्या में प्रशिक्षक कीर्ति मणि पांडेय द्वारा निशुल्क फिटनेस ट्रेनिंग व वॉलीबॉल का स्किन सिखाई जा रही है। प्रशिक्षक कीर्ति मणि पांडे ने कहा कि कोरोना संक्रमण से खिलाड़ियों को बचाए रखने के लिए जागरूकता के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी बहुत जरूरी है। इस ट्रेनिंग से शारीरिक एवं मानसिक रूप से खिलाड़ी मजबूत होता है व अपनी नई उर्जा को संचालित करता है। ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों को यह भी सिखाया जाता है। इस कोरोना संक्रमण से किस तरीके से खुद को बचाए रखना है और अपने आसपास वालों को भी बचाना है। सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ियों को मार्क्स लगाए रखना है। हाथ को सैनिटाइजर करना है सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखना है। यह सारी बातों को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी कोशिकाओं को नई ऊर्जा देने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग करना है। जिससे यूनिटी पावर के साथ-साथ शरीर से कई बीमारियां भी दूर होती हैं।           


12 हजार का इनामी गौ तस्कर किया गिरफ्तार

हाफिजपुर थाना इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने 12 हजार के ईनामी गोतस्कर को किया गिरफतार


अतुल त्यागी


हापुड़। हाफिजपुर के तेज तर्रार थाना प्रभारी धर्मेन्द सिंह के नेतत्व में पुलिस को मिली लगातार दूसरी कामयाबी। 12 हजार के गोतस्कर को किया गिरफतार।
पुलिस और गौतस्कर की मुठभेड़, हाफिजपुर थाना इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह पर गौतस्कर ने की फायरिंग। बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह। पुलिस की गोली से गौतस्कर घायल, 12 हजार का इनामी है वांछित गौतस्कर और कारतूस बरामद।


वकील ने मां-बाप की गोली मारकर हत्या की

संदीप मिश्र


बरेली। बरेली के ग्रामीण क्षेत्र के मीरगंज थाने के बहरोली गांव में वकील बेटे ने अपने सेवानिवृत्त अध्यापक प‍िता और मां की आज सुबह गोली मारकर हत्‍या कर दी और फरार हो गया। घटना के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी वकील की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति लालता प्रसाद गंगवार (76 वर्ष) एवं उनकी पत्‍नी मोहनी देवी (70) सुबह पूजा-पाठ कर रहे थे। अचानक बेटे दुर्वेश ने आकर उन्हे अपशब्द कहे और मारपीट करने लगा। इसके बाद बात बढ़ने पर उसने गोली चला दी जिससे बुजुर्ग दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना म‍िलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोह‍ित स‍िंह सजवाण पुल‍िस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी सजवाण के अनुसार आरोपी दुर्वेश गंगवार संपत्‍त‍ि के बंटवारे को लेकर बुजुर्ग मां-बाप से नाराज था। उन्होने बताया कि वकील दुर्वेश अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ मीरगंज की टीचर्स कालोनी में रहता था। आरोपी वकील बेटे को लगता था कि मां-बाप ने उसके भाई उमेश को ज्‍यादा संपत्‍त‍ि दे रखी थी और उसे ही हर तरह से सहयोग करते थे, इसी को लेकर वह माता-पिता से नाराज चल रहा था। दुर्वेश तड़के पांच बजे गांव पहुंचा और पूजा कर रहे प‍िता लालता प्रसाद और मां मोहनी देवी से पहले मारपीट की इसके बाद उसने दोनों की गोली मारकर हत्‍या कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुल‍िस कानूनी कार्रवाई में जुटी है, आरोपी की तलाश की जा रही है।               


