मंगलवार, 13 अक्तूबर 2020

मौसम के बदलते मिज़ाज में ठंड ने दी दस्तक

मौसम के बदलते मिज़ाज में ठंड ने दी दस्तक


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देशभर में लोग अब सर्दियों की तैयारियां करने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून लौट चुका है। लेकिन इसके बाद भी झारखण्ड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। साथ ही यूपी के पूर्वांचल में मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। यहां दिन में पर्याप्त धूप हो रही है और रात में मौसम ठंड का एहसास तेजी से दिला रहा है।               


कुशीनगरः अब खुल रही भ्रष्टाचार की पोल

ग्राम सभा बगलहा विकास से कोसो दूर, अब खुल रही भ्रष्टाचार की पोल


कुशीनगर। जनपद के ब्लॉक नेबुआ नौरंगिया के अन्तर्गत ग्राम सभा बगलहा मे जहा पर जगह जगह हो रहे हैं। भ्रष्टाचार की सूचना मिलने पर ज़ब ग्राम सभा मे राजभूमि मेल के टीम पहुंची तब ग्रामीणों  ने बताया की यहाँ पर कोई विकास नाम की चीज नहीं है। यहाँ पे केवल कागजो मे ही विकास दिख रहा है पर हकीकत तो कुछ और है। कहने को कुछ और दिखाने को कुछ और ग्राम सभा मे आवास से बंचित लोग इस ग्राम सभा मे दलालो की बोलबाला है।  इस ग्राम सभा मे शौचालय के नाम पर धनउगाही का काम जगह जगह शौचालय अभी तक अधूरा है।
ग्रामीणों को कह कर बनवा दिया गया शौचालय लेकिन पैसा आधा और अधुरा मिला और कुछ तो  लगाते रहे ब्लॉक के चकर किसी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं वही एक ग्रामीण ने बताया की इसी ग्राम सभा मे एक ब्यक्ति द्वारा अधिकारी के साथ मिली भगत है। अपना शौचालय मे नाम एम0 आइ0 स0 सूची मे दर्ज कराने को लेकर 300 रूपये  दिया शौचालय तो निर्माण हो गया लेकिन पेमेंट अभी तक नहीं ज़ब इसी ग्राम सभा के युवक से बात किया गया तो उसने बताया की  एम0आइ0स सूची मे नाम दर्ज कराने के लिए ग्रामीण से पैसा लेकर ब्लॉक के अधिकारी को दिया हद तो तब हो गई की इस ग्राम सभा मे नाली मे जगह जगह गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। कोई सफाई नहीं सफाईकर्मी का कोई पता नहीं गजब की बात है। की इस ग्राम सभा में एक महिला गोटसेट मे रहने को मजबूर हैं। उसका कोई घर नहीं कुछ दिन से दूसरे के घर मे रहकर मजदूरी कर के अपना और अपने बच्चों का पेट पालती है।
सड़क का कोई नामो निशान नहीं पुरे ग्राम सभा मे कोई सड़क नहीं बरसात मे लोगो को घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे मे सवाल बार बार उठता है। की आखरी लापरवाही किसकी है।।इस ग्राम सभा मे भ्रष्टाचार ही  केवल है। विकास तो बहुत दूर है। मजे की बात तब सामने आती है। ज़ब राजभूमि मेंल की टीम ने पुरे गाँव का सर्वे किया तो पता चला की इस ग्राम सभा मे लोगो तक कोई सुबिधा नहीं पहुंच पाती है। जो पहुचती है। तो वह भी आधा अधुरा इस गांव में एक ही जगह तीन शौचालय बना है। उस शौचालय की टंकी 6 होनी चाहिए लेकिन 5 ही टंकी बनी है। उस 5 टंकी में एक टंकी के ऊपर ढक्कन लगा हुआ है। चार टंकी के ढक्कन गायब है। इसी ग्राम सभा में मोस्तकीम का शौचालय बना है। केवल सीट लगा है। टंकी गायब है। फिर इन्हीं के बगल में कन्हैया पुत्र कंचन का भी केवल सीट लगा है। टंकी गायब है। ये बेचारे उसी शौचालय के घर पे गोबर की खाद रखें है। ऐसे में इस ग्राम सभा में कोई काम सही ढंग से नहीं हुआ है। कर्मों की यह ग्राम सभा बिना भाई बाप का है। इस ग्राम सभा का मालिक सिकरेटरी और ऐड़ियों पंचायत है। यह ग्राम सभा जांच का विषय बना हुआ है।                 


