मंगलवार, 20 अप्रैल 2021
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
सोमवार, 19 अप्रैल 2021
सेना वापसी के बाद सुरक्षा से पल्ला झाड़ा: अमेरिका
वाशिंगटन डीसी। वर्षो तक अफगानिस्तान की सुरक्षा में लगे रहे अमेरिका ने अब सेना वापसी के बाद की सुरक्षा से अपना पल्ला झाड़ लिया है। अमेरिका ने कहा है कि सेना वापसी के बाद अफगानिस्तान की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं ले सकता है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलीवान से फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम में यह सवाल किया गया कि 2011 में जब इराक से अमेरिकी सेना वापसी के बाद इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने कब्जा कर लिया था। तब राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दोबारा सेना भेजी थी। अफगानिस्तान में सेना वापसी के बाद ऐसी परिस्थितियों पर अमेरिका क्या करेगा। एनएसए जैक सुलीवान ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन की दोबारा सेना भेजने की कोई मंशा नहीं है। कोई भी सेना वापसी के बाद सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता। हमने अफगानिस्तान को सक्षम बनाने में पूरी तरह मदद की है। उनके सुरक्षा बलों को ताकत बढ़ाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए हैं। उपकरण देकर क्षमता में वृद्धि की है, प्रशिक्षण भी दिया है। यह समय अब सुरक्षा बलों की वापसी का है। यहां के लोगों को अपनी सुरक्षा के बारे में खुद कदम बढ़ाने होंगे। अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि अफगानिस्तान अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है।
भाजपा के टिकट पर चुनाव, फिर कांग्रेस में वापसी
सिरसा। जिलें में कांग्रेस का कुनबा बढ़ सकता है। वर्ष 2014 में पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने 2014 का विधानसभा चुनाव रानियां विधानसभा से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र सुरेंद्र नेहरा एक बार फिर कांग्रेस में घर वापसी करने जा रहे हैं।
निजी सुत्रो के अनुसार, मंगलवार को गुरुग्राम में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में सुरेंद्र नेहरा कांग्रेस का दामन थामेंगे।
स्मरण रहे जगदीश नेहरा हरियाणा के कद्दावर नेता रहे हैं और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में शिक्षा और सिंचाई मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं।
मंगल पर पहली नियंत्रित उड़ान, उपलब्धि हासिल की
वाशिंगटन डीसी। नासा के प्रायोगिक मार्स (मंगल) हेलीकॉप्टर ने सोमवार को धूलभरी लाल सतह से उड़ान भरी और किसी अन्य ग्रह पर पहली नियंत्रित उड़ान की उपलब्धि हासिल की। इस घटनाक्रम की तुलना राइट ब्रदर्स के प्रयोग से की जा रही है। इन्जेनुइटी नाम के 4 पाउंड (1.8 किलोग्राम) वजनी हल्के हेलीकॉप्टर ने 1903 के राइट फ्लायर के सरीखे विंग फैब्रिक के साथ उड़ान भरी। राइट फ्लायर ने उत्तर कैरोलिना के किटी हॉक में ऐसा ही इतिहास रचा था। परियोजना प्रबंधक मिमि आंग ने अपनी टीम के लिए घोषणा की, ”अब हम कह सकते हैं कि मनुष्य ने एक दूसरे ग्रह पर रोटरक्राफ्ट उड़ाया है।” कैलीफोर्निया में उड़ान नियंत्रकों ने पर्सिवरेंस रोवर से डाटा मिलने के बाद इन्जेनुइटी की संक्षिप्त उड़ान की पुष्टि की। उसे 200 फुट (65 मीटर) से अधिक ऊंचाई तक उड़ते देखा गया। इन्जेनुइटी ने फरवरी में पर्सिवरेंस पर मंगल के लिए उड़ान भरी थी। 8.5 करोड़ डॉलर की लागत वाले हेलीकॉप्टर के इस प्रयोग को अति जोखिम वाला, साथ ही अत्यंत उपलब्धि वाला माना गया था।
विश्व में कोरोना से 30.19 लाख लोगों की मौंत हुई
नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी ने विकराल रूप ले लिया है और अभी तक वायरस के संक्रमण से 30.19 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 14.14 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आँकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,14,04,847 तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस संक्रमण से 30,19,330 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 16 लाख के पार हो गई है। जबकि पांच लाख 67 हजार 217 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,50,61,919 तक पहुंच गयी है। इस महामारी के संक्रमण से अभी तक 1,78,769 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है।
कालाबजारी रोकने के लिए उठाएं जाएंगे सख्त कदम
लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमण के बढते मामलो को देखते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज फोन पर बात करते हुए प्रदेश के हालात पर चर्चा की और इस दौरान कोरोना से निपटने के लिए स्पेशल टीम का गठन साथ में दवाओं की कालाबजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जाने की बात कही। राज्यपाल ने कहा एक ऐसी स्पेशल टीम का गठन किया जाये जो कोरोना से जुड़ी हर स्थिति पर नजर रखे साथ में कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन कराया जा सके। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा प्रदेश में कोविड दवाओं और आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं। इस पर प्रभावी ढंग से लगामा लगायी जाये। साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये।
महामारी के लिए कांग्रेस शासित राज्य जिम्मेदार ?
डीएम पांडेय ने सभी रेस्टोरेंट्स पर लगाया प्रतिबंध
गाजियाबाद: 24 घंटों में मिलें 827 नए संक्रमित
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। नए मरीजों की संख्या सत्य के कुछ नजदीक लग रही है। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 827 नए संक्रमितों की पहचान हुई। जोकि, जिले के लिए एक नया रेकॉर्ड है। इस अवधि में 145 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 3275 हो गई है। आधिकारिक रेकॉर्ड में 2 संक्रमितों की मृत्यु भी दर्शाई गई है। उत्तर प्रदेश में आज 28287 नए संक्रमित मिले और 10978 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब 208523 सक्रिय संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटों में 167 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। गौतम बुद्ध नगर में आज 425 नए मरीज, मेरठ में 911 मरीज तथा बुलंदशहर में 267 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या क्रमशः 3386, 5037 और 1158 हो गई है।
दबंग कोतवाल ने पत्रकार को पीटकर कपड़ें फाड़ें
कौशाम्बी: कन्ट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...