कृषि कानूनः विरोध में पटरियों पर अड़े किसान

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। कृषि कानूनों को लेकर एक अक्टूबर से रेल लाइनों पर डटे हुए किसान संगठनों ने रेल लाइनों से धरने न हटाने का निर्णय लिया है। 29 किसान संगठनों की मीटिंग किसान भवन चंडीगढ़ में हो रही है। हालांकि पहले यह 31 संगठन थे, बाद में भाकियू लक्खोवाल द्वारा अपने स्तर पर सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर करने से अन्य संगठन नाराज हो गए थे तथा भाकियू लक्खोवाल को अपने मोर्चे से सस्पेंड कर दिया था। हालांकि अब भाकियू लक्खोलाल ने यह रिट वापस ले ली है और उनकी वापसी बारे आज की मीटिंग के दूसरे चरण में विचार किया जाना शेष है। लेकिन अब एक और किसान यूनियन भाकियू एकता उगराहां ने रेल लाइनों से धरने उठाने कर शहरों की ओर कूच करने व भाजपा नेताओं का घेराव करने का ऐलान कर दिया है। 29 किसान संगठनों के नेताओं ने मीटिंग के पहले चरण के बाद बाहर आकर पत्रकारों को भाकियू एकता उगराहां के फैसले से अपनी असहमति जताई तथा कहा कि यह उनका निर्णय है और हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है। हमारी यूनियनों के सभी वर्कर पहले की भांति रेल लाइनों पर डटे रहेंगे और धरने नहीं हटेंगे। और बाकी मुद्दों पर विचार के लिए दूसरे चरण की दोपहर में मीटिंग होनी है। जिसके बारे में आज शाम चार बजे तक निर्णय कर लिया जाएगा और प्रेस के जरिये जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने भाजपा पंजाब प्रधान पर हमले बारे कहा कि इस घटना के अलावा फतेहगढ़ साहिब में बेअदबी की घटनाएं सभी कुछ किसान आंदोलन को दबाने व ध्यान बंटाने की साजिशें है। हमारे किसी भी किसान सदस्य द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है तथा किसान आंदोलन बेहद शांतिपूर्वक है। उन्होंने सदस्यों को कहा कि यदि कोई भाजपा नेता वर्कर अपने प्रधान पर हुए हमलों के खिलाफ डीसी आफिसों में जाकर रोष व्यक्ता करता है तो उन्हें रोका न जाए। विरोध करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। हमले के पीछे असामाजिक व शरारती लोगों का हाथ है।             


बर्बरताः महिला अपराध में सुधार नहीं हुआ

नई दिल्ली। हाथरस की बेटी के साथ बर्बरता के बाद भी देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। अब मध्य प्रदेश के रीवा में बर्थडे पार्टी से लौट रही एक आदिवासी युवती को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, पीड़िता के परिजनों के मुताबिक आरोपी युवकों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया है। घटना रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की है। 8 अक्टूबर की शाम नाबालिग युवती एक बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। उसी समय दो लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और इसके बाद युवती के साथ बलात्कार किया।                    


चेन्नई और हैदराबाद के बीच 29वां मुकाबला






पालूराम

नई दिल्ली। आइपीएल सीजन-13 का मंगलवार को 29वां मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद एसआरएच के बीच दुबई में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला होगा। अगर एसआरएच के खिलाफ चेन्नई इस मैच को हार जाती है तो वह आइपीएल 2020 की रेस से बाहर हो जाएगी इससे पहले इसी सीजन में दोनों टीमे आमने-सामने हो चुकी है, जिसमें SRH को जीत मिली थी।वहीं हैदराबाद भी यही चाहेगी कि चेन्नई को दोबारा मैच में हराकर प्वाइंट्स टेबल पर ऊपर की ओर दौड़ लगाए।         






सभी को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती

पटना। बिहार चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निश्चय संवाद के जरिए वर्चुअल रैली की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के अलग-अलग जिलों की 11 विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने विपक्ष के तेजस्वी यादव पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पता नहीं है क्या होना है कैसे होना है, वो बस बोल देते हैं। नीतीश ने कहा कि दुनिया में ऐसा कौन सा देश या फिर प्रांत है, जहां सबको सरकारी नौकरी मिल जाए, क्या ये संभव है। लेकिन रोजगार के अवसर पैदा किए जाते हैं।         


सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज हुईं

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज यानी 13 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के भाव में 122 रुपये की गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना आज 122 रुपये सस्ता होकर 51,034 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी में 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की। चांदी का हाजिर भाव  62,628 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 13 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे।                


महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मौर्चा खोला

मुंबई। भारतीय जानता पार्टी ने कोरोना लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक मंदिर समेत अन्य मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मंगलवार को मुंबई में प्रदर्शन जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा और मंदिरों को खोलने को कहा है। कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा कि आप अचनाक सेक्युलर कैसे हो गए? जबकि आप इस शब्द से नफरत करते थे। कोश्यारी की चिट्ठी पर उद्धव ठाकरे का भी जवाब आया है। उद्धव ठाकरे ने चिट्ठी के जवाब में कहा है कि मुझे हिन्दुत्व पर आपसे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।


उमय सिंह साहू


इश्क चढ़ा परवान, सब बंधन खत्म

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जब इश्क का जादू परवान चढ़ता है तो जाति, धर्म और लिंग के बंधन खुद खत्म हो जाते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसा ही प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहाँ की दो लड़कियां एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ये दोनों ग्रेजुएशन की छात्राएं हैं। दोनों विवाह करने के लिए तब घर से भाग गईं, जब उनमें से एक लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई। मामला सदर थाना इलाके का है। सदर थाना के गोबरसही की छात्राएं सोनी और मोनी (काल्पनिक नाम) दसवीं कक्षा से ही साथ में पढ़ती आ रही हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी इसी वजह से उन्‍होंने इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन में एक साथ एक कॉलेज में एडमिशन कराया। बचपन की यह दोस्ती युवा अवस्‍था की दहलीज पर मोहब्बत में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे को हमराह के रूप में देखना शुरू कर दिया। सोनी हीर बन गई, तो उसकी दोस्त रांझा। मोनी ने इसके लिए अपना पहनावा और चाल-ढाल लड़कों जैसा बना लिया। दोनों एक दूसरे के साथ चार सालों से गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिलेशन में रहने लगे थे। वे एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इस बीच, प्रेमिका सोनी के परिजनों ने उनकी शादी कहीं और तय कर दी। सोनी को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने प्रेमी मोनी से पूरी बात बताई। दोनों को जब इस मुसीबत से बचने का कोई रास्ता नहीं सुझा तो 6 अक्टूबर को दोनों घर से फरार हो गए।                   


एससी ने दो बेटों को जमकर लताड़ लगाईं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। एक मामले की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने दो बेटों को जमकर लताड़ लगाई। ये बेटे अपने पिता की देखभाल नहीं कर रहे थे और उन्हें आर्थिक मदद भी देना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं पुश्तैनी घर से पिता को बाहर भी कर दिया था। इसके बाद पिता को अपनी आजीविका के लिए खुद ही व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ा। जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बेटों के वकील से स्पष्ट रूप से कहा कि बेटे अपने पिता के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते हैं। पिता की देखभाल करना कानून के तहत उनका एक कर्तव्य है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘आप अपने पिता के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं। वह आपके पिता हैं। हमारे सामने इस बात को बताया गया है कि आप दोनों मल्‍टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। यह मत भूलिये कि आज आप जो भी हैं, अपने पिता की बदौलत हैं।’            


उत्तराखंड के यात्रियों के लिए खास खबर

देहरादून। दिल्ली और गाज़ियाबाद से हरिद्वार-देहारादून जाने वाले यात्रियों के लिए एक खास खबर है। दिल्ली से चलकर देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्तूबर से पुनः अपनी यात्रा शुरू कर रही है। इस ट्रेन के चलने से उन एनसीआर के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी जो विकेंड पर या किसी अन्य कारणों से हरिद्वार जाकर उसी दिन या अगले दिन वापस आना चाहते हैं। स्टेशन अधीक्षक कुलदीप त्यागी ने बताया कि 02017 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 06.45 बजे चलेगी और सुबह 7:23 बजे गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आएगी। यहां से 7:25 पर देहरादून की तरफ रवाना होगी और दिन में 12:50 पर देहरादून पहुंच जाएगी। देहरादून से शाम को 16:55 पर चलकर गाजियाबाद स्टेशन पर रात 22:09 बजे पहुंचेगी। दो मिनट गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद यह ट्रेन रात में 22:50 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यात्री इस ट्रेन से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार के लिए यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिग के बाद ही ट्रेन में बैठने की अनुमति मिलेगी।           


प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत'

प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत'  डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। आपने कभी सोचा है कि आपका चाय-समोसा ख...