मामलों की संख्या-3.77 करोड़़ के पार

वाशिंगटन डीसी। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.77 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,078,860 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या- 37,738,569 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,078,868 हो गई। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश हैं, यहां 7,803,884 मामले दर्ज किए गए हैं और 214,063 मृत्यु दर्ज की गई है। वहीं मामलों की दृष्टि से भारत 7,120,538 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 109,150 है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,103,408), रूस (1,305,093), कोलम्बिया (919,083), अर्जेंटीना (903,730), स्पेन (888,968), पेरू (849,371), मैक्सिको (821,045), फ्रांस (776,097), दक्षिण अफ्रीका (693,359), ब्रिटेन (620,458), ईरान (504,281), चिली (482,832), इराक (405,437), बांग्लादेश (379,738), और इटली (359,569) हैं।         


राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा में की चुनावी रैली

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने और फिर स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को चुनावी रैली की। ट्रंप ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दो सप्ताह से भी कम समय में चुनाव अभियान में वापसी की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में रैली के दौरान राष्ट्रपति के हजारों समर्थक एकत्रित हुये। ट्रंप की प्रांत में अगली चार चुनावी रैलियों में से यह पहली रैली थी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने में तीन सप्ताह ही रह गये हैं और ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।               


किंग्स के सामने गेंदबाजों की चुनौती होगी

आबुधाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों के सामने सनराइजर्स हैदरबाद के गेंदबाजों की चुनौती होगी। तीन बार की विजेता चेन्नई पिछले सात मैचों में सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है। आईपीएल में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि चेन्नई खेली और प्लेऑफ में न पहुंची हो। उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हर बार टीम को शीर्ष-4 में ले जाते हैं लेकिन इस बार यह काफी मुश्किल या यू कहूं असंभव सा लग रहा है। धोनी ने भी पिछले मैच में माना था कि उनकी बल्लेबाजी में तमाम खामियां हैं, जिन पर काम करने की जरूरत है। क्या बदलाव, क्या सुधार धोनी और टीम प्रबंधन करता है यह देखना होगा। शेन वॉटसन और फॉफ डु प्लेसिस के अलावा कोई और बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं। अंबाती रायडू भी वापसी के पास कुछ खास नहीं कर पाए हैं। केदार जाधव की जगह पिछले मैच में एन. जगदीशन को मौका दिया गया था। उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए प्रभावित भी किया था। धोनी, रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो भी उस तरह की पारी नहीं खेल पाएं जिसकी टीम को जरूरत है। यह सभी चिंताएं चेन्नई के लिए बड़ी परेशानी है जो उसे सुलझानी है।                     


62,27,295 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले सामने आए। जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 71,75,880 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। अगस्त के बाद ये अब तक के सबसे कम आंकड़े हैं। इससे पहले 31 जुलाई को भारत में 55,000 मामले दर्ज हुए थे। चार अगस्त को 52,050 और 18 अगस्त को (55,079) मामले दर्ज हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 9 अक्टूबर को देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख के नीचे चली गई थी। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 8,38,729 है, 62,27,295 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 706 मौतों के बाद अब मरने वालों की कुल संख्या 1,09,856 हो गई है।             


