शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

मां-बाप ने अपनी तीसरी बेटी को बेचा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बहुत ही हृदय विदारक घटना सामने आई है। पहले से ही दो लड़कियों वाले एक परिवार में जब तीसरी बार भी बेटी हुई तो माँ-बाप ने उसे 40 हज़ार रुपए में बेच दिया। कुछ दिनों बाद जब बेटियों के जन्म से नाखुश पिता का जमीर जागा तो उसने महिला आयोग पहुँच कर अपनी गलती स्वीकारी और बच्ची वापस लेने के लिए आयोग की मदद मांगी।


दिल्ली पुलिस के अनुसार जाफराबाद में रहने वाले गुरदीप और उसकी पत्नी अमनदीप के पहले से ही दो बेटियाँ थी।  तीसरी बार भी जब बेटी हुई तो नाखुश पिता ने उसे मनीषा नाम की एक महिला को 40 हज़ार रुपए में बेच दिया। मनीषा ने ढाई महीने की मासूम बच्ची को मादीपुर में रहने वाली दीपा और मंजु को 60 हज़ार रुपए में बेच दिया।  गुरदीप को जब बच्ची के दोबारा बेचने का पता चला तो उसका जमीर जागा और वह महिला आयोग की शरण में पहुंचा।             


बिल्ली पालने से मना करने पर की खुदकुशी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बिल्ली का बच्चा पालने की जिद पूरी न होने पर इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी चौकी क्षेत्र की एक सोसायटी में 10वीं कक्षा के छात्र ने खुदकुशी कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका मिला। किशोर तीन दिनों से बिल्ली का बच्चा मांग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को मामले में शिकायत नहीं दी है। किशोर परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं।


सोसायटी में एक महिला 14 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। उनके पति विदेश में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटा दिल्ली के छतरपुर स्थित निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस जांच में परिजनों ने बताया कि किशोर तीन दिनों से बिल्ली के बच्चे के लिए जिद कर रहा था। मां ने उसे पिता के घर आने पर बिल्ली का बच्चा लाने की बात कही थी लेकिन किशोर नहीं माना। मां के बात नहीं मानने पर बुधवार दोपहर किशोर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद कमरा नहीं खोला।


टॉय ट्रेन चलाने के प्रोजेक्ट की पैरवी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सिटी फॉरेस्ट में टॉय ट्रेन चलाने के प्रोजेक्ट को लेकर जीडीए फिर से रेल मंत्रालय में पैरवी करेगा। डीपीआर तैयार कराने की गुजारिश की जाएगी। लॉकडाउन के चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर गतिविधियां थम गई थीं।


रेल मंत्रालय ने एक साल पहले आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को चार टॉय ट्रेन गिफ्ट की थीं। विभाग ने एक ट्रेन गाजियाबाद को देने का निर्णय किया था। जीडीए ने बड़ा पिकनिक स्पॉट होने के कारण सिटी फॉरेस्ट को टॉय ट्रेन चलाने के लिए चुना था। तय हुआ था कि स्टेशन बनाने और पटरी बिछाने का खर्च जीडीए वहन करेगा। इस तरह के ढांचागत विकास कार्यों का अनुभव न होने के कारण जीडीए से मांग की गई थी कि रेल मंत्रालय ही डीपीआर तैयार कराए और निर्माण के लिए एजेंसी तय करे। लॉकडाउन से पहले रेल मंत्रालय की टीम निरीक्षण करने यहां आई थी। सिटी फॉरेस्ट में जगह भी चिह्नित कर दी गई थी। इससे पहले कार्यवाही आगे बढ़ पाती, कोरोना संक्रमण फैलने पर लॉकडाउन लागू हो गया। अब स्थिति सामान्य होने लगी है। जीडीए के उद्यान प्रभारी अरविद कुमार चौधरी ने बताया कि डीपीआर बनाने के लिए रेल मंत्रालय में फिर से पैरवी की जाएगी।           


विक्रम जोशी हत्याकांड, चार्टशीट दाखिल

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हुए विक्रम जोशी हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित बनाया गया है। इस बाबत गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसीपी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि विक्रम जोशी मामले में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया तीन सप्ताह की समयावधि में पूरी हो गई है। 20 जुलाई को उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।             


गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या- 5997

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में 101 मरीज आए हैं। विधायक व उनके परिवार के बाद अब गनर भी संक्रमित हुआ है। इलाज के बाद 73 मरीज संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हुए हैं। मंगलवार तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5997 हो गई है। हालांकि इनमें से 4928 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 1014 मरीजों का होम आईसोलेशन व अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक प्रशासन ने 65 मौत की पुष्टि की है। मंगलवार को संक्रमित मरीजों में 94 मरीजों ने होम आइसोलेशन की अनुमति मांगी है।             


