गुरुवार, 20 अगस्त 2020

जनपद में जल्द समाप्त हुई 'सेक्टर-स्कीम'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 21 हॉटस्पॉट में लागू सेक्टर स्कीम को जिला प्रशासन जल्द समाप्त कर सकता है। शुक्रवार को सेक्टर स्कीम को लागू हुए एक माह पूरा होने के बाद प्रशासन स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब करेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर स्कीम पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पूर्व में खोड़ा, लोनी व वैशाली में लागू की गई सेक्टर स्कीम जितनी सख्ती इंदिरापुरम क्षेत्र में नहीं की गई है फिर भी अधिकारिक रूप से प्रशासन सेक्टर स्कीम समाप्त करने पर विचार कर रहा है।               


विवाद को लेकर, घर में घुसकर की मारपीट

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के रजापुर में मंगलवार देर रात साइड देने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें खिलाफ 3 लोगों ने तहरीर दी थी।


पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात रजापुर में रहने वाले राशिद और सुहेल अपनी कार से आ रहे थे। इस दौरान गांव में ही रहने वाला गौरव बाइक से कहीं जा रहा था। तीनों के बीच साइड देने को लेकर विवाद हो उस समय गौरव अकेला था, इसलिए मामूली झड़प के बाद वहां से चला गया। कुछ देर बाद ही गौरव 15-20 लोगों के साथ राशिद के घर पहुंच गया और मारपीट की। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।


बाद में गौरव को पता चला कि यह राशिद कोई और है, जिससे झड़प हुई वह राशिद दूसरा है। इस पर सभी लोग वहां से निकलकर दूसरे राशिद और सुहेल का पता ढूंढते हुए उनके घर पहुंचे और उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले में 3 लोगों ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि तीनों तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज करते हुए 2 पक्षों के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें गौरव और उसके साथी अनुज, राशिद और हारुन को गिरफ्तार किया गया है।               


ठगों ने कुछ नए तरीके किए अख्तियार

पी.एम. केयर फंड में डोनेशन के नाम पर फ्रॉड कर रहे साईबर ठग, पुलिस ने दी ये हिदायतें

अम्बाला। लॉकडाऊन व अनलॉक के दौरान साईबर ठगों ने कुछ नए तरीके अख्तियार किए है। भोले-भोले लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए साइबर अपराधी कई प्रकार के हथकंडे अपना रहे है। इसलिए कोविड-19 के नाम सोशल मीडिया और इंमेल पर आने वाले किसी भी फर्जी लिंक को खोलने से बचने की जरुरत है। 

इतना ही नहीं, ऐसे साइबर अपराधी पीएम केयर फंड से मिलती-जुलती नकली यू.पी.आई.आई.डी. के माध्यम से डोनेशन बारे कहकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे है। इसी प्रकार, आपदा प्रबंधन का फर्जी बैंक खाता सोशल मीडिया पर डालकर उसमें पैसे जमा कराने के लिए कह रहे है। यही वजह है कि जिला पुलिस कप्तान अभिषेक जोरवाल ने इस संबंध में सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी है।  न खोलें फर्जी व असत्यापित लिंक  लॉकडाउन व अनलॉक में साइबर धोखाधड़ी करने वाले कोविड-19 से संबंधित मालवेयर लिंक प्रसारित कर रहे है। इसे खोलते ही अपराधी रिसीवर के फोन या कंप्यूटर से पासवर्ड सहित गोपनीय डाटा चुरा लेते है। आपकी थोड़ी सी चूक मेहनत की कमाई गवां सकती है इसलिए लोगों को अपने ई-मेल या वाट्स एप पर ऐसे लिंक पर क्लिक करते समय आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के फर्जी या असत्यापिक लिंक को न खोलें और अज्ञात नंबरों द्वारा भेजे गए ओटीपी को सांझआ करने से बचें क्योंकि इससे हैकर्स को उनकी निजी जानकारी हासिल हो सकती है।  लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस चली रही अभियान अम्बाला में साईबर फ्राड से आमजन को जागरुक करने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान कार्यालय पुलिस अधीक्षक अम्बाला के साईबर सैल ईन्चार्ज उप-निरीक्षक  बलवंत सिंह व प्रबंधक पुलिस थाना अम्बाला शहर राम कुमार साईबर क्राइम के बारे लोगों के जागरुक कर रहे है।  पुलिस ने दी ये हिदायतें 1. सोशल साईट पर किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें, फोन पर किसी को भी बैंक खाते संबंधित अपनी निजी जानकारी सांझा न करें। 2. सोशल मीडिया या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी सांझा न करें। 3. साईबर ठग पी.एम. केयर फण्ड से मिलती जुलती नकली यू.पी.आई.आई.डी. के माध्यम से डोनेशन बारे कहकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे है। इसलिए सावधान रहें। 4. साईबर ठगी से बचने के लिए सोशल साईटस पर डाले गए किसी भी असत्यापित खाते में रकम जमा न कराएं। 5. अंशदान करने से पहले पूरी जांच कर लें तथा इसके लिए अधिकारिक लिंक का ही प्रयाग करें।               

