मंगलवार, 11 अगस्त 2020

31 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच देश में सामान्य जीवन पटरी पर लौटाने के लिए अनलॉक तीन की शुरुआत हो गई है। इस कड़ी में जिम भी खोल दिए गए हैं और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर स्टूडेंट्स की पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए स्कूल (Schools) कब से खोले जाएंगे। खासतौर पर ये देखते हुए कि श्रीलंका समेत कई यूरोपीय देशों में स्कूलों को पूरी तरह से खोला जा चुका है। भारत में ये कदम कब उठाया जाएगा, इसे लेकर भी अब सरकार के सूत्रों से अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, भारत में 16 मार्च से ही स्कूल और कॉलेज बंद हैं। हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने पहले 15 अगस्त के बाद स्कूल खोले जाने की बात कही थी, लेकिन अनलॉक तीन जारी करते वक्त साफ कर दिया गया कि स्कूल और कॉलेज 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। अब सरकार के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आ रही है कि देश में स्कूल दोबारा खोलने को लेकर कोई समयसीमा अभी निर्धारित नहीं की गई है। इतना ही नहीं, सरकार के सूत्रों के अनुसार, अभी तक सिर्फ चंडीगढ़ ने ही स्कूल दोबारा खोलने की इच्छा जाहिर की है। मगर स्कूल खोलने को लेकर कोई भी फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि आने वाले समय में देश में कोरोना वायरस को लेकर क्या स्थिति रहती है।


बता दें कि भले ही स्कूल खोले जाने को लेकर सिर्फ चंडीगढ़ ने इच्छा जाहिर की है, लेकिन कई राज्यों में स्कूल खोले जाने को लेकर अपने अपने स्तर पर तैयारी जारी हैं। इससे पहले, शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्कूल खोले जाने को लेकर पेरेंट्स के फीडबैक लेने को कहा था। इस बीच, शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक संसदीय पैनल को बताया कि आनलाइन क्लास सिर्फ कक्षा तीन से उपर के बच्चों के लिए है। बता दें कि सरकार ने जुलाई के पहले हफ्ते में नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा के बच्चों का सिलेबस 30 प्रतिशत तक कम कर दिया था।


54 लाख पेंशनर्स अकाउंट को मिलेगा लाभ

मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। यह खास तौर से पेंशन अकाउंट होल्डर्स के लिए है। SBI ने कहा है कि इसे ऑपरेट करना बेहद आसान है। इससे 54 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। SBI पेंशन पेमेंट करने वाला देश का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक सीनियर सिटीजन्स को बेहतर सर्विस मुहैया कराता है। बैंक के पास केंद्र सरकार की एजेंसियों जैसे रेलवे डिफेंस, डाक (Postal), टेलीकॉम और सिविल डिपार्टमेंट से करार हैं। कई राज्य सरकार के विभाग और दूसरे स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों की पेंशन भी इस बैंक से प्रोसेस होती है।


कैसे करें रजिस्टर– सबसे पहले आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pensionseva.sbi/ पर विजिट करना होगा। सबसे पहले आपको 5 कैरेक्टर की यूजर आईडी बनानी होगी। उसके बाद अब अपना पेंशऩ अकाउंट नंबर एंटर करना होगा। आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ (जन्म तिथि) दर्ज करना होगा।


पेंशन का पेमेंट करने वाले बैंक का ब्रांच कोड डालें। जो आपने ब्रांच में रजिस्टर्ड मेल आई डी दी, उसे दर्ज करें। अब नया पासवर्ड डालकर इसे सेव करके रख लें। इस तरह आप इस साइट पर अपना अकाउंट बना सकेंगे। जानिए किस तरह की मिलेगी सर्विस- कैलकुलेशन शीट्स को डाउनलोड करना, पेंशन स्लिप/फॉर्म 16, पेंशन प्रोफाइल की जानकारी, लाइफ सार्टिफिकेट स्टेटस, ट्रांजेक्शऩ डिटेल जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी।


वेंटिलेटर पर पूर्व राष्ट्रपति, हालत गंभीर

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में ब्रेन सर्जरी की गई है और उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार की सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रूटीन चेक-अप के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद प्रणव दा ने सोमवार दोपहर को ट्वीट कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि, अस्पताल में जांच के दौरान आज मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं कि जो पिछले हफ्ते में मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोविड-19 का टेस्ट करवा लें।


