सोमवार, 5 अप्रैल 2021
'सरकार' बनाने के लिए प्रत्याशियों ने ठोकी दावेदारी
अंसारी को लाने निकलीं टीम, भेजीं गई पीएससी
हरियाणा: सीएम खट्टर ने घोषणाओं का पिटारा खोला
मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं रविवार को करनाल की कालीदास रंगशाला में आयोजित सफाई मित्र उत्थान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए की।
उन्होंने कहा कि सीवरेज की सफाई का काम जोखिम भरा है।इससे सुरक्षा के लिए प्रदेश के रेवाड़ी व गुरूग्राम से एक नई तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इस व्यवस्था के तहत अब सभी सीवर मेन होल में सेंसर लगाए जाएंगे, ओवर फ्लो होने पर उसका सम्बंधित कार्यालय में अलर्ट आएगा और मशीन से उसकी सफाई सुनिश्चित हो सकेगी।सोने-चांदी की कीमतों में आईं कमजोरी, गिरावट
'नाथ जी' सीएम योगी ने लगवाया कोरोना का टीका
जमीन विवाद को लेकर छोटे ने बड़े भाई की हत्या कीं
डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा दें रही हैं केंद्र सरकार
भिलाई निगम की टीम ने दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
रविवार, 4 अप्रैल 2021
5 मिनट के विडियों ने भ्रष्टाचार का खुलासा किया
अम्मान। खाड़ी देश जॉर्डन के शाही परिवार में आजतक अंदरूनी तौर पर चल रहा घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। किंग अब्दुल्ला द्वितीय के सौतेले भाई और जॉर्डन ने पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन ने आरोप लगाया है, कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। हमजा ने बीबीसी को भेजे पांच मिनट के वीडियो में देश में जारी भ्रष्टाचार, राजनीतिक अक्षमता और उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है, कि जॉर्डन में राजशाही और सरकार के खिलाफ बोलने वाले कम से कम 19 लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। उनसे कहा गया है, कि वे केवल परिवार से मिलने के अलावा किसी भी काम के लिए घर से बाहर न निकलें। प्रिंस हमजा ने आरोप लगाया है, कि उनके घर के सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भी बंद कर दिया गया है। अपने वकील के जरिए साझा किए गए पांच मिनट के वीडियो में कहा कि आज सुबह जॉर्डन के सशस्त्र बलों के प्रमुख ने मुझसे एक मुलाकात की। जिसमें उन्होंने मुझे सूचित किया कि मुझे घर से बाहर जाने और लोगों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं है। क्योंकि, मैं जिन बैठकों में शामिल हुआ या सोशल मीडिया पर जो कुछ भी लिखा उससे सरकार या राजा की आलोचना हुई थी। यह आदेश कथित तौर पर प्रिंस हमजा की उस यात्रा के बाद आया है। जिसमें उन्होंने राजधानी अम्मान के बाहर एक जनजाति के नेता से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उस ट्राइब को समर्थन दिए जाने का ऐलान भी किया था। हालांकि, प्रिंस हमजा का कहना है कि ऐसा कर उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल युसेफ ह्यूनिटी ने उन रिपोर्टों का खंडन किया कि प्रिंस हमजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।जॉर्डन के सेना प्रमुख ने कहा कि प्रिंस से उन मूवमेंट और एक्टिविटी को रोकने के लिए कहा गया है। जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि एक जांच अभी भी जारी है और इसके परिणामों को पारदर्शी और स्पष्ट रूप में सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने पेट्रा समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और जॉर्डन की सुरक्षा और स्थिरता सभी से ऊपर है।प्रिंस हमजा बिन हुसैन किंग हुसैन की दूसरी पत्नी क्वीन नूर के सबसे बड़े बेटे हैं। प्रिंस हमजा ने ब्रिटेन के रॉयल मिलिट्री एकेडमी और अमेरिका के हॉर्वर्ड से पढ़ाई की है। उन्होंने काफी समय तक जॉर्डन की सेना में भी काम किया है। साल 1999 में हमजा को जॉर्डन के क्राउन प्रिंस की पदवी दी गई थी। पिता की मौत के बाद पसंदीदा होने के बावजूद किंग अब्दुल्ला द्वितीय को सत्ता दी गई और 2004 में प्रिंस हमजा से क्राउन प्रिंस की उपाधि छीन ली गई।
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश संदीप मिश्र लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...