यूपी में भी भारी बारिश का कहर जारी

लखनऊ। सावन की अपेक्षा भादों में बादल उत्तर प्रदेश में और उसमें भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बेहद मेहरबान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार रात तथा आज सुबह झमाझम बरसने के बाद दोपहर बाद बादल लखनऊ तथा पास के जिलों पर भी मेहरबान हो सकते हैं।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर और लखनऊ से सटे जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार हैं। आज मौसम विभाग का अनुमान है कि कई जिलों में बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। अगले कुछ घंटों में लखनऊ और आस-पास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। सहारनपुर में तेज बारिश के कारण देवबंद में मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। यहां पर जमकर हो रही बरसात में बच्चे काफी आनंद ले रहे हैं।


मेरठ मंडल के बाद कल अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, संभल, एटा, इटावा, औरैया, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन में कल काफी बारिश हुई थी। आज एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम पानी बरसा।                       


यूपी विधानसभा पर सपा का प्रदर्शन

योगी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं सपाई


कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार-अत्याचार चरम पर है


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। कानून व्यवस्था के सवाल पर समाजवादी पार्टी (सपा) आज विधानसभा पर प्रदर्शन कर रही है। सपा के प्रदेश अध्यत्र नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में विधायक और विधान परिषद सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों ने हाथों में तख्तियां ली हैं।प्रदर्शन कर रहे समाजवादियों का आरोप है कि बीजेपी सरकार कोरोना की आड़ में लूटपाट कर रही है। पूरे प्रदेश में जंगलराज चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वह घर पर बैठे हैं। सपा ने योगी सरकार को रोजगार विनाशक सरकार बताया।       


यूपी में 5000 से अधिक नए संक्रमित मिलें

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर एक दिन में पांच हजार से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 5156 मरीज सामने मिले। जबकि अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा 5620 मरीज स्वस्थ भी हुए। यानी बीते 24 घंटे में नए मरीज और स्वस्थ होने वाले दोनों का नया रिकार्ड बना। जिसके बाद अब तक प्रदेश में कुल 1,68,556 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में अब 50,242 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। जबकि 1,15,227 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 53 लोगों की कोरोना से मौत हुई और अब तक कुल 2638 मरीजों की मौत हो चुकी है।


लखनऊ में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित


बुधवार को लखनऊ में रिकार्ड 767 नए मरीज मिले। इसके अलावा कानपुर में 414, नोएडा 104, गाजियाबाद 85, वाराणसी 140, गोरखपुर 353, प्रयागराज 234, बरेली 147, झांसी 145 मरीज सामने आए हैं। राज्य में अभी तक कुल 40,75,174 लोगों की कोरोना जांच करवाई जा चुकी है।


10 मंत्री कोरोना संक्रमित, दो की मौत


वहीं बुधवार को यूपी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित होगए। इनसे पहले मंगलवार को यूपी सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना पॉजिटव मिले थे। मंत्री अतुल गर्ग गाजियाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक योगी सरकार के कुल 10 मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि दो मंत्रियों की जान भी जा चुकी है। कई अधिकारी भी इस कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।                                      


लॉकडाउन ने बनाया शातिर 'अपराधी'