उधर, सेना अस्पताल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की सफलतापूर्वक ब्रेन सर्जरी हुई है। फिलहाल उनको वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जहां उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। हम उन्हें जल्द स्वस्थ करने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रणव मुखर्जी  साल 2012 से लेकर 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे हैं। वह दिल्ली के राजाजी मार्ग स्थित सरकारी आवास पर रह रहे हैं।             


अमेरिकी राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने के इरादे से एक शख्स ने व्हाइट हाउस के बाहर भीषण गोलीबारी कर दी। जिसके बाद राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद एक बयान देकर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि संभवत: किसी शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं। इस घटना की जानकारी होते ही अमेरिका में अफरा तफरी मच गई। लोग राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर परेशान हो गए। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता की और मौजूद पत्रकारों को जानकारी दी कि वह सुरक्षित हैं।


ट्रंप ने बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर काफी गोलीबारी हो रही थी। सबकुछ अच्छी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया है। मैं सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों को उनकी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मेरी जानकारी के मुताबिक किसी को अस्पताल ले जाया गया है। मुझे लगता है कि गोलीबारी करनेवाले शख्स को सीक्रेट सर्विस द्वारा गोली मार दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।               


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 12, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-363 (साल-01)
2. बुधवार, अगस्त 12, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि- कृष्ण जन्माष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:15,सूर्यास्त 07:15


5. न्‍यूनतम तापमान 27+ डी.सै.,अधिकतम-40+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                               


सोमवार, 10 अगस्त 2020

मंत्री का ताइवान दौरा, चीन को गुस्सा आया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमरीकी स्वास्थ्य मंत्री ताइवान दौरे पर हैं और यह चीन को ग़ुस्सा करने के लिए काफ़ी था। चीन ताइवान को वन चाइना पॉलिसी के तहत अपना हिस्सा मानता है और वो चाहता है कि कोई भी देश ताइवान के साथ स्वतंत्र द्विपक्षीय संबंध ना विकसित करे। रविवार को ताइवान पहुंचे अमरीकी स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अज़ार ने कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक निपटने की ताइवान की कोशिशों की तारीफ़ की है। ताइवान के दौरे पर गए एलेक्स अज़ार ने सोमवार को ताइपे में राष्ट्रपति साइ इंग-वेन से मुलाक़ात की और कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ लडाई में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन ताइवान के साथ है। बीते चार दशकों में एलेक्स पहले ऐसे अमरीकी उच्च आला अधिकारी हैं जो ताइवान के दौरे पर गए हैं। हालांकि इस दौरे से अमरीका और चीन के रिश्तों के बीच आई दरार और थोड़ी गहरी हो गई है। ताइवान पर अपना अधिकार बताने वाले चीन ने एलेक्स के दौरे की आलोचना की है और कहा है कि इसके बुरे परिणाम होंगे।       


यूपीः डिप्टी सीएम की तबीयत बिगड़ी

बृजेश केसरवानी


आगरा। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की तबियत बिगड़ी। कोविड-19 समीक्षा बैठक करने के दौरान तबीयत बिगड़ी।आनन -फानन में अधिकारियों ने बुलाई मेडिकल टीम।


डिप्टी सीएम की नाक से निकला खून- सूत्र। फिलहाल डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ठीक हैं। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक चल रही थी।     


पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे 'आप'

अतुल त्यागी


हापुड़। आम आदमी पाटीँ टीम हापुड़ ने मेरठ मेडिकल अस्पताल पहुँचकर गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव में हुए दुष्कर्म की पीड़ित बच्ची के माता-पिता से मिलकर सांत्वना दी व साहस बँधाया और डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। भगवान बच्ची को जल्द स्वस्थ करें डाक्टर अन्सार खांन सफवान राजपुत, हाशिम, जफर आदि लोग उपस्थित थे।             


दुष्कर्म के विरोध में एसपी ऑफिस का घेराव

अतुल त्यागी


6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया।


कांग्रेसियों ने बच्ची को न्याय दिलाने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अगर दोषियों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस दोबारा आंदोलन करेगी-गजराज सिंह