जॉनसन ने बंद किया 'वैक्सीन' का ट्रायल

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की चिकित्सा उपकरण निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल रोक दिया है। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि ट्रायल के दौरान एक व्यक्ति के बीमार हो जाने के बाद कंपनी ने ये कदम उठाया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को एक बयान में कहा, हमने एक प्रतिभागी में बीमारी के लक्षण देखे, जिसके बाद तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल हमने रोक दिया। यह बताया गया है कि डॉक्टरों द्वारा रोगी की स्थिति की समीक्षा और मूल्यांकन किया जा रहा है। कंपनी में एक बयान में कहा, सुरक्षा के लिए हमारी मजबूत प्रतिबद्धता के आधार पर, जॉनसन एंड जॉनसन फार्मास्युटिकल कंपनी द्वारा किए गए सभी नैदानिक स्टडी में दिशा-निर्देश है कि अगर कोई अप्रत्याशित गंभीर प्रतिकूल घटना हो जाती है तो हम क्लीनिकल ट्रायल को रोक देते हैं। इसके बाद फिर से ट्रायल शुरू करने का निर्णय लेने से पहले सभी चिकित्सा जानकारी की सावधानीपूर्वक समीक्षा की जाती है। कंपनी ने हालांकि ये नहीं बताया कि ट्रायल के दौरान प्रतिभागी पर क्या प्रतिकूल असर पड़ा है। अमेरिका में ये दूसरा वैक्सीन ट्रायल है जिसे रोक दिया गया है। इससे पहले एस्ट्राजेनेका वैक्सीन ट्रायल को एक प्रतिभागी के यूके में बीमार पड़ने के कारण रोक दिया गया था।             


बरेलीः पिज्जा में गिरती है चर्बी, भेजी रिपोर्ट

राकेश शर्मा


बरेली। जनपद के लोगों को खाने में गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मिले। जो कारोबारी गुणवत्ता से समझौता कर खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा दिलायी जाए। इन उद्देश्यों की पूर्ति का जिम्मा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग पर है। बरेली मंडल मुख्यालय भी है। यहां सहायक खाद्य आयुक्त और जिला अभिहित अधिकारी भी बैठते हैं। जिला अभिहित अधिकारी के अधीन कई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी कार्यरत हैं लेकिन जनपद के लोगों के साथ कारोबारी धोखा कर रहे हैं। साठगांठ का खेल सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण डोमिनोज पिज्जा के सैंपल फेल होने का मामला है। दो साल पहले लखनऊ लैब से पिज्जा सैंपल की जांच में यह पुष्टि हो गयी कि पिज्जा में जानवर की चर्बी मिली है। इसके बावजूद पिछले 24 महीनों से शहर के लोगों को चर्बी वाला पिज्जा परोसा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने लखनऊ लैब की रिपोर्ट आने पर डीडीपुरम स्थित डोमिनोज पिज्जा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की।             


शरीर के लिए सरसों का तेल है फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में सरसों का तेल लगाने आपके होंठ मुलायम रहते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकता है। सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाना फायदेमंद होता है। बालों सरसों के तेल की मसाज करने से रूसी, बालों का झड़ना और असमय सफेद बाल की समस्‍या दूर हो जाती है। इसके लिए आप नियमित रूप से सप्‍ताह में 3 दिन सरसों का तेल से मसाज कर सकते हैं। सरसों का उबटन बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्‍तेमाल बच्‍चों के साथ-साथ वयस्‍क भी कर सकते हैं। यह ब्‍लड सर्कुलेशन, चेहरे की झुर्रियां, त्‍वचा संबंधी संक्रमण को दूर करने के साथ नमी को बरकरार रखता है। इसे आमतौर पर सर्दियों में लगाना फायदेमंद होता है। उबटन बनाने के लिए सरसों को पीसकर उसमें थोड़ी मात्रा में तेल मिलाकर तैयार किया जाता है। सरसों के तेल की शरीर में मालिश करने से न सिर्फ शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्कि मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। त्‍वचा में कसाव आता है। सप्‍ताह में 3 दिन आप सरसों का तेल मालिश कर सकते हैं। सरसों का तेल मालिश करने का सही तरीका यह है कि आप इसे एक कटोरी में गुनगुना कर लें और सुबह सवेरे उठकर सुर्योदय से पहले इसकी मालिश करें। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो जोड़ों में नियमित रूप से सरसों के तेल की मालिश करें।              