होशियारपुर। लॉकडाउन ने जिम मालिक को शातिर अपराधी बना दिया। अमीरी के चक्कर में हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें ले डूबेंगे की कहावत को चरितार्थ करते हुए अपने दोस्तों को भी हवालात पहुंचा दिया। न अमीरी नसीब हुई न ही कर्ज उतरा। ऊपर से कानून का शिकंजा अलग से कस उठा। यह कोई फिल्मी कहानी, बल्कि होशियारपुर में जिम चलाकर घर का गुजारा करने वाले अमरिदर सिंह उर्फ सूरज निवासी सेंट्रल टाउन और उसके साथियों के हसीन सपने की दुखद कहानी है।


थाना सिटी के प्रभारी गोविदर कुमार बंटी ने नकली नोट छापने की मंशा के बारे में पूछा तो गिरोह ने चौकाने वाला खुलासा किया। बताया कि दरअसल, अमरिदर सिंह उर्फ सूरज जिम चलाता था। मार्च में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने से लॉकडाउन लग गया। इससे जिम पर भी ताला लग गया। सूरज ने बीस लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। किश्तें भी टूटने लगीं। इससे वह परेशान हो उठा। लॉकडाउन में पैसा कमाने की तकरीब ढूंढने लगा। एक दिन उनसे यू-ट्यूब पर सर्च मारना शुरू किया। इसी बीच, उसे नकली नोट छापने की तकरीब हाथ लग गई। बस, उसके लिए लैपटाप, प्रिटर, स्कैनर और रोल की दरकार थी। यह मिलना तो संभव ही था। अब, सूरज के अंदर अमीरी की इच्छा जाग उठी। अपने प्लान को अपने जानकार जगतार सिंह निवासी किला वरून से साझा की। उसे भी तकरीब अच्छी लगी कि इस हथकंडे से रातों-रात लखपति बना जा सकता है। जगतार ने अपने साथ पत्रकारिता करने वाले हरजिदर भारती और गुरसिमरन जीत सिंह को भी मिला लिया।               


400 परिवारों को राहत सामग्री वितरण

मुजफ्फरपुर। जिला जनता दल यूनाइटेड मुजफ्फरपुर ने शहर के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित व जलजमाव वाले इलाकों में राहत वितरित की। जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी के नेतृत्व में सिकंदरपुर व कुंडल बांध पर रह रहे लोगों के बीच चूड़ा-गुड़, मोमबत्ती, बिस्किट, माचिस, ब्रेड आदि के पैकेट बनाकर पहुंचाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चार सौ परिवार के बीच राहत दी गई है। पार्टी की ओर से यह सिलसिला लगातार जारी है। बिहार सरकार सभी दलित महादलित के अलावा हर वर्ग के कमजोर व जरूरतमंद परिवारों के साथ इस आपदा की घड़ी में खड़ी है। जिले में जगह-जगह सामूहिक किचन चल रहे हैं। मौके पर जिला प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य ,महासचिव अभिषेक सिंह, सचिव सुनील चौधरी, ललन सहनी आदि थे।                


मानसून संकट के बीच सहायता करेंः योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ राहत कार्यों को उच्च प्राथमिकता पर लेने का निर्देश दिया है। इसके लिए बजट की कोई भी कमी नहीं है। बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ पीड़ितों को समय से राहत प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तटबंध के निरंतर पेट्रोलिंग के साथ-साथ बांधों में कटान की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाढ़ राहत शरणालयों में रहने वालों को ज्वर, खांसी, सिरदर्द आदि के लक्षण दिखाई देने पर उनकों शेष शरणार्थियों से अलग रखा जाए और कोविड-19 जांच, भर्ती, उपचार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए 22 टीमें लगाई गई हैं।             


बस एक्सीडेंट में बस मालिक की मौत

आगरा बस हाईजैक केस: बस को हाइजैक करने वाला मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, फाइनेंस कंपनी की रची थी कहानी, बस मालिक की मौत

आगरा। बस अगवा मामले में यूपी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि थाना फतेहाबाद इलाके में चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। बाइक से भाग रहे प्रदीप गुप्ता को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रदीप गुप्ता को गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बता दें कि मुठभेड़ में स्वाट टीम का एक सिपाही सुदर्शन भी घायल हुआ है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार वहीं, मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी बबलू कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश का नाम प्रदीप गुप्ता है, जो बस को हाईजैक करने का मास्टरमाइंड है। बताया जा रहा है कि थाना फतेहाबाद इलाके में चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। बाइक से भाग रहे प्रदीप गुप्ता को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रदीप गुप्ता को गोली लगी और वह घायल हो गया।

