- दरअसल, बता दें कि बीते शुक्रवार को यूपी डायल 112 पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर लखनऊ में सीएम आवास सहित 50 जगहों को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी थी। प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएम आवास, 5 कालीदास मार्ग सहित राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। इसके साथ ही बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच रविवार को गोंडा पुलिस को धमकी के देने के आरोप में छपिया निवासी राजू बाबू और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार, 14 जून 2020
आवास बम से उड़ाने की धमकी, अरेस्ट
अपर्णा यादव को वाई श्रेणी की सुरक्षा
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव और यूपी सरकार के बीच का ये कनेक्शन है। योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। एडीजी सुरक्षा द्वारा गृह विभाग अनुभाग-16 के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने ये आदेश जारी किया है। अपर्णा बिष्ट यादव लखनऊ की कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में विधानसभा लड़ चुकी हैं। इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव कई बार सीएम योगी से मुलाकात कर चुकी हैं। समय-समय पर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ भी करती रहती हैं।
वित्त मंत्री के आदेश का दिखा असर
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन के ऐलान के तुरंत बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने 24 मार्च को कहा था कि एटीएम चार्जेस को 3 महीने के लिए हटाया जा रहा है। वित्त मंत्री द्वारा किए गए ऐलान के बाद एटीएम कार्डहोल्डर्स को ये सुविधा मिली कि वो किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक ने 11 मार्च को ही अपने ग्राहकों केलिए न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यत को खत्म कर दिया था। वित्त मंत्री ने आगे यह भी ऐलान किया कि किसी भी तरह डिजिटल ट्रेड ट्रांजैक्शन को भी घटाया जा रहा है।
311 लोगों की मौत, 11929 संक्रमित
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में 11,929 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 311 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9195 हो गया है। मरीजों के ठीक होने की दर पहली बार 50% से ज्यादा हो गई है। देश में अब कुल 3,20,922 कोरोना मामलों में हैं जिसमें 1,49,348 एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि ठी होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। अब तक 1,62,379 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
मुजफ्फरनगर, वायरस में हुआ इजाफा
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में रॉकेट की तरह तेजी से इज़ाफा हो रहा हैं। आज फिर मुजफ्फरनगर में कोरोना बम फूटने से हड़कंप मच गया। आज प्रशासन को 149 कोरोना टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जिनमें से 16 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि आज 3 लोगों ने कोरोना को मात भी दी हैं, यानि अब कुल कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 96 हो गई हैं। इसकी पुष्टी जनपद की डीएम सेल्वा कुमार जे ने ट्वीट कर की हैं। बता दे कि मुजफ्फरनगर के कवाल में 10, रामपुरी में 2, भरतिया कॉलोनी में 1, लद्दावाला में 1, मंसूरपुर में 1 और खालापार में 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। देश में अभी तक कुल 3 लाख 20 हजार 922 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, हालांकि इनमें एक लाख 62 हजार 379 लोग सही हो चुके हैं, जबकि 9195 लोग जान गंवा चुके हैं।
टॉप डिजिटल की तरफ बढ़ती रिलायंस
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज को कर्ज मुक्त करने और जीओ को दुनिया की टॉप डिजिटल कंपनियों की लिस्ट में शामिल करने की दिशा में मुकेश अंबानी तेजी से बढ़ रहे हैं। 7 सप्ताह के भीतर जियो प्लेटफॉर्म्स को 10 निवेशक मिल गए हैं। अमेरिकन इन्वेस्टमेंट फर्म टीपीजी कैपिटल ने जियो में 4546.80 करोड़ का निवेश किया है। उसने कंपनी में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी ली है। टीपीजी कैपिटल के निवेश के साथ ही जियो में निवेश का आंकड़ा एक लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है। टीपीजी के अलावा आज दसवें निवेशक के रूप में एल कैटरटन ने भी 1894 करोड़ का निवेश किया है। उसने जियो में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी ली है।
अब तक कंपनी में कुल 1,04,326 करोड़ का निवेश आ चुका है। कंपनी अब तक 22.38 फीसदी हिस्सेदारी बेच चुकी है। पिछले दिनों एक खबर आई थी जिसमें कहा गया था कि रिलायंस जियो में निवेश का आखिरी दौर गूगल या माइक्रोसॉफ्ट के साथ पूरा हो जाएगा। रिलायंस जियो को दोनों में से किसी एक को रिजेक्ट करना होगा। गूगल या माइक्रोसॉफ्ट रिलायंस जियो में 6त्न हिस्सेदारी लेगी। गूगल जियो में हिस्सेदारी खरीदने को तब से तत्पर है जब से फेसबुक ने निवेश के लिए जियो से बातचीत शुरू की थी।
