गुरुवार, 6 अगस्त 2020

गाजियाबाद डीएम की पढ़ाई-लिखाई फुर्र

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय भले इस जिले के अस्पतालों में उपलब्ध सुख सुविधाओं के बारे में लाख दावे करते रहें मगर जिले में तैनात अधिकारियों को ही सरकारी सुविधाओं पर भरोसा नहीं है।  यही कारण है कि जिले में कोरोना संक्रमित होने वाले सभी अधिकारी निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवा रहे हैं। ताजा मामला जिले के एक सरकारी अस्पताल से जुड़ा है। अस्पताल के मुखिया कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में एल-1, एल-2 और एल-3 स्तर के अस्पताल हैं। इसके अलावा जिले के 10 निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है, जिनके 20 प्रतिशत बेड स्वास्थ्य विभाग ने रिजर्व किए हैं। इसके बावजूद जिले से गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। शासन स्तर से फटकार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को मेरठ और दिल्ली रेफर करना बंद किया।


प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आम जनता के लिए भले ही जिले में सभी व्यवस्थाएं होने के दावे कर रहा है लेकिन, सरकारी अधिकारियों को ही सरकारी व्यवस्थाओं पर भरोसा नहीं है। जिले में कोरोना संक्रमण की शुरूआत में ही एक सरकारी डॉक्टर संक्रमित हुए थे, जिन्हें एल-2 संयुक्त अस्पताल में भर्ती करके उपचार किया गया था। हालांकि उन्होंने अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत शासन तक कर दी थी। पिछले दिनों जिले में तैनात कई अधिकारी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए। सभी को निजी अस्पतालों में ही भर्ती करवाया गया। जिले में तैनात एडीएम भी कोरोना संक्रमित हुए, उन्हें कौशांबी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया फिलहाल वे संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।         


गाजियाबाद निगम के भ्रष्टाचार का खुलासा

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम के टैक्स विभाग में कितना बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा है, इसका उदाहरण आज भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने पत्रकारों के सामने दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि निगम के टैक्स विभाग में तैनात कर्मचारियों की वजह से निगम को हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। शहर के सभी पांच जोन में सैकड़ों संपत्तियों पर अभी तक कर निर्धारण नहीं हुआ है। वहीं जिन संपत्तियों पर कर निर्धारण किया गया है उनमें काफी गड़बड़ी है। मसलन कॉमर्शियल संपत्तियों पर साधारण टैक्स लगाया जा रहा है। दूसरी ओर एक परिसर में स्थित संपत्तियों पर कर लगाने में दोहरा मापदंड अपनाया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ,  प्रमुख सचिव, नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जांच कराने को कहा है।


सर्वे पर खर्च हुए लाखों पर कोई फायदा नहीं 
पूर्व निगम कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि नगर निगम ने एक दशक में दो से तीन बार पूरे शहर में संपत्तियों का सर्वे कराया है। इसमें नगर निगम के लाखों रुपये खर्च हुए हैं। इसके बावजूद निगम के हर जोन में अलग-अलग हजारों सपंत्तियां ऐसी हैं जिनमें आज तक कर नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि निगम के जोनल कार्यालयों में तैनात कर अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं। ऐसे लोग निगम का कर निर्धारण मानकों के हिसाब से नहीं करते हैं। लोगों को नोटिस भेजकर पैसा ऐंठते है। यही नहीं कॉमर्शियल संपत्तियों को टैक्स निर्धारण करते समय भी एक परिसर में कुछ दुकानों पर संपत्ति कर लगाया जाता है। जबकि उसी परिसर में अन्य दुकानों और संपत्तियों पर कर नहीं लगाया जाता। इसमें भी कर्मचारी बड़ा खेल करते हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा जोन में हजारों संपत्तियों पर कॉरपेट एरिया पर टैक्स लगाने की बजाय कवर्ड एरिया पर टैक्स लगाया जा रहा है। इससे करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान निगम को हो रहा है। दूसरी ओर निगम के कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर हजारों संपत्तियों पर कॉमर्शियल की बजाय रेजिडेंशियल टैक्स लगा रहे हैं। इसकी वजह से निगम के खजाने को चूना लग रहा है।           


