मंगलवार, 4 मई 2021
लोगों की जान बचाने के लिए संसोधनों का इस्तेमाल
फरहान की फिल्म 'तूफान' 21 मई को होगीं रिलीज
भारत में कोरोना के मामलें 2 करोड़ के पार पंहुचे
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में साथ: तलाक
बिहार में 15 तक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने की मंगलवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों के बारे में संकट प्रबंधन समूह फैसला करेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ सोमवार को चर्चा करने के बाद यह फैसला किया गया। बिहार में सोमवार को कोविड-19 के 11,407 मामले आए तथा 82 और लोगों की मौत हो गयी।
महामारी की स्थिति को लेकर लॉकडाउन की जरुरत
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार के पास रणनीति का पूरी तरह अभाव है। ऐसे में अब संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन लगाने के साथ ही कमजोर तबकों को सीधी आर्थिक मदद दी जाए। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अब पूर्ण लॉकडाउन का ही विकल्प बचा है तथा इसके साथ ही कमजोर तबकों की सुरक्षा के लिए ‘न्याय’ (न्यूतम आय गारंटी) दिया जाए। भारत सरकार की निष्क्रियता से बहुत सारे निर्दोष लोगों की जान जा रही है।’’
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर एक बार इजाफा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दो महीने से अधिक समय में मंगलवार को पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 90.55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी और यह 80.91 रुपये प्रति लीटर हो गया। इस साल 27 फरवरी के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं। इस बीच 24 मार्च, 25 मार्च, 30 मार्च और 15 अप्रैल को इनके दाम घटाये गये थे। जबकि शेष दिन कीमतें स्थिर रहीं थीं। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 12-12 पैसे महंगा होकर क्रमश: 96.95 रुपये और 92.55 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
सोमवार, 3 मई 2021
सिलेंडर में बंद ऑक्सीजन 'संपादकीय'
ओसामा बिन लादेन की 10वीं बरसी पर बयान दिया
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश संदीप मिश्र लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...