बता दें कि सबसे पहले 43,573 करोड़ में फेसबुक ने 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी। उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इच्टिी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला इन्वेस्टमेंट, सिल्वर लेक का दोबारा निवेश, अबुधाबी इन्वेस्टमेंट और अब टीपीजी कैपिटल ने निवेश किया है।
एक लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य
मंन्त्री जी की प्रेरणा से लोनी विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क 1 लाख बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगो तक आर्सेनिक अल्बम 30 पहुचाने का लक्ष्य विजेन्द्र त्यागी
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा के टिला सहबाजपुर में ओमवीर मावी प्रधान के सहयोग से और सिखरानी ग्राम में विरेन्द्र प्रधान* के सहयोग से लगभग 200 बुजुर्गी और जरूरतमन्दों को दवा वितरित की इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा नेता और सहयोग द हेल्पिंग हैण्ड संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी ने बताया कि पूर्व जरनल गाज़ियाबाद के यशशवी सांसद और केन्द्रीय राज्य मंन्त्री भारत सरकार आदरणीय वी के सिंह जी। की प्रेरणा लेकर उनके जन्मदिवस से अब तक लोनी विधानसभा क्षेत्र में लगातार ग्राम प्रधान ,सभासद ,समाजसेवी और पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग 25 हजार बुजुर्ग और जरूरतमन्दों तक होम्योपैथिक दवा का निःशुल्क वितरण किया जा चूका ह और क्षेत्रवासियो को इसका निरन्तर लाभ मिल रहा हैै। कि आने वाले दिनों में भी लगातार ग्राम के प्रधान और वार्ड सभासद और पार्टी कार्यकताओं मडल अध्यक्षो। के माध्यम से डॉक्टर की टीम का सहयोग लेकर 1लाख जरूरतमन्दों तक निःशुल्क पहुचाने का लक्ष्य लिया हैै। जिससे इस महामारी से लोनी को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी और लोगो का अमुनिटी सिस्टम* ठीक रहेगा मै अपने आप को शोभाग्यशाली समझता हूं कि म विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता हु और इस देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी और उत्तरप्रदेसश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ह जो हर पल इस महामारी के समय आम लोग और जरूरतमंद के लिये प्रयत्न शील रहकर हर व्यक्ति तक मदद पहुचाने के लिये प्रयासरत ह इस अवसर पर भाजपा नेता विजेन्द्र त्यागी ,ओमवीर प्रधान ,विरेन्द्र प्रधान ,हर्ष शर्मा,डॉ उपमा शर्मा समेत अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।
देश और समाज में ऐसो हैं...
हापुड़ में मिली लावारिस कारः सनसनी
मेरठ मंडल अध्यक्ष से लगाई आस
अतुल त्यागी हापुड़। राष्ट्रीय स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के डिबेट प्रवक्ता पण्डित नीरज शर्मा ने हापुड़ के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी नवीन गौड़ को राष्ट्रीय स्वर्ण आर्मी का मेरठ मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश महासचिव सुरेश तिवारी ने दी है। उन्होंने नवनियुक्त मेरठ मण्डल अध्यक्ष श्री गौड़ से आशा व्यक्त की है कि यह संगठन और अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। |
Quick Reply |
पीएमः अभिनेता सुशांत की मौत पर शोक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,“सुशांत सिंह राजपूत…एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता बहुत जल्दी चले गए। उनके अभिनय ने कई लोगों को प्रेरित किया। कई यादगार परफॉर्मेंस वो अपने पीछे छोड़ गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाए हैं। ओम शांति।
गौरतलब है कि सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेता के नौकर ने उनके शव को घर में पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इससे पहले आठ जून को ही सुशांत की पूर्व सचिव दिशा सालियान ने भी आत्महत्या कर ली थी।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत का निधन
मुंबई। बॉलिवुड अभिनेता और महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म से चर्चा में आए सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने दु:ख जताया है।मुख्यमंत्री योगी ने शोक संदेश में लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। शांति।” उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा, “बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी सुशांत सिंह राजपूत जी के असामयिक निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। सुशांत जी का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।” समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, “लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं अचानक जाना हिंदी फिल्म जगत और उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है.. ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”बसपा मुखिया मायावती ने लिखा, “युवा फिल्मी कलाकार सुशान्त सिंह राजपूत के आज असामयिक निधन की खबर अति-दुखद। गहरी संवेदना। पटना में जन्मे व फिजिक्स में नेशनल ओलम्पियाड विजेता सुशान्त टेलीविजन की दुनिया से आगे बढ़कर हिन्दी फिल्मजगत में पहुंचे थे। कुदरत उनके परिवार व फैन्स को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”गौरतलब है कि बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी।
इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...