बुधवार, 17 जून 2020
शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि की अर्पित
महामारी में हुआ राशन का बड़ा भ्रष्टाचार
कुत्तों को मोमोज खिलाकर किया विरोध
महामारी के विरुद्ध सैकड़ों डॉक्टरों की भर्ती
राणा ओबराय
हरियाणा में कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार ने सेंकडो डॉक्टरों की करी भर्ती
चण्डीगढ़। कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश से 642 और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मार्च, 2020 की नवीनतम भर्ती की शेष मेरिट सूची से इन चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इस प्रकार पिछले तीन महीनों में कुल 954 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। मार्च में 312 डॉक्टरों को नियुक्ति के लिए पत्र दिए गए थे।
विज ने बताया कि इस प्रकार विभाग ने 954 चिकित्सा अधिकारियों में से 166 विशेषज्ञ डॉक्टर तथा 788 एमबीबीएस योग्यता वाले डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभाग में काफी हद तक डॉक्टरों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या मे चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करना विभाग की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा व श्री आलोक निगम इसके लिए बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चयनित किए गए डॉक्टरों को कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर-अंदर अपने विभाग में ज्वाइनिंग करें तथा एकीकृत नियुक्ति पत्र विभाग की वैबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार अपनी इच्छा के अनुसार सिविल सर्जन को रिपोर्ट कर सकते हैं। सिविल सर्जन द्वारा रिक्त पदों के अनुरूप उनकी नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय तथा हरियाणा महा अधिवक्ता कार्यालय से सभी आवश्यक अनुमति प्रक्रियाओं की स्वीकृति पहले ही प्रदान कर ली गई है।
लावारिस मिली कार की गुत्थी सुलझाई
बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
सेवाओं के लिए सपा नेता किए सम्मानित
अंबेडकर की प्रतिमा की दुर्दशा के कारण
चीनी सामान का बहिष्कार करने का संकल्प
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। चीनी सरकार का पुतला दहन कर चीनी सामान के बहिष्कार के साथ मोदी सरकार के साथ का संकल्प विजेन्द्र त्यागी सहयोग द हेलपिग हैण्ड सेनिको के प्रति समर्पित संघठन। लोनी विधानसभा क्षेत्र के राहुल गार्डन बन्द फाटक पर भाजपा नेता विजेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में लोनी के युवाओं और माता बहनों ने चीनी सरकार का पुतला दहन किया और चीनी सामान का बहिष्कार किया। इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेश भाटी, महेश प्रधान ने युवाओं से मोदी सरकार और शहीद और फौजी भाइयो के परिवारों के प्रति हमेशा सम्पर्ण का भाव रखने का आह्वान किया और युवाओं से चीनी एप और सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार का संकल्प लिया। चीन का विरोध करने वालो में मुख्य रूप से बाबा ठाकुर ,लवली मावी ,सूरज ठाकुर,अनुभव चौहान,पवन राणा, केशव पंडित,रवि फुकरा,परवीन शर्मा,आशु पंडित,राजू ठाकुर,निखिल कश्यप,मंजीत गोस्वामी,सुमित मिश्रा,सुशांत तिवारी समेत अनेक माता बहनों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भारी आक्रोश व्यक्त किया।
रास्ता खुलवाने के लिए सीएमओ को पत्र
उत्तराखंड में भी वायरस ने पैर पसारे
देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के 43 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1985 हो गई है तथा मौत का आंकड़ा भी 25 पर पहुंच गया है। उत्तराखंड में अब तक 1230 मरीज ठीक हुए हैं तथा आज ही 14 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही आज अल्मोड़ा से सर्वाधिक 14 मरीज सामने आए हैं। टिहरी में 09, नैनीताल में 08, देहरादून में 08 और रुद्रप्रयाग में दो सहित उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल में एक-एक मरीज का मामला सामने आया है। इसके अलावा प्राइवेट लैब में 04 टेस्ट किए गए हैं। लेकिन यह सभी मरीज भी देहरादून से ही है। इस प्रकार से देहरादून में 8 मरीज कोरोना वायरस निकले हैं। आज कुल 1493 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यह चिंताजनक बात है कि, अभी भी 4889 मरीजों का सैंपल का रिजल्ट आना बाकी है। मरीजों के सैंपल का रिजल्ट नहीं आने से कई लगभग एक महीने से क्वारंटाइन सेंटर में ही दिन व्यतीत करने को मजबूर हैं।
सैनिकों की हत्या, राष्ट्र चेतना को झकझोरा
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री को सामने आना चाहिए और देश को ‘सच्चाई’ बताना चाहिए और गलवान घाटी में चीनी अतिक्रमण पर राष्ट्र को विश्वास में लेना चाहिए। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि सैनिकों की हत्या ने ‘राष्ट्र की चेतना को हिला दिया है।’
उन्होंने कहा कि जब पूरा देश जवानों की हत्या पर ‘उत्तेजित’ है, तो प्रधानमंत्री को सामने आकर देश को गलवान घाटी की मौजूदा स्थिति के बारे में बताना चाहिए। सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को एलएसी की वास्तविक स्थिति और ‘आगे की नीति’ बतानी चाहिए।
उन्होंने पूछा, “स्थिति को संभालने के लिए भारत सरकार की नीति क्या है।” कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पूरा देश दुश्मन से लड़ने के लिए एक साथ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से देश को यह भी बताने की मांग की है कि कितने सैनिक घायल हुए और कितने बंदी बना लिए गए और चीन ने हमारे कितने क्षेत्र पर ‘कब्जा’ कर लिया है। कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष पिछले महीने से चीनी संकट पर सवाल उठा रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने 19 जून को भारत-चीन सीमा मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री ने चीन को यह चेतावनी भी दी है कि हर दुस्साहस का जवाब दिया जाएगा और शहीदों के बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे।
बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक
बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक सरस्वती उपाध्याय आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। जिसकी मदद से हम अपने आस-पास की ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...