खबर के मुताबिक बता दें की इससे पहले बुधवार देर शाम पुलिस ने इटावा के बलराय थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पीछे से अगवा खाली बस को बरामद कर लिया था। दरअसल, आगरा में बुधवार को 34 सवारियों से भरी एक बस को हाईजैक कर लिया गया। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दी। शुरुआत में पता चला कि बस को श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ले गए, क्योंकि किश्तों का भुगतान नहीं किया गया था। लेकिन, बाद में कहानी कुछ और ही निकली।

जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना का मास्टमाइंड आगरा ग्रामीण इलाके के रहने वाले प्रदीप गुप्ता निकला। इस पूरे केस में एक नया एंगल सामने आया। पूरा मामला पैसों के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है। बस मालिक अशोक अरोड़ा और प्रदीप गुप्ता के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा था। पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रदीप ने फाइनेंस कंपनी की कहानी गढ़ी थी। प्रदीप की कहानी में ही आगरा पुलिस उलझ गई। बता दें कि बस मालिक अशोक अरोड़ा की कल रात ही मौत हो गई थी।                     

यूपी में संक्रमण के बीच, मानसून सत्र

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार में भी उत्तर प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। देश में एक दिन में सर्वाधिक कोविड टेस्ट कराने के साथ ही सर्वाधिक कोविड बेड का रिकार्ड बनाने वाला उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुआई में प्रदेश विधानमंडल का सत्र भी आयोजित करने जा रहा है। मानसून सत्र सिर्फ चार दिन का ही होगा और इसमें 16 विधेयक को भी पास कराया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत अधिक उम्र के विधायक इसमें वर्चुअल भागीदारी करेंगे।


विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को विधान परिषद में सदन के दिवंगत तीन पूर्व सदस्यों और कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले सरकार के दो मंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभापति रमेश यादव ने सदन के  तीन पूर्व सदस्यों- सुनीता चौहान, रामकृष्ण द्विवेदी व लाल जी टंडन तथा राज्य मंत्रिमंडल की सदस्य रहीं कमल रानी वरुण और चेतन चौहान के निधन की सूचना दी। नेता सदन डॉ दिनेश शर्मा, समाजवादी पार्टी के रामसुंदर दास निषाद, बसपा के दिनेश चंद्रा, कांग्रेस के दीपक सिंह, निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चंदेल, शिक्षक दल के सुरेश त्रिपाठी और भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दिवंगत पूर्व सदस्यों और मंत्रियों के प्रति अपने दलों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चीन के साथ हुए सैन्य संघर्ष में लद्दाख की गलवान घाटी में शहादत देने वाले वीर सैनिकों को भी सदन ने श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करने के बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह  11बजे तक के लिए स्थगित कर दी।                         


योगी सरकार के 1 और मंत्री को कोरोना

लखनऊ। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। योगी सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की कोरोना टेेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई। उन्हें लखनऊ SGPGI में भर्ती कराया गया है। उदयभान आठवें मंत्री हैं, जिन्हें कोरोना हुआ  है योगी सरकार के मंत्री मोती सिंह, जय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक और अतुल गर्ग भी कोरोना के शिकार हो चुके है। दो मंत्रियों चेतन चौहान और कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 5156 नए मामले आये जबकि 53 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है। प्रदेश में सबसे ज़्यादा 767 लोग लखनऊ में कोरोना से पीड़ित मिले हैं जबकि 7 की मौत हो गई। बुधवारको योगी सरकार के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना संक्रमित निकले थे।


यूपी में कल से विधान सभा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र में शामिल होने के लिये सभी विधायकों और विधानसभा स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। 65 साल से ज़्यादा की उम्र के विधायकों को हिदायत दी गई है कि वो घर पर रहे और वर्चुअल तरीके से सत्र में शामिल हो। कोरोना संकट को देखते हुए विधानसभा मे विधायकों के बैठने के लिये खास इंतजाम किये गए है। दो विधायको के बीच एक कुर्सी खाली रहेगी।         


नवरात्रि का सातवां दिन मां 'कालरात्रि' को समर्पित

नवरात्रि का सातवां दिन मां 'कालरात्रि' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  कालरात्रि देवी महादेवी के नौ नवदुर्गा रूपों में से सातवां रूप ह...