लोनी में शुरू हुआ मोब लीचिंग का मामला

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बुधवार सुबह ट्रॉनिका सिटी के राम पार्क इलाके में कार के पुर्जे चोरी करने पहुंचे तीन युवकों को लोगों ने घेर कर उनकी जबरदस्त पिटाई की। भीड़ से बचने के लिए भागते समय सलीम नाम का एक चोर नाले में गिर गया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। भीड़ ने सलीम को नाले से निकाल कर उसकी दोबारा पिटाई करनी शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम (28) निवासी खुशहाल पार्क, ट्रॉनिका सिटी के रूप में हुई है। सलीम के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेस हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।          


मृतक-904 संक्रमित संख्या- 146, 121

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में 46,121 कोरोना संक्रमितों के रोगमुक्त होने से कोरोना रिकवरी दर बढ़कर रिकॉर्ड 67.62 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पांच अगस्त को कुल 46,121 कोरोना संक्रमित ठीक हुए, जिससे रिकवरी दर बढ़कर 67.62 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक पूरे देश में 13,28,336 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में संक्रमण के रिकॉर्ड 56,282 मामले सामने आये लेकिन इसी अवधि में 46,121 संक्रमित रोगमुक्त हुए और 904 मरीजों की मौत भी हुई। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 5,95,501 हैं और रोगमुक्त मरीजों तथा संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या का फासला बढ़कर अब 7,32,835 हो गया है। पांच अगस्त को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित आंध्रप्रदेश में स्वस्थ हुए हैं।


राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश में 8,729 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 6,165, तमिलनाडु में 6,031, कर्नाटक में 5,407, उत्तर प्रदेश में 3,287, पश्चिम बंगाल में 2,078, बिहार में 2,066, असम में 1,471, तेलंगाना में 1,289, ओडिशा में 1,255, केरल में 1,234, गुजरात में 1,057 , राजस्थान में 1,017, दिल्ली में 890 , हरियाणा में 734, मध्यप्रदेश में 615 और जम्मू कश्मीर में 388 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।                       


दो बेटों संग फांसी लगाकर की आत्महत्या

गरियाबंद। पिपरछेड़ी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक पिता ने अपने दो बेटों सहित फांसी लगा ली है। घर की एक ही कमरे में तीनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकी हुई मिली घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं पत्नी इस वक्त हरदी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई है।


गरियाबंद में हृदय विदारक घटना सामने आई है यहां के मदनपुर गांव के लोगों के होस उस वक्त उड़ गया, जब एक घर में तीन लाशें से फंदे पर लटकी हुई मिली जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मदनपुर के सहाडा चौक में एकत्र हो गई इसके बाद सूचना पिपरछेड़ी पुलिस को दी गई जिस पर पिपरछेड़ी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे वही लोगों के सामने पंचनामा कर लाश फंदे पर से उतरवाई गई पिता तथा दोनों बेटों के शव एक साथ रखे गए दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते एक पिता को ऐसा कदम उठाना पड़ा इस सवाल पुलिस समेत मदनपुर के लोगों के मन में घूम रहा हैं।            


मजदूरों को ब्लॉक प्रमुख ने बांंटा प्रमाण-पत्र

प्रवासी मजदूरों को रोजगार हेतु दिया जा रहा प्रशिक्षण


प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मजदूरों को ब्लाक प्रमुख चायल ने बाटा प्रमाण पत्र


कौशाम्बी। कोरोनावायरस की महामारी के बाद दूसरे प्रांतों में श्रमिक का काम कर परिवार का जीविकोपार्जन करने वाले लोग वापस अपने गांव घर लौट आए हैं लेकिन गांव घर में रोजगार ना होने के चलते उनके सामने दिक्कतें हो रही हैं जिस पर भाजपा की योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश प्रशासन को दिया है।


रोजगार देने के पहले प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश सरकार ने दे रखा है। इसी निर्देश के तहत चायल विकासखंड के चायल ब्लाक में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रवासी मजदूरों को रोजगार हेतु 125 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मजदूरों को चायल ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण करने के अवसर पर चायल ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने कहा कि अभी इस अवसर पर चायल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले प्रवासी मजदूरों का ही प्रशिक्षण अभी जारी रहेगा।