विधानसभा के सामने महिला ने लगाई आग

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला ने विधानसभा के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। महाराजगंज जिले की निवासी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अखिलेश तिवारी नाम के शख्स के साथ शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। महिला ने बाद में आसिफ नाम के व्यक्ति से शादी कर ली और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। जैसे ही आसिफ को सऊदी अरब में नौकरी मिल गई, उसके परिवार ने कथित रूप से उसे प्रातड़ित करना शुरू कर दिया। सूत्रों ने कहा उत्पीड़न से तंग आकर वह लखनऊ अपनी जान देने पहुंच गई।


यूपीः भैंस ने सुलझाया चोरी का मामला

उत्तर प्रदेश: भैंस ने सुलझाया चोरी का मामला।


कन्नौज। उत्तर प्रदेश में एक ऐसा चोरी का मामला सामने आया है, जिसका निर्णय पुलिस या कोर्ट ने नहीं, बल्कि एक भैंस ने किया है। कन्नौज जिले के जलेसर शहर के अली नगर निवासी वीरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उसके दोस्त धर्मेंद्र ने उसकी भैंस चुरा ली और उसे किसी और को बेच दिया। हालांकि, धर्मेंद्र ने इस आरोप का खंडन किया और जोर देकर कहा कि भैंस उनकी है। भैंस को सोमवार को पुलिस स्टेशन लाया गया और उसे खुला छोड़ दिया गया। इसके बाद वीरेंद्र और धर्मेंद्र दोनों को पुलिसकर्मियों ने भैंस को बुलाने के लिए कहा। कुछ समय बाद भैंस धर्मेंद्र के पास चली गई और उसके मालिकाना हक का मुद्दा सुलझ गया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक विजयकांत मिश्रा ने कहा, “हमने भैंस को अपनी पसंद चुनने देने के इस अनूठे विचार को लेकर प्रयास किया। जब वीरेंद्र और धर्मेंद्र ने भैंस को बुलाया, तो उसने उन्हें देखा और धर्मेंद्र के पास चली गई और इस मुद्दे का फैसला हो गया।” वीरेंद्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके दोस्त धर्मेंद्र ने उसकी भैंस चुराई थी, जिसने आगे रसूलाबाद गांव के मुस्लिम नाम के व्यक्ति को बेच दी थी।
मुस्लिम व्यक्ति जब रविवार को पशु मेले में भैंस को बेचने के लिए ले गया, तब वीरेंद्र ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ यह दावा करते हुए हाथापाई करने लगा कि भैंस उसकी है। मुस्लिम व्यक्ति ने उसके दावे का खंडन किया और कहा कि उन्होंने धर्मेंद्र से यह भैंस खरीदी थी। पुलिस स्टेशन में धर्मेंद्र ने कहा कि भैंस उनकी है और उन्होंने कुछ दिन पहले पशु को 19,000 रुपये में बेच दिया था।                 


तमिलनाडु के सीएम की मां का हुआ निधन

चैन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी की माता थावुसयमल का मंगलवार तड़के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। थावुसयमल बीते लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उऩ्हें कुछ दिन पहले सलेम के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दाैरा पड़ा और उन्होंने देर रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिक शरीर को उनके गृहनगर सिलुवमपलायम गांव ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पलानीस्वामी अपनी माता के निधन का समाचार मिलते ही चेन्नई से सिलुवमपलायम गांव के लिए रवाना हो गए, जहां नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सीएम पलानीस्वामी के कैबिनेट सहयोगी, विधायक, अन्नाद्रमुक पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगाें ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और बाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और विपक्ष के नेता एवं द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन, एमडीएमके महासचिव वाइको, और अभिनेता रजनीकांत सहित विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री के माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के मां के निधन पर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।             


अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश  संदीप मिश्र  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...