हापुड़। सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू जी के निर्देशानुसार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित एस.पी.कार्यालय पर गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एस.पी.कार्यालय का घेराव भी किया। मासूम बच्ची पर हुए दुष्कर्म के प्रति कोंगेसियो ने अपना रोष प्रकट किया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदो ने जो दुष्कर्म किया है वह बेहद ही निंदनीय घटना है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने में निरंतर विफल हो रही है। योगी सरकार में चौतरफा अपराधियों का बोलबाला है साथ ही प्रदेश में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर पहुंच चुका है।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से मांग की है कि 6 साल की मासूम बच्ची के साथ जिन दरिंदो ने दुष्कर्म किया है। उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो,साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएं। अगर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन दोषियों को पकड़ने के लिए उचित कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोबारा आंदोलन करेगी।
धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुड्डू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल जी,पूर्व पीसीसी सदस्य सत्य नारायण अग्रवाल जी, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सेंसर पाल सिंह,कुसुम लता जी,जितेंद्र सिंह जी,जिला महासचिव डॉ.शोएब,निखिल वत्स,सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा,जावेद चौधरी,सविता गौतम जी,कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,सभासद नरेश भाटी,विनोद कुमार,मोहम्मद परवेज,अमित सैनी,मनोज शर्मा जी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान,धर्मेन्द्र कश्यप, सेवादल महासचिव अनूप कुमार कर्दम,जिला सचिव यशपाल सिंह,एहतेशाम कुरैशी,अरुण चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।                       


राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने मनाया शोक

अतुल त्यागी


हापुड़ डीएम के पिता के निधन पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने जताया शोक
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में श्रीराम वाटिका में हापुड़ जनपद की जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता एवं भारत सरकार से सेवानिवृत्त पूर्व सचिव धनंजय कुमार सिंह के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्राथना कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी हापुड़ जनपद के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रवक्ता हाक्मीन अली, मन्सूरी सोनू त्यागी व दिवाकर त्यागी मौजूद रहे।           


बल पर आत्मविश्वास नहीं बढ़ायाः सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को आत्मविश्वास बढ़ाने का विजन बताते हुए आज कहा कि दूसरों के बल पर निर्भर रहकर कभी भी आत्मविश्वास नहीं बढ़ाया जा सकता। राजनाथ सिंह ने यहां रक्षा उत्पादन विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों और आयुध निर्माणियों द्वारा मिलकर शुरू किये जा रहे आत्मनिर्भर सप्ताह के उद्घाटन के मौके पर कहा कि इन गतिविधियों से रक्षा उत्पादन को बढावा मिलेगा। रक्षा मंत्री ने कहा ,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का विजन इस महामारी के कठिन समय में, न केवल आर्थिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि उससे कहीं अधिक हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने का विजन है। दूसरों के बल पर निर्भर रहकर कभी भी अपना आत्मविश्वास नहीं बनाया जा सकता है।


उसके लिए स्वयं का आत्मनिर्भर होना ही एकमात्र रास्ता है। ” उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इसके लिए पांच सूत्रों पर आधारित इच्छा , समावेश, निवेश , ढांचागत सुविधा और नवाचार का रास्ता सुझाया है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना केवल रक्षा ही नहीं, बल्कि नागरिक समाज के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा यदि हम अपने सभी साजो-सामान देश में ही निर्मित करने में सक्षम होते हैं, तो पूंजी का एक बड़ा हिस्सा बचा सकते हैं जिसका उपयोग रक्षा उद्योग से जुड़ी लगभग 7,000 लघु इकाईयों को बढ़ावा देने में किया जा सकता है।         


योगी ने पार्टी के नेता पर रासुका लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया है। अयूब को कम से कम 12 महीने तक जमानत नहीं मिलेगी। उन्हें एक समाचार पत्र में विवादित व अपमानजनक सामग्री वाला विज्ञापन छपवाने के आरोप में 1 अगस्त को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। अयूब पीस पार्टी के संस्थापक हैं और 2012 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह अब लखनऊ जेल में हैं।                       


नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित

नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्मांडा देवी के स्वरूप की उपासना की जा...