राजकुमार


नियम के उल्लंघन पर 25 को नोटिस जारी

अतुल त्यागी


कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 25 दुकानदारों को नोटिस


लाईसैंस कैसिंल की चेतावनी


हापुड़। कोरोना पोजेटिव मरीजों की रिपोर्ट नगेटिव मिलनें पर डीएम द्वारा खोले गए बाजारों में कोरोना से बचाव के उपाय ना करने पर खादय विभाग ने जिलें की दुकानों का निरीक्षण कर 25 दुकानदारों को नोटिस दिया है, तथा नियमों का पालन ना करने पर लाईसेंस निलम्बित करनें की चेतावनी दी। जिससेंं दुकानदारों में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलें में मिठाई एवं किराना की दुकानों के निरीक्षण किया। डीओ पवन कुमार ने बताया कि दुकानदारों द्वारा मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों का पालन करने में शिथिलता बरती जा रही है जिस कारण 25 दुकानों को नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन ना करनें वाले दुकानदारों के खादय लाइसेंस रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए जाएंगे।           


जबरन डिलीवरी के बाद महिला की मौत

अतुल त्यागी


जबरन की गई डिलीवरी के उपरांत महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा


डिलीवरी के उपरांत महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा


हापुड़। कोतवाली के सामने स्थित एक हास्पिटल में जबरन की गई डिलीवरी के उपरांत महिला की मौत हो गई। जिससे परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही व जबरन डिलीवरी करनें का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हापुड़ कोतवाली के सामनें स्थित पुराने बस अड्डें स्थित एक हास्पिटल में आज बुलन्दशहर रोड़ निवासी ओमपाल अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर चेकअप करवाने हास्पिटल आया था।
पीड़ित पति ने बताया कि चेकअप के दौरान डाक्टर ने बिना परिजनों की मर्जी के डिलीवरी कर दी। डाक्टर की लापरवाही से डिलीवरी के उपरांत महिला की मौत हो गई।


घटना का पता चलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा व गाली गलौज की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, परन्तु परिवार वालें डाक्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करनें व अस्पताल बंद करवाने की मांग कर रहे है।           


युगो-युगो तक मोदी को याद रखेगा हिंदू

श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास धारा 370 को युगों-युगों तक याद रखेगा करोड़ों हिन्दू-विभवनाथ भारती


बृजेश केसरवानी 


5 अगस्त को ही दोनो ऐतिहासिक कार्य हुए                 


बैरहना जिलाध्यक्ष आवास पर श्रीराम पूजन-अर्चन रामायण हवन सम्पन्न


प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने राममंदिर शिलान्यास के अवसर पर अपने घर बैरहना प्रयागराज मे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए सुन्दरकाण्ड रामायण पाठ के साथ भूमिपूजन व जल्द निर्विघ्न रूप से जल्द मन्दिर निर्माण हेतू प्रार्थना किया। और कहा आज 5 अगस्त का दिन दोबरा इतिहास के पन्नो मे दर्ज हुआ। पहला 5 अगस्त 2019 को एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना मोदी ने जम्बू काश्मीर से धारा 370 को हटाकर स्थापित किया था। और दूसरा आज 5 अगस्त 2020 को मन्दिर निर्माण का शिलान्यास करके इसके कारण करोड़ो हिन्दू  और हिन्दुस्तानी युगों-युगों तक याद किए जाऐगे। मोदी ने धर्म स्थापना का शुभारंभ किया। अब वास्तव मे रामराज्य का शुभारंभ होगा। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा श्रीराम लला को जल्द हम लोग भव्यमन्दिर मे दर्शन को आतूर है। देश के प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री का हृदय से शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही हजारो कारसेवको श्री राम भक्तो को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रीतम पान्डेय, रंजीत पाल,राज सरोज, मिथिलेश पान्डेय,प्रदीप कुमार मिश्र, आषूतोष तिवारी आदि कार्यकर्त्ताओ ने सुन्दर कांड के पाठ मे सम्मलित हुए और सायं घरो मे दीप प्रज्जलित करके दीपोत्सव करते हुए घरो को दिए से जगमग किया।             