गाजियाबाद के पूर्व सांसद की संक्रमण से मौत

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। श्री गोयल 27 जुलाई को कोरोना संक्रमित हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष के थे। श्री गोयल गाजियाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष, विधायक एवं सांसद के रूप में कई बार निर्वाचित हुए थे। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र सुशांत गोयल ने की है। निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। राजीव त्यागी के निधन के बाद कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा नुकसान है।             


पुलिसः महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में 10 अगस्त को हुई महिला के हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इस वारदात को महिला के प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और मृतक महिला उसपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। हत्या से पहले मिले सीसीटीवी में इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। बतादें कि लोनी के कटैया इलाके में शबनम नाम की महिला का शव बरामद हुआ था। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया था की शबनम युवक के साथ बाइक पर आई थी और बाइक सवार युवक शबनम की हत्या कर कर फरार हो गया था। इस हत्या के बाद गाजियाबाद पुलिस पर सवालिया निशान लगे थे। शुरुआत में मृतका की भी पहचान नहीं हो पाई थी।       


334 रोगी ठीक हुए या पलायन किया



आइजॉल देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गई है। बात करें मिजोरम की तो राज्य में फिलहाल, कोरोना वायरस के 657 संक्रमित मामले हो गए हैं।


राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल, सामने आ कोरोना वायरस मामलों में से कुल में से, 343 रोगी अब तक ठीक हो गए हैं या पलायन कर गए हैं । राज्य में इस समय 314 एक्टिव केस हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के चलते अभी तक देश में किसी की मौत नहीं हुई है। बात करें देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले राज्य की तो वह है महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के  5 लााख से अधिक  मामले दर्ज किए गए हैं।




नागालैंड में संक्रमण के मामले 3000 हुए

कोहिमा। नागालैंड में कोविड-19 के 230 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,000 के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री एस. पांगन्यू फोम ने बताया कि राज्य में अब कोविड-19 के कुल 3,011 मामले हैं। मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘828 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 230 संक्रमित पाए गए। इनमें से दीमापुर और कोहिमा में 104-104, मोन में 18 और पेरेन जिले में चार नए मामले सामने आए हैं।’’ एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के लिए राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. नयन किकोन ने कहा कि नए मामलों में सशस्त्र बल के 146 कर्मी, अन्य स्थानों से लौटे 22 लोग और दो अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक आकलन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के 45.57 प्रतिशत मरीज सुरक्षा कर्मी और 36.33 प्रतिशत मरीज अन्य राज्यों से आए लोग हैं।’’


किकोन ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 32.31 प्रतिशत है। नागालैंड में अभी कोरोना वायरस के 2,027 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 973 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं आठ संक्रमितों की मौत हो गई है। तीन मरीज दूसरे राज्य भी चले गए। राज्य का किफिरे जिला एकमात्र ऐसा जिला है जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है।           


गोवा में संक्रमण के 570 नए मामले

पणजी। गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर दस हजार से अधिक हो गई।


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,494 हो गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 271 मरीज ठीक हो गए। अब तक राज्य में 6,912 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 3,491 मरीजों का इलाज चल रहा है।


यश नरेश           


वायु सेना के 3 जवान संक्रमित मिलें

शिलांग। मेघालय में वायुसेना के तीन जवानों समेत कोविड-19 के 12 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,191 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 30 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 547 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से वायुसेना के तीन जवान सहित 11 मरीज पूर्वी खासी हिल्स और एक मरीज उत्तरी गारो हिल्स जिले से सामने आया है।             


हथौड़े से पीट-पीटकर बेटे की हत्या

अमरावती। आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापट्टनम से एक डरावना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में एक व्यक्ति हथौड़े से अपने बेटे पर वार करता हुआ दिखाई दे रहा है और तब तक मारता है, जब तक की उसकी मौत नहीं हो जाती। हथौड़े से वार करने वाले व्यक्ति की पहचान वीरा राजू के रूप में हुई है। अपने 40 साल के बेटे जाला राजू की हत्या के बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की वजह उसने संपत्ति का विवाद बताया है।


स्टूल पर बैठे बेटे पर पीछे से किया वारः सीसीटीवी फुटेज में घर के बरामदे या कार-पार्किंग एरिया में उसका बेटा एक स्टूल पर बैठा दिखाई देता है और वीरा राजू उसके पीछे जाकर खड़ा होता है और फिर उसके सिर पर हथौड़े से वार करने लग जाता है। उसके बाद उसका बेटा नीचे गिर जाता है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे के बीच संपत्ति को लेकर पहले बहस हुई थी, उसके बाद पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। विशाखापट्टनम के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, "वीरा राजू ने एक संपत्ति विवाद को लेकर गर्मागर्म बहस होने के बाद अपने बेटे जाला राजू की हत्या की। वीरा राजू ने हथौड़े से बेटे पर वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।       


नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित

नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  स्कंदमाता महादेवी के नवदुर्गा रूपों में से पांचवां रूप है। उनक...