राममंदिर शिलान्यास पर संजीवनी उत्सव

राममंदिर शिलान्यास पर संजीवनी उत्सव
बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। अयोध्या में लगभग 500 सालों से प्रतीक्षारत राममंदिर शिलान्यास के शुभ अवसर पर संजीवनी द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजीवनी सदस्यों द्वारा रंगोली बनाई गई दिए जलाए गए लोगो को मास्क और बिस्किट बांटा गया और भजन कीर्तन, नृत्य करके खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर संजीवनी अध्यक्ष जूही जायसवाल जी ने कहा कि जब कोई 5 दिन या 5 महीने इंतजार के बाद किसी को प्राप्त करता है तो कितना खुश होता है फिर तो यह 500 सालों की प्रतीक्षा का फल है। इस अवसर पर संजीवनी के संरक्षक संजय मिश्रा, गुंजन निषाद, कृपाशंकर त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, रेनु जायसवाल, पीयूष मारवाड़ी, आरती केसरी, शशांक जायसवाल मौजूद थे।         


वकील पर घर में दबंगों का जानलेवा हमला

अधिवक्ता के घर पर चढ़कर दबंगों ने किया जानलेवा हमला 


बृजेश केसरवानी 


प्रयागराज। बदमाशों में कानून का भय समाप्त हो गया जिसका जीता जागता उदहारण प्रयागराज के अलोपीबाग में देखने को मिला। बता दें कि राज सोनकर जनपद न्यायालय में अधिवक्ता है और पंजाबी कालोनी में उनका निवास है कुछ दिनों से उनके मुहल्ले में मटियारा रोड निवासी अमन,सागर जो स्मैक बेचने के धंधे में लिप्त हैं इधर बीच पंजाबी कालोनी के पास भी अपना स्मैक के अवैध कारोबार शुरू कर दिया तो अधिवक्ता राज सोनकर ने इसका विरोध किया तो दोनो दबंगो का अधिवक्ता से तू तू मैं हो गयी और देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। किन्तु बीती रात वो पुनः तीन चार लोगों के साथ वापस आये और अधिवक्ता के घर के बाहर गाली देते हुए बाहर निकलने की धमकी देने लगे। 
अधिवक्ता (राज सोनकर उर्फ राजन) जब घर का दरवाजा खोल कर बाहर आये तो हमलावरो ने उनपर 2 राउंड फायरिंग की और असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की लिखित सूचना पर थाना दारागंज में मुकदमा पंजीकृत हुआ है इस मामले अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।                 


100 लीटर कच्ची शराब, लहान नष्ट किया

अतुल त्यागी


कोरोना महामारी में अवैध शराब को लेकर बीति शाम आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही, 100 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर मुकदमा किया गया दर्ज। 200 ली0 लहन किया नष्ट।


हापुड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के  निर्देशन में कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे निरंतर अभियान के क्रम में बीति शाम आबकारी निरीक्षक विकास चौधरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ ,दिनेश कुमार(प्र०आ०सि०),मो०मुज़म्मिल, पंकज चौधरी , जगदीश कांडपाल (आ०सि०) को साथ लेकर मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 04/08/2020 को मौहल्ला  सुजलान पिलखुवा मे सुनील के घर दबिश  दी दबिश के दौरान 100 ली॰ कच्ची शराब  व कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए व लगभग 200 लीटर लहन नष्ट किया गया। अभियुक्त सुनील पुत्र पदंम सिंह के विरूद्ध  आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ मे थाना पिलखुवा मे मुकदमा पंजी० कराया गया। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।                   


विश्व की सबसे अच्छी व्हिस्की बनीं 'अमृत डिस्टिलरी'

विश्व की सबसे अच्छी व्हिस्की बनीं 'अमृत डिस्टिलरी' अखिलेश पांडेय  लंदन। भारतीय व्हिस्की के लिए एक ऐतिहासिक जीत! लंदन में